logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_जन जन सेवा न्यूज़ चैनल
जन जन सेवा न्यूज़ चैनल
निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
    1
    तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *झांसी मंडल में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन* झांसी, 12 अगस्त 2026। देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी में 12 अगस्त 2026 को विशेष तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, उसके विकास, विभिन्न स्वरूपों एवं राष्ट्रीय जीवन में उसके महत्व से परिचित कराना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झांसी श्री राजेश कुमार शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक को प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न सामग्री के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की ऐतिहासिक यात्रा, समय-समय पर हुए परिवर्तनों तथा वर्तमान स्वरूप में तिरंगे के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। प्रदर्शनी में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक विकास से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा को क्रमबद्ध, आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरणों में राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप में हुए बदलाव, तिरंगे के विभिन्न प्रतीकों एवं रंगों का महत्व तथा स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी ने आगंतुकों को तिरंगे के पीछे निहित ऐतिहासिक संघर्ष, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को समझने का अवसर प्रदान किया। प्रदर्शनी का अवलोकन बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल एवं गांधी स्मारक जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में विशेष उत्साह एवं रुचि दिखाई और तिरंगे के इतिहास, उसके विकास तथा राष्ट्रीय महत्व से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी उनके लिए इतिहास एवं राष्ट्रभावना को प्रत्यक्ष रूप से समझने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी माध्यम बनी। इस अवसर पर ADRM/Infra श्री पी.पी. शर्मा, ADRM/Op श्री नंदीश शुक्ला, Sr.DME/O&F श्री गौरव, Sr.DSO श्री गिरिश कंचन, Sr.DOM/G श्रीमती सीमा तिवारी, Sr.DMM श्री धाकर कुमार मीना, APO श्री आदेश कुमार मिश्र सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से झांसी मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से रेलकर्मियों एवं युवा पीढ़ी को तिरंगे की गरिमा बनाए रखने तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    *झांसी मंडल में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन*

झांसी, 12 अगस्त 2026। देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी में 12 अगस्त 2026 को विशेष तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, उसके विकास, विभिन्न स्वरूपों एवं राष्ट्रीय जीवन में उसके महत्व से परिचित कराना था।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झांसी श्री राजेश कुमार शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक को प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न सामग्री के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की ऐतिहासिक यात्रा, समय-समय पर हुए परिवर्तनों तथा वर्तमान स्वरूप में तिरंगे के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया।

प्रदर्शनी में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक विकास से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा को क्रमबद्ध, आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरणों में राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप में हुए बदलाव, तिरंगे के विभिन्न प्रतीकों एवं रंगों का महत्व तथा स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी ने आगंतुकों को तिरंगे के पीछे निहित ऐतिहासिक संघर्ष, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को समझने का अवसर प्रदान किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल एवं गांधी स्मारक जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में विशेष उत्साह एवं रुचि दिखाई और तिरंगे के इतिहास, उसके विकास तथा राष्ट्रीय महत्व से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी उनके लिए इतिहास एवं राष्ट्रभावना को प्रत्यक्ष रूप से समझने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी माध्यम बनी।

इस अवसर पर ADRM/Infra श्री पी.पी. शर्मा, ADRM/Op श्री नंदीश शुक्ला, Sr.DME/O&F श्री गौरव, Sr.DSO श्री गिरिश कंचन, Sr.DOM/G श्रीमती सीमा तिवारी, Sr.DMM श्री धाकर कुमार मीना, APO श्री आदेश कुमार मिश्र सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से झांसी मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से रेलकर्मियों एवं युवा पीढ़ी को तिरंगे की गरिमा बनाए रखने तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Arpit Kumar Sharma
    1
    Post by Arpit Kumar Sharma
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दैनिक जागरण की स्थापना दिवस पर आयोजित अभियान के तहत कृतज्ञता अक्षर अभियान पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के नाम लिखे गए भावपूर्ण पत्र के लिए झांसी के राजकीय संग्रहालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झांसी जिला अधिकारी हिंदू मुस्लिम सिख इसाई धर्मों के धर्मगुरु 31 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था जिसमें प्रत्येक स्कूल से दो बच्चों का चयन प्रक्रिया से सम्मान के लिए आमंत्रित किया था सम्मान समारोह के दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों का भी सम्मान किया गया
    1
    दैनिक जागरण की स्थापना दिवस पर आयोजित अभियान के तहत कृतज्ञता  अक्षर अभियान पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के नाम लिखे गए भावपूर्ण पत्र के लिए झांसी के राजकीय संग्रहालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झांसी जिला अधिकारी हिंदू मुस्लिम सिख इसाई धर्मों के धर्मगुरु 31 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था जिसमें प्रत्येक स्कूल से दो बच्चों का चयन प्रक्रिया से सम्मान के लिए आमंत्रित किया था सम्मान समारोह के दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों का भी सम्मान किया गया
    user_Pramendra singh
    Pramendra singh
    Movie studio झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by जन जन सेवा न्यूज़ चैनल
    4
    Post by जन जन सेवा न्यूज़ चैनल
    user_जन जन सेवा न्यूज़ चैनल
    जन जन सेवा न्यूज़ चैनल
    निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर-बिरारी रेलखंड में स्टोन पेल्टिंग एवं रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रेलवे संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज 11 अगस्त 2026 को ललितपुर-बिरारी रेलखंड के अंतर्गत बीरारी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), झांसी के नेतृत्व में आरपीएफ ललितपुर, जीआरपी ललितपुर एवं क्राइम विंग झांसी की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों को MRO, कैटल रन ओवर, स्टोन पेल्टिंग एवं स्टोन ड्रेसिंग जैसी गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष रूप से स्टोन पेल्टिंग से रेल यात्रियों, ट्रेनों एवं रेलवे संपत्ति को होने वाले नुकसान तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और संभावित दंड के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार के पत्थर या अन्य वस्तुएं न रखें और न ही बच्चों को ऐसा करने दें। साथ ही पशुओं को रेलवे ट्रैक पर न ले जाने तथा रेलवे लाइन के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। सुरक्षा टीम ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यात्रियों, ग्रामीणों और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन की सतर्कता और सहयोग से स्टोन पेल्टिंग जैसी घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।
    4
    ललितपुर-बिरारी रेलखंड में स्टोन पेल्टिंग एवं रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान
आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रेलवे संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज 11 अगस्त 2026 को ललितपुर-बिरारी रेलखंड के अंतर्गत बीरारी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया।
सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), झांसी के नेतृत्व में आरपीएफ ललितपुर, जीआरपी ललितपुर एवं क्राइम विंग झांसी की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों को MRO, कैटल रन ओवर, स्टोन पेल्टिंग एवं स्टोन ड्रेसिंग जैसी गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष रूप से स्टोन पेल्टिंग से रेल यात्रियों, ट्रेनों एवं रेलवे संपत्ति को होने वाले नुकसान तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और संभावित दंड के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार के पत्थर या अन्य वस्तुएं न रखें और न ही बच्चों को ऐसा करने दें। साथ ही पशुओं को रेलवे ट्रैक पर न ले जाने तथा रेलवे लाइन के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। सुरक्षा टीम ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यात्रियों, ग्रामीणों और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन की सतर्कता और सहयोग से स्टोन पेल्टिंग जैसी घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
    1
    तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
    user_बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • झाँसी ब्रेकिंग : गल्ला व्यापारी को लूटेरो ने मारी गौली। झाँसी के कानपुर बायपास रोड पर सरोज हॉस्पिटल के सामने मारी गोली। घायल अवस्था मे घायल को प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया भर्ती। गोली मारने वाले बदमाशों की संख्या 3 बताई जा रही है। झाँसी के थाना नवाबाद छेत्र का मामला। बाइट - उमेश गुप्ता परिजन
    3
    झाँसी ब्रेकिंग : गल्ला व्यापारी को लूटेरो ने मारी गौली। 

झाँसी के कानपुर बायपास रोड पर सरोज हॉस्पिटल के सामने मारी गोली। 

घायल अवस्था मे घायल को प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया भर्ती। 

गोली मारने वाले बदमाशों की संख्या 3 बताई जा रही है। 

झाँसी के थाना नवाबाद छेत्र का मामला।

बाइट - उमेश गुप्ता 
परिजन
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.