झांसी: गरजा बाबा का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप..... चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक चला नगर निगम का मेगा अभियान... झांसी महानगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक बुलडोजर अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से वर्षों से सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माण, टीनशेड और अस्थायी कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान भारी संख्या में नगर निगम कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अपर नगर आयुक्त स्वयं कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते दिखाई दिए, वहीं बुलडोजर चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
झांसी: गरजा बाबा का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप..... चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक चला नगर निगम का मेगा अभियान... झांसी महानगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक बुलडोजर अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से वर्षों से सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माण, टीनशेड और अस्थायी कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान भारी संख्या में नगर निगम कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अपर नगर आयुक्त स्वयं कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते दिखाई दिए, वहीं बुलडोजर चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- झांसी: गरजा बाबा का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप..... चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक चला नगर निगम का मेगा अभियान... झांसी महानगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक बुलडोजर अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से वर्षों से सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माण, टीनशेड और अस्थायी कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान भारी संख्या में नगर निगम कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अपर नगर आयुक्त स्वयं कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते दिखाई दिए, वहीं बुलडोजर चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने दीनदयाल रसोई का किया निरीक्षण, आमजन के साथ किया भोजन* *टीकमगढ़, 06 मई 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई में आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने रसोई में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं संचालन व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से भी संवाद कर भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। *दीनदयाल रसोई में बनाए गए जन शीतल आश्रय की करी सराहना* इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में नगर पालिका टीकमगढ़ के सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा रसोई में आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए वातानुकूलित जन शीतल आश्रय व्यवस्था तथा लू से बचाव , शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए बनाए गए ओआरएस स्टॉल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था लोगों को राहत प्रदान करेगी तथा अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीनदयाल रसोई में स्वच्छता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निरंतर उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री श्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। *प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने दीनदयाल रसोई का किया निरीक्षण, आमजन के साथ किया भोजन* *टीकमगढ़, 06 मई 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई में आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने रसोई में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं संचालन व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से भी संवाद कर भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। *दीनदयाल रसोई में बनाए गए जन शीतल आश्रय की करी सराहना* इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में नगर पालिका टीकमगढ़ के सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा रसोई में आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए वातानुकूलित जन शीतल आश्रय व्यवस्था तथा लू से बचाव , शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए बनाए गए ओआरएस स्टॉल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था लोगों को राहत प्रदान करेगी तथा अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीनदयाल रसोई में स्वच्छता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निरंतर उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री श्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- जतारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आयोजित , जिले भर से पहुंचे पदाधिकारी टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर स्थित आदित्य होटल में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग संपर्क प्रमुख विनोद रावत, जिला सहसंघ चालक अखिलेश खरे जी सहित जिले भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। विभाग संपर्क प्रमुख विनोद रावत जी संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की नीतियों, योजनाओं और भविष्य की रणनीति को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।4
- दिल्ली के आनंद विहार फ्लाईओवर के पास एक चलती कार में एसी से अचानक आग लग गई। इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।1
- ढुरबई में फिर बढ़ा तनाव,पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी करेगी बढ़ा आंदोलन थाना टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ढुरबई में अहिरवार समाज के पीड़ित रविन्द्र पुत्र परशुराम के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देकर लहूलुहान कर दिया था पीड़ित ने न्याय के लिए हर बड़े अधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन जब न्याय की आस टूटने लगी तो भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने आज बुधवार को समय 4 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर मारपीट करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद भीम आर्मी बड़ा आंदोलन कर पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का काम किया जाएगा भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन के सामने आंदोलन की चेतावनी देते ही तनाव बढ़ गया है पुलिस प्रशासन ने भी जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही है रणजीत सिंह जिला अध्यक्ष भीम आर्मी इंजी सोनू पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी सोनू जाटव,अनूप आजाद मंडल अध्यक्ष झांसी भानुप्रताप,प्रीतम गौतम,राहुल बाबा,अभिषेक चौधरी,प्रदीप राज मुहम्मद,ताज अली,राज चौधरी जगदीश प्रसाद,गौरव चौधरी सहित आदि मौजूद रहे1
- जेरोन थाने के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ककावनी में कल रात करीब 11:00 एक बुलेट बाइक का संतुलन बिगड़ा और बुलेट तालाब के खाई में गिरी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई दूसरे व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर भेजा गया1
- झांसी के गुरसरांय में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने मंडी परिसर में रखे लगभग 5000 कुंतल गेहूं को भिगो दिया। पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण हुई इस घटना से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने स्थिति का आकलन कर भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है।1
- झांसी: खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी से खुदवाया रास्ता झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सख्त कदम उठाए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी मशीन से उस रास्ते की खुदाई करवा दी, जिसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।1