logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में सनी आवेदको की समस्याएंl मुकेश कुमार दुबे संवाददाता जिला उमरिया मध्य प्रदेश कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

15 hrs ago
user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में सनी आवेदको की समस्याएंl मुकेश कुमार दुबे संवाददाता जिला उमरिया मध्य प्रदेश कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उमरिया मुख्यालय पहुंचने पर जन संकल्प यात्रा का किया गया आत्मीय स्वागत उमरिया मुख्यालय पहुंचने पर जन संकल्प यात्रा का किया गया आत्मीय स्वागत जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण यात्रा दल ने गौ संस्थान में गायों को खिलाया गौ ग्रास रक्दान शिविर का हुआ आयोजन मध्य प्रदेश उमरिया 22 सितंबर - सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से वाराणसी से रवाना होकर बड़नगर जाने वाली जन संकल्प यात्रा का उमरिया पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा का घंघरी तिराहा, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक में गाजे बाजे के साथ तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा दल के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल का वितरण किया । उन्होने उपचाररत मरीजों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री जी व्दारा प्रारंभ किए गए आयुष्मान भारत योजना के संबंध में जानकारी ली तथा इसका लाभ लेने की अपेक्षा की । उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रूपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर यात्रा दल के सदस्यों ने रक्तदान भी किया । जिला चिकित्सालय में क्षय रोग एवं सिकल सेल के उपचार से स्वस्थ्य हुए मरीजों ने प्रधानमंत्री जी को हदय से धन्यवाद देते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की तथा कहा कि समुचित चिकित्सा उपचार से वह अब स्वस्थ्य हो चुके है। जन संकल्प यात्रा उमरिया जिला मुख्यालय स्थित गौ संस्थान पहुंची जहां यात्रा दल के सदस्यो ने गौ वंश को गौ ग्रास खिलाया। उल्लेखनीय है कि ताला में रात्रि विश्राम करने के उपरांत यात्रा परासी होते हुए बरबसपुर पहुंची थी। बरबसपुर में यात्रा दल ने ग्राम चौपाल लगाई । इस अवसर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश भर के गांव, शहर व कस्बो की तस्वीर बदल रही है। हमारा देश हर दिशा में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। उन्होने युवा , महिला, किसान एवं सभी वर्ग के लोगो से विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहयोग की अपेक्षा की है। प्रधानमंत्री जी व्दारा लोगो को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के उददेश्य से विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पात्र व्यक्तियो को इन सभी योजनाओ का लाभ लेना चाहिए । ग्राम चौपाल में विभिन्न योजनाओ से लाभांवित हितग्राहियों ने योजनाओ से लाभ लेकर बदलाव की कहानी को साझा किया। यात्रा दल ने बरबसपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपील की , कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करते हुए ग्रीन इंडिया अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं । मध्य प्रदेश उमरिया मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत जन संकल्प यात्रा ग्राम निगहरी पहुंची जहां उन्होंने लाभार्थी चौपाल लगाकर शासन की योजनाओ से प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी ली। यात्रा दल के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व्दारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से ग्रामीण जनो के संर्वागीण विकास का कार्य किया जा रहा है ताकि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोडा जा सके। इस अवसर पर आसुतोष अग्रवाल,मिथिलेश पयासी, अमित सिंह, नम्रता यादव, ज्ञानवती सिंह, राजेंद्र पांडेय,सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, हरीश विश्वकर्मा, राधे लाल कोल, मनीष सिंह, शंभू लाल खटटर, शैलेंद्र सिंह, सुजीत भदौरिया, राकेश दर्दवंशी, कौशल विश्वकर्मा सहित बडी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
    2
    उमरिया मुख्यालय पहुंचने पर जन संकल्प यात्रा का किया गया आत्मीय स्वागत
उमरिया मुख्यालय पहुंचने पर जन संकल्प यात्रा का किया गया आत्मीय स्वागत
जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण
यात्रा दल ने गौ संस्थान में गायों को खिलाया गौ ग्रास
रक्दान शिविर का हुआ आयोजन
मध्य प्रदेश 
उमरिया 22 सितंबर -  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से वाराणसी से रवाना होकर बड़नगर जाने वाली जन संकल्प यात्रा का उमरिया पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा का घंघरी तिराहा, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक में गाजे बाजे के साथ तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा दल के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल का वितरण किया । उन्होने उपचाररत मरीजों से संवाद  करते हुए प्रधानमंत्री जी व्दारा प्रारंभ किए गए आयुष्मान भारत योजना के संबंध में जानकारी ली तथा इसका लाभ लेने की अपेक्षा की । उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रूपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे है।  इस अवसर पर यात्रा दल के सदस्यों ने रक्तदान भी किया । जिला चिकित्सालय में क्षय रोग एवं सिकल सेल के उपचार से स्वस्थ्य हुए मरीजों ने प्रधानमंत्री जी को हदय से धन्यवाद देते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की तथा कहा कि समुचित चिकित्सा उपचार से वह अब स्वस्थ्य हो चुके है। 
जन संकल्प यात्रा उमरिया जिला मुख्यालय स्थित गौ संस्थान पहुंची जहां यात्रा दल के सदस्यो ने गौ वंश को गौ ग्रास खिलाया। उल्लेखनीय है कि ताला में रात्रि विश्राम करने के उपरांत यात्रा परासी होते हुए बरबसपुर पहुंची थी। बरबसपुर में यात्रा दल ने ग्राम चौपाल लगाई । इस अवसर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश भर के गांव, शहर व कस्बो की तस्वीर बदल रही है। हमारा देश हर दिशा में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। उन्होने युवा , महिला, किसान एवं सभी वर्ग के लोगो से विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहयोग की अपेक्षा की है। प्रधानमंत्री जी व्दारा लोगो को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के उददेश्य से विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पात्र व्यक्तियो को इन सभी योजनाओ का लाभ लेना चाहिए । ग्राम चौपाल में विभिन्न योजनाओ से लाभांवित हितग्राहियों ने योजनाओ से लाभ लेकर बदलाव की कहानी को साझा किया। यात्रा दल ने बरबसपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपील की , कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करते हुए ग्रीन इंडिया अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं ।  
मध्य प्रदेश 
उमरिया मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत जन संकल्प यात्रा ग्राम निगहरी पहुंची जहां उन्होंने लाभार्थी चौपाल लगाकर शासन की योजनाओ से प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी ली। यात्रा दल के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व्दारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से ग्रामीण जनो के संर्वागीण विकास का कार्य किया जा रहा है ताकि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोडा जा सके। 
इस अवसर पर आसुतोष अग्रवाल,मिथिलेश पयासी, अमित सिंह, नम्रता यादव, ज्ञानवती सिंह, राजेंद्र पांडेय,सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, हरीश विश्वकर्मा, राधे लाल कोल, मनीष सिंह, शंभू लाल खटटर, शैलेंद्र सिंह, सुजीत भदौरिया, राकेश दर्दवंशी, कौशल विश्वकर्मा सहित बडी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय ने जन सुनवाई में सुनी 118 आवेदकों की समस्याएं l मुकेश कुमार के संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया 22 सितंबर। साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह सहित अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने 118 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित कर विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विजय सिंह राठौर ने खरीफ मौसम में अत्यधिक वर्षा के कारण सोयाबीन फसल को क्षति का सर्वेक्षण कराकर उचित राहत प्रदान करनें, पंकज काछी चंदवार ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, खेमराज सिंह बिरसिंहपुर पाली ने प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने, गेंदा रैदास धौरई ने सड़क बनाए जाने, सिया बाई यादव बिलासपुर ने नाम पुनरू खसरे मे दर्ज कराने, मीरा बाई व्दिवेदी अमरपुर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, संतोष कुमार सुभाषगंज ने सेवाकला के दौरान काटी गई पीएफ की राशि का भुगतान कराने, लालमन सेन बचहा ने सीमांकन, नक्शा तरमीम कराने, धन्नू बैगा महरोई ने वृध्दावस्था पेंशन दिलाने तथा गीता मिश्रा बडेरी ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने संबंधी आवेदन दिये। इसके साथ ही अन्य आवेदकों व्दारा पेंशन भुगतान , राजस्व संबंधी कार्याे एवं खाद्यान्न वितरण से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए । कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल ने भी आवेदको की समस्याएं सुनी ।इस दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय ने जन सुनवाई में सुनी 118 आवेदकों की समस्याएं l
मुकेश कुमार के संवाददाता की खास रिपोर्ट l
उमरिया 22 सितंबर। साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह सहित अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने 118 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित कर विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही  के निर्देश दिए।   
जनसुनवाई में विजय सिंह राठौर ने खरीफ मौसम में अत्यधिक वर्षा के कारण सोयाबीन फसल को क्षति का सर्वेक्षण कराकर उचित राहत प्रदान करनें, पंकज काछी चंदवार ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, खेमराज सिंह बिरसिंहपुर पाली ने प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने, गेंदा रैदास धौरई ने सड़क बनाए जाने, सिया बाई यादव बिलासपुर ने नाम पुनरू खसरे मे दर्ज कराने, मीरा बाई व्दिवेदी अमरपुर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, संतोष कुमार सुभाषगंज ने सेवाकला के दौरान काटी गई पीएफ की राशि का भुगतान कराने, लालमन सेन बचहा ने सीमांकन, नक्शा तरमीम कराने, धन्नू बैगा महरोई ने वृध्दावस्था पेंशन दिलाने तथा गीता मिश्रा बडेरी ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने संबंधी आवेदन दिये। इसके साथ ही अन्य आवेदकों व्दारा पेंशन भुगतान , राजस्व संबंधी कार्याे एवं खाद्यान्न वितरण से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए । कलेक्टर ने संबंधित विभागीय  अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
जनसुनवाई में एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल ने भी आवेदको की समस्याएं सुनी ।इस दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत,बरबसपुर और निगहरी में लाभार्थी संवाद, अस्पताल में मरीजों से संवाद जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत,बरबसपुर और निगहरी में लाभार्थी संवाद, अस्पताल में मरीजों से संवाद उमरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का सोमवार को उमरिया जिले में उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, जन चौपाल, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गौसेवा तथा स्वास्थ्य संवाद जैसे सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा 21 सितंबर की शाम मानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रियों का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ताला से हुई दिनभर की यात्रा की शुरुआत 22 सितंबर की सुबह यात्रा ग्राम ताला से प्रारंभ हुई। सबसे पहले ग्राम परासी में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद ग्राम बरबसपुर में लाभार्थी जन चौपाल आयोजित हुई, जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। लाभार्थियों ने उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से मिले लाभ साझा किए। गांधी चौक में महिलाओं ने की पुष्प वर्षा बरबसपुर से यात्रा उमरिया जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। रास्ते में ग्राम बड़ेरी में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उमरिया के गांधी चौक पहुंचने पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नम्रता यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर बाइक यात्रा का अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल रहा। गौसेवा, रक्तदान और मरीजों से संवाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौसेवा का कार्यक्रम किया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में सिकल सेल एनीमिया एवं क्षय रोग से उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क दवाइयां और उपचार उपलब्ध हो रहा है। यात्रा में शामिल दो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर सेवा का संदेश भी दिया। निगहरी में लाभार्थी चौपाल के बाद डिंडोरी की सीमा में प्रवेश भोजन उपरांत बाइक यात्रा ग्राम निगहरी पहुंची, जहां लाभार्थी सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद बाइक यात्रा डिंडोरी जिले की सीमा में प्रवेश कर अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश पयासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, राधेलाल कोल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, शंभू लाल खट्टर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह, मनीष सिंह,विपिन तिवारी, राकेश टार्जन,सुजीत भदोरिया, दीपक गुप्ता, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आयुष पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
    4
    जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत,बरबसपुर और निगहरी में लाभार्थी संवाद, अस्पताल में मरीजों से संवाद
जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत,बरबसपुर और निगहरी में लाभार्थी संवाद, अस्पताल में मरीजों से संवाद
उमरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का सोमवार को उमरिया जिले में उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, जन चौपाल, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गौसेवा तथा स्वास्थ्य संवाद जैसे सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यात्रा 21 सितंबर की शाम मानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रियों का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
ताला से हुई दिनभर की यात्रा की शुरुआत
22 सितंबर की सुबह यात्रा ग्राम ताला से प्रारंभ हुई। सबसे पहले ग्राम परासी में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
इसके बाद ग्राम बरबसपुर में लाभार्थी जन चौपाल आयोजित हुई, जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। लाभार्थियों ने उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से मिले लाभ साझा किए।
गांधी चौक में महिलाओं ने की पुष्प वर्षा
बरबसपुर से यात्रा उमरिया जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। रास्ते में ग्राम बड़ेरी में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उमरिया के गांधी चौक पहुंचने पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नम्रता यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर बाइक यात्रा का अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
गौसेवा, रक्तदान और मरीजों से संवाद
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौसेवा का कार्यक्रम किया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में सिकल सेल एनीमिया एवं क्षय रोग से उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क दवाइयां और उपचार उपलब्ध हो रहा है। यात्रा में शामिल दो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर सेवा का संदेश भी दिया।
निगहरी में लाभार्थी चौपाल के बाद डिंडोरी की सीमा में प्रवेश
भोजन उपरांत बाइक यात्रा ग्राम निगहरी पहुंची, जहां लाभार्थी सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद बाइक यात्रा डिंडोरी जिले की सीमा में प्रवेश कर अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई।
यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश पयासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, राधेलाल कोल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, शंभू लाल खट्टर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह, मनीष सिंह,विपिन तिवारी, राकेश टार्जन,सुजीत भदोरिया, दीपक गुप्ता, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आयुष पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    16 hrs ago
  • उमरिया जिले के ग्राम पंचायत उमरिया बकेली के चौधरी मोहल्ले से बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर 63 KVA की जगह 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगाया गया 63 KVA ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है, जिससे बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक चौधरी मोहल्ले में 63 KVA का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह भी करीब 7 दिन के अंदर जल गया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से कृषि कार्य, पेयजल व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आवेदन में करीब 30 किसानों के पंप कनेक्शन का भी उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि अधिक कनेक्शन और लोड के कारण 63 KVA का ट्रांसफार्मर पर्याप्त क्षमता से काम नहीं कर पा रहा है। इसलिए उन्होंने 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से राहत मिल सके। आवेदन में बिजली विभाग के एक अधिकारी पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया गया है। यह ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
    1
    उमरिया जिले के ग्राम पंचायत उमरिया बकेली के चौधरी मोहल्ले से बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर 63 KVA की जगह 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगाया गया 63 KVA ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है, जिससे बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक चौधरी मोहल्ले में 63 KVA का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह भी करीब 7 दिन के अंदर जल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से कृषि कार्य, पेयजल व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आवेदन में करीब 30 किसानों के पंप कनेक्शन का भी उल्लेख किया गया है।
ग्रामीणों का दावा है कि अधिक कनेक्शन और लोड के कारण 63 KVA का ट्रांसफार्मर पर्याप्त क्षमता से काम नहीं कर पा रहा है। इसलिए उन्होंने 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से राहत मिल सके।
आवेदन में बिजली विभाग के एक अधिकारी पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया गया है। यह ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
    user_NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • फार्म हाउस के लुक के लिए हरे भरे वृक्ष को सुखा कर काटे यूके लिपटिस की आड़ में बमूर के पेड़ भी काटे गए। नेशनल हाईवे NH43 के किनारे लगे यूकेलिप्टस और बमूर के पेड़ों पर चलीआरी, टालों में बिक रही भरी लकड़ी बिरसिंहपुर पाली के ग्राम मुदरिया में नेशनल हाईवे के किनारे लगे सैकड़ों यूकेलिप्टस और बमूर के पेड़ों पर अवैध कटाई का साया मंडरा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में हरे-भरे पेड़ों को काटकर हाइड्रा से उठा कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकप से अग्रवाल से मिल (लकड़ी टालों )तक पहुंचाया जा रहा है, जहां से यह लकड़ी धड़ल्ले से फर्नीचर ,दरवाजे चौखट बना कर महगे दामों बेचे जा रहे है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक पखवाड़े से मुदरिया के पास हाईवे के दोनों ओर पेड़ों की संख्या लगातार घट रही है। सुबह होते ही कटे हुए ठूंठ और बिखरी डालियां कटाई की गवाही देती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह कटाई वन विभाग और राजस्व विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। पेड़ काटने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े भी लकड़ी ढोई जा रही है। सूत्रों की मानें तो हाईवे किनारे बन रहे माकान आली सान बिल्डिंग फार्म हाउस के मालिकों के द्वारा लुक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है और औने-पौने दामों में प्रति ट्रॉली लकड़ी टाल संचालकों को 8 से 10 हजार रुपये में बेची जा रही है। टालों में इस अवैध लकड़ी को वैध लकड़ी के साथ मिलाकर खपाया जा रहा है। राजस्व विभाग कहता है वन विभाग जाने कोई कहता है मां के नाम एक पेड़ लगाने को तो कोई कहता है सारे पेड़ काट दो घर बनाने को तो कोई कहता है सारे पेड़ काट कर मुझे दे दो फर्नीचर बनाने को इन सब के बीच कहां गया पर्यावरणीय सुरक्षा इस अवैध पेड़ो के कटने से शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है। हाईवे किनारे लगे ये पेड़ न केवल छाया देते थे, बल्कि प्रदूषण को भी सोखते थे। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं पर्यावरण प्रेमियों ने इस अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हाईवे किनारे का हरियाला क्षेत्र पूरी तरह उजड़ जाएगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और टालों पर छापा मार कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
    1
    फार्म हाउस के लुक के लिए हरे भरे वृक्ष को सुखा कर काटे यूके लिपटिस की आड़ में बमूर के पेड़ भी काटे गए।
नेशनल हाईवे NH43 के किनारे लगे यूकेलिप्टस और बमूर के पेड़ों पर चलीआरी, टालों में बिक रही भरी लकड़ी
बिरसिंहपुर पाली के ग्राम मुदरिया में नेशनल हाईवे के किनारे लगे सैकड़ों यूकेलिप्टस और बमूर के पेड़ों पर अवैध कटाई का साया मंडरा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में हरे-भरे पेड़ों को काटकर हाइड्रा से उठा कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकप से अग्रवाल से मिल (लकड़ी टालों )तक पहुंचाया जा रहा है, जहां से यह लकड़ी धड़ल्ले से फर्नीचर ,दरवाजे चौखट बना कर महगे दामों बेचे जा रहे है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक पखवाड़े से मुदरिया के पास हाईवे के दोनों ओर पेड़ों की संख्या लगातार घट रही है। सुबह होते ही कटे हुए ठूंठ और बिखरी डालियां कटाई की गवाही देती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह कटाई वन विभाग और राजस्व विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। पेड़ काटने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े भी लकड़ी ढोई जा रही है।
सूत्रों की मानें तो हाईवे किनारे बन रहे माकान आली सान बिल्डिंग फार्म हाउस के मालिकों के द्वारा लुक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है और औने-पौने दामों में  प्रति ट्रॉली लकड़ी टाल संचालकों को 8 से 10 हजार रुपये में बेची जा रही है। टालों में इस अवैध लकड़ी को वैध लकड़ी के साथ मिलाकर खपाया जा रहा है। राजस्व विभाग कहता है वन विभाग जाने कोई कहता है  मां के नाम एक पेड़ लगाने को तो कोई कहता है  सारे पेड़ काट दो घर बनाने को तो कोई कहता है सारे पेड़ काट कर मुझे दे दो फर्नीचर बनाने को इन सब के बीच कहां गया पर्यावरणीय सुरक्षा इस अवैध पेड़ो के कटने से  शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है। हाईवे किनारे लगे ये पेड़ न केवल छाया देते थे, बल्कि प्रदूषण को भी सोखते थे।
मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 
वहीं पर्यावरण प्रेमियों ने इस अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हाईवे किनारे का हरियाला क्षेत्र पूरी तरह उजड़ जाएगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और टालों पर छापा मार कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोपालपुर हादसा: पेड़ कटाई के दौरान मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल बिड़ला माइंस क्षेत्र में कटाई के दौरान ऊपर गिरी लकड़ी, अधेड़ मजदूर केशव साहू की गई जान; ठेकेदार और वन विभाग की निगरानी पर उठ रहे सवाल शहडोल/बुढ़ार। बुढ़ार क्षेत्र के गोपालपुर जंगल में लकड़ी कटाई के दौरान हुए हादसे में एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के दौरान अचानक एक पेड़/लकड़ी का हिस्सा मजदूर के ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव साहू, निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केशव साहू, चेतन साहू के कांट्रेक्ट के तहत मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान कटाई का काम करते समय वह लकड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचा वन अमला और पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ार वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुढ़ार तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। सुरक्षा इंतजामों पर सबसे बड़ा सवाल हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जंगल में पेड़ कटाई जैसे जोखिमपूर्ण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे? क्या मजदूरों को हेलमेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे? क्या कटाई क्षेत्र को सुरक्षित तरीके से चिन्हित किया गया था? क्या मौके पर जिम्मेदार अधिकारी या सुपरवाइजर मौजूद था? और क्या ठेकेदार द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया जा रहा था? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। डिप्टी रेंजर की भूमिका पर भी उठे सवाल घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर डिप्टी रेंजर की निगरानी और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि यदि कटाई स्थल की नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समुचित जांच होती तो हादसे को टाला जा सकता था। हालांकि, डिप्टी रेंजर की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी अथवा किसी प्रकार की लापरवाही जांच में प्रमाणित होना बाकी है। ऐसे में निष्पक्ष विभागीय जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय की जा सकती है। मुआवजे की बात, लेकिन परिवार को न्याय का इंतजार वन विभाग की ओर से मृतक के परिवार को कम्पनसेशन/मुआवजा दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि मुआवजे की राशि, पात्रता और भुगतान प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। परिजनों के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि हादसे की निष्पक्ष जांच और यदि किसी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी महत्वपूर्ण होगी। TMC बिड़ला माइंस को लकड़ी हैंडओवर किए जाने की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल से काटी जा रही लकड़ी को TMC बिड़ला माइंस को हैंडओवर किया जाना था। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि कटाई किस अनुमति और प्रक्रिया के तहत कराई जा रही थी तथा कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। अब जांच से सामने आएगा सच गोपालपुर हादसे ने जंगल कटाई के दौरान मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी। सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हुआ था, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    1
    गोपालपुर हादसा: पेड़ कटाई के दौरान मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
बिड़ला माइंस क्षेत्र में कटाई के दौरान ऊपर गिरी लकड़ी, अधेड़ मजदूर केशव साहू की गई जान; ठेकेदार और वन विभाग की निगरानी पर उठ रहे सवाल
शहडोल/बुढ़ार। बुढ़ार क्षेत्र के गोपालपुर जंगल में लकड़ी कटाई के दौरान हुए हादसे में एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के दौरान अचानक एक पेड़/लकड़ी का हिस्सा मजदूर के ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव साहू, निवासी शाहपुर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केशव साहू, चेतन साहू के कांट्रेक्ट के तहत मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान कटाई का काम करते समय वह लकड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंचा वन अमला और पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ार वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुढ़ार तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
सुरक्षा इंतजामों पर सबसे बड़ा सवाल
हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जंगल में पेड़ कटाई जैसे जोखिमपूर्ण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे?
क्या मजदूरों को हेलमेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे?
क्या कटाई क्षेत्र को सुरक्षित तरीके से चिन्हित किया गया था?
क्या मौके पर जिम्मेदार अधिकारी या सुपरवाइजर मौजूद था?
और क्या ठेकेदार द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया जा रहा था?
इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
डिप्टी रेंजर की भूमिका पर भी उठे सवाल
घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर डिप्टी रेंजर की निगरानी और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि यदि कटाई स्थल की नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समुचित जांच होती तो हादसे को टाला जा सकता था।
हालांकि, डिप्टी रेंजर की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी अथवा किसी प्रकार की लापरवाही जांच में प्रमाणित होना बाकी है। ऐसे में निष्पक्ष विभागीय जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
मुआवजे की बात, लेकिन परिवार को न्याय का इंतजार
वन विभाग की ओर से मृतक के परिवार को कम्पनसेशन/मुआवजा दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि मुआवजे की राशि, पात्रता और भुगतान प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
परिजनों के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि हादसे की निष्पक्ष जांच और यदि किसी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी महत्वपूर्ण होगी।
TMC बिड़ला माइंस को लकड़ी हैंडओवर किए जाने की जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल से काटी जा रही लकड़ी को TMC बिड़ला माइंस को हैंडओवर किया जाना था। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि कटाई किस अनुमति और प्रक्रिया के तहत कराई जा रही थी तथा कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी।
अब जांच से सामने आएगा सच
गोपालपुर हादसे ने जंगल कटाई के दौरान मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी।
सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हुआ था, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव 56 भोग, महंत उमेश शरण जी महाराज का सत्संग, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन शहडोल। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वास्तिक गैलेक्सी परिवार द्वारा गणेशोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। 15 सितंबर 2026 को गैलेक्सी कम्पाउंड में सुखदाता-दुःखहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से स्थापना की गई। गणेश जन्मोत्सव के क्रम में 19 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग अर्पित किया गया। संध्याकालीन महाआरती के पश्चात गणेश जी के भजनों पर गैलेक्सी परिवार के सदस्यों ने नृत्य एवं भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 20 सितंबर को रामसखा आश्रम के महंत श्री उमेश शरण जी महाराज द्वारा भगवान गणेश एवं राम नाम की महिमा पर भजन, कीर्तन और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इसके बाद 21 सितंबर को महाआरती तथा 22 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। ये रहे उपस्थित: मोहन दुबे, डॉ. संदीप ताम्रकार, महेंद्र सराफ, श्रीचंद नारवानी, नंदकिशोर मंगलानी, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, गोविंद सिंह परिहार, देवेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, दिलीप तिवारी, एस.के. भैया, राजेश सिंह बघेल, संजय रुपचंदानी, बबलू जगवानी, बलराम गुप्ता, अमित जगवानी, महेंद्र मोटवानी (गुड्डू), मुकेश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, आकाश आहूजा, सोनू हिंदुजा, किशकेदू घोष, अतुल द्विवेदी, कमलेश मंगलानी, आनंद श्रीवास्तव, यश सोनी, विभा ताम्रकार, सावित्री दुबे, अनीता सराफ, सुधा, कंचन नारवानी, मीना देवी, दीपा मंगलानी, मंजु जगवानी, जिया, देवलीना घोष, तृप्ति सेठिया, सारधा मौर्य, आरोही, कुसुम, रेखा, सोनिका मंगलानी, मयूरी, नीलू, रीमा रुपचंदानी, अंकिता, सुधा, गौरवी, स्वाती, योगिता, नूतन मून सहित गैलेक्सी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव 56 भोग, महंत उमेश शरण जी महाराज का सत्संग, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन शहडोल। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वास्तिक गैलेक्सी परिवार द्वारा गणेशोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। 15 सितंबर 2026 को गैलेक्सी कम्पाउंड में सुखदाता-दुःखहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से स्थापना की गई। गणेश जन्मोत्सव के क्रम में 19 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग अर्पित किया गया। संध्याकालीन महाआरती के पश्चात गणेश जी के भजनों पर गैलेक्सी परिवार के सदस्यों ने नृत्य एवं भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 20 सितंबर को रामसखा आश्रम के महंत श्री उमेश शरण जी महाराज द्वारा भगवान गणेश एवं राम नाम की महिमा पर भजन, कीर्तन और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इसके बाद 21 सितंबर को महाआरती तथा 22 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। ये रहे उपस्थित: मोहन दुबे, डॉ. संदीप ताम्रकार, महेंद्र सराफ, श्रीचंद नारवानी, नंदकिशोर मंगलानी, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, गोविंद सिंह परिहार, देवेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, दिलीप तिवारी, एस.के. भैया, राजेश सिंह बघेल, संजय रुपचंदानी, बबलू जगवानी, बलराम गुप्ता, अमित जगवानी, महेंद्र मोटवानी (गुड्डू), मुकेश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, आकाश आहूजा, सोनू हिंदुजा, किशकेदू घोष, अतुल द्विवेदी, कमलेश मंगलानी, आनंद श्रीवास्तव, यश सोनी, विभा ताम्रकार, सावित्री दुबे, अनीता सराफ, सुधा, कंचन नारवानी, मीना देवी, दीपा मंगलानी, मंजु जगवानी, जिया, देवलीना घोष, तृप्ति सेठिया, सारधा मौर्य, आरोही, कुसुम, रेखा, सोनिका मंगलानी, मयूरी, नीलू, रीमा रुपचंदानी, अंकिता, सुधा, गौरवी, स्वाती, योगिता, नूतन मून सहित गैलेक्सी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन 
संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र 
स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव

56 भोग, महंत उमेश शरण जी महाराज का सत्संग, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

शहडोल। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वास्तिक गैलेक्सी परिवार द्वारा गणेशोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। 15 सितंबर 2026 को गैलेक्सी कम्पाउंड में सुखदाता-दुःखहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से स्थापना की गई।

गणेश जन्मोत्सव के क्रम में 19 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग अर्पित किया गया। संध्याकालीन महाआरती के पश्चात गणेश जी के भजनों पर गैलेक्सी परिवार के सदस्यों ने नृत्य एवं भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

20 सितंबर को रामसखा आश्रम के महंत श्री उमेश शरण जी महाराज द्वारा भगवान गणेश एवं राम नाम की महिमा पर भजन, कीर्तन और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इसके बाद 21 सितंबर को महाआरती तथा 22 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

ये रहे उपस्थित: मोहन दुबे, डॉ. संदीप ताम्रकार, महेंद्र सराफ, श्रीचंद नारवानी, नंदकिशोर मंगलानी, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, गोविंद सिंह परिहार, देवेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, दिलीप तिवारी, एस.के. भैया, राजेश सिंह बघेल, संजय रुपचंदानी, बबलू जगवानी, बलराम गुप्ता, अमित जगवानी, महेंद्र मोटवानी (गुड्डू), मुकेश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, आकाश आहूजा, सोनू हिंदुजा, किशकेदू घोष, अतुल द्विवेदी, कमलेश मंगलानी, आनंद श्रीवास्तव, यश सोनी, विभा ताम्रकार, सावित्री दुबे, अनीता सराफ, सुधा, कंचन नारवानी, मीना देवी, दीपा मंगलानी, मंजु जगवानी, जिया, देवलीना घोष, तृप्ति सेठिया, सारधा मौर्य, आरोही, कुसुम, रेखा, सोनिका मंगलानी, मयूरी, नीलू, रीमा रुपचंदानी, अंकिता, सुधा, गौरवी, स्वाती, योगिता, नूतन मून सहित गैलेक्सी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन 
संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र 
स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव
56 भोग, महंत उमेश शरण जी महाराज का सत्संग, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
शहडोल। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वास्तिक गैलेक्सी परिवार द्वारा गणेशोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। 15 सितंबर 2026 को गैलेक्सी कम्पाउंड में सुखदाता-दुःखहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से स्थापना की गई।
गणेश जन्मोत्सव के क्रम में 19 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग अर्पित किया गया। संध्याकालीन महाआरती के पश्चात गणेश जी के भजनों पर गैलेक्सी परिवार के सदस्यों ने नृत्य एवं भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
20 सितंबर को रामसखा आश्रम के महंत श्री उमेश शरण जी महाराज द्वारा भगवान गणेश एवं राम नाम की महिमा पर भजन, कीर्तन और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इसके बाद 21 सितंबर को महाआरती तथा 22 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
ये रहे उपस्थित: मोहन दुबे, डॉ. संदीप ताम्रकार, महेंद्र सराफ, श्रीचंद नारवानी, नंदकिशोर मंगलानी, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, गोविंद सिंह परिहार, देवेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा, दिलीप तिवारी, एस.के. भैया, राजेश सिंह बघेल, संजय रुपचंदानी, बबलू जगवानी, बलराम गुप्ता, अमित जगवानी, महेंद्र मोटवानी (गुड्डू), मुकेश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, आकाश आहूजा, सोनू हिंदुजा, किशकेदू घोष, अतुल द्विवेदी, कमलेश मंगलानी, आनंद श्रीवास्तव, यश सोनी, विभा ताम्रकार, सावित्री दुबे, अनीता सराफ, सुधा, कंचन नारवानी, मीना देवी, दीपा मंगलानी, मंजु जगवानी, जिया, देवलीना घोष, तृप्ति सेठिया, सारधा मौर्य, आरोही, कुसुम, रेखा, सोनिका मंगलानी, मयूरी, नीलू, रीमा रुपचंदानी, अंकिता, सुधा, गौरवी, स्वाती, योगिता, नूतन मून सहित गैलेक्सी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_India news Reporter
    India news Reporter
    Voice of people सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में सनी आवेदको की समस्याएंl मुकेश कुमार दुबे संवाददाता जिला उमरिया मध्य प्रदेश कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
    1
    कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में सनी आवेदको की समस्याएंl
मुकेश कुमार दुबे संवाददाता जिला उमरिया मध्य प्रदेश 
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.