logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कस्बा रुरा में थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को किया चेक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ कस्बा रुरा में पैदल गस्त कर सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को चेक किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया।

11 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

कस्बा रुरा में थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को किया चेक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ कस्बा रुरा में पैदल गस्त कर सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को चेक किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ग्रामीण व दुरस्त क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा* अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन (एकल कानपुर चैप्टर) द्वारा संचालित एवं फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड द्वारा वित्तपोषित “एकल ऑन व्हील्स कंप्यूटर बस-2” का लोकार्पण रनिया स्थित फैक्ट्री परिसर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड के प्रवर्तक निदेशक कुंदन लाल भाटिया एवं एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के प्रेसीडेंट डॉ0 ए0एस0 प्रसाद उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने अपने संबोधन में इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित “कंप्यूटर ऑन व्हील्स” जैसी पहलें ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 52 बसों का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है और आज एक और बस जुड़ने से यह प्रयास और सशक्त हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी भी बच्चों एवं युवाओं को दी जानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में यदि प्रारंभिक स्तर पर ही बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग एवं साइबर कानूनों की जानकारी दी जाए, तो समाज को एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने सभी संस्थाओं एवं नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर डिजिटल सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर जागरूकता को भी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “एकल ऑन व्हील्स” केवल एक बस नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए अवसरों का द्वार है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के पारंपरिक स्वरूप को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक नई दिशा प्रदान कर रही है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आज के युग में डिजिटल ज्ञान ही वास्तविक सशक्तिकरण का आधार है और इस प्रकार की मोबाइल शिक्षा इकाइयाँ उन बच्चों तक भी ज्ञान पहुंचा रही हैं, जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं पहुंच पाते। उन्होंने प्रशासन की ओर से इस प्रकार की पहलों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इसे “समावेशी विकास” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का एक जागरूक नागरिक भी किसी एक वंचित बच्चे को सही मार्गदर्शन दे दे, तो उसके जीवन की दिशा बदल सकती है। उन्होंने बच्चों में नैतिक शिक्षा, अनुशासन एवं जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें बच्चों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाती हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया जाए, जिससे वे स्वयं एवं समाज की सुरक्षा में योगदान दे सकें। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को दी जा रही शिक्षा के प्रभाव का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रशिक्षण के बाद उनके जीवन में वास्तविक सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं को अन्य विकास कार्यक्रमों से जोड़कर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड के प्रवर्तक निदेशक कुंदन लाल भाटिया ने कहा कि उनकी कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रही है और आगे भी इस दिशा में सहयोग जारी रखा जाएगा। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के प्रेसीडेंट डॉ0 ए0एस0 प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “यदि बच्चे विद्यालय नहीं आ सकते, तो विद्यालय को बच्चों तक पहुंचना होगा।” उन्होंने बताया कि एकल की विचारधारा इसी सिद्धांत पर आधारित है, जिसके अंतर्गत मोबाइल कंप्यूटर बसों के माध्यम से ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के बच्चों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बस में 8 लैपटॉप के माध्यम से एक समय में 16 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। प्रतिदिन दो गांवों में सुबह एवं शाम की पाली में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बस में विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर पैनल की व्यवस्था की गई है, जिससे यह पहल पूर्णतः पर्यावरण अनुकूल भी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं आयुषी, कीर्ति एवं कृतिका द्वारा एकल ऑन व्हील्स के माध्यम से दी जाने वाली शिक्षा का सजीव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को इस पहल की उपयोगिता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इस अभियान के अंतर्गत 52 बसें संचालित हैं और आज एक नई बस के जुड़ने से यह अभियान और अधिक व्यापक हो गया है। “एकल ऑन व्हील्स” डिजिटल साक्षरता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में उभर रहा है, जो आने वाले समय में ग्रामीण भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    1
    *ग्रामीण व दुरस्त क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा*
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन (एकल कानपुर चैप्टर) द्वारा संचालित एवं फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड द्वारा वित्तपोषित “एकल ऑन व्हील्स कंप्यूटर बस-2” का लोकार्पण रनिया स्थित फैक्ट्री परिसर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड के प्रवर्तक निदेशक कुंदन लाल भाटिया एवं एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के प्रेसीडेंट डॉ0 ए0एस0 प्रसाद उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने अपने संबोधन में इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित “कंप्यूटर ऑन व्हील्स” जैसी पहलें ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 52 बसों का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है और आज एक और बस जुड़ने से यह प्रयास और सशक्त हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी भी बच्चों एवं युवाओं को दी जानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में यदि प्रारंभिक स्तर पर ही बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग एवं साइबर कानूनों की जानकारी दी जाए, तो समाज को एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने सभी संस्थाओं एवं नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर डिजिटल सशक्तिकरण के साथ-साथ साइबर जागरूकता को भी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “एकल ऑन व्हील्स” केवल एक बस नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए अवसरों का द्वार है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के पारंपरिक स्वरूप को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक नई दिशा प्रदान कर रही है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आज के युग में डिजिटल ज्ञान ही वास्तविक सशक्तिकरण का आधार है और इस प्रकार की मोबाइल शिक्षा इकाइयाँ उन बच्चों तक भी ज्ञान पहुंचा रही हैं, जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं पहुंच पाते। उन्होंने प्रशासन की ओर से इस प्रकार की पहलों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इसे “समावेशी विकास” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का एक जागरूक नागरिक भी किसी एक वंचित बच्चे को सही मार्गदर्शन दे दे, तो उसके जीवन की दिशा बदल सकती है। उन्होंने बच्चों में नैतिक शिक्षा, अनुशासन एवं जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें बच्चों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाती हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया जाए, जिससे वे स्वयं एवं समाज की सुरक्षा में योगदान दे सकें। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को दी जा रही शिक्षा के प्रभाव का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रशिक्षण के बाद उनके जीवन में वास्तविक सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं को अन्य विकास कार्यक्रमों से जोड़कर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड के प्रवर्तक निदेशक कुंदन लाल भाटिया ने कहा कि उनकी कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रही है और आगे भी इस दिशा में सहयोग जारी रखा जाएगा। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के प्रेसीडेंट डॉ0 ए0एस0 प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “यदि बच्चे विद्यालय नहीं आ सकते, तो विद्यालय को बच्चों तक पहुंचना होगा।” उन्होंने बताया कि एकल की विचारधारा इसी सिद्धांत पर आधारित है, जिसके अंतर्गत मोबाइल कंप्यूटर बसों के माध्यम से ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के बच्चों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बस में 8 लैपटॉप के माध्यम से एक समय में 16 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। प्रतिदिन दो गांवों में सुबह एवं शाम की पाली में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बस में विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर पैनल की व्यवस्था की गई है, जिससे यह पहल पूर्णतः पर्यावरण अनुकूल भी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं आयुषी, कीर्ति एवं कृतिका द्वारा एकल ऑन व्हील्स के माध्यम से दी जाने वाली शिक्षा का सजीव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को इस पहल की उपयोगिता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इस अभियान के अंतर्गत 52 बसें संचालित हैं और आज एक नई बस के जुड़ने से यह अभियान और अधिक व्यापक हो गया है। “एकल ऑन व्हील्स” डिजिटल साक्षरता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में उभर रहा है, जो आने वाले समय में ग्रामीण भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जालौन जिले में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी* *⏩ उपभोक्ताओं को अब रियल टाइम बिजली खपत की मिलेगी जानकारी* *⏩ स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपने उपयोग पर रख सकेंगे नियंत्रण* *⏩ UPI, Paytm और GPay से रिचार्ज की सुविधा आसान* *⏩ कम बैलेंस होने पर पहले से मिलेगा अलर्ट* *⏩ नई व्यवस्था में 2% तक की छूट का प्रावधान* *⏩ नए कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर अनिवार्य, पुराने मीटर चरणबद्ध तरीके से बदले जाएंगे* *⏩ बिलिंग सिस्टम होगा पारदर्शी, UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने की अपील* *⏩ उरई के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडे ने दी जानकारी*
    1
    *जालौन जिले में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी*
*⏩ उपभोक्ताओं को अब रियल टाइम बिजली खपत की मिलेगी जानकारी*
*⏩ स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपने उपयोग पर रख सकेंगे नियंत्रण*
*⏩ UPI, Paytm और GPay से रिचार्ज की सुविधा आसान*
*⏩ कम बैलेंस होने पर पहले से मिलेगा अलर्ट*
*⏩ नई व्यवस्था में 2% तक की छूट का प्रावधान*
*⏩ नए कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर अनिवार्य, पुराने मीटर चरणबद्ध तरीके से बदले जाएंगे*
*⏩ बिलिंग सिस्टम होगा पारदर्शी, UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने की अपील*
*⏩ उरई के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडे ने दी जानकारी*
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उरई (जालौन)। ग्राम गढ़र स्थित सामाजिक चेतना स्थल पर मंगलवार को भावुक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। टीम बदलाव परिवार के सदस्यों ने स्मृतिशेष सरला निरंजन के तृतीय स्मृति दिवस पर पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद शिक्षा और संस्कार का संदेश देते हुए बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखों में संवेदना और चेहरों पर संतोष की झलक साफ दिखाई दे रही थी। टीम बदलाव के सहयोग से नेशनल जनमत के संपादक नीरज भाई पटेल ने इस अवसर पर करीब 100 बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, रजिस्टर और किताबें वितरित कीं। जैसे ही बच्चों के हाथों में पढ़ाई का सामान पहुंचा, उनके चेहरों पर खुशी खिल उठी, जो उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला दृश्य था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कविताएं सुनाईं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया। मासूम आवाजों में प्रस्तुत कविताओं ने न केवल माहौल को जीवंत बनाया, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इसके बाद बच्चों को फल वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव और आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा। अंत में टीम बदलाव ने यह संदेश दिया कि स्मृतियां तभी सार्थक होती हैं, जब वे समाज को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य का माध्यम बनें। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर अतुल अहिरवार, प्रवेश निरंजन, श्रवण निरंजन, प्रताप यादव, महेंद्र भाटिया, अजय श्रीवास, रविंद्र गौतम,संतोष राजपूत,पंकज पटेल, रविंद्र चौधरी, राहुल गौतम और प्रदीप महतवानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    उरई (जालौन)। ग्राम गढ़र स्थित सामाजिक चेतना स्थल पर मंगलवार को भावुक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। टीम बदलाव परिवार के सदस्यों ने स्मृतिशेष सरला निरंजन के तृतीय स्मृति दिवस पर पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद शिक्षा और संस्कार का संदेश देते हुए बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखों में संवेदना और चेहरों पर संतोष की झलक साफ दिखाई दे रही थी। टीम बदलाव के सहयोग से नेशनल जनमत के संपादक नीरज भाई पटेल ने इस अवसर पर करीब 100 बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, रजिस्टर और किताबें वितरित कीं। जैसे ही बच्चों के हाथों में पढ़ाई का सामान पहुंचा, उनके चेहरों पर खुशी खिल उठी, जो उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला दृश्य था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कविताएं सुनाईं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया। मासूम आवाजों में प्रस्तुत कविताओं ने न केवल माहौल को जीवंत बनाया, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इसके बाद बच्चों को फल वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव और आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा।
अंत में टीम बदलाव ने यह संदेश दिया कि स्मृतियां तभी सार्थक होती हैं, जब वे समाज को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य का माध्यम बनें। सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर अतुल अहिरवार, प्रवेश निरंजन, श्रवण निरंजन, प्रताप यादव, महेंद्र भाटिया, अजय श्रीवास, रविंद्र गौतम,संतोष राजपूत,पंकज पटेल, रविंद्र चौधरी, राहुल गौतम और प्रदीप महतवानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में 58 वर्षीय किसान करण वीर सिंह की दर्दनाक मौत, देर रात खेतों में जानवर भगाने गए थे किसान, रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, खेतों की रखवाली करते समय हुआ हादसा, गांव में शोक की लहर, एट थाना क्षेत्र का मामला!!!!!!
    1
    जालौन में 58 वर्षीय किसान करण वीर सिंह की दर्दनाक मौत, देर रात खेतों में जानवर भगाने गए थे किसान, रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, खेतों की रखवाली करते समय हुआ हादसा, गांव में शोक की लहर, एट थाना क्षेत्र का मामला!!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद जालौन के कालपी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है—रश्मि पाल। समाजवादी पार्टी की सक्रिय युवा नेत्री के रूप में पहचान बना चुकी रश्मि पाल अब अपनी लगातार सक्रियता और जनसंपर्क के चलते क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही हैं। रश्मि पाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उठाने का प्रयास कर रही हैं। उनकी यह कार्यशैली आम जनता के बीच उन्हें एक जमीनी और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित कर रही है। खासतौर पर युवा और महिला वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रश्मि पाल शिक्षित, सरल और सहज स्वभाव की नेता हैं, जो हर समय जनता के बीच मौजूद रहती हैं। यही कारण है कि कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। रश्मि पाल ने कहा कि अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से चुनाव लड़ूंगी। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है।" पार्टी में भी रश्मि पाल लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती दिख रही है। वर्तमान समय में कालपी की सियासत में वह एक उभरते हुए और सकारात्मक विकल्प के रूप में देखी जा रही हैं, जिनसे क्षेत्र की जनता को नई उम्मीदें जुड़ी हैं। वाइट-रश्मि पाल। रिपोर्ट–जनपद जालौन से के लिए अमित कुमार।
    2
    जनपद जालौन के कालपी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है—रश्मि पाल।
समाजवादी पार्टी की सक्रिय युवा नेत्री के रूप में पहचान बना चुकी रश्मि पाल अब अपनी लगातार सक्रियता और जनसंपर्क के चलते क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही हैं।
रश्मि पाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
वह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उठाने का प्रयास कर रही हैं। उनकी यह कार्यशैली आम जनता के बीच उन्हें एक जमीनी और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित कर रही है।
खासतौर पर युवा और महिला वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि रश्मि पाल शिक्षित, सरल और सहज स्वभाव की नेता हैं, जो हर समय जनता के बीच मौजूद रहती हैं।
यही कारण है कि कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
रश्मि पाल ने कहा कि अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से चुनाव लड़ूंगी। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना रहेगा। राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है।"
पार्टी में भी रश्मि पाल लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती दिख रही है। वर्तमान समय में कालपी की सियासत में वह एक उभरते हुए और सकारात्मक विकल्प के रूप में देखी जा रही हैं, जिनसे क्षेत्र की जनता को नई उम्मीदें जुड़ी हैं।
वाइट-रश्मि पाल।
रिपोर्ट–जनपद जालौन से  के लिए अमित कुमार।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले से जहां आज अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे हैं
    2
    खास खबर है जालौन जिले से जहां आज अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    4
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एनडीपीएस एक्ट के मामले में माती कोर्ट में एडीजे-5 ने अभियुक्त सुरेंद्र मिश्रा पुत्र स्व0 प्रभूदयाल निवासी पटेलनगर कस्बा व थाना सिंकदरा जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और ₹10,000 का अर्थदंड से दंडित किया।
    1
    एनडीपीएस एक्ट के मामले में माती कोर्ट में एडीजे-5 ने अभियुक्त सुरेंद्र मिश्रा पुत्र स्व0 प्रभूदयाल निवासी पटेलनगर कस्बा व थाना सिंकदरा जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और ₹10,000 का अर्थदंड से दंडित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.