Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरपंच के साथ मार पीट की घटना बरा में जिसमें गाँव बालों के साथ मिलकर लोगों ने किया चकाजाम
Pradeep lodhi
सरपंच के साथ मार पीट की घटना बरा में जिसमें गाँव बालों के साथ मिलकर लोगों ने किया चकाजाम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर जिले के बंडा में सरपंच पति और विद्युत कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्युत कर्मचारी आशीष पांडे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार 30 अगस्त को वसूली के लिए जाते समय सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी और उनके साथियों ने रास्ते में गाली-गलौज कर मारपीट की, जिससे आंख और कान में चोट आई। पुलिस ने लक्ष्मण लोधी, कैलाश लोधी, लोकेंद्र राजपूत और संदीप मिश्रा के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- निस्वार्थ गो सेवा समिति बनी बेसहारा गौवंश का सहारा, 24 घंटे सेवा में जुटे युवा, आग से झुलसी गाय और बछड़े का किया उपचार दमोह। शहर में निस्वार्थ गो सेवा समिति के युवा सदस्य कई वर्षों से घायल, बीमार और बेसहारा गौवंश की सेवा में जुटे हैं। कुएं में गिरी गाय को निकालने से लेकर सड़क हादसों में घायल और आग से झुलसे गौवंश के उपचार तक समिति के सदस्य सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचते हैं। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात रनेह क्षेत्र में एक घर में आग लगने से गाय और बछड़ा और बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर समिति के सदस्यों ने दोनों को दमोह स्थित वैष्णवी निस्वार्थ गो हॉस्पिटल, पुराना थाना पहुंचाया। रात करीब 2 बजे उपचार शुरू किया गया। जले हिस्सों पर आवश्यक प्राथमिक उपचार कर एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए गए। उपचार के बाद दोनों की स्थिति में राहत मिली। वहीं हिंडोरिया क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक अन्य गोवंश का भी समिति सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर उपचार किया। समिति के सदस्यों का कहना है कि सेवा का उद्देश्य प्रचार या व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि बेसहारा गौवंश की मदद करना है। जो लगातार जारी रहेगा।1
- दमोह,,,एएनएम सेवानिवृत्त होने के पश्चात न्यू पीएचसी में लटक रहा ताला युवा आलोक चौधरी ने जल्द एएनएम की पदस्थापना करने की है मांग दमोह,, अजब धाम फतेहपुर, बटियागढ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजब धाम फतेहपुर में ए एन एम कमला अहिरवार सेवानिवृत्त 31/7/2026 को हो जाने के कारण 31/7/2026 से अभी तक उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक रहा है उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटकने से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गंभीर स्थिति बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था न होना सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य अधिकारों और प्राथमिक सुविधाएं प्रभावित हो रही है। मुख्य जन-समस्याएं प्राथमिक चिकित्सा का अभाव: सामान्य बीमारियों के ईलाज, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन दवाईयों के लिए ग्रामीणों को लगभग 15, किलोमीटर दूर हटा के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। टीकाकरण और मातृ-शिशु देखभाल प्रभावित: गर्भवती महिलाओं और बच्चों के नियमित टीकाकरण तथा जांच में बाधा उत्पन्न हो रही है। अतिरिक्त वित्तीय बोझ: छोटी-मोटी बीमारियों के ईलाज के लिए भी निजी क्लीनिकों या दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने से ग्रामीणों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। छोला छाप डॉक्टर मनमाने तरीके से रूपये ऐंठ रहे हैं। अजब धाम फतेहपुर निवासी युवा आलोक चौधरी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द एएनएम की पदस्थापना की जाएं अन्यथा अजब धाम फतेहपुर के युवा आंदोलन के लिए विवश होगी आंदोलन की सम्पूर्ण जवावदारी शासन प्रशासन की होगी1
- मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” 🔥 मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने दीपनारायण सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आपको डरने की जरूरत नहीं है, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।”1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- बांसा तारखेड़ा के पास गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया पत्थर से भरा ट्रक, केबिन में फंसा चालक 2 घंटों की भारी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर, वीडियो आया सामने दमोह। दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के बांसा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गाय को बचाने के प्रयास में पत्थर से भरा ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संदीप जांघेला केबिन में फंस गया। क्लीनर हादसे के बाद बाहर निकल आया। सूचना पर सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक के पैर केबिन में फंसने के कारण स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद एसडीईआरएफ की प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्रक का क्षतिग्रस्त हिस्सा काटकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आज मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार जारी है। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।1
- दमोह/हटा: सरपंच नारायण पटेल की पहल पर देवराजामशा में नेत्र शिविर, सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच - गंभीर मरीज चित्रकूट रेफर* दमोह/हटा/देवराजामशा * ग्राम पंचायत देवराजामशा में लगा विशाल नेत्र शिविर, सरपंच के प्रयासों से गांव-गांव तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा* * सदगुरु सेवा संघ ने देवराजामशा में लगाया नेत्र शिविर, ग्रामीणों को मिले चश्मे, कई को मिलेगा नई रोशनी का तोहफा* जिले की *हटा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवराजामशा* में सरपंच के प्रयासों से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। *सरपंच नारायण (नेताराम) पटेल* के प्रयासों से *सदगुरु सेवा संघ के तत्वावधान में पंचायत भवन में नेत्र शिविर* लगाया गया, जिसमें गांव व क्षेत्र के मरीजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुछ मरीजों को मौके पर ही *चश्मे वितरित* किए गए, तो वहीं कुछ मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए *चित्रकूट स्थित सदगुरु सेवा संघ अस्पताल* भेजा गया।1
- 🚨 जबलपुर से लुटेरी दुल्हन खुशबू चौहान गिरफ्तार, दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई! जबलपुर से लुटेरी दुल्हन खुशबू चौहान और उसके साथियों को दबोचा 💥 शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई बड़े राज सामने आने की उम्मीद। #दमोह #दमोहपुलिस #जबलपुर #खुशबूचौहान #लुटेरीदुल्हन #BreakingNews #CrimeNews #LatestNews1
- सेवन का किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है वन विभाग के सेवन का किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है वन विभाग के ,,😭😭😭😭1