Shuru
Apke Nagar Ki App…
#जौनपुर : #निलंबित SHO सुरेरी थाना दिव्य प्रकाश सिंह पर 25 हजार रुपए #इनाम घोषित, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा जलालपुर वसूली-लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, तत्कालीन सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह पर 25 हजार का इनाम व राजनारायण गिरी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश, एसएसपी जौनपुर ने दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया, जलालपुर थाने में दर्ज मुकदमे में दोनों आरोपी हैं वांछित, जलालपुर वसूली-लूटकांड मामले में दो सिपाही समेत पांच लोगों पर पुलिस कर चुकी हो हैं कार्रवाई, दो सिपाही समेत तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। #foryouシ #fbpost #nonfollowers
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
#जौनपुर : #निलंबित SHO सुरेरी थाना दिव्य प्रकाश सिंह पर 25 हजार रुपए #इनाम घोषित, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा जलालपुर वसूली-लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, तत्कालीन सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह पर 25 हजार का इनाम व राजनारायण गिरी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश, एसएसपी जौनपुर ने दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया, जलालपुर थाने में दर्ज मुकदमे में दोनों आरोपी हैं वांछित, जलालपुर वसूली-लूटकांड मामले में दो सिपाही समेत पांच लोगों पर पुलिस कर चुकी हो हैं कार्रवाई, दो सिपाही समेत तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। #foryouシ #fbpost #nonfollowers
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर में आरोपी की मौत के बाद किशोरी के परिजनों पर दर्ज हत्या का केस के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने एसडीएम पट्टी को ज्ञापन दिय1
- जुलूसे गोसिया से ओलमा ने कौम को दिया सत्य वादी बनने का पैगाम। सुल्तानपुर में बड़े पीर गौसे आजम अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्ला अलेह की 11वीं शरीफ हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से "सच्चाई दिवस" के तौर पर मनाई गई। शहर सुल्तानपुर में तहरीक मसलके आला हजरत की अगुआइ में हर साल की तरह इस साल भी जोहर की नमाज के बाद जुलूस गौसिया निकाला गया जो जामिआ अरबिया खैराबाद से निकल कर अनु चौराहा होते हुए चौक घंटाघर सुल्तानपुर के पास पहुंचा, जहां जुलूस में शामिल लोगों को गुंबद आला हजरत के निशान वाला गमछा पेश करके सम्मानित किया गया। जामा मस्जिद के सामने मौलाना अब्दुल लतीफ साहब के जरिए से हरी झंडी दिखा करके जुलूस को आगे बढ़ाया गया है। हजरत मौलाना इश्तियाक अहमद रिजवी की कयादत में निकलने वाला यह जुलूस बहुत ही अमन व शांति के साथ अपने खास रास्ते को तय करता हुआ आगे बढ़ा। इसमें शहर के ओलमा हजरात और समाजी व सियासी लोग और अलग अलग अंजुमने शामिल हुईं.। जो रास्ते में गौस पाक की मन्क़बत पेश करते हुए लोगों के दिलों दिमाग को तरोताजा कर रही थी। जुलूस में इमाम जामा मस्जिद चौक सुल्तानपुर ने अपने बयान में भाईचारा अमन व शांति को बढ़ावा देने पर जोर दिया सच्चा बालक के अध्याय को स्कूल के कोर्स में फिर से शामिल करने की अपील की। अक़ील अहमद कादरी मिस्बाही जामिया इस्लामिया रोनाही अयोध्या ने अपने संबोधन में लोगों को सच बोलने,सही नापतोल करने,मिलावट से दूर रहने, शराब,जुआ धोका धड़ी जैसी बुराइयों से दूर रहने का उपदेश दिया उन्होंने कहा सम्मानित कुर्सियों की गरिमा बरकरार रख़ते हुए सब का सम्मान किया जाय.किसी भी एक कम्युनिटी या धर्म विशेष को टारगेट बनाकर कोई बात ना कहीं जाए भारत का हर नागरिक यहां की संस्था यहां के प्रॉपर्टी, यहाँ की मस्जिद और मंदिर, स्कूल, मदरसा सब की हिफाजत की जिम्मेदारी गवर्नमेंट की है उनको अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। हिंदू मुस्लिम भारत की दो आंखें हैं एक को भी नुकसान हुआ तो भारत की तस्वीर खराब होकर रह जाएगी। मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी प्रिंसिपल जामिया अरबिया खैराबाद ने कहा की गौस पाक ने मानवता भाईचारा और प्यार मोहब्बत का सबक पढ़ाया है किसी भी धर्म का मानने वाला उनके पास गया तो खाली हाथ नहीं लौटा उनका मर्तबा बहुत बुलंद है वह वली कामिल हैँ। तहरीक मसलक ए आला हजरत के सदर मौलाना इश्तियाक अहमद कादरी रिजवी और सेकरेट्री सैयद शाहिद अली रजवी और याक़ूब नन्हू भाई, और दीगर मेंबरों ने जुलूस में शरीक होने वाले ओलमा व सभी सियासी, समाजी और आम जनता और नात व मन्क़बत पेश करने वाली अंजुमनों को मुबारकबाद पेश किया और शुक्रिया अदा किया और मसलके आला हजरत से जुड़े रहने की अपील की। जुलूस में हाजी निसार अहमद गुड्डू, चुन्नू भाई,सदफ सभा सद, हाजी रेहान, अब्दुल जलील,हाजी इलियास,सिराज अहमद और बहुत सारे सम्मानित लोगों के साथ-साथ, अंजुमन मोहम्मदया छतौना, अंजुमन खैराबाद, आशिकाने अहले बैत,अंजुमन चिश्तिया ने भी शिरकत की। आखिर में जमाल गेट पर पहुंचकर मौलाना जुनेद साहब ने सलातो सलाम पेश किया और अकील अहमद क़ादरी मिस्बाही ने देश में अमन व शांति और मुसलमान की इज्जत व आबरू और सेहत व सलामती की दुआ की और जुलूस के समापन की घोषणा की।3
- गौस-ए-पाक की सीरत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-गौसिया, सच और इंसानियत की राह पर चलने का दिया संदेश लंभुआ। ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक मौके पर कस्बा लंभुआ में जुलूस-ए-गौसिया पूरी अकीदत, जोश और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जामा मस्जिद गौसिया से निकले इस जुलूस की सरपरस्ती मौलाना महमूद रज़वी काज़िए शरा ने की, जबकि कयादत मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही रौनाही ने की। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ब्लॉक रोड स्थित HMIA हायर सेकेंडरी स्कूल, रज़ा नगर पहुंचा। जुलूस के दौरान “जश्ने गौसुल वरा जिंदाबाद”, “ग्यारहवीं शरीफ जिंदाबाद” और “या गौस” के नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत कर गौस-ए-पाक शेख अब्दुल कादिर जिलानी की शान में मनकबत पेश की। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंजुमनों, उलमा-ए-किराम, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने अंजुमनों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक गुलाम दस्तगीर कादरी ने आयोजन की1
- *अखंड नगर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्यवाही राजन गौतम को गोली मारने का आरोपी शिवम राजभर गिरफ्तार* *अखंडनगर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्यवाही राजन गौतम को गोली मारने का आरोपी शिवम राजभर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद दो वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित* अखंडनगर, सुलतानपुर। सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारने के मामले में अखंडनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को सरावां गांव में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी। गोली लगने से घायल राजन को उपचार के लिए पहले सीएचसी अखंडनगर, फिर जिला अस्पताल सुलतानपुर और इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा के अनुसार, घायल की हालत अब सामान्य है। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर, शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों ने लगातार दबिश और तलाश के बाद शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार, आगामी ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। वहीं, मामले में फरार चल रहे दो अन्य वांछित आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- *मौसम और भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनपदवासियों से की अपील* सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि राहत कार्यालय और मौसम विभाग,दिल्ली द्वारा २३ सितम्बर को एडवाइजरी जारी की गई थी। वो हमारी पहली एडवाइजरी थी,एडवाइजरी जारी करते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी बिभागों के साथ मीटिंग की गई और सारे डिजास्टर मैनेजमेंट के जितने भी हमारे प्रोटोकॉल्स थे,उसको इमी डिएटली चालू कर दिया गया, सारी टीम्स को फील्ड में रहने के लिए निर्देशित किया गए और इसका जो ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था, उसका सबसे ज्यादा इंपैक्ट कल की रात और अगले दिन रहा है इन दोनों दिनों में हमारे द्वारा स्कूलों को बंद किया गया और आज उच्च शिक्षा संस्थानों को भी बंद किया गया,जो डैमेज हुआ है उनकों देखा गया 100 से ज्यादा पेड़ सड़कों पर गिरे पड़े है ,उनको 1 घंटे में क्लियर कराया गया। डिफरेंट-डिफरेंट डिपार्टमेंट जिसमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने भी सहयोग किया,एसडीएम भी रही फील्ड में रही, वही बिजली विभाग भी सड़को पर खड़ा रहा,उसके अलावा जो रोड डैमेज हुई उसको संबंधित विभाग PWD,जिला पंचायत या हमारे जो मंडी की सड़कें हैं, उसको मोटरेबल कराया गया। कहीं भी ट्रैफिक बाधित ना हो, इसका ख्याल रखा गया, ट्रैफिक सुचारू रूप से चले,यह भी किया गया है। इसके साथ-साथ बिजली का जो नुकसान हुआ है वो ज्यादा हुआ है, 1071 खंभे है जो डैमेज हुए हैं, तारों पर पेड़ गिरे थे , इसके कारण हमारे जो 21 सबस्टेशंस डाउन थे,उनको चालू कर दिया गया है, अभी और भी सबस्टेशन डाउन है,उस पर काम चल रहा है। सुल्तानपुर सिटी की जो बिजली व्यवस्था है वो हमने सारी चालू करा दिया है। अभी एक रिसेंट पेड़ गिरा उसको हटा दिया गया है,इसके अलावा जो हमारे ट्रांसफॉर्मर थे 89 वो भी हमने फंक्शनल कर दिए हैं। और अभी भी बिजली विभाग के 462 कर्मचारी फील्ड में है,जिनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है,हर विभाग को हम लोग देख रहे हैं ग्राम पंचायत लेवल पर प्रधान हैं,हमारे सचिव भी हैं,लेखपाल भी लगाए गए है,सब लोग फील्ड में हैं। जो हमारे 42 मकान डैमेज हुए हैं, उनको जो हमें मुआवजा देना है उसकी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. जल्द से जल्द हम वो मुआवजा भी दे देंगे। अभी भी अगले दिन ऑरेंज अलर्ट के लिए हम लोग रेडी हैं। हमारी टीम्स फील्ड में रहेगी,मेरी अपील रहेगी सारे जो हमारे नागरिक हैं वो किसी भी पेड़ या ऐसी जगह के नीचे ना खड़े हो जो कमजोर हो. क्योंकि अभी भी तेज हवाएं और पानी गिरने की संभानायें है वो जारी है.ऑरेंज अलर्ट अभी भी जारी है। गोमती का जो जलस्तर है, वह भी बढ़ रहा है.इसको देखते हुए गोमती नदी में अभी कोई ना जाए,ये एडवाइजरी मेरी तरफ से अभी भी जारी रही है।1
- सुल्तानपुर में गोमती नदी खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे: घाटों तक पहुंचा पानी, नहरों में उफान, डीएम ने कहा- नदी के पास जाने से बचें सुल्तानपुर में गोमती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे है। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। शनिवार शाम 5:30 बजे जल स्तर 81.58 मीटर दर्ज किया गया। यहां वार्निंग लेवल 83.73 मीटर और डेंजर लेवल 84.73 मीटर है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने शनिवार शाम को खुद मौके का जायजा लिया था। लगातार बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते जिले के सभी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बारिश और तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है। शहर की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है और 89 खराब ट्रांसफॉर्मर भी ठीक कर दिए गए हैं। डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि कमजोर पेड़ों और जर्जर इमारतों के नीचे न रुकें। सुरक्षा के लिए गोमती नदी के किनारे या पानी के पास जाने से बचें।1
- #जौनपुर : #निलंबित SHO सुरेरी थाना दिव्य प्रकाश सिंह पर 25 हजार रुपए #इनाम घोषित, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा जलालपुर वसूली-लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, तत्कालीन सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह पर 25 हजार का इनाम व राजनारायण गिरी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश, एसएसपी जौनपुर ने दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया, जलालपुर थाने में दर्ज मुकदमे में दोनों आरोपी हैं वांछित, जलालपुर वसूली-लूटकांड मामले में दो सिपाही समेत पांच लोगों पर पुलिस कर चुकी हो हैं कार्रवाई, दो सिपाही समेत तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। #foryouシ #fbpost #nonfollowers1
- *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा सीताकुण्ड घाट का पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गणेश विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के साथ नगरक्षेत्र सीताकुण्ड घाट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर पुलिस बल की तैनाती,श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन,आवागमन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- राजधानी लखनऊ लगातार बारिश बनी आफत, KKC के पास चार पहिया वाहन पर गिरा विशाल पेड़। लगातार हो रही बारिश के बीच KKC के पास एक विशाल पेड़ अचानक चार पहिया वाहन के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।1