*फर्जी दस्तावेजों के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार* *फर्जी दस्तावेजों के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार* *दंतेवाड़ा का फर्जी निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाकर CISF भर्ती में कर रहा था नौकरी** दंतेवाड़ा । जिले में चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी दंतेवाड़ा श्रीमती आकांक्षा ठाकुर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों से संबंधित प्रकरण में कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान सामने आया कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित द्वारा कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दंतेवाड़ा जिले का निवास एवं आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर उन्हें CISF भर्ती प्रक्रिया में उपयोग किया गया। इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपी CISF में भर्ती होकर देवली, राजस्थान में नौकरी कर रहा था। राजस्व अधिकारियों एवं तहसील कार्यालय से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने पर उनके लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की सत्यता संदिग्ध/फर्जी पाए जाने संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की गई। आरोपी के राजस्थान में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने देवली, राजस्थान से सत्यम दीक्षित को गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रकरण में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी अथवा किसी शासकीय लाभ के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग न करें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक धनंजय सिन्हा, उप निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षक क्रमांक 91 प्रमोद यादव एवं आरक्षक क्रमांक 1268 पंकज मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*फर्जी दस्तावेजों के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार* *फर्जी दस्तावेजों के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार* *दंतेवाड़ा का फर्जी निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाकर CISF भर्ती में कर रहा था नौकरी** दंतेवाड़ा । जिले में चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी दंतेवाड़ा श्रीमती आकांक्षा ठाकुर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों से संबंधित प्रकरण में कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान सामने आया कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित द्वारा कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दंतेवाड़ा जिले का निवास एवं आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर उन्हें CISF भर्ती प्रक्रिया में उपयोग किया गया। इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपी CISF में भर्ती होकर देवली, राजस्थान में नौकरी कर रहा था। राजस्व अधिकारियों एवं तहसील कार्यालय से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने पर उनके
लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की सत्यता संदिग्ध/फर्जी पाए जाने संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की गई। आरोपी के राजस्थान में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने देवली, राजस्थान से सत्यम दीक्षित को गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रकरण में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी अथवा किसी शासकीय लाभ के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग न करें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक धनंजय सिन्हा, उप निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षक क्रमांक 91 प्रमोद यादव एवं आरक्षक क्रमांक 1268 पंकज मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- मतांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा में आधी रात बवाल, ग्रामीणों ने घेरा घर, तनाव के बीच पहुंचा भारी पुलिस बल; SDM-SDOP की समझाइश के बाद थमा विवाद, रातभर गांव बना पुलिस छावनी कांकेर। जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े तेवड़ा में बीती रात एक बार फिर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर में जन्मदिन समारोह के दौरान कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसे मतांतरण की आशंका से जोड़ते हुए संबंधित घर को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि पूर्व सरपंच राजमन सलाम के भाई रामलाल सलाम के घर परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ कि जन्मदिन समारोह की आड़ में घर के भीतर ईसाई समाज की प्रार्थना सभा चल रही है। यह बात गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रामलाल सलाम के घर के आसपास एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच प्रशासन और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ एसडीएम राहुल रजक, एसडीओपी, आमाबेड़ा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। काफी देर तक चले समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित परिवार के घर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति को संभालने में मदद मिली और कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई। रातभर पुलिस निगरानी, सुबह सामान्य हुआ माहौल तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस जवान गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया गया। सुबह तक स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल को वापस रवाना कर दिया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते मामला हिंसक रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। पहले भी विवाद की आग में झुलस चुका है बड़ा तेवड़ा बड़े तेवड़ा में इस तरह का तनाव पहली बार सामने नहीं आया है। कुछ माह पूर्व ईसाई समाज के शव को दफनाने को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना में पुलिस अधिकारियों सहित ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही गांव को संवेदनशील माना जा रहा है। एक अफवाह और फिर जमा हो गई भीड़ बीती रात की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि संवेदनशील गांवों में धार्मिक मामलों से जुड़ी किसी भी सूचना के फैलते ही स्थिति कितनी तेजी से तनावपूर्ण हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति शांत है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों के बीच उठे मतांतरण संबंधी संदेह को लेकर वास्तविक स्थिति क्या थी, यह प्रशासनिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।2
- फिंगेश्वर पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार बम्हनदेही जंगल में दबिश, ₹62,500 नकद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल और वाहन जब्त गरियाबंद। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने ग्राम बम्हनदेही जंगल में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹62,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हनदेही जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने मौके से छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन यादव (48), लोकनाथ साहू (43), मन्नू साहू (34), नोहर साहू (38), टेकराम सिन्हा (26) और परस राम सिन्हा (42) के रूप में की है। इनमें महासमुंद, रायपुर और गरियाबंद जिले के निवासी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।1
- धमधा में नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार लोकेशन -धमधा (दुर्ग) रिपोर्टर - हेमंत उमरे स्लग - धमधा में नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार * दुर्ग पुलिस ने थाना धमधा क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा किया है। एंकर -/थाना धमधा पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पूछताछ के आधार पर 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा से नवविवाहिता अन्नू खांडे पति त्रिलोक खांडे की अज्ञात अवस्था में मृत्यु होने की अस्पताल सूचना थाना धमधा को प्राप्त हुई। मृतिका नवविवाहिता होने से अनुविभागीय दंडाधिकारी धमधा को सूचना देकर नायब तहसीलदार धमधा की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। पंचनामा के दौरान मृतिका के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पंचनामा के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक द्वारा प्रदत्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल (हत्या जनित) लेख किया गया। इसके बाद जांच को हत्या के कोण से आगे बढ़ाया गया। पूछताछ में मृतिका के पति त्रिलोक खांडे द्वारा घरेलू बातों को लेकर पूर्व में विवाद होने तथा पत्नी के चरित्र पर संदेह किए जाने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा दिनांक 21.02.2026 को दोनों तलाक लेने के संबंध में धमधा न्यायालय गए थे। बाद में मृतिका को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता के साथ मारपीट की घटना को लेकर थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार दिनांक 19.09.2026 की रात्रि लगभग 11:00 से 11:30 बजे के मध्य पुनः विवाद होने पर आरोपी पति द्वारा खाट पर बैठी अन्नू खांडे के सिर पर हाथ-मुक्के से लगातार मारपीट कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात पूछताछ में सामने आई। हत्या की घटना छिपाने के उद्देश्य से आरोपी मृतिका को पूर्व बीमारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। *मॉडस ऑपरेंडी:* घरेलू विवाद एवं पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा मृतिका के सिर पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर तथा गला दबाकर हत्या की गई। *घटना स्थल:* ग्राम अगर, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग स्थित आरोपी एवं मृतिका का निवास। *आरोपी:* त्रिलोक खांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अगर, थाना धमधा, जिला दुर्ग। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्राप्त एवं जप्त सामग्री का विवरण विवेचना के अनुसार दर्ज किया जाएगा। उक्त प्रकरण के त्वरित खुलासे में थाना धमधा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3
- सोशल मीडिया यूट्यूब व एआई वगैरह से मानव संसाधनों में प्रभाव पडने की संभावना है इसलिए एक दूसरे का सम्मान करें। हम वीडियो बनाना नही चाहते क्योंकि लोगो को हमारी बातों में दिलचस्पी नहीं होती फिर भी अपना कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहते हैं।. हंसराज नवयुवक मंडल से जुड़े। समाजसेवी कार्यों में सहायता करें। (जयवर्धन समाजसेवी 9202219810).1
- रेलवे की बेडशीट चोरी करते हुए एक पति-पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा गया. रेलवे में बेडशीट चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. पिछले साल भी करीब 9 करोड़ रुपये की बेडशीट चोरी होने,,,,,, रेलवे की बेडशीट चोरी करते हुए एक पति-पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा गया. रेलवे में बेडशीट चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. पिछले साल भी करीब 9 करोड़ रुपये की बेडशीट चोरी होने की बात सामने आई थी, जिसकी भरपाई निजी कर्मचारियों से कराई गई थी. #Railways1
- जॉन अध्यक्ष के क्षेत्र में कचरो का ढेर सफाई कर्मी कहां है पर नगर निगम के जोन क्रमांक के क्षेत्र में जिस तरीके से स्थिति परिस्थितियों पैदा हो रही है उसे लेकर नागरिकों में किस तरीके से आक्रोश है उसे देखिए1
- दिल्ली फिर शर्मसार! छठी क्लास की मासूम से दरिंदगी, 56 साल के दर्जी ने दुकान में बांधकर किया यौन शोषण स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH “मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ” दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 16 सितंबर 2026 की रात एक गंभीर वारदात सामने आई है। छठी कक्षा की करीब 10-11 साल की छात्रा रात करीब 11 बजे स्कूल की स्टेशनरी (नोटबुक-पेन आदि) खरीदने घर से निकली थी। पुलिस के अनुसार, रास्ते में पड़ोस की दर्जी की दुकान में 56 वर्षीय आरोपी मकसूद ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अंदर बुलाया, उसके हाथ-पैर बांधे और यौन शोषण किया। मां जब तलाश करने पहुंची तो आरोपी ने पहले इनकार किया। पीसीआर कॉल मिलने पर सदर बाजार पुलिस स्टेशन, महिला पुलिस थाना और संबंधित एसीपी की टीम मौके पर पहुंची। महिला पुलिस थाने (उत्तर जिला) में POCSO एक्ट, दुष्कर्म और अवैध बंधक बनाने संबंधी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई। आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच जारी है। SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ #दिल्लीसदरबाजार #POCSO #दिल्लीक्राइम #नाबालिगसुरक्षा #SwatantraNewsChhattisgarh #मुद्दोंपरबात #स्वतंत्रताकेसाथ #DelhiCrime #ChildSafety #JusticeForVictim #दिल्लीपुलिस #BreakingNews #सदरबाजारमामला #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- ₹10 के छुट्टे पर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या: हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर की पत्नी-बच्चों के सामने जान चली गई स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH “मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ” हैदराबाद के वट्टापल्ली (Vattapally/Vattepally) इलाके में रविवार (20 सितंबर 2026) शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 42 वर्षीय ऑटो ड्राइवर मोहम्मद मुकर्रम की कथित तौर पर ₹10 के छुट्टे को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस और AIMIM विधायक मोहम्मद मुबीन के अनुसार, मुकर्रम ने ₹10 के किराए के बदले ₹200 का नोट लिया था। छुट्टे पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि अजीम (जो खुद को न्यूज रिपोर्टर/वेब न्यूज चैनल से जुड़ा बताता है) ने गाली-गलौज की और 6-8 साथियों (जिनमें शोएब/शोएब शामिल) को बुलाया। मुकर्रम को सड़क पर उसकी पत्नी और बच्चों के सामने बेरहमी से पीटा गया। मुकर्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेजा गया है। मुकर्रम की पत्नी और चार बच्चे हैं। उनके भाई मोहम्मद अफरोज ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी विनती के बावजूद पीटना बंद नहीं किया। राजेंद्रनगर/फलकनुमा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में अजीम और शोएब का नाम सामने आया है। AIMIM बहादुरपुरा विधायक मोहम्मद मुबीन ने परिवार से मुलाकात की, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अजीम-शोएब और उनके साथी इलाके में उपद्रवी के रूप में जाने जाते हैं और यह उसी सड़क पर एक महीने में दूसरी हत्या है। पुलिस जांच जारी है। आरोप अभी जांच के अधीन हैं। SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 #HyderabadNews #AutoDriverMurder #Vattapally #Mukarram #JusticeForMukarram #TelanganaCrime #AIMIM #MohammedMubeen #CrimeNews #BreakingNews #SwatantraNews #ChhattisgarhNews #HindiNews #IndiaNews #PoliceInvestigation #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- अ आरक्षण बचाओ रैली रायपुर में शांतिपूर्ण तरीका से रहा आरक्षण बचाओ रैली रायपुर में राजकुमार सतनामी शामिल रहे और एक पत्रकार के रूप में एक जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता भी है सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी अपनी बात शासन प्रशासन तक रखने के लिए डटे रहे1