Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा गणिनाथ गोविन्द जयंती एवं पुजनोत्सव को लेकर ट्रस्टी चंदन कुमार ने बताया की 5 सितम्बर को, शहर के मगरदही घाट स्थित गणिनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इस बार मंदिर कमिटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है.
Anil shriwastav
बाबा गणिनाथ गोविन्द जयंती एवं पुजनोत्सव को लेकर ट्रस्टी चंदन कुमार ने बताया की 5 सितम्बर को, शहर के मगरदही घाट स्थित गणिनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इस बार मंदिर कमिटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है.
More news from बिहार and nearby areas
- Basin Name :- Koshi Barrage Water level :- 1,90,295 cusecs Trend :- Falling Status :- Danger Gate Open :- 20 Time :- 02:20 PM1
- विद्यापति धाम पर चला रेलवे प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई विद्यापति धाम पर चला रेलवे प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई नमस्कार आप देख सुन रहें है समस्तीपुर बिहार से जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (वेब)राजेश कुमार वर्मा के साथ अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट विस्तार से विद्यापति धाम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे प्रशासन ने आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्यापति धाम क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर रेलवे प्रशासन की टीम की मौजूदगी में लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। विद्यापति धाम को अतिक्रमण मुक्त कराने की यह कार्रवाई अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर रेलवे प्रशासन का यह अभियान कितना सफल होगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। ऐसे ही खबर के लिए हमारे चैनल को लाइक /सब्सक्राइब करें बेल घंटी अवश्य दवाये.. समस्तीपुर जनक्रांति कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।1
- जलजमाव से परेशान सकरबासा वार्ड-2 के ग्रामीण, बदबूदार पानी और मच्छरों के बीच जीने को मजबूर1
- मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की भी हुई स्वास्थ्य जांच। चिकित्सकों ने जांच कर संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक । जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर—प्रखंड के मदुदाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 पर सोमवार को आरबीएसके की टीम के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई । जांच के दौरान टीम ने बच्चों में 4 डी डिजीज - जन्मजात विकार, विकास में कमी, कमीजन्य रोग और गंभीर बीमारियों की गहनता से स्क्रीनिंग की. साथ ही बच्चों के वजन, ऊंचाई, कुपोषण और अन्य सामान्य बीमारियों की भी जांच की गई । आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ.सुखराज व फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने बताया कि शिविर में 77 बच्चों की जांच के बाद एक बच्चा में मानसिक विकार के लक्षण पाए जाने के कारण हाइयर सेंटर रेफर किया गया.वहीं अन्य बच्चों को जरूरी दवाएं और पोषण संबंधी सलाह दी गई.टीम ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित जांच, टीकाकरण और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया. मौके एएनएम आरती कुमारी, आशा कुमारी व ग्रामीण मौजूद थे.1
- चौथम प्रखंड के देवका स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में 4 से 7 सितंबर तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नाटक और ऑर्केस्ट्रा से होगा दर्शकों का मनोरंजन चौथम प्रखंड के देवका स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में 4 से 7 सितंबर तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नाटक और ऑर्केस्ट्रा से होगा दर्शकों का मनोरंजन नमस्कार! आप देख सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन (वेब) समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ राजीव झा की रिपोर्ट खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत देवका गांव स्थित राम-जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जाता है कि पहले यहां केवल भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाकर जन्माष्टमी के दिन पूजा-अर्चना की जाती थी और बाद में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता था। उस समय मेले का आयोजन नहीं होता था। बाद में गांव के युवाओं और समाजसेवियों—राजीव झा, गौरी झा, राजीव भगत, दिलीप साह, स्वर्गीय खलठू बाबा, प्रमोद सिंह, कैलू सरपंच, बिलयन साह और गरीब मुंशी सहित अन्य लोगों के प्रयास से इस आयोजन को भव्य मेले का स्वरूप दिया गया। इस वर्ष 4 सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित होगा। वहीं 5 और 6 सितंबर की रात नाटक ‘घुंघरू’ और ‘समर्पण’ का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा 7 सितंबर की रात नाट्य कला परिषद की ओर से ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। देवका गांव में इस भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे ही खबर के लिए हमारे चैनल को लाइक /सब्सक्राइब करें बेल घंटी अवश्य दवाये.. समस्तीपुर जनक्रांति कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, बुजुर्ग के कान के पास लगी गोली; पटना रेफर बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत टाड़ा पर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक बुजुर्ग के कान के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान रविंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने घायल रविंद्र यादव को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। घायल के पुत्र विनय कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, रास्ते में दोनों पक्षों के लोगों का आमना-सामना होने के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान अशर्फी यादव के मंझले बेटे अजय कुमार ने गोली चला दी। गोली रविंद्र यादव के कान के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, दूसरे पक्ष के अशर्फी यादव के परिवार के सदस्यों ने गोली चलाने के आरोप से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद है और इसी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव और उसके लोगों ने करीब पांच बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। साथ ही आरोप लगाया कि घर में पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। दूसरे पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि गोली उन्हीं लोगों ने चलाई और बाद में खोखा उनके घर की ओर फेंक दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पंडारक थाना में अलग-अलग आवेदन दिया है। दोनों पक्षों की ओर से सात-सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है।1
- SBI फाउंडेशन के सहयोग से मोहिउद्दीन नगर में चलाया गया कैंसर रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर। शिविर में काफी संख्या में लोग जांच करते चिकित्सक । जी हां प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर — प्रखंड के करीमनगर पंचायत में सोमवार को R.S मेमोरियल कैंसर सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सौजन्य से करीमनगर पंचायत भवन के परिसर में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया । शिविर उद्घाटन के दौरान कैंसर विशेषज्ञ डॉ.रवीश्वर ने कहा कि कैंसर एक वैश्विक चुनौती बनी हुई है, जो हर साल लाखों लोगों की जान लेती है. इसका असर बहुत ही व्यापक है.यह सभी क्षेत्र के लोगों को प्रभावित करता है. वहीं आय और भौगोलिक बाधाओं को पार करता है. कैंसर के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी है जो इस बीमारी की जटिलता और अनुवांशिकी जीवन शैली विकल्पों और पर्यावरणीय कारकों में इसकी जड़ों से स्पष्ट होती है। वहीं डॉ.नरगिस परवीन ने भी कहा कि रोकथाम, प्रारंभिक पहचान व उपचार में महत्वपूर्ण प्रगति के लोगों की जागरूकता अति महत्वपूर्ण है. इसके लक्षण दिखाई देने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय रहते इलाज के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है. सरकार के कैंसर उन्मूलन अभियान से आज परिवेश में जुड़ने की आवश्यकता है. डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए कृतसंकल्पित है. आम लोगों को इस बीमारी के प्रति संवेदनशील होना जरूरी है.शिविर प्रभारी मनीष राज ने बताया कि कैंप में कुल 55 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. जिसमें 2 लोग संदिग्ध पाए गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया.1
- कथित शराब मामला.. बेढ़ना गांव के चार युवक की मौत.. घाट पर दाह संस्कार के समय स्थानीय विधायक डाॅ सियाराम सिंह पहुंचे.. पूछा क्या करने आए है खाना खा कर जाइएगा, खदेड़ा तो..1
- बेढ़ना में चार मौतों के बाद शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर टोला, बेढ़ना गांव में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि सैदपुर टोला में कुछ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के नेतृत्व में एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतकों के शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि चारों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में बाढ़ थाना कांड संख्या 587/26 दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा लगातार व्यापक छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी बीच, शराब के सेवन और बिक्री के खिलाफ भी ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 30 अगस्त को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान शराब पीने और बेचने से संबंधित मामलों में कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल बेढ़ना में हुई चार मौतों के मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और एफएसएल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।4