मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की भी हुई स्वास्थ्य जांच। चिकित्सकों ने जांच कर संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक । जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर—प्रखंड के मदुदाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 पर सोमवार को आरबीएसके की टीम के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई । जांच के दौरान टीम ने बच्चों में 4 डी डिजीज - जन्मजात विकार, विकास में कमी, कमीजन्य रोग और गंभीर बीमारियों की गहनता से स्क्रीनिंग की. साथ ही बच्चों के वजन, ऊंचाई, कुपोषण और अन्य सामान्य बीमारियों की भी जांच की गई । आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ.सुखराज व फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने बताया कि शिविर में 77 बच्चों की जांच के बाद एक बच्चा में मानसिक विकार के लक्षण पाए जाने के कारण हाइयर सेंटर रेफर किया गया.वहीं अन्य बच्चों को जरूरी दवाएं और पोषण संबंधी सलाह दी गई.टीम ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित जांच, टीकाकरण और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया. मौके एएनएम आरती कुमारी, आशा कुमारी व ग्रामीण मौजूद थे.
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की भी हुई स्वास्थ्य जांच। चिकित्सकों ने जांच कर संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक । जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर—प्रखंड के मदुदाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 पर सोमवार को आरबीएसके की टीम के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई । जांच के दौरान टीम ने बच्चों में 4 डी डिजीज - जन्मजात विकार, विकास में कमी, कमीजन्य रोग और गंभीर बीमारियों की गहनता से स्क्रीनिंग की. साथ ही बच्चों के वजन, ऊंचाई, कुपोषण और अन्य सामान्य बीमारियों की भी जांच की गई । आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ.सुखराज व फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने बताया कि शिविर में 77 बच्चों की जांच के बाद एक बच्चा में मानसिक विकार के लक्षण पाए जाने के कारण हाइयर सेंटर रेफर किया गया.वहीं अन्य बच्चों को जरूरी दवाएं और पोषण संबंधी सलाह दी गई.टीम ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित जांच, टीकाकरण और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया. मौके एएनएम आरती कुमारी, आशा कुमारी व ग्रामीण मौजूद थे.
- बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा1
- बाढ़ में 4 मौतों का बड़ा खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना वजह? बाढ़ के बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 🚨 पूछताछ में प्रेम-प्रसंग को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। शराब में जहरीला पदार्थ था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी FSL रिपोर्ट के बाद ही होगी। मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है। आपको क्या लगता है, इस केस की सबसे बड़ी कड़ी क्या हो सकती है?1
- ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के पीसी के बाद बेढ़ना गांव के मृतक के परिजन थाना पहुंचे और प्रेम प्रसंग मामले को झूठा बताया1
- नेपाल में भीषण तबाही के बीच कई घर जलकर राख हो गए, लेकिन यह घर आग की लपटों के बीच भी थाम गया। चारों तरफ मंजर बेहद भयावह था। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मुश्किल हालात में भी इस घर का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।1
- बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है। वही मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नही पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए। वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिजनों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह ने भी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया वहीं मृतक पंकज की भतीजी बख्तियारपुर विधायक की पैर पड़कर रोने लगी और मृतक की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी, उसे समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क किनारे फेंक दिया था, इस मामले में अगले 5 तारीख को उनके चाचा पंकज की गवाही थी, उसकी मां दो हजार रुपए तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है उसकी चार बहन में तीन बहन की शादी हो चुकी है। उसे बराबर उसके पिता की हत्या का आरोपी धमकी देता था, अगले 5 तारीख को गवाही थी इसके कारण किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। अभी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। पंकज को केस कंप्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी उन्होंने केस कंप्रोमाइज नहीं किया इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में पांचवां युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी को हिरासत में लिया गया है, और शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस अपनी जबावदेही से बचती नजर आ रही है जबकि इस मामले में शराब कहां से आई और किसने पहुंचाया यह पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।1
- बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में शराब पीने से चार लोगों की हुई मौत के गुथी बाढ़ पुलिस ने सुलझा......1
- शराब पार्टी में चार की मौत को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।1
- बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़ में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। एसआईटी (SIT) टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/1
- अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत1