SBI फाउंडेशन के सहयोग से मोहिउद्दीन नगर में चलाया गया कैंसर रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर। शिविर में काफी संख्या में लोग जांच करते चिकित्सक । जी हां प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर — प्रखंड के करीमनगर पंचायत में सोमवार को R.S मेमोरियल कैंसर सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सौजन्य से करीमनगर पंचायत भवन के परिसर में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया । शिविर उद्घाटन के दौरान कैंसर विशेषज्ञ डॉ.रवीश्वर ने कहा कि कैंसर एक वैश्विक चुनौती बनी हुई है, जो हर साल लाखों लोगों की जान लेती है. इसका असर बहुत ही व्यापक है.यह सभी क्षेत्र के लोगों को प्रभावित करता है. वहीं आय और भौगोलिक बाधाओं को पार करता है. कैंसर के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी है जो इस बीमारी की जटिलता और अनुवांशिकी जीवन शैली विकल्पों और पर्यावरणीय कारकों में इसकी जड़ों से स्पष्ट होती है। वहीं डॉ.नरगिस परवीन ने भी कहा कि रोकथाम, प्रारंभिक पहचान व उपचार में महत्वपूर्ण प्रगति के लोगों की जागरूकता अति महत्वपूर्ण है. इसके लक्षण दिखाई देने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय रहते इलाज के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है. सरकार के कैंसर उन्मूलन अभियान से आज परिवेश में जुड़ने की आवश्यकता है. डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए कृतसंकल्पित है. आम लोगों को इस बीमारी के प्रति संवेदनशील होना जरूरी है.शिविर प्रभारी मनीष राज ने बताया कि कैंप में कुल 55 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. जिसमें 2 लोग संदिग्ध पाए गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया.

- वैशाली में दो वाहनों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, पांच लोग घायल वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को गोरौल चौक जाने वाले रास्ते पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब पांच लोगों के घायल होने की सूचना है1
- Samastipur chaklal Sahib Jameen ka vivaddit jhagada police ne shauchalay demand uska 100001
- बखरी दोआ स्कूल में नए प्रभारी ने संभाला कार्यभार, खुशी बखरी दोआ हाई स्कूल में मनोज कुमार सिन्हा से रमन प्रसाद सुधांशु ने प्रभार लिया। सम्मान समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों व ग्रामीणों ने दी बधाई।1
- बाबा गणिनाथ गोविन्द जयंती एवं पुजनोत्सव को लेकर ट्रस्टी चंदन कुमार ने बताया की 5 सितम्बर को, शहर के मगरदही घाट स्थित गणिनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इस बार मंदिर कमिटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है.1
- SBI फाउंडेशन के सहयोग से मोहिउद्दीन नगर में चलाया गया कैंसर रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर। शिविर में काफी संख्या में लोग जांच करते चिकित्सक । जी हां प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर — प्रखंड के करीमनगर पंचायत में सोमवार को R.S मेमोरियल कैंसर सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सौजन्य से करीमनगर पंचायत भवन के परिसर में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया । शिविर उद्घाटन के दौरान कैंसर विशेषज्ञ डॉ.रवीश्वर ने कहा कि कैंसर एक वैश्विक चुनौती बनी हुई है, जो हर साल लाखों लोगों की जान लेती है. इसका असर बहुत ही व्यापक है.यह सभी क्षेत्र के लोगों को प्रभावित करता है. वहीं आय और भौगोलिक बाधाओं को पार करता है. कैंसर के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी है जो इस बीमारी की जटिलता और अनुवांशिकी जीवन शैली विकल्पों और पर्यावरणीय कारकों में इसकी जड़ों से स्पष्ट होती है। वहीं डॉ.नरगिस परवीन ने भी कहा कि रोकथाम, प्रारंभिक पहचान व उपचार में महत्वपूर्ण प्रगति के लोगों की जागरूकता अति महत्वपूर्ण है. इसके लक्षण दिखाई देने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय रहते इलाज के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है. सरकार के कैंसर उन्मूलन अभियान से आज परिवेश में जुड़ने की आवश्यकता है. डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए कृतसंकल्पित है. आम लोगों को इस बीमारी के प्रति संवेदनशील होना जरूरी है.शिविर प्रभारी मनीष राज ने बताया कि कैंप में कुल 55 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. जिसमें 2 लोग संदिग्ध पाए गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया.1
- पटना एयरपोर्ट पर अनुष्का का नाम सुनते ही भड़के तेज प्रताप यादव, पत्रकारों पर जताई नाराजगी पटना एयरपोर्ट पर अनुष्का का नाम सुनते ही भड़के तेज प्रताप यादव, पत्रकारों पर जताई नाराजगी #तेजप्रतापयादव #अनुष्का #पटना_एयरपोर्ट #बिहार_न्यूज़ #पटना_न्यूज़ #राजनीति #तेजप्रताप #बिहार_राजनीति #BreakingNews #LatestNews #PoliticalNews #PatnaAirport #ABAPNewsNetwork1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, बुजुर्ग के कान के पास लगी गोली; पटना रेफर बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत टाड़ा पर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक बुजुर्ग के कान के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान रविंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने घायल रविंद्र यादव को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। घायल के पुत्र विनय कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, रास्ते में दोनों पक्षों के लोगों का आमना-सामना होने के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान अशर्फी यादव के मंझले बेटे अजय कुमार ने गोली चला दी। गोली रविंद्र यादव के कान के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, दूसरे पक्ष के अशर्फी यादव के परिवार के सदस्यों ने गोली चलाने के आरोप से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद है और इसी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव और उसके लोगों ने करीब पांच बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। साथ ही आरोप लगाया कि घर में पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। दूसरे पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि गोली उन्हीं लोगों ने चलाई और बाद में खोखा उनके घर की ओर फेंक दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पंडारक थाना में अलग-अलग आवेदन दिया है। दोनों पक्षों की ओर से सात-सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है।1
- कथित शराब मामला.. बेढ़ना गांव के चार युवक की मौत.. घाट पर दाह संस्कार के समय स्थानीय विधायक डाॅ सियाराम सिंह पहुंचे.. पूछा क्या करने आए है खाना खा कर जाइएगा, खदेड़ा तो..1
- बेढ़ना में चार मौतों के बाद शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर टोला, बेढ़ना गांव में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि सैदपुर टोला में कुछ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के नेतृत्व में एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतकों के शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि चारों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में बाढ़ थाना कांड संख्या 587/26 दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा लगातार व्यापक छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी बीच, शराब के सेवन और बिक्री के खिलाफ भी ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 30 अगस्त को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान शराब पीने और बेचने से संबंधित मामलों में कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल बेढ़ना में हुई चार मौतों के मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और एफएसएल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।4