Shuru
Apke Nagar Ki App…
हटा में बह रही धर्म कि गंगा संस्कार ही जीवन का आधार पंडित शास्त्री जी ने कहा कि बाल्यकाल में दिए गए संस्कार मनुष्य को जीवन भर आनंद देते हैं।
Pushpendra hatta Press reporter
हटा में बह रही धर्म कि गंगा संस्कार ही जीवन का आधार पंडित शास्त्री जी ने कहा कि बाल्यकाल में दिए गए संस्कार मनुष्य को जीवन भर आनंद देते हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बौद्ध समाज के अनुयायियों द्वारा आज शुक्रवार शहर में श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर बुद्ध वंदना की और समाज में शांति, अहिंसा एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं, जो मानवता को सही दिशा दिखाते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र बौद्ध सहित पी.एल. रोहित, डी.पी. वर्मा, सुरेश अहिरवार, एच.एल. अहिरवार, ओम प्रकाश राज, राकेश अहिरवार, मुकेश अहिरवार, डीपी बाबू, दंसु प्रसाद, एल.पी. सूर्यवंशी, झलकन प्रसाद, बद्री अहिरवार, प्रकाश लारिया एवं मुलायम बाबू सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में शांति, समानता और करुणा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- “माँ खुद हार गई… लेकिन अपने बेटे का हाथ आखिरी सांस तक नहीं छोड़ा… 💔 ये सिर्फ एक तस्वीर नहीं, ममता की सबसे बड़ी मिसाल है…”1
- बहोरीबंद।। बाकल क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। तेज हवाओं के साथ उठे धूल के गुब्बारों ने कुछ ही पलों में आसमान को पूरी तरह ढक लिया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि यात्री वाहनों के पहिए थम गए। बस और अन्य वाहन चालकों को मजबूरन अपने वाहन सड़क किनारे रोकने पड़े, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। कई स्थानों पर लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। तेज तूफान की वजह से कई पेड़ भी धराशाई हो गए। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और कई जगह जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण छोटे दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। कई दुकानों के टीन-शेड हिल गए, जबकि बैनर और पोस्टर उड़कर सड़कों पर बिखर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी-तूफान का यह अचानक रूप काफी भयावह था, जिससे कुछ समय के लिए सामान्य जनजीवन पूरी तरह थम सा गया।1
- शादी में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज पर आक्रोश, अजाक्स और भीम आर्मी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर में एक विवाह समारोह के दौरान हुई पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ अब विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। 'मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ' (अजाक्स) और और भीम आर्मी ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, बीती 20 अप्रैल को मैहर के ग्राम अमदरा से आई एक दलित समाज की बारात में पुलिसकर्मियों और सिविल ड्रेस में आए कुछ व्यक्तियों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए बारातियों पर लाठियां भांजीं। इस औचक हमले में कई निर्दोष लोग चोटिल हुए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। अजाक्स ने इसे मानवाधिकारों का हनन बताते हुए दोषी कर्मियों को तत्काल निलंबित करने और उनके विरुद्ध SC/ST अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, संघ ने पीड़ित पक्ष के राहुल चौधरी व अन्य पर दर्ज किए गए मुकदमे को झूठा करार देते हुए उसे निरस्त करने का आग्रह किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय नहीं मिला, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।1
- एक वीडियो आया सामने बरगी बांध जबलपुर में क्रूर डूबने पर प्रशासन पर उठे सवाल लोगों ने की निंदा बहुत ही दुखद घटना1
- छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेंधपा चौकी इलाके में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पड़ोस में चल रहे विवाह समारोह में विवाद के बाद 50-60 लोगों की भीड़ गुस्से में एक घर में घुस गई। घर के अंदर 2 साल की बच्ची बीमार हालत में सो रही थी। परिजनों के मना करने के बावजूद भीड़ नहीं रुकी और अफरा-तफरी में बच्ची को कुचल दिया गया। 👉 बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का पैर बच्ची की गर्दन पर पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 🏥 परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 😡 घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। 👮♂️ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। 📢 ऐसी लापरवाही और भीड़ का गुस्सा कब तक मासूमों की जान लेता रहेगा? #BreakingNews #Chhatarpur #MadhyaPradesh #CrimeNews #Justice #UliveIndia1
- दमोह जिले के बरबटा गांव में आजादी के 78 साल बाद पहली बार दलित समुदाय के दूल्हे की ‘रक्षाबाई’ घोड़े पर निकाली गई। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीण अध्यक्ष सूरज अहिरवाल को घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जातिवादी और रूढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान तेजगढ़ पुलिस ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। आयोजन में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के हर गांव में सामाजिक भेदभाव और पाखंड के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव, उपाध्यक्ष शेखर अहिरवाल, प्रवक्ता रत्नेश प्रसाद अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया। बता दें कि हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसके बाद फरियादी दूल्हे सूरज अहिरवार ने एक सप्ताह पूर्व एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर शादी समारोह के दौरान निकाले जाने वाली राछवाई में पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। जहां पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस ने लोगों से भी समाजिक समरसता को बनाए रखने की अपील की।1
- तेज़ तूफ़ान और बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता, छप्पर उड़े, दुकानों के बैनर-पोस्टर क्षतिग्रस्त.... कटनी/बहोरीबंद/बाकल। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही बेमौसम बारिश और तेज़ तूफ़ान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां आम लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है, वहीं किसानों की चिंता भी काफी बढ़ा दी है। तेज़ आंधी और बारिश के चलते कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बाजार क्षेत्रों में दुकानों के बैनर और पोस्टर भी हवा में उड़ गए, जिससे व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को सतर्क रहने के लिए मजबूर कर दिया है।1
- खिरहनी फाटक क्षेत्र में शुक्रवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। दिनांक 01 मई 2026 को दक्खिनी माता मंदिर की निकासी परिक्रमा विधिवत सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमा के दौरान पूरे वार्ड में ‘धार’ चलाकर वार्ड बंधन की परंपरा निभाई गई, जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक पवित्र हो गया। कार्यक्रम में गुरुदेव बिहारी लाल के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मुख्य पंडा के रूप में नन्दू निषाद ने पूजा-पाठ और परिक्रमा का संचालन किया। उनके साथ रमेश निषाद, राकेश निषाद और बुद्धु साहू ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे लेकर सभी में प्रसन्नता का माहौल रहा। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #75097476864