logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वृक्षारोपण से हुई सिमडेगा जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव की शुरुआत सिमडेगा:- जिले के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज सिमडेगा रजत जयंती महोत्सव के पहले दिन समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरित सिमडेगा के निर्माण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा शशांक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त,सिमडेगा दीपांकर चौधरी सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।वृक्षारोपण कर उपायुक्त सिमडेगा ने कहा कि वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण निवेश है और सभी को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सिमडेगा जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के दौरान 30 अप्रैल तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

10 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    1
    गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया।
प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • राजसमंद में 12वीं तक स्कूल समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश #rajsamandnews #hightemperature #jaivardhannews #rajsamand
    1
    राजसमंद में 12वीं तक स्कूल समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश #rajsamandnews #hightemperature  #jaivardhannews 
#rajsamand
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    15 hrs ago
  • गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
    2
    गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती — चैनपुर बीडीओ ने नौ पंचायत सचिवों को थमाया शो-कॉज नोटिस चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखण्ड में सरकारी आवास योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम चार बजे बताया गया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास योजना के तहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नौ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष दो हजार चौबीस-पच्चीस के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कई पंचायतों में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि प्रखण्ड में आवास निर्माण की प्रगति जिला स्तर के औसत से काफी कम पाई गई, जिस पर प्रशासन ने गंभीर चिंता जताई है। स्पष्टीकरण मांगे गए पंचायत सचिवों में बामदा, मालम, बरवेनगर, बारडीह, छिछवानी, बेन्दोरा, चैनपुर, कातिंग एवं जनावल पंचायत के कर्मी शामिल हैं। जारी पत्र में बीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य के प्रति उदासीनता स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाती है। सभी संबंधित पंचायत सचिवों को चौबीस घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त गुमला को भी भेजी गई है। #GumlaNews #Chainpur #PMAY #AwasYojana #JharkhandNews #RuralDevelopment #GovernmentAction #BreakingNews #PublicAppNews
    1
    आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती — चैनपुर बीडीओ ने नौ पंचायत सचिवों को थमाया शो-कॉज नोटिस
चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखण्ड में सरकारी आवास योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम चार बजे बताया गया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जनमन आवास योजना के तहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नौ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष दो हजार चौबीस-पच्चीस के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कई पंचायतों में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि प्रखण्ड में आवास निर्माण की प्रगति जिला स्तर के औसत से काफी कम पाई गई, जिस पर प्रशासन ने गंभीर चिंता जताई है। स्पष्टीकरण मांगे गए पंचायत सचिवों में बामदा, मालम, बरवेनगर, बारडीह, छिछवानी, बेन्दोरा, चैनपुर, कातिंग एवं जनावल पंचायत के कर्मी शामिल हैं।
जारी पत्र में बीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य के प्रति उदासीनता स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाती है। सभी संबंधित पंचायत सचिवों को चौबीस घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त गुमला को भी भेजी गई है।
#GumlaNews #Chainpur #PMAY #AwasYojana #JharkhandNews #RuralDevelopment #GovernmentAction #BreakingNews #PublicAppNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by Sunderam Keshri
    1
    Post by Sunderam Keshri
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Laxman Singh Rathor
    1
    Post by Laxman Singh Rathor
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    17 hrs ago
  • गुमला जिले के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी, जो अगस्त 2018 से लापता है, की तलाश हेतु गुमला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लापता होने के समय पीड़िता की उम्र लगभग 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में लगभग 21 वर्ष हो चुकी है। पहचान के रूप में उसकी लंबाई करीब 4 फीट, चेहरा गोल तथा लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी प्राप्त है। इस संबंध में AHTU थाना कांड संख्या-03/2020, दिनांक 06 फरवरी 2020 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं भौतिक स्तर पर लगातार छानबीन की जा रही है, परंतु अब तक कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है। *उक्त मामले के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), चैनपुर की अध्यक्षता में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुमला के सभागार में किया किया। प्रेस वार्ता में मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा।
    1
    गुमला जिले के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी, जो अगस्त 2018 से लापता है, की तलाश हेतु गुमला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लापता होने के समय पीड़िता की उम्र लगभग 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में लगभग 21 वर्ष हो चुकी है। पहचान के रूप में उसकी लंबाई करीब 4 फीट, चेहरा गोल तथा लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी प्राप्त है।
इस संबंध में AHTU थाना कांड संख्या-03/2020, दिनांक 06 फरवरी 2020 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं भौतिक स्तर पर लगातार छानबीन की जा रही है, परंतु अब तक कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है।
*उक्त मामले के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), चैनपुर की अध्यक्षता में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुमला के सभागार में किया किया।
प्रेस वार्ता में मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
    2
    गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.