8 साल से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान में जुटा पुलिस प्रशासन, 2 लाख का इनाम घोषित, आमजनों से सहयोग के अपील गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
8 साल से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान में जुटा पुलिस प्रशासन, 2 लाख का इनाम घोषित, आमजनों से सहयोग के अपील गुमला थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। लापता होने के समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, जो वर्तमान में 21 वर्ष हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को साझा करते हुए अपील किया कि इससे संबंधित किसी तरह की सूचना हो तो प्रशासन को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा लापता युवती को खोजने पर ₹200000 का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही इस मामले पर
किसी संदिग्ध की भी जानकारी मिलती है तो प्रशासन को सूचित करें, जिससे सकुशल युवती को वापस लाया जा सके। यहां बताते चले कि हाई कोर्ट के द्वारा अब तक युवती का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है। जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को ढूंढने में लगा है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी और लापता युवती के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की थी, बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। बाइट, श्रुति अग्रवाल, एसडीपीओ, चैनपुर, गुमला
- गुमला शहर से सटे दुंदरिया गांव में एक दंपति के अचेत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बीती देर रात पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस मौके पर भेजी। एंबुलेंस की मदद से सांस चल रहे पुरुष को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत दंपति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मेहनत-मजदूरी और मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। घटना वाले दिन दोनों ने मछली और भात खाया था। देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों अंदर अचेत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- गुमला: आज मंगलवार को पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी गुमला के द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में SVEP परियोजना अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत दिलेश्वर महतो,उपायुक्त गुमला द्वारा तीन प्रखंडो –डुमरी, जारी, एवं घाघरा के सखी मंडल से जुड़े 03 लाभुको को समाहरणालय परिसर,गुमला में टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौपा गया एवं उपायुक्त ,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी गुमला द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा लाभुको - कुसुम देवी(रोशनी महिला मंडल दोदांग) ,अगुस्तिना टोप्पो(जीवन आजीविका सखी मंडल ), एवं फिल्मिना एक्का(गुलाब आजीविका सखी मंडल) को भविष्य हेतु शुभकामनाये दी| यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है , बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।1
- सिसई प्रखंड के बघनी गांव में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुशारण होरो के पहल पर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत् उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और बिजली विभाग के द्वारा बताया गया कि 15 दिनों से ट्रान्सफर खराब था। जिसके कारण ग्रामीणों को फसल पटवन करने और भीष्ण गर्मी में भारी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने के तुरंत बाद विधायक ने पहल कर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। मौके पर आजाद अंसारी, असरारुल हक, मुजीब अंसारी, मोईन अंसारी, अयूब अंसारी, शमशाद अंसारी, रिजवान अंसारी, समीर अंसारी, इरशाद अंसारी, हामिद अंसारी, शकील अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे1
- सखी मंडल की दीदी बनीं वाहन मालिक, डुमरी की महिलाओं को मिली नई पहचान डुमरी (गुमला): महिला सशक्तीकरण की दिशा में डुमरी प्रखंड के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे बताया गया कि पलाश–झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित SVEP परियोजना अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत समाहरणालय गुमला में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा डुमरी सहित तीन प्रखंडों की महिला लाभुकों को टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डुमरी प्रखंड की महिलाओं को इस योजना से विशेष लाभ मिला है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा सुदृढ़ होने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। रोशनी महिला मंडल दोदांग की कुसुम देवी सहित सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को वाहन प्रदान किया गया, जिससे वे अब स्वयं परिवहन सेवा संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है तथा सुदूर गांवों में सुरक्षित और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका, जिला प्रबंधक स्किल्स एवं जॉब्स बिरेन बघवार, डुमरी सहित संबंधित प्रखंडों के कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। #Gumla #Dumri #SakhiMandal #MahilaSashaktikaran #JharkhandNews #WomenEmpowerment #RuralDevelopment #LocalNews #GumlaNews1
- Post by Sunderam Keshri1
- Post by AAM JANATA1
- सिमडेगा:- जिले के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज सिमडेगा रजत जयंती महोत्सव के पहले दिन समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरित सिमडेगा के निर्माण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा शशांक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त,सिमडेगा दीपांकर चौधरी सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।वृक्षारोपण कर उपायुक्त सिमडेगा ने कहा कि वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण निवेश है और सभी को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सिमडेगा जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के दौरान 30 अप्रैल तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।1
- गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।1