logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग के बड़कागांव में दिनदहाड़े जेवर लूट, फायरिंग से एक घायल, 22–25 लाख के जेवर लेकर फरार हुए अपराधी, बाजार में दहशत* हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट के समीप दिनदहाड़े जेवर लूट की बड़ी वारदात हुई। जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर लूटकर अपराधी फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें सुधीर सोनी नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गोली उनके हाथ में लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। घटना से स्वर्ण व्यवसाय संघ में आक्रोश है। संघ के अध्यक्ष रामसेवक प्रसाद सोनी ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

4 hrs ago
user_News nation
News nation
Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
4 hrs ago
88663db7-5dd6-41bb-a004-c525ffa68a4f

हजारीबाग के बड़कागांव में दिनदहाड़े जेवर लूट, फायरिंग से एक घायल, 22–25 लाख के जेवर लेकर फरार हुए अपराधी, बाजार में दहशत* हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट के समीप दिनदहाड़े जेवर लूट की बड़ी वारदात हुई। जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर लूटकर अपराधी फरार हो

गए। इस दौरान बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें सुधीर सोनी नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गोली उनके हाथ में लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना

मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। घटना से स्वर्ण व्यवसाय संघ में आक्रोश है। संघ के अध्यक्ष रामसेवक प्रसाद सोनी ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग( नगर निगम कार्यालय)। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर शहर से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी समस्याओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों, दुकानदारों व किसानों की परेशानियों के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा । फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका और नागरिक सुविधा पर जोर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त को कहा की फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका सुरक्षित रखते हुए उनकी उचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात भी प्रभावित न हो और दुकानदारों को भी परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने डेली मार्केट में आम नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय को निःशुल्क किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। जलजमाव और स्वच्छता के स्थायी समाधान की मांग विधायक ने बरसात के मौसम में सड़कों और नालियों में होने वाले जलजमाव की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके साथ ही कूद रेलवे स्टेशन के समीप मैला टाँड में कचरा जमा न करनें स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। डेली मार्केट को स्मार्ट मार्केट के रूप में विकसित करने की पहल विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन से डेली मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट मार्केट” के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कालीबाड़ी मे बने भवन भवन को शीघ्र खोलकर सब्जी किसानों को सीधे बिक्री का अवसर उपलब्ध कराने की बात भी दोहराई, जिस पर वे पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं। फुटपाथ दुकानदारों से सीधा संवाद नगर आयुक्त से बैठक के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वयं फुटपाथ दुकानदारों के कार्यस्थल पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा और शहर की व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, मेरा प्रयास है कि हजारीबाग शहर की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों, नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुकानदारों व किसानों के हितों का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। यातायात जाम से राहत और स्वच्छ, सुव्यवस्थित शहर के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और ठोस पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वे इन सभी विषयों पर लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकतानुसार प्रशासन से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
    1
    हजारीबाग( नगर निगम कार्यालय)। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर शहर से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी समस्याओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों, दुकानदारों व किसानों की परेशानियों के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा ।
फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका और नागरिक सुविधा पर जोर
विधायक प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त को कहा की फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका सुरक्षित रखते हुए उनकी उचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात भी प्रभावित न हो और दुकानदारों को भी परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने डेली मार्केट में आम नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय  को निःशुल्क किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
जलजमाव और स्वच्छता के स्थायी समाधान की मांग
विधायक ने बरसात के मौसम में सड़कों और नालियों में होने वाले जलजमाव की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके साथ ही कूद रेलवे स्टेशन के समीप मैला टाँड में कचरा जमा न करनें स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
डेली मार्केट को स्मार्ट मार्केट के रूप में विकसित करने की पहल
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन से डेली मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट मार्केट” के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कालीबाड़ी मे बने भवन भवन को शीघ्र खोलकर सब्जी किसानों को सीधे बिक्री का अवसर उपलब्ध कराने की बात भी दोहराई, जिस पर वे पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं।
फुटपाथ दुकानदारों से सीधा संवाद
नगर आयुक्त से बैठक के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वयं फुटपाथ दुकानदारों के कार्यस्थल पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा और शहर की व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, मेरा प्रयास है कि हजारीबाग शहर की व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों, नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुकानदारों व किसानों के हितों का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। यातायात जाम से राहत और स्वच्छ, सुव्यवस्थित शहर के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और ठोस पहल करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि वे इन सभी विषयों पर लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकतानुसार प्रशासन से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    51 min ago
  • हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट के समीप दिनदहाड़े जेवर लूट की बड़ी वारदात हुई। जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर लूटकर अपराधी फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें सुधीर सोनी नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गोली उनके हाथ में लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। घटना से स्वर्ण व्यवसाय संघ में आक्रोश है। संघ के अध्यक्ष रामसेवक प्रसाद सोनी ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
    3
    हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट के समीप दिनदहाड़े जेवर लूट की बड़ी वारदात हुई। जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर लूटकर अपराधी फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें सुधीर सोनी नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गोली उनके हाथ में लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। घटना से स्वर्ण व्यवसाय संघ में आक्रोश है। संघ के अध्यक्ष रामसेवक प्रसाद सोनी ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • हजारीबाग जिले के बरक‌ट्ठा थाना क्षेत्र से एन०डी०पी०एस० के कार्यवाई में बडी कार्रवाई, लगभग 7.75 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ 01 ब्राउन सुगर तस्कर गिरफ्तारः- दिनांक 06.02.26 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरक‌ट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम कपका में एक व्यक्ति अपने स्कूटी से जा रहा है जो आस-पास के युवको को ब्राउन सुगर की बिक्री करने वाला है। उक्त सूवना के सत्यापन हेतू पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान), हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। > उक्त छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये ग्राम कपका स्थित अहरवा (तालाब) के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही अपना स्कूटी को छोडकर तालाब की ओर दौड़कर भागने लगा जिसे छापामारी दल में शामिल बल के सहयोग से खदेड कर पकड़ लिया गया तथा पकडाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया। ▶ तलाशी के कम में पकड़ाये व्यक्ति के पास से 7.75 ग्राम ब्राउन सुगर एवं एक इलेक्ट्रिोनिक Weight मशीन बरामद किया गया। > पकडाये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि ये ईचाक से ब्राउन सुगर को खरीद कर लाते है तथा कपका, बरकट्ठा एवं आस-पास के क्षेत्रों में बिकी करने का काम करते है। > उक्त व्यक्ति के विरूद्ध बरक‌ट्ठा थाना कांड सं0-24/26, दि०-06.02.26, धारा 21 (बी) /22 (बी)/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। > कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति का नामः- 1. छोटी कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पे। पाचु गहतो ग्राग कपका थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग बरामद समानः- 1. ब्राउन सुगर 7.75 ग्राम 2 एक्क सिल्वर रंग का इलेक्ट्रोनिक Weight मशीन 3. एक Oneplus कंपनी का मोबाईल 4. एक बिना रजि० नंबर का YAKUZA कपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटी छापामारी दलः- 1. श्री प्रशांत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (परि०), हजारीबाग 2 पु०अ०नि० पंकज सिन्दुरिया, थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना 3. स०अ०नि० उपेन्द्र कुमार सिन्हा, बरक‌ट्ठा थाना 4. बरकट्ठा थाना के सशस्त्र बल।
    1
    हजारीबाग जिले के बरक‌ट्ठा थाना क्षेत्र से एन०डी०पी०एस० के कार्यवाई 
में बडी कार्रवाई, लगभग 7.75 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ 01 ब्राउन सुगर तस्कर गिरफ्तारः-
दिनांक 06.02.26 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरक‌ट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम कपका में एक व्यक्ति अपने स्कूटी से जा रहा है जो आस-पास के युवको को ब्राउन सुगर की बिक्री करने वाला है।
उक्त सूवना के सत्यापन हेतू पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान), हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
> उक्त छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये ग्राम कपका स्थित अहरवा (तालाब) के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही अपना स्कूटी को छोडकर तालाब की ओर दौड़कर भागने लगा जिसे छापामारी दल में शामिल बल के सहयोग से खदेड कर पकड़ लिया गया तथा पकडाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया।
▶ तलाशी के कम में पकड़ाये व्यक्ति के पास से 7.75 ग्राम ब्राउन सुगर एवं एक इलेक्ट्रिोनिक
Weight मशीन बरामद किया गया।
> पकडाये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि ये ईचाक से ब्राउन सुगर को खरीद कर लाते है तथा कपका, बरकट्ठा एवं आस-पास के क्षेत्रों में बिकी करने का काम करते है।
> उक्त व्यक्ति के विरूद्ध बरक‌ट्ठा थाना कांड सं0-24/26, दि०-06.02.26, धारा 21 (बी) /22 (बी)/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
> कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नामः-
1. छोटी कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पे। पाचु गहतो ग्राग कपका थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग
बरामद समानः-
1. ब्राउन सुगर 7.75 ग्राम
2 एक्क सिल्वर रंग का इलेक्ट्रोनिक Weight मशीन
3. एक Oneplus कंपनी का मोबाईल
4. एक बिना रजि० नंबर का YAKUZA कपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटी
छापामारी दलः-
1. श्री प्रशांत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (परि०), हजारीबाग
2 पु०अ०नि० पंकज सिन्दुरिया, थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना
3. स०अ०नि० उपेन्द्र कुमार सिन्हा, बरक‌ट्ठा थाना
4. बरकट्ठा थाना के सशस्त्र बल।
    user_Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Boltajharkhand
    1
    Post by Boltajharkhand
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    10 hrs ago
  • संसार, गूँजेंगे राघव पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार 101 बेटियों का घर बसाने के साथ गृहस्थ
    1
    संसार, गूँजेंगे राघव पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार
101 बेटियों का घर बसाने के साथ गृहस्थ
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। *बरामदगी :* घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1. 6 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। *संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :* 1. अजित कुमार बिमल sdpo बरही 2. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण 3. Si सुबिन्दर राम 4. Si रतन टुडू 6. Asi कमरुद्दीन 7. एवं सशत्र बल 8. बनपाल कुलदीप कुमार उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ====================== *पुलिस अधीक्षक,* *हज़ारीबाग*
    1
    दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
*बरामदगी :*
घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं
1.  6 डिलीवरी पाइप
अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है।
*संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :*
1. अजित कुमार बिमल sdpo बरही
2. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण
3. Si सुबिन्दर राम
4. Si रतन टुडू
6. Asi कमरुद्दीन 
7. एवं सशत्र बल 
8. बनपाल कुलदीप कुमार
उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
======================
*पुलिस अधीक्षक,*
*हज़ारीबाग*
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • *शहनाई की गूंज, बाबुल का दुलार, मनोज तिवारी के सुरों संग सजेगा 101 बेटियों का संसार, गूँजेंगे राघव पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार* *101 बेटियों का घर बसाने के साथ गृहस्थ चलाने का संबल बनेंगे सांसद मनीष जायसवाल* *सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 के तहत रामगढ़ में सजेगा वैवाहिक कुंभ, महामहिम राज्यपाल सहित दिग्गज हस्तियाँ देंगी 101 बेटियों को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद* *हजारीबाग/ रामगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की कार्यशैली में विकास की गति के साथ-साथ सामाजिक समरसता की गहरी गूँज सुनाई देती है। एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में वे न केवल क्षेत्र की ढांचागत प्रगति में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। उनके द्वारा संचालित 'वार्षिक सेवा कैलेंडर' इस सेवा भाव का जीवंत प्रमाण है। जहाँ वर्ष की शुरुआत सांसद सामूहिक विवाह उत्सव जैसे पुनीत कार्य से होती है और फिर रामनवमी पर सांसद पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान, खेलों के प्रोत्साहन हेतु सांसद खेल महोत्सव और विशेषकर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, बुजुर्गों के लिए निरंतर जारी सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान से लेकर जरूरतमंद बेटियों को लहंगा भेंट करने और शोकाकुल परिवारों को नमो श्राद्ध किट प्रदान करने तक का सिलसिला अनवरत चलता रहता है। इसी सेवा यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रूप में आगामी 08 फरवरी 2026 को रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू-कान्हु मैदान में 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने सेवा की यह अलख साल 2023 में 25 जोड़ों के विवाह से जगाई थी, जो 2025 में हजारीबाग की धरती पर 101 जोड़ों के साथ एक महापर्व में बदल गई। अब रामगढ़ की पावन धरा पर इस ऐतिहासिक उत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, जिसे लेकर 202 वर-वधू, उनके परिजन और पूरे क्षेत्र के लाखों लोग अपार उत्साह और उमंग से लबरेज़ हैं। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच मानवीय संवेदनाओं को सहेजने वाली इस पहल की चौतरफा सराहना हो रही है, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए युवा पीढ़ी और सोशल मीडिया जगत में एक अलग ही आकर्षण देखा जा रहा है। आगामी 08 फरवरी की सुबह जब रामगढ़ के वातावरण में मंगल शहनाई और पारंपरिक विवाह गीतों की मधुरता घुलेगी, तब खुशियों का एक नया सवेरा होगा। सुबह 9:00 बजे जब 101 दूल्हों का काफिला 101 सजी-धजी गाड़ियों में कतारबद्ध होकर निकलेगा, तो पूरा शहर इस अभूतपूर्व बारात का गवाह बनेगा। खुद सांसद मनीष जायसवाल जी इस बारात की अगुवाई करेंगे, जिसमें झारखंड का गौरवशाली छऊ नृत्य, आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों की आकर्षक झांकियां, ढाक-ताशा और पटाखों की गूंज के साथ राज शेरा पार्टी का कलरव शामिल होगा। रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने वाली इस बारात का 23 विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा की बहनें तिलक लगाकर बारातियों का अभिनंदन करेंगी। विवाह स्थल पर 'हे री सखी मंगल गाओ री....' के गायन के साथ जब जोड़ों का भव्य प्रवेश होगा, तब प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' अपने सुरों से समां बांधेंगे। कोलकाता की मशहूर राघव पंडित की टीम के म्यूजिकल मंत्रोच्चारण और 'राम राम जय राजा राम....' की धुन के बीच जयमाला का रस्म संपन्न होगा। इस उत्सव की भव्यता किसी 'रॉयल वेडिंग' से कम नहीं होगी, जहाँ पॉपर्स के धमाके, आसमान में उड़ते रंगीन सितारे और दिव्य आतिशबाजी एक जादुई एहसास कराएगी। लेकिन जब 'बाबुल दे दो दुआ आज तो प्यार से....' की धुन के बीच सांसद मनीष जायसवाल जी 101 बेटियों का कन्यादान करेंगे, तो वह क्षण भावनाओं से इतना ओत-प्रोत होगा कि वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो जाएंगी। इन जोड़ों में कई दिव्यांग कन्याएं और एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी कोच सहित ऐसी बेटियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों को खो दिया है। सांसद जायसवाल ने न केवल इनका घर बसाने का बल्कि गृहस्थ चलाने का भी संकल्प लिया है, जिसके तहत प्रत्येक जोड़े को एक-एक टोटो और दैनिक जरूरत की दर्जनों सामग्रियां भेंट की जाएंगी। इस महाआयोजन में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य हस्तियों का जुटान होगा जो इन बेटियों को अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देंगे।आयोजन की गरिमा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं, जहाँ स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ सैकड़ों निजी सुरक्षाकर्मी और सांसद प्रतिनिधि अपनी पूरी निष्ठा से तैनात रहेंगे। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत अवसर पर पूरे समाज को आमंत्रित करते हुए कहा है कि समाज की इन जरूरतमंद परिवार की लाड़ली बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में आपका बहुमूल्य आशीर्वाद ही सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने अपील किया कि आइए हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक और मानवीय उत्सव के साक्षी बनें और इन नव-दम्पत्तियों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना करें।
    4
    *शहनाई की गूंज, बाबुल का दुलार, मनोज तिवारी के सुरों संग सजेगा 101 बेटियों का संसार, गूँजेंगे राघव पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार*
*101 बेटियों का घर बसाने के साथ गृहस्थ चलाने का संबल बनेंगे सांसद मनीष जायसवाल*
*सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 के तहत रामगढ़ में सजेगा वैवाहिक कुंभ, महामहिम राज्यपाल सहित दिग्गज हस्तियाँ देंगी 101 बेटियों को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद*
*हजारीबाग/ रामगढ़*
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की कार्यशैली में विकास की गति के साथ-साथ सामाजिक समरसता की गहरी गूँज सुनाई देती है। एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में वे न केवल क्षेत्र की ढांचागत प्रगति में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। उनके द्वारा संचालित 'वार्षिक सेवा कैलेंडर' इस सेवा भाव का जीवंत प्रमाण है। जहाँ वर्ष की शुरुआत सांसद सामूहिक विवाह उत्सव जैसे पुनीत कार्य से होती है और फिर रामनवमी पर सांसद पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान, खेलों के प्रोत्साहन हेतु सांसद खेल महोत्सव और विशेषकर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, बुजुर्गों के लिए निरंतर जारी सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान से लेकर जरूरतमंद बेटियों को लहंगा भेंट करने और शोकाकुल परिवारों को नमो श्राद्ध किट प्रदान करने तक का सिलसिला अनवरत चलता रहता है।
इसी सेवा यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रूप में आगामी 08 फरवरी 2026 को रामगढ़ के ऐतिहासिक सिद्धू-कान्हु मैदान में 'सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
सांसद मनीष जायसवाल  ने सेवा की यह अलख साल 2023 में 25 जोड़ों के विवाह से जगाई थी, जो 2025 में हजारीबाग की धरती पर 101 जोड़ों के साथ एक महापर्व में बदल गई। अब रामगढ़ की पावन धरा पर इस ऐतिहासिक उत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, जिसे लेकर 202 वर-वधू, उनके परिजन और पूरे क्षेत्र के लाखों लोग अपार उत्साह और उमंग से लबरेज़ हैं। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच मानवीय संवेदनाओं को सहेजने वाली इस पहल की चौतरफा सराहना हो रही है, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए युवा पीढ़ी और सोशल मीडिया जगत में एक अलग ही आकर्षण देखा जा रहा है।
आगामी 08 फरवरी की सुबह जब रामगढ़ के वातावरण में मंगल शहनाई और पारंपरिक विवाह गीतों की मधुरता घुलेगी, तब खुशियों का एक नया सवेरा होगा। सुबह 9:00 बजे जब 101 दूल्हों का काफिला 101 सजी-धजी गाड़ियों में कतारबद्ध होकर निकलेगा, तो पूरा शहर इस अभूतपूर्व बारात का गवाह बनेगा। खुद सांसद मनीष जायसवाल जी इस बारात की अगुवाई करेंगे, जिसमें झारखंड का गौरवशाली छऊ नृत्य, आर्ष कन्या गुरुकुल की विदुषियों की आकर्षक झांकियां, ढाक-ताशा और पटाखों की गूंज के साथ राज शेरा पार्टी का कलरव शामिल होगा। रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने वाली इस बारात का 23 विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जहाँ भाजपा महिला मोर्चा की बहनें तिलक लगाकर बारातियों का अभिनंदन करेंगी।
विवाह स्थल पर 'हे री सखी मंगल गाओ री....' के गायन के साथ जब जोड़ों का भव्य प्रवेश होगा, तब प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' अपने सुरों से समां बांधेंगे। कोलकाता की मशहूर राघव पंडित की टीम के म्यूजिकल मंत्रोच्चारण और 'राम राम जय राजा राम....' की धुन के बीच जयमाला का रस्म संपन्न होगा। इस उत्सव की भव्यता किसी 'रॉयल वेडिंग' से कम नहीं होगी, जहाँ पॉपर्स के धमाके, आसमान में उड़ते रंगीन सितारे और दिव्य आतिशबाजी एक जादुई एहसास कराएगी। लेकिन जब 'बाबुल दे दो दुआ आज तो प्यार से....' की धुन के बीच सांसद मनीष जायसवाल जी 101 बेटियों का कन्यादान करेंगे, तो वह क्षण भावनाओं से इतना ओत-प्रोत होगा कि वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो जाएंगी। इन जोड़ों में कई दिव्यांग कन्याएं और एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी कोच सहित ऐसी बेटियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों को खो दिया है। सांसद जायसवाल ने न केवल इनका घर बसाने का बल्कि गृहस्थ चलाने का भी संकल्प लिया है, जिसके तहत प्रत्येक जोड़े को एक-एक टोटो और दैनिक जरूरत की दर्जनों सामग्रियां भेंट की जाएंगी।
इस महाआयोजन में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य हस्तियों का जुटान होगा जो इन बेटियों को अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देंगे।आयोजन की गरिमा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहें हैं, जहाँ स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ सैकड़ों निजी सुरक्षाकर्मी और सांसद प्रतिनिधि अपनी पूरी निष्ठा से तैनात रहेंगे। सांसद मनीष जायसवाल ने इस पुनीत अवसर पर पूरे समाज को आमंत्रित करते हुए कहा है कि समाज की इन जरूरतमंद परिवार की लाड़ली बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में आपका बहुमूल्य आशीर्वाद ही सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने अपील किया कि आइए हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक और मानवीय उत्सव के साक्षी बनें और इन नव-दम्पत्तियों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना करें।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Journalist Chisti Nagar, Hazaribagh•
    20 hrs ago
  • हजारीबाग (इचाक बोधीबागी)। इचाक प्रखंड के बोधीबागी में 10 दिवसीय शहीद मेला का आयोजन किया जा रहा है. देश के वैसे सपूत जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदानी देश की रक्षा के लिए दिए हैं उन्हें इचाक में श्रद्धांजलि दिया जा रहा है.कारगिल शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता के स्मारक पर दर्जनों शाहिद के तस्वीर लगे हुए हैं.बताया जा रहा है कि इन योद्धा के कारण हमारा देश सुरक्षित है. इचाक के रहने वाले दो वीर सपूत ने भी अपना सर्वोच्च बलिदानी देश के लिए दिए थे. जिनके सम्मान में शाहिद मिला का आयोजन किया जाता है.इचाक के रहने वाले शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपना जीवन देश के नाम निछावर कर दिया उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही यह मेला का शुरुआत होता है.कार्यक्रम के संयोजक बटेश्वर मेहता बताते हैं कि इस मेले का आयोजन करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को बताना है कि देश प्रेम सर्वोच्च है. देश की रक्षा करते हुए कई जवान शहीद हुए हैं. उन जवान के परिजनों को सम्मान देना और शहीद जवान के याद में श्रद्धांजलि अर्पित करना है। साथ ही इचाक के रहने वाले देश की सरहद की रक्षा करते हुए शहीद राजेश मिंज ने अपना सर्वोच्च बलिदानी दिया था. इन दोनों को मेले में श्रद्धांजलि दिया जाता है. इस कार्यक्रम में देश के कई वीर सपूतों के तस्वीर लगाई जाती है जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए निछावर कर दिया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अमित यादव भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे इन्होंने कहा कि आमतौर पर हर जगह धार्मिक मेला का आयोजन होता है. इचाक में शहीद मिला का आयोजन होता है. यह गांव वालों के सोच को दर्शाता है. इन्होंने कहा कि आने वाले समय में इचाक में आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक जिन्होंने देश के लिए अपना कुर्बानी दिया है उनके नाम का शिलापट्ट और तस्वीर लगाया जाएगा. आने वाले पीढ़ी को अवगत कराया जा सके। स्थानीय बताते हैं कि इचाक वीरों की धरती है. दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी इस धरती से अंग्रेजों को खुली चुनौती दिए थे.तो दूसरी ओर कई जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए. इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना पूरे देश को संदेश देता है कि हर एक गांव में इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए। शहीद मेला के जरिए समाज के लोगों को वीर शहीदों के बलिदानी को याद करता है. तो दूसरी ओर यह गांव के लोगों के लिए 10 दोनों का रोजगार भी लाता है. आयोजकों की ओर से निशुल्क मेला लगता जाता है. गांव के लोग छोटे-मोटे दुकान लगाते हैं.
    1
    हजारीबाग (इचाक बोधीबागी)। इचाक प्रखंड के बोधीबागी में 10 दिवसीय शहीद मेला का आयोजन किया जा रहा है. देश के वैसे सपूत जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदानी देश की रक्षा के लिए दिए हैं उन्हें इचाक में श्रद्धांजलि दिया जा रहा है.कारगिल शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता के स्मारक पर दर्जनों शाहिद के तस्वीर लगे हुए हैं.बताया जा रहा है कि इन योद्धा के कारण हमारा देश सुरक्षित है. इचाक के रहने वाले दो वीर सपूत ने भी अपना सर्वोच्च बलिदानी देश के लिए दिए थे. जिनके सम्मान में शाहिद मिला का आयोजन किया जाता है.इचाक के रहने वाले शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपना जीवन देश के नाम निछावर कर दिया उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही यह मेला का शुरुआत होता है.कार्यक्रम के संयोजक बटेश्वर मेहता बताते हैं कि इस मेले का आयोजन करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को बताना है कि देश प्रेम सर्वोच्च है. देश की रक्षा करते हुए कई जवान शहीद हुए हैं. उन जवान के परिजनों को सम्मान देना और शहीद जवान के याद में श्रद्धांजलि अर्पित करना है। साथ ही इचाक के रहने वाले देश  की सरहद की रक्षा करते हुए शहीद राजेश मिंज ने अपना सर्वोच्च बलिदानी दिया था. इन दोनों को मेले में श्रद्धांजलि दिया जाता है. इस कार्यक्रम में देश के कई वीर सपूतों के तस्वीर लगाई जाती है जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए निछावर कर दिया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अमित यादव भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे इन्होंने कहा कि आमतौर पर हर जगह धार्मिक मेला का आयोजन होता है. इचाक में शहीद मिला का आयोजन होता है. यह गांव वालों के सोच को दर्शाता है. इन्होंने कहा कि आने वाले समय में इचाक में आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक जिन्होंने देश के लिए अपना कुर्बानी दिया है उनके नाम का शिलापट्ट और तस्वीर लगाया जाएगा. आने वाले पीढ़ी को अवगत कराया जा सके। स्थानीय बताते हैं कि इचाक वीरों की धरती है. दर्जनों स्वतंत्रता सेनानी इस धरती से अंग्रेजों को खुली चुनौती दिए थे.तो दूसरी ओर कई जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए. इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना पूरे देश को संदेश देता है कि हर एक गांव में इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए। शहीद मेला के जरिए समाज के लोगों को वीर शहीदों के बलिदानी को याद करता है. तो दूसरी ओर यह गांव के लोगों के लिए 10 दोनों का रोजगार भी लाता है. आयोजकों की ओर से निशुल्क मेला लगता जाता है. गांव के लोग छोटे-मोटे दुकान लगाते हैं.
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.