पीलीभीत मंडी परिसर में गरजा किसानों का आक्रोश, एसडीएम की बेरुखी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता पीलीभीत। भ्रष्टाचार अवैध खनन और सरकारी तंत्र की वादाखिलाफी के खिलाफ हुंकार भर रहे भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। किसान मंडी परिसर में आयोजित मासिक पंचायत के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब ज्ञापन लेने पहुंची एसडीएम के अड़ियल रवैये ने जलती आग में घी डालने का काम किया। किसानों का आरोप है कि जनसमस्याएं सुनने के बजाय अधिकारी ने तानाशाही दिखाई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान मंडी में एकत्र हुए थे। मौके पर वार्ता के लिए पहुंची एसडीएम की कार्यशैली से किसान उस समय आगबबूला हो गए, जब बीच बातचीत में अधिकारी अचानक कुर्सी छोड़कर उठ खड़ी हुईं।किसानों के अनुसार, एसडीएम ने दो टूक शब्दों में कहा, ज्ञापन देना है तो दो, वरना मुझे कहीं और जाना है। प्रशासनिक अधिकारी के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान ने किसानों के आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुंचाई। देखते ही देखते पूरा मंडी परिसर नारेबाजी से गूंज उठा। किसान और अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक के कारण स्थिति अनियंत्रित होने लगी, जिसे देख एलआईयू और भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। काफी मान मनौव्वल और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और एसडीएम ने किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया। जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन को आइना दिखाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि अमरिया के मुडलिया में लाइसेंस खत्म होने के बाद भी स्टोन क्रेशर बेखौफ चल रहे हैं। पूरनपुर और सुनगढ़ी की नदियों में दिन-रात अवैध खनन हो रहा है, जिसे विभागीय संरक्षण प्राप्त है। जनपद में खाद और गैस की भारी किल्लत है। पात्र गरीबों के राशन कार्ड पोर्टल पर बंद पड़े हैं, जिससे सरकारी लाभ उन तक नहीं पहुंच रहा। स्मार्ट मीटरों के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाकर पुराने पोस्टपेड मीटर वापस लगाने की मांग की गई है। भाकियू भानु ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 और 2026 में दिए गए तमाम ज्ञापनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसको लेकर आगामी 1 जून को जिले में भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित ने कहा कि यदि प्रशासन ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली और एसडीएम जैसे अधिकारियों ने किसानों से बात करने की मर्यादा नहीं सीखी, तो संगठन कलेक्ट्रेट का घेराव कर अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ेगा। इस मौके पर बाबूराम वर्मा, ओमप्रकाश राजपूत, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता और तहसील अध्यक्ष राम गोपाल प्रजापति सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- पीलीभीत। भ्रष्टाचार अवैध खनन और सरकारी तंत्र की वादाखिलाफी के खिलाफ हुंकार भर रहे भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। किसान मंडी परिसर में आयोजित मासिक पंचायत के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब ज्ञापन लेने पहुंची एसडीएम के अड़ियल रवैये ने जलती आग में घी डालने का काम किया। किसानों का आरोप है कि जनसमस्याएं सुनने के बजाय अधिकारी ने तानाशाही दिखाई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान मंडी में एकत्र हुए थे। मौके पर वार्ता के लिए पहुंची एसडीएम की कार्यशैली से किसान उस समय आगबबूला हो गए, जब बीच बातचीत में अधिकारी अचानक कुर्सी छोड़कर उठ खड़ी हुईं।किसानों के अनुसार, एसडीएम ने दो टूक शब्दों में कहा, ज्ञापन देना है तो दो, वरना मुझे कहीं और जाना है। प्रशासनिक अधिकारी के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान ने किसानों के आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुंचाई। देखते ही देखते पूरा मंडी परिसर नारेबाजी से गूंज उठा। किसान और अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक के कारण स्थिति अनियंत्रित होने लगी, जिसे देख एलआईयू और भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। काफी मान मनौव्वल और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और एसडीएम ने किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया। जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन को आइना दिखाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि अमरिया के मुडलिया में लाइसेंस खत्म होने के बाद भी स्टोन क्रेशर बेखौफ चल रहे हैं। पूरनपुर और सुनगढ़ी की नदियों में दिन-रात अवैध खनन हो रहा है, जिसे विभागीय संरक्षण प्राप्त है। जनपद में खाद और गैस की भारी किल्लत है। पात्र गरीबों के राशन कार्ड पोर्टल पर बंद पड़े हैं, जिससे सरकारी लाभ उन तक नहीं पहुंच रहा। स्मार्ट मीटरों के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाकर पुराने पोस्टपेड मीटर वापस लगाने की मांग की गई है। भाकियू भानु ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 और 2026 में दिए गए तमाम ज्ञापनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसको लेकर आगामी 1 जून को जिले में भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित ने कहा कि यदि प्रशासन ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली और एसडीएम जैसे अधिकारियों ने किसानों से बात करने की मर्यादा नहीं सीखी, तो संगठन कलेक्ट्रेट का घेराव कर अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ेगा। इस मौके पर बाबूराम वर्मा, ओमप्रकाश राजपूत, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता और तहसील अध्यक्ष राम गोपाल प्रजापति सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।1
- #बरेली में मौलाना की संदिग्ध थे मौत से मचा हड़कंप! परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, उच्च स्तरीय जांच की मांग#1
- उत्तरा खण्ड1
- शिव मंदिर पर किया गया अखंड पाठ व पूजन और गाय माता को तिलक लगाकर माला पहनकर किया गया सम्मानित , पीलीभीत (बिंदु प्रकाश)ब्लॉक बीसलपुर गांव मीरपुर-वाहनपुर स्थित शिव मंदिर में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत मंदिर में अखंड पाठ व पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद गौ माता को तिलक लगाकर, पुष्प-माला पहनाकर सम्मानित किया गया और भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम का समापन 101 कन्याओं को भोजन कराने व विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव मंदिर के महंत राजेंद्र प्रसाद ने कहा, "हम हर वर्ष शिव मंदिर पर अखंड पाठ कराते हैं। सबसे पहले गौ माता का पूजन करते हैं क्योंकि गौ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसके बाद 101 कन्याओं को भोजन कराते हैं। यह हमारी सनातन परंपरा है जो धर्म और संस्कारों को जीवित रखती है। इससे नई पीढ़ी को गौ सेवा और कन्या सम्मान का संदेश मिलता है।" आयोजन को सफल बनाने में सुरेश चंद्र, ,बालक राम, गुड्डू, भगवान दास, राजकुमार, राजेंद्र, राजू, बद्री प्रसाद, नन्हे बाबू, हर प्रसाद, ओमकार, सुरेश, सर्वेश कुमार, प्रकाश, श्रीपाल समेत सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया तो युवाओं ने व्यवस्था संभाली। बच्चों में विशेष उत्साह था। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'गौ माता की जय' के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने बताया कि मीरपुर-वाहनपुर के शिव मंदिर पर हर वर्ष यह धार्मिक आयोजन होता है। इस बार भी आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने महंत जी व आयोजन समिति की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में एकता और भाईचारा बढ़ता है।1
- मजदूरी750रुपएकीमांगकीऔरकहाकिहमारीमहिला मजदूरीकोप्राइवेटफैक्ट्रीसेक्टरमें3महीनेकाअवकाश मिलना चलिए1
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1