गैस एजेंसी में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप, प्रबंधक ने थाने में दी तहरीर बनकटी, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित उदय एच.पी. गैस एजेंसी, बारीघाट के प्रबंधक ने एजेंसी में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, तोड़फोड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना लालगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी एवं उदय एच.पी. गैस एजेंसी, बारीघाट के प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि 30 जुलाई 2026 को अपराह्न करीब 3:20 बजे पूप्पू निषाद के उकसाने पर उमेश, संगीता, भूईला, रम्भू निषाद, सुरेमा, पूनम तथा अन्य 15-20 लोग डंडा और लोहे की रॉड से लैस होकर एकराय होकर एजेंसी परिसर में जबरन घुस आए। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने एजेंसी में मौजूद प्रबंधक एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जातिसूचक अपशब्द कहे तथा एजेंसी में रखे कम्प्यूटर, शीशे, फर्नीचर, दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे और कैश काउंटर में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि जाते समय सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा होने और पुलिस के पहुंचने की सूचना पर आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रबंधक का कहना है कि घटना से एजेंसी को भारी आर्थिक क्षति हुई है तथा कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना का कुछ हिस्सा एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है, जिसकी फुटेज पुलिस जांच के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। प्रार्थी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया दिनांक -1-8-2026 लोकेशन बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया उदय H.P. गैस एजेंसी बारीघाट का मामला, SP से FIR की मांग बस्ती-थाना लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय H.P. गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गई एक महिला के साथ मारपीट और अ***र्धन****ग्न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनी *संगीता पत्नी उमेश निवासी बर्तनिया ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थी। वहां महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। वह महिला लाइन में खड़ी होकर इंतजार करने लगी। दोपहर 3 बजे नम्बर आने पर एजेंसी के संरक्षक धीरेन्द्र पुत्र रामकिशोर* और उनके लड़के ने गाली देते हुए कहा कि "अभी 2 घंटे और रुको, पुरुष वाली लाइन में लगो"। विरोध करने पर दोनों ने प्रार्थनी का बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए केबिन में ले जाकर मारपीट की और अर्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थनी का पति बचाने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी *रविन्द्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या* और 3-4 अज्ञात लोगों ने कैमरा बंद कर पति-पत्नी दोनों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। प्रार्थनी का आरोप है कि बीच-बचाव के बाद किसी तरह जान बची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस बुलाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद विपक्षी के कहने पर लालगंज चौकी पुलिस आई और प्रार्थनी के पति को ही उठाकर थाने ले गई। पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा है कि इस एजेंसी के संरक्षक व कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे लोग एजेंसी जाने से डरते हैं। प्रार्थनी ने SP बस्ती से मांग की है कि मामले को देखते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।2
- 🤼♂️स्वस्थ रहो,मस्त रहो 🤼♀️👍1
- विपक्ष पर रामलला और संत समाज के अपमान का आरोप, पड़ेगा =================भारी=============== हमारे देश की सभ्यता किस तरफ जा रही इसका आंकलन करने से मन को बहुत पीड़ा होती है। हमारे देश के राजनीतिक अपनी ही संस्कृति का मज़ाक़ उड़ाकर समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं इस पर बहस होना अब अनिवार्य हो गया है। सत्ता की भूख ने इन राजनीतिज्ञों को कुमार्ग के रास्ते की ओर उन्मुख किया है। लेकिन इन नेताओं को नहीं मालूम सनातन संस्कृति नहीं रहेगी तो उनका भी वजूद खतरे में हो जायगा आज भले ही वह सनातन संस्कृति के विरुद्ध जयचंद की भूमिका निभा रहे हैं। कल जब आने वाली पीढ़ी उनसे पूछेगी कि तो कोई उत्तर उनके पास नहीं होगा सनातन ही नहीं रहेगा तो जाति पांत अपने आप खत्म हो जाएगा, सांसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा जो सनातन और संत समाज का उपहास उड़ाया गया उसकी चर्चा पूरे देश में रही है विपक्षियों के इस प्रोटेस्ट में वालेकुम अस्सलाम, व नमो बुद्धाय के नारे लगे, लेकिन एक बार भी जय श्री राम का नारा लगाना इन लोगों ने गवारा नहीं समझा । इन्हें तो जय श्री राम से नफरत है केवल सनातन संस्कृति को बदनाम करना उनकी नियति बन गई है। जिन कर्मचारियों ने चोरी किया वह जेल के सलाखों में है। कानून उन्हें कड़ी सी कड़ी सजा देगा तथा समाज में भी उपेक्षा की नजर से सदैव देखे जाएंगे । इस चोरी में संत समाज का क्या दोष है जो भगवा धारण कर उनको अपमानित किया जा रहा है प्रभु श्री राम के प्रतीक चित्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मजाक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है लेकिन हिन्दूओं को गुमराह करने के लिए छदद्म हिदू बनी हुई है। उन्हें हिंदू समाज से इतनी नफ़रत है कि अपने बेटे का नाम रेहान और बेटी का नाम मिराया रखा। सच्चा सनातनी अपने संस्कृति की रक्षा लिए किसी भी हद तक जा सकता है लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका सनातन को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सांसद परिसर में जो हुआ उसी को लेकर जहांगीरपुरी थाने में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने संसद परिसर में हुए एक सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान भगवा रंग धार्मिक प्रतीकों के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के बाद विवाद बढ़ गया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) द्वारा संसद के मकर द्वार पर किए गए इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। जहांगीरपुरी के रहने वाले सूर्य प्रकाश शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सांसद पप्पू यादव ने गेरुआ वस्त्र पहनकर साधु-संतों के समुदाय, सनातन धर्म और भगवान श्री राम लला का अपमान किया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पप्पू यादव के ‘पुजारी’ प्रदर्शन पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- साधु-संतों को चोर और सनातन को नीचा दिखाने पर तुला है विपक्ष भगवा पहनकर बने चोर, रामलला के चित्र का किया अपमान - शिकायतकर्ता के आरोप जहांगीरपुरी के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में हुए एक नुक्कड़ नाटक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर भगवा कपड़े पहने और एक चोर का रोल किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि नाटक के दौरान श्री राम मंदिर का प्रतीक एक दान पात्र इस्तेमाल किया गया था और पैरों के पास 'राम लल्ला विराजमान' की तस्वीर रखी गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने चमड़े के जूते और सैंडल पहने, दान पेटी में पैसे डाले और चोरी व झपटमारी के दृश्य दिखाए। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस पूरी घटना ने सनातन धर्म के करोड़ों अनुयायियों, भक्तों और साधु-संतों के समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। संसद परिसर में क्या हुआ था? विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए संसद परिसर के भीतर एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत 'मकर द्वार' के बाहर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया नाटक में, सांसद पप्पू यादव ने पुजारी का वेश धारण किया, जिसमें उन्होंने भगवा कुर्ता पहना था और हाथ में दान पेटी पकड़ी हुई थी। इसके बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, SP सांसद डिंपल यादव और अवधेश प्रसाद व अन्य लोगों ने दान पेटी में पैसे डाले। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ा, पप्पू यादव ने पेटी से पैसे चुराने, उन्हें अपनी जेब में रखने और भागने का अभिनय किया, जबकि अन्य सांसदों ने उन्हें 'चंदा चोर' कहते हुए पकड़ने का नाटक किया।1
- संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले ।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।। संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले ।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।1
- "बच्चों का पेट भरने वाली रसोइयों की अपनी रसोई कैसे चले ? सिर्फ ₹2000 महीना, सुनिए उनका दर्द!" #Rasoiya #... more "बच्चों का पेट भरने वाली रसोइयों की अपनी रसोई कैसे चले ? सिर्फ ₹2000 महीना, सुनिए उनका दर्द!" #Rasoiya #... more1