logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन जारी, पुलिस कर्मचारी रिश्वत मांगे तो करें तत्काल शिकायत श्रावस्ती। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन जारी की है। इसके माध्यम से आम नागरिक रिश्वत, घूस अथवा सुविधा शुल्क की मांग किए जाने पर तत्काल शिकायत दर्ज करा सकते हैं।पुलिस प्रशासन के अनुसार, यदि किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा किसी कार्य के बदले अवैध धनराशि की मांग की जाती है, तो नागरिक 9621993488 पर कॉल कर इसकी सूचना दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध बिना किसी झिझक के आवाज उठाएं। किसी भी प्रकार की रिश्वत या अवैध धनराशि की मांग होने पर तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करने की अपील की है।

1 hr ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
cfe69b90-84c9-4f6a-97be-cfd77c978281

भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन जारी, पुलिस कर्मचारी रिश्वत मांगे तो करें तत्काल शिकायत श्रावस्ती। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन जारी की है। इसके माध्यम से आम नागरिक रिश्वत, घूस अथवा सुविधा शुल्क की मांग किए जाने पर तत्काल शिकायत दर्ज करा सकते हैं।पुलिस प्रशासन के अनुसार, यदि किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा किसी कार्य के बदले अवैध धनराशि की मांग की जाती है, तो नागरिक 9621993488 पर कॉल कर इसकी सूचना दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध बिना किसी झिझक के आवाज उठाएं। किसी भी प्रकार की रिश्वत या अवैध धनराशि की मांग होने पर तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र भिनगा श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडें, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट,अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।
    1
    छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र
भिनगा श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास,  स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडें, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट,अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी ने दी जानकारी जनपद के हालात सामान्य*जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।* *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*
    1
    जिलाधिकारी ने  दी जानकारी जनपद के हालात सामान्य*जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।*
*नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।*
*राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*
*जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।*
*नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।*
*राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*
    user_Amit shukla
    Amit shukla
    Actor बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ नेपाल देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ #किस तरह लोग भाग रहे हैं जान बचाने के लिए
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़  नेपाल देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
#किस तरह लोग भाग रहे हैं जान बचाने के लिए
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।
    1
    DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।
DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम वाहनों की रफ्तार थमी, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम
वाहनों की रफ्तार थमी, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    11 min ago
  • सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ,नानपारा-बहराइच-गोंडा-बनारस रेल सेवा बहाल करने की मांग बहराइच। नानपारा, बहराइच और गोंडा के रास्ते बनारस तक रेल सेवा तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा नसीबुन निशां व शाइस्ता परवीन के नेतृत्व में दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया । इस दौरान रेल सेवा बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए शीघ्र संचालन शुरू कराने की मांग की गई है। नानपारा-बहराइच-गोंडा रेल सेवा करीब दो वर्षों से बंद है। सेवा बहाली को लेकर दो बार ट्रायल भी हो चुका है। नसीबुन निशां ने बताया कि उन्होंने 13 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र देकर 15 अगस्त तक रेल संचालन शुरू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक संचालन शुरू नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा और आक्रोश है।उन्होंने कहा कि रेल सेवा बंद होने के कारण गरीब मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी, मरीज और आम यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए रेल सेवा शीघ्र बहाल की जाए। नसीबुन निशां ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा योजन सभा मयंक व नेत्री शाहिस्ता परवीन,समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मन्नू देवी जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे
    1
    सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ,नानपारा-बहराइच-गोंडा-बनारस रेल सेवा बहाल करने की मांग
बहराइच। नानपारा, बहराइच और गोंडा के रास्ते बनारस तक रेल सेवा तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा  नसीबुन निशां व  शाइस्ता परवीन के नेतृत्व में  दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया । इस दौरान  रेल सेवा बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए शीघ्र संचालन शुरू कराने की मांग की गई है।
नानपारा-बहराइच-गोंडा रेल सेवा करीब दो वर्षों से बंद है। सेवा बहाली को लेकर दो बार ट्रायल भी हो चुका है। नसीबुन निशां ने बताया कि उन्होंने 13 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र देकर 15 अगस्त तक रेल संचालन शुरू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक संचालन शुरू नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा और आक्रोश है।उन्होंने कहा कि रेल सेवा बंद होने के कारण गरीब मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी, मरीज और आम यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए रेल सेवा शीघ्र बहाल की जाए। 
नसीबुन निशां ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा योजन सभा मयंक व नेत्री  शाहिस्ता परवीन,समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मन्नू देवी जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
    1
    जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    1
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.