Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनौरी अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण की वीडियो बाईट कौशाम्बी : थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की वीडियो बाईट।
ईश्वर दीन
मनौरी अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण की वीडियो बाईट कौशाम्बी : थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की वीडियो बाईट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज। लाख कवायद के बाद भी नहीं बदली नैनी स्टेशन रोड की सूरत, बारिश में बढ़ी राहगीरों की मुश्किल प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड की बदहाल सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बीते एक माह से हो रही बारिश के कारण जहां सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है, वहीं क्षतिग्रस्त सड़क ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तमाम कवायद के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। स्टेशन रोड पर जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भर जाने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा यात्रियों को आए दिन हादसे का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदार भी बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते एक माह में क्षतिग्रस्त सड़क पर दो बार गिट्टी डालकर समतलीकरण कराया गया, उनका कहना है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है। स्थानीय दुकानदार डॉ. मोनू केसरवानी, रवि केसरवानी, लखन लाल केसरवानी, अनु केसरवानी, हेमराज शर्मा और डॉ. विष्णु केसरवानी ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन बैटरी रिक्शा पलट जाते हैं, जिससे यात्रियों को चोटें लगती हैं। बाइक सवार भी गड्ढों के कारण फिसलकर गिर रहे हैं। राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि नैनी स्टेशन रोड की सड़क की जल्द स्थायी मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का भी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- प्रयागराज में तिहरा बाढ़ संकट: गंगा-यमुना के साथ टोंस भी उफान पर, कोहड़ार घाट की सड़क डूबी बरसैता के पास दो फीट पानी में डूबा मार्ग, लोगों की जान जोखिम में डालकर आवाजाही प्रयागराज संगम नगरी में बाढ़ का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच अब टोंस नदी भी उफान पर आ गई है। मेजा क्षेत्र के कोहड़ार घाट पर बरसैता गांव के पास सड़क पर करीब दो फीट पानी भर जाने से आवागमन लगभग ठप हो गया है। टोंस नदी का पानी सड़क पार बह रहा है, जिससे दोपहिया और पैदल राहगीर पानी के बीच होकर गुजरने को मजबूर हैं। सड़क किनारे स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर भी जलमग्न होने की कगार पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। उधर गंगा और यमुना का पानी भी शहर के निचले इलाकों में फैलने लगा है। नेवादा, गंगानगर, राजापुर, बेली, चिल्ला, छोटा बघाड़ा और दारागंज समेत कई मोहल्लों की गलियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, जबकि कई घाट आंशिक रूप से डूब गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार प्रयागराज में गंगा-यमुना का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। अपस्ट्रीम क्षेत्रों में लगातार बारिश और बांधों-बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण तीनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दल, फ्लड चौकियां और नावों की व्यवस्था सक्रिय रखी है। निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से जलमग्न मार्गों से गुजरने से बचने की अपील की गई है।1
- मनौरी अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण की वीडियो बाईट कौशाम्बी : थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना से सम्बन्धित इनामिया अभियुक्त आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की वीडियो बाईट।1
- प्रयागराज से बड़ी खबर बाढ़ में फंसे छतरगढ़ के ग्रामीणों के लिए फरिश्ता बनी नारीबारी पुलिस, सुरक्षित आवागमन जारी शंकरगढ़, प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छतरगढ़ में बाढ़ के कारण तराई क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। टोंस नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के बाद छतरगढ़ के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नारीबारी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने अपनी पुलिस बल मौके पर लेकर पहुंच गये। पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा मौके पर मौजूद नारीबारी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए - बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया नाव और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से ग्रामीणों का आवागमन सुचारू कराया तराई क्षेत्र में लगातार गश्त कर लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की पुलिस की इस तत्परता से ग्रामीणों में राहत है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस के समय पर पहुंचने से बड़ी परेशानी टल गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत पड़ने पर तत्काल नारीबारी चौकी / शंकरगढ़ थाना को सूचना दें। प्रयागराज से बड़ी खबर बाढ़ में फंसे छतरगढ़ के ग्रामीणों के लिए फरिश्ता बनी नारीबारी पुलिस, सुरक्षित आवागमन जारी शंकरगढ़, प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छतरगढ़ में बाढ़ के कारण तराई क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। टोंस नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के बाद छतरगढ़ के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नारीबारी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने अपनी पुलिस बल मौके पर लेकर पहुंच गये। पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा मौके पर मौजूद नारीबारी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए - बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया नाव और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से ग्रामीणों का आवागमन सुचारू कराया तराई क्षेत्र में लगातार गश्त कर लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की पुलिस की इस तत्परता से ग्रामीणों में राहत है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस के समय पर पहुंचने से बड़ी परेशानी टल गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत पड़ने पर तत्काल नारीबारी चौकी / शंकरगढ़ थाना को सूचना दें।1
- प्रयागराज-फाफामऊ के बेला कछार में बढ़ा जलस्तर चारों ओर पानी ही पानी फाफामऊ के बेला कछार में बढ़ा जलस्तर, चारों ओर पानी ही पानी प्रयागराज। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच फाफामऊ क्षेत्र के बेला कछार में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई घरों की दीवारों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बाढ़ का पानी अब नए थाना फाफामऊ की दीवार तक पहुंच गया है। जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के निचले इलाकों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की नजर लगातार गंगा के जलस्तर पर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जरूरत पड़ सकती है।1
- प्रयागराज हंडिया में रातभर हुई भारी बारिश के कारण ACP का कार्यालय जलमग्न प्रयागराज हंडिया में रातभर हुई भारी बारिश के कारण ACP हंडिया कार्यालय पूरी तरह से जलमग्न हो गया है कार्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भर गया, है जिससे कारण सारा कामकाज बाधित हो गया है इधर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची गई है और पानी निकालने का कार्य शुरू किया गया है1
- प्रयागराज-तेलियरगंज में हादसा टला बड़ा नुकसान अस्थायी डायवर्जन से टकराई कार तेलियरगंज में हादसा, टला बड़ा नुकसान; अस्थायी डायवर्जन से टकराई कार प्रयागराज। तेलियरगंज क्षेत्र में मेहदौरी पुलिस चौकी के पास सड़क पर बनाए गए अस्थायी डायवर्जन के कारण हादसा हो गया। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर बनाए गए डायवर्जन से एक आर्टिका कार टकरा गई। हादसे में कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सड़क पर रखे पत्थरों को हटवाकर रास्ता साफ कराया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह बड़े पत्थर रखकर बनाए गए अस्थायी डायवर्जन से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से डायवर्जन को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित कराने की मांग की है।1
- ज्ञान दूध की गाड़ी से चोरी करता रंगे हाथों पकड़ा गया चोर.......... प्रयागराज ब्यूरो, गुरुवार को शहर के गौस नगर के बाबू तिराहे पर ख़्वाजा डेरी पर डिलीवरी देती दूध की गाड़ी से चोरी करते हुए लोगों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ कर चोर को किया पुलिस के हवाले, प्रयागराज के गौस नगर करेली के बाबू तिराहे पर उस समय अफरा तफ़री का माहौल बन गया जब ज्ञान दूध की गाड़ी में ड्राइवर का पैसों से भरे बैग की चोरी करता हुआ गाड़ी के ड्राइवर ने चोर को पकड़ कर उससे पूछ ताछ करनी शुरू कर दिया इस दौरान उसने बताया की वो एक पेशेवर चोर है और उसके साथ चोरी करने वाला पूरा गैंग है जो पेशेवर चोरी करता है पूछ ताछ के दौरान चोर ने अपना नाम नाज़िम उर्फ़ मारूफ पुत्र महफूज़ के.डब्ल्यू.77 जे.के. नगर बताया पिता बिजली विभाग में कार्यरत हैं, ख़्वाजा डेरी के प्रोपराइटर ने बताया पिछले कई दिनों से हमारे दुकान से लोगों के पैसे पर्स इन्हीं की दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति की साइकिल भी चोरी हुई थी 2 दिन पहले भी इसी दूध के ड्राइवर का पैसों से भरा बैग चोरी हुआ था उसकी तलाशी के दौरान वही पुराना पर्स भी बरामद हुआ जिसमें पैसा छोड़ कर उसके कागज़ात विजिटिंग कार्ड भी रख्खा हुआ मिला दूध के ड्राइवर ने उसको पकड़ कर थाना करेली ले गाया जहां पर चोर से पुलिस द्वारा पूछ ताछ कर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही !!1