टांकला में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शिक्षा के साथ संस्कारों का दिया संदेश श्री किशन दास शिक्षण संस्थान टांकला में 15 अगस्त समारोह खींवसर लक्ष्मण प्रजापत खींवसर के निकटवर्ती ग्राम टांकला स्थित श्री किशन दास जी शिक्षण संस्थान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संत श्री मनोहर दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। संत श्री मनोहर दास जी महाराज एवं अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक, प्रधानाचार्य भागीरथ राम प्रजापत एवं निंबाराम सियाग सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य भागीरथ राम प्रजापत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही विद्यार्थी समाज और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। संत श्री मनोहर दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को सदाचार, सेवा, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
टांकला में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शिक्षा के साथ संस्कारों का दिया संदेश श्री किशन दास शिक्षण संस्थान टांकला में 15 अगस्त समारोह खींवसर लक्ष्मण प्रजापत खींवसर के निकटवर्ती ग्राम टांकला स्थित श्री किशन दास जी शिक्षण संस्थान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संत श्री मनोहर दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। संत श्री मनोहर दास जी महाराज एवं अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक, प्रधानाचार्य भागीरथ राम प्रजापत एवं निंबाराम सियाग सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में
वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य भागीरथ राम प्रजापत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही विद्यार्थी समाज और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। संत श्री मनोहर दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को सदाचार, सेवा, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
- भोपालगढ़,,,, स्वाधीनता दिवस पर श्री परसराम मदेरणा स्टेडियम मे एसडीएम गोपाल जांगिड़,,, सम्बोधित करते हुए। लाईव असलम खिलजी सम्पादकीय आपणो खवासपुरा। स्वाधीनता दिवस पर श्री परसराम मदेरणा स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए दी एसडीएम गोपाल जांगिड़,,, शारिरिक शिक्षक गोरधनराम जाखड़,किशोर सारण,विनोद चौधरी सहित शिक्षकों कि मेहनत रंग लाई। लाईव असलम खिलजी सम्पादकीय आपणो खवासपुरा।4
- माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी से काम करोगे तो ठीक रहोगे, बेईमानी तो मैं किसी कीमत पर नहीं करने दूंगा। फसल बीमा का लाभ सीधे गरीब किसानों तक पहुंच रहा है। गरीब किसानों के हक का पैसा उन तक नहीं पहुंचाने वाले दलालों में से किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी से काम करोगे तो ठीक रहोगे, बेईमानी तो मैं किसी कीमत पर नहीं करने दूंगा। फसल बीमा का लाभ सीधे गरीब किसानों तक पहुंच रहा है। गरीब किसानों के हक का पैसा उन तक नहीं पहुंचाने वाले दलालों में से किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लालकिले की प्राचीर पर लहराया गया तिरंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लालकिले की प्राचीर पर लहराया गया तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का संदेश देता हुआ हर भारतीय के हृदय में गर्व और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है। लालकिले की प्राचीर से तिरंगे का यह गौरवपूर्ण दृश्य भारत के उज्ज्वल भविष्य, अटूट संकल्प और विकसित राष्ट्र के हमारे स्वप्न को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है।1
- स्वतंत्रता दिवस के बाद रियांबड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पत्रकार और स्थानीय प्रशासन के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में प्रशासन की टीम ने जीत दर्ज की। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशासन और पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे, सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना था। मैच में पत्रकार टीम ने पहले बल्लेबाजी की और प्रशासन की टीम के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। स्थानीय प्रशासन की टीम ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला जीत लिया। प्रशासन की ओर से उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, विकास अधिकारी संजय शर्मा, नगर पालिका अधिकारी संपत राम सहित अन्य सदस्य मैदान में मौजूद रहे। अधिकारियों ने मैच में सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं पत्रकार टीम में मनीष व्यास, दीपक पराशर, मुरली सोनी, लोकपाल भंडारी, सुनील दगदी, राकेश सेन, सलीम खान, बरकत अली और राजेंद्र टेलर सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। पत्रकारों ने भी पूरे उत्साह के साथ मैच में हिस्सा लिया और खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान विद्यालय परिसर में खेलमय माहौल रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। मैच समाप्त होने के बाद प्रशासन की टीम की जीत पर खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की। अधिकारियों और पत्रकारों ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक होते हैं। इस आयोजन में 15 अगस्त के उत्सव की खुशी भी देखी गई, जहां उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्वतंत्रता दिवस के बाद रियांबड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पत्रकार और स्थानीय प्रशासन के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में प्रशासन की टीम ने जीत दर्ज की। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशासन और पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे, सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना था। मैच में पत्रकार टीम ने पहले बल्लेबाजी की और प्रशासन की टीम के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। स्थानीय प्रशासन की टीम ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला जीत लिया। प्रशासन की ओर से उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, विकास अधिकारी संजय शर्मा, नगर पालिका अधिकारी संपत राम सहित अन्य सदस्य मैदान में मौजूद रहे। अधिकारियों ने मैच में सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं पत्रकार टीम में मनीष व्यास, दीपक पराशर, मुरली सोनी, लोकपाल भंडारी, सुनील दगदी, राकेश सेन, सलीम खान, बरकत अली और राजेंद्र टेलर सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। पत्रकारों ने भी पूरे उत्साह के साथ मैच में हिस्सा लिया और खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान विद्यालय परिसर में खेलमय माहौल रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। मैच समाप्त होने के बाद प्रशासन की टीम की जीत पर खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की। अधिकारियों और पत्रकारों ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक होते हैं। इस आयोजन में 15 अगस्त के उत्सव की खुशी भी देखी गई, जहां उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।1
- सभी देशवासियों को गोविंद सिंह चौहान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद1
- प्रेरणादायक पहल: स्वर्गीय पिता की स्मृति में स्कूल को वाटर कूलर और सीमेंट बेंच भेंट लम्माणा भाटीयान से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आई एक प्रेरणादायक तस्वीर... राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लम्माणा भाटीयान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह परिवार ने सराहनीय पहल की। स्वर्गीय सोहन सिंह भाटी की पावन स्मृति में उनके पुत्र जितेन्द्र सिंह, भवानी सिंह और विरेन्द्र सिंह ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया। इसके साथ ही बस स्टैंड पर आमजन के बैठने के लिए दो कंक्रीट बेंच भी विद्यालय परिवार को समर्पित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद गोदारा ने दानदाता परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के लिए ठंडे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। इससे बच्चों को राहत मिलेगी और समाज में सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। दानदाता परिवार के इस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सभी ने सराहना की। स्वर्गीय पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य, निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।1
- टांकला में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शिक्षा के साथ संस्कारों का दिया संदेश श्री किशन दास शिक्षण संस्थान टांकला में 15 अगस्त समारोह खींवसर लक्ष्मण प्रजापत खींवसर के निकटवर्ती ग्राम टांकला स्थित श्री किशन दास जी शिक्षण संस्थान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संत श्री मनोहर दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। संत श्री मनोहर दास जी महाराज एवं अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक, प्रधानाचार्य भागीरथ राम प्रजापत एवं निंबाराम सियाग सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य भागीरथ राम प्रजापत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही विद्यार्थी समाज और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। संत श्री मनोहर दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को सदाचार, सेवा, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।2
- नावा सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग को लेकरक्षेत्रवासियों की ओर से राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम सौंपा ज्ञापन नावा सिटी,,उपखंड मुख्यालय स्थित नावा सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग को लेकर समाजसेवी मनोज गंगवाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की ओर से राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बाड़मेर/बीकानेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस (15631/32/33/34) एवं बाड़मेर–मथुरा/दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (20487/88/89/90) का नावा सिटी रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव स्वीकृत करने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि नावा सिटी विधानसभा एवं उपखंड मुख्यालय होने के साथ-साथ तेजी से विकसित हो रहा प्रमुख शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक केंद्र है। आसपास के दर्जनों गांवों और शेखावाटी अंचल के बड़ी संख्या में लोगों के लिए नावा सिटी आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में बढ़ते यात्री भार और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए रेलवे सुविधाओं का विस्तार आवश्यक हो गया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों सहित आम यात्रियों को दिल्ली, मथुरा, बीकानेर, बाड़मेर और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ लेने के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री से आग्रह किया गया कि नावा सिटी रेलवे स्टेशन की भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रीय महत्व, संभावित यात्री भार और रेलवे के हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों ट्रेनों के नियमित ठहराव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि सी.आर. चौधरी के माध्यम से रेल मंत्री तक पहुंची यह मांग नावा सिटी के लिए बड़ी रेल सौगात का मार्ग प्रशस्त करेगी। ठहराव मिलने से क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।2
- मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन 16 अगस्त को अंबेडकर भवन में आयोजित होगा रोजगार उत्सव ब्यावर, 15 अगस्त। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर 16 अगस्त को 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कलक्टर कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन अम्बेडकर भवन ब्यावर में 16 अगस्त को प्रात:10 बजे से किया जायेगा। इस अवसर पर अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण किया जायेगा और कार्यक्रम में जिले के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।1