logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायत रोस्टर, दोनों रोस्टर में 66 प्रतिशत का बदलाव, दविंदर कुमार भुट्टो माननीय हाई कोर्ट के आदेशों के बाद सुक्खू सरकार ने दो बार जारी किया प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार से दुःखी, पंचायत चुनावों में सुक्खू सरकार की हार तय: बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने प्रदेश सरकार पर पंचायती राज चुनावों के रोस्टर में बड़े स्तर पर फेरबदल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि माननीय हाई कोर्ट के आदेशों के बाद सुक्खू सरकार को 72 घंटे के भीतर दो बार पंचायत चुनावों का रोस्टर जारी करना पड़ा, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पहले जारी किए गए रोस्टर और दूसरी बार जारी रोस्टर में लगभग 66 प्रतिशत तक का अंतर पाया गया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार ने पहले रोस्टर में गंभीर त्रुटियां की थीं या फिर जानबूझकर बदलाव किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पंचायत रोस्टर में फेरबदल किया है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनावों से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन माननीय हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण सरकार को मजबूर होकर रोस्टर दोबारा जारी करना पड़ा। उन्होंने हाई कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका के हस्तक्षेप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिली है और पंचायत चुनावों की दिशा में स्पष्टता आई है। उन्होंने कहा कि पंचायत रोस्टर में बार-बार किए जा रहे बदलाव से आम जनता और संभावित उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कई पंचायतों में लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस आधार पर आरक्षण और रोस्टर में बदलाव किए जा रहे हैं। भुट्टो ने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली लोकतंत्र के लिए उचित नहीं मानी जा सकती। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ जनता में भारी नाराजगी है और इसका असर आने वाले पंचायती राज चुनावों में साफ दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार चाहे जितना अधिकारियों के माध्यम से पंचायत रोस्टर में फेरबदल करवा ले, लेकिन जनता सच्चाई को समझ चुकी है और इस व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान सरकार की नीतियों से दुखी है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी और युवा सभी वर्ग सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हुई है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। भुट्टो ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ माने जाते हैं और इनमें पारदर्शिता सबसे जरूरी होती है। यदि रोस्टर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बार-बार बदलाव किए जाते हैं, तो इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाए, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। अंत में भुट्टो ने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनावों में प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ मतदान करेगी और सुक्खू सरकार की हार निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और पंचायत स्तर से ही सरकार को इसका जवाब देने की तैयारी कर चुकी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

पंचायत रोस्टर, दोनों रोस्टर में 66 प्रतिशत का बदलाव, दविंदर कुमार भुट्टो माननीय हाई कोर्ट के आदेशों के बाद सुक्खू सरकार ने दो बार जारी किया प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार से दुःखी, पंचायत चुनावों में सुक्खू सरकार की हार तय: बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने प्रदेश सरकार पर पंचायती राज चुनावों के रोस्टर में बड़े स्तर पर फेरबदल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि माननीय हाई कोर्ट के आदेशों के बाद सुक्खू सरकार को 72 घंटे के भीतर दो बार पंचायत चुनावों का रोस्टर जारी करना पड़ा, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पहले जारी किए गए रोस्टर और दूसरी बार जारी रोस्टर में लगभग 66 प्रतिशत तक का अंतर पाया गया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार ने पहले रोस्टर में गंभीर त्रुटियां की थीं या फिर जानबूझकर बदलाव किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पंचायत रोस्टर में फेरबदल किया है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनावों से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन माननीय हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण सरकार को मजबूर होकर रोस्टर दोबारा जारी करना पड़ा। उन्होंने हाई कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका के हस्तक्षेप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिली है और पंचायत चुनावों की दिशा में स्पष्टता आई है। उन्होंने कहा कि पंचायत रोस्टर में बार-बार किए जा रहे बदलाव से आम जनता और संभावित उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कई पंचायतों में लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस आधार पर आरक्षण और रोस्टर में बदलाव किए जा रहे हैं। भुट्टो ने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली लोकतंत्र के लिए उचित नहीं मानी जा सकती। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ जनता में भारी नाराजगी है और इसका असर आने वाले पंचायती राज चुनावों में साफ दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार चाहे जितना अधिकारियों के माध्यम से पंचायत रोस्टर में फेरबदल करवा ले, लेकिन जनता सच्चाई को समझ चुकी है और इस व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान सरकार की नीतियों से दुखी है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी और युवा सभी वर्ग सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हुई है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। भुट्टो ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ माने जाते हैं और इनमें पारदर्शिता सबसे जरूरी होती है। यदि रोस्टर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बार-बार बदलाव किए जाते हैं, तो इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाए, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। अंत में भुट्टो ने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनावों में प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ मतदान करेगी और सुक्खू सरकार की हार निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और पंचायत स्तर से ही सरकार को इसका जवाब देने की तैयारी कर चुकी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर हिमाचल प्रदेश  के जिला हमीरपुर के नादौन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक नाबालिग बेटे ने आईफोन के लिए मां के सोने के गहने चुरा लिए. बाद में बेटे ने वो गहने अपने दोस्त कृष और उसकी बहन को दे दिए. दोनों ने निजी फाइनांस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लिया. पुलिस ने गहने बरामद किए है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग बेटे के द्वारा ही अपनी मां के गहनों केा चुराकर एक निजी फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखवा दिया था और इस घटना में उसका एक दोस्त व उसकी बहन ने भी पूरा साथ दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला सामने आने के बाद गहनता सेछानबीन की है और मामले में निजी फाइनेस कंपनी से गहनों को बरामद किया है। उन्हांेने बताया कि इस सारी घटना में नाबालिग के साथ दो अन्य लोगों ने पूरा साथ दिया है जिस पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।   byte balbir singh sp hamirpur नादौन के गगाल में दो दिन पहले एक घर से गहने चुराए गए थे. पुलिस ने इस वारदात को अब सुलझा लिया है. चोरी के इन गहनों को नादौन की एक निजी फाइनांस कंपनी से बरामद किया गया है. आरोपी बेटे ने इन गहनों के बदले मे तीन लाख रुपये का लोन लिया था.  अब जांच में सारा खुलासा हुआ है।
    2
    हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश  के जिला हमीरपुर के नादौन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक नाबालिग बेटे ने आईफोन के लिए मां के सोने के गहने चुरा लिए. बाद में बेटे ने वो गहने अपने दोस्त कृष और उसकी बहन को दे दिए. दोनों ने निजी फाइनांस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लिया. पुलिस ने गहने बरामद किए है।
एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग बेटे के द्वारा ही अपनी मां के गहनों केा चुराकर एक निजी फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखवा दिया था और इस घटना में उसका एक दोस्त व उसकी बहन ने भी पूरा साथ दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला सामने आने के बाद गहनता सेछानबीन की है और मामले में निजी फाइनेस कंपनी से गहनों को बरामद किया है। उन्हांेने बताया कि इस सारी घटना में नाबालिग के साथ दो अन्य लोगों ने पूरा साथ दिया है जिस पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  
byte
balbir singh
sp hamirpur
नादौन के गगाल में दो दिन पहले एक घर से गहने चुराए गए थे. पुलिस ने इस वारदात को अब सुलझा लिया है. चोरी के इन गहनों को नादौन की एक निजी फाइनांस कंपनी से बरामद किया गया है. आरोपी बेटे ने इन गहनों के बदले मे तीन लाख रुपये का लोन लिया था.  अब जांच में सारा खुलासा हुआ है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दिव्यांग कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि बैकलॉग कोटे की पोस्टों को भर्ती के माध्यम से भरा जाएं, ताकि दिव्यांगजनों को रोजगार मिल सके। साथ ही पिछले तीन वर्षों से दिव्यांग कल्याण बोर्ड का गठन नहीं हुआ है, जल्द से जल्द इसका गठन किया जाए और इसमें पूरे प्रदेश के दिव्यांगजनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। इससे अलावा कई महीनों से बंद ‘मुख्यमंत्री सहारा योजना’ को तुरंत प्रभाव से पुनः प्रारंभ किया जाए। इन मांगों को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांग कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे रखी। संघ की सचिव रचना कुमारी, कोषाध्यक्ष रेणु, सामर्थ्यया हमारी पहचान संस्था के चेयरमैन अधिवक्ता लग्नेश कुमार, जगदीश ठाकुर, विद्या सागर ने कहा कि पंचायत चुनाव रोस्टर में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए और दिव्यांगजनों के लिए लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को बिना देरी के भरा जाए। इसके अलावा 100 प्रतिशत दिव्यांगता की शर्त हटाकर सभी दिव्यांगजनों को समान अधिकार एवं पेंशन प्रदान की जाए।
    2
    दिव्यांग कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि बैकलॉग कोटे की पोस्टों को भर्ती के माध्यम से भरा जाएं, ताकि दिव्यांगजनों को रोजगार मिल सके। साथ ही पिछले तीन वर्षों से दिव्यांग कल्याण बोर्ड का गठन नहीं हुआ है, जल्द से जल्द इसका गठन किया जाए और इसमें पूरे प्रदेश के दिव्यांगजनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। इससे अलावा कई महीनों से बंद ‘मुख्यमंत्री सहारा योजना’ को तुरंत प्रभाव से पुनः प्रारंभ किया जाए। इन मांगों को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांग कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे रखी। संघ की सचिव रचना कुमारी, कोषाध्यक्ष रेणु, सामर्थ्यया हमारी पहचान संस्था के चेयरमैन अधिवक्ता लग्नेश कुमार, जगदीश ठाकुर, विद्या सागर ने कहा कि पंचायत चुनाव रोस्टर में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए और दिव्यांगजनों के लिए लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को बिना देरी के भरा जाए। इसके अलावा 100 प्रतिशत दिव्यांगता की शर्त हटाकर सभी दिव्यांगजनों को समान अधिकार एवं पेंशन प्रदान की जाए।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Transform your space into a statement. Where comfort meets style — this living room design blends modern elegance with functional beauty. From textures to lighting, every detail is crafted to elevate everyday living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Transform your space into a statement.
Where comfort meets style — this living room design blends modern elegance with functional beauty. From textures to lighting, every detail is crafted to elevate everyday living.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिपोर्ट 8 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। रूपी रैला क्षेत्र के अधिष्ठाता लक्ष्मी नारायण के मूल पर्व के अवसर पर बुधवार को ऐतिहासिक व पारंपरिक कुलवी नाटी का आयोजन हुआ जिसमें समुदाय विशेष के लोग ही भाग लेते हैं यही बरसों पुरानी परंपरा है।
    1
    रिपोर्ट 8 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
रूपी रैला क्षेत्र के अधिष्ठाता लक्ष्मी नारायण के मूल पर्व के अवसर पर बुधवार को ऐतिहासिक व पारंपरिक कुलवी नाटी का आयोजन हुआ जिसमें समुदाय विशेष के लोग ही भाग लेते हैं यही  बरसों पुरानी परंपरा है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    15 min ago
  • “जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में”—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल “जनता के हर मुद्दे पर सड़कों से सदन तक संघर्ष”—भाजपा का संकल्प, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे मंडी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज महंगाई, टैक्स और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता की सेवा करने के बजाय “जनता पर बोझ डालने” की नीति पर काम कर रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता पर एक के बाद एक टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ दी गई है। बिजली के बढ़े हुए बिल “करंट मारने” लगे हैं, पानी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, एचआरटीसी के किराए में वृद्धि की गई है और कई रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राशन डिपो में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा और जो मिल रहा है वह महंगे दामों पर मिल रहा है। स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, सीमेंट के बढ़ते दाम और एंट्री टैक्स ने आम जनता, व्यापारी और परिवहन से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर पहले ही ₹10.40 का वैट लगाया और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। “एक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट—यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है,” उन्होंने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद चरम पर है, जबकि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, किसानों, बागवानों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। “आज हर वर्ग परेशान है, हर घर में आक्रोश है,” उन्होंने कहा। डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा, “यह लड़ाई भाजपा की नहीं, जनता की है—और हम जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।”
    1
    “जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में”—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल
“जनता के हर मुद्दे पर सड़कों से सदन तक संघर्ष”—भाजपा का संकल्प, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
मंडी:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज महंगाई, टैक्स और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता की सेवा करने के बजाय “जनता पर बोझ डालने” की नीति पर काम कर रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता पर एक के बाद एक टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ दी गई है। बिजली के बढ़े हुए बिल “करंट मारने” लगे हैं, पानी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, एचआरटीसी के किराए में वृद्धि की गई है और कई रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि राशन डिपो में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा और जो मिल रहा है वह महंगे दामों पर मिल रहा है। स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, सीमेंट के बढ़ते दाम और एंट्री टैक्स ने आम जनता, व्यापारी और परिवहन से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर पहले ही ₹10.40 का वैट लगाया और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
“एक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट—यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद चरम पर है, जबकि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, किसानों, बागवानों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है।
“आज हर वर्ग परेशान है, हर घर में आक्रोश है,” उन्होंने कहा।
डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा।
अंत में उन्होंने कहा,
“यह लड़ाई भाजपा की नहीं, जनता की है—और हम जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।”
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    13 hrs ago
  • प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, गेहूं की मड़ाई करते समय युवक थ्रेशर की चपेट में आया; टुकड़ों में बंटा शव जिले के गंगापार स्थित बहरिया में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गेहूं की मड़ाई करते समय एक श्रमिक अचानक थ्रेशर के अंदर चला गया। जब तक लोग मशीन बंद करते, उसकी मौत हो चुकी थी और शव के कई टुकड़े हो चुके थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक थ्रेशर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। रोहित के खेत की मड़ाई करने गया था सुमित बहरिया थाना के सराय दारा शिकोह उर्फ मिझुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित पुत्र राजकुमार गांव के रोहित यादव के ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करता था। मंगलवार को सुमित रोहित के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करने गया था। थ्रेशर छोड़ ट्रैक्टर लेकर मालिक फरार बताया जाता है कि मड़ाई के अंत में सुमित एक बोरी में गेहूं की बाली भरकर थ्रेशर में डाल रहा था। इसी दौरान सुमित थ्रेशर के अंदर खिंचा चला गया। इससे उसकी मौत हो गई और शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना देखकर लोंगो में हड़कंप मच गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक रोहित मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर बहरिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सुमित का थ्रेशर में फंसा शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    1
    प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, गेहूं की मड़ाई करते समय युवक थ्रेशर की चपेट में आया; टुकड़ों में बंटा शव
जिले के गंगापार स्थित बहरिया में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गेहूं की मड़ाई करते समय एक श्रमिक अचानक थ्रेशर के अंदर चला गया। जब तक लोग मशीन बंद करते, उसकी मौत हो चुकी थी और शव के कई टुकड़े हो चुके थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक थ्रेशर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
रोहित के खेत की मड़ाई करने गया था सुमित
बहरिया थाना के सराय दारा शिकोह उर्फ मिझुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित पुत्र राजकुमार गांव के रोहित यादव के ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करता था। मंगलवार को सुमित रोहित के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करने गया था।
थ्रेशर छोड़ ट्रैक्टर लेकर मालिक फरार  
बताया जाता है कि मड़ाई के अंत में सुमित एक बोरी में गेहूं की बाली  भरकर थ्रेशर में डाल रहा था। इसी दौरान सुमित थ्रेशर के अंदर खिंचा चला गया। इससे उसकी मौत हो गई और शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना देखकर लोंगो में हड़कंप मच गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक रोहित मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर बहरिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सुमित का थ्रेशर में फंसा शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Kalka, Panchkula•
    5 hrs ago
  • 1000 वर्ष पुरानी खंडित ज्योतिर्लिंग के बारे में क्या जानकारी साँझा की आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के अनुयायी मुख्य पुजारी ने देखें ।
    1
    1000 वर्ष पुरानी खंडित ज्योतिर्लिंग के बारे में क्या जानकारी साँझा की आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के अनुयायी मुख्य पुजारी ने देखें ।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    1 hr ago
  • हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राम मंदिर हॉल में मुस्लिम परिवार की लड़की के निकाह को लेकर विवाद गहराया हुआ है. हिन्दू संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर राम मंदिर हॉल में निकाह हुआ, तो विरोध स्वरूप मुंडन किया जाएगा. इतना ही नहीं, संघर्ष समिति सुअरों की भी बारात निकालेगी. इस संबंध में राम मंदिर हॉल की व्यवस्था देखने वाली सूद सभा शिमला को भी ज्ञापन सौंपा गया है. सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने स्पष्ट किया है कि राम मंदिर हॉल में बुकिंग के लिए जाति और धर्म के आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया सूद सभा हॉल राम मंदिर से अलग है और तय नियमों के अंदर की यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर हॉल में निकाह नहीं होने वाला है. निकाह पहले ही मस्जिद में होगा जिसके पास राम मंदिर हॉल में सिर्फ़ रिसेप्शन का आयोजन होना है. राजीव सूद ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब मुस्लिम परिवार की शादी का कार्यक्रम राम मंदिर हॉल में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले भी कई बार यहां शादी होती रही है. मुस्लिम परिवार ने लिखित में सूद सभा को आश्वस्त किया है नियमों के तहत ही हॉल का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया है राम मंदिर हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मांस और मदिरा परोसने की इजाज़त किसी भी समुदाय या वर्ग को नहीं है. अपनी बेटी की शादी के लिए हॉल बुक करने वाले पिता मोहम्मद नासिर और माता शबाना का कहना है कि वे पिछली कई पढ़ियों से यहीं रह रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यहां वे सिर्फ़ समाज के लोगों के लिए रिसेप्शन दे रहे हैं. इस कार्यक्रम में ज़्यादातर लोग हिन्दू समाज से संबंध रखने वाले भी होंगे. ऐसे में बेवजह विवाद को तूल नहीं दिया जाना चाहिए. लड़की की चाची गज़ाला अनवर ने हिन्दू संघर्ष समिति से बेवजह विवाद न करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि वे इस पूरे मामले में शांति चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर हॉल में सभी नियमों का सही तरह से पालन किया जाएगा. रिसेप्शन में कुक भी हिंदू श्रवण शर्मा हैं. नियमों के मुताबिक ही राम मंदिर हॉल में सिर्फ़ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. गज़ाला अनवर ने बताया कि साल 2005 में उनकी शादी भी राम मंदिर हॉल में ही हुई थी.
    4
    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राम मंदिर हॉल में मुस्लिम परिवार की लड़की के निकाह को लेकर विवाद गहराया हुआ है. हिन्दू संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर राम मंदिर हॉल में निकाह हुआ, तो विरोध स्वरूप मुंडन किया जाएगा. इतना ही नहीं, संघर्ष समिति सुअरों की भी बारात निकालेगी. इस संबंध में राम मंदिर हॉल की व्यवस्था देखने वाली सूद सभा शिमला को भी ज्ञापन सौंपा गया है.
सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने स्पष्ट किया है कि राम मंदिर हॉल में बुकिंग के लिए जाति और धर्म के आधार पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया सूद सभा हॉल राम मंदिर से अलग है और तय नियमों के अंदर की यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर हॉल में निकाह नहीं होने वाला है. निकाह पहले ही मस्जिद में होगा जिसके पास राम मंदिर हॉल में सिर्फ़ रिसेप्शन का आयोजन होना है. राजीव सूद ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब मुस्लिम परिवार की शादी का कार्यक्रम राम मंदिर हॉल में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले भी कई बार यहां शादी होती रही है. मुस्लिम परिवार ने लिखित में सूद सभा को आश्वस्त किया है नियमों के तहत ही हॉल का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया है राम मंदिर हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मांस और मदिरा परोसने की इजाज़त किसी भी समुदाय या वर्ग को नहीं है. 
अपनी बेटी की शादी के लिए हॉल बुक करने वाले पिता मोहम्मद नासिर और माता शबाना का कहना है कि वे पिछली कई पढ़ियों से यहीं रह रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यहां वे सिर्फ़ समाज के लोगों के लिए रिसेप्शन दे रहे हैं. इस कार्यक्रम में ज़्यादातर लोग हिन्दू समाज से संबंध रखने वाले भी होंगे. ऐसे में बेवजह विवाद को तूल नहीं दिया जाना चाहिए. 
लड़की की चाची गज़ाला अनवर ने हिन्दू संघर्ष समिति से बेवजह विवाद न करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि वे इस पूरे मामले में शांति चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर हॉल में सभी नियमों का सही तरह से पालन किया जाएगा. रिसेप्शन में कुक भी हिंदू श्रवण शर्मा हैं. नियमों के मुताबिक ही राम मंदिर हॉल में सिर्फ़ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. गज़ाला अनवर ने बताया कि साल 2005 में उनकी शादी भी राम मंदिर हॉल में ही हुई थी.
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.