Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग शासन के आदेश पर स्कूली वाहनों की समीक्षा करने पहुंचे आरटीओ कानपुर राहुल श्रीवास्तव स्कूली बच्चों के साथ हो रही अमानक विहीन स्कूली वाहनों से दुर्घटनाएं प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर परिवहन विभाग को अमानक विहीन स्कूली वाहनों पर कार्यवाही करने के दिए थे आदेश जिले में 112 है स्कूल 484 वाहनों का है पंजीकरण - RTO परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर 198 वाहनों का किया निरीक्षण - RTO फर्रुखाबाद के ARTO कार्यालय का मामला
संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
फर्रुखाबाद ब्रेकिंग शासन के आदेश पर स्कूली वाहनों की समीक्षा करने पहुंचे आरटीओ कानपुर राहुल श्रीवास्तव स्कूली बच्चों के साथ हो रही अमानक विहीन स्कूली वाहनों से दुर्घटनाएं प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर परिवहन विभाग को अमानक विहीन स्कूली वाहनों पर कार्यवाही करने के दिए थे आदेश जिले में 112 है स्कूल 484 वाहनों का है पंजीकरण - RTO परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर 198 वाहनों का किया निरीक्षण - RTO फर्रुखाबाद के ARTO कार्यालय का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- सोनभद्र ।। __ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग __नगद और सामान जलकर हुआ खाक ____लाखों का सामान जलकर हुआ राख __घंटों देर बाद पहुंची दमकल टीम, आग पर पाया काबू __आगलगी की घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप __अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ की घटना सोनभद्र में ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध आग, लाखों का नुकसान सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ी मोड़ पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में केंद्र में रखा नगद धनराशि और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम काफी देर से मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ गया। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत व्याप्त है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- Post by Vikash Raj pasi 😈1
- *हरदोई: फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दोस्तों ने ही रामगंगा नदी में डुबाकर की हत्या; 3 गिरफ्तार* *ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई* हरदोई (मझिला):जिले की मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजहपुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आंझी निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के घर पर उसकी फुफेरी बहन भी रहती थी। इसी बीच, अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब अभय को इस बात की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। प्रेमिका के भाई का यह विरोध धीरज को रास नहीं आया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।घूमने के बहाने ले गए, शराब पिलाई और नदी में डुबो दियासाजिश के तहत, 24 फरवरी 2026 को आरोपी आशीष, धीरज और भंवर पाल (मुले) मृतक अभय प्रताप को 'घूमने' के बहाने फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर ले गए। अगले दिन, 25 फरवरी की शाम को सभी ने एक साथ शराब पी। जब अभय नशे में पूरी तरह धुत्त हो गया, तो तीनों आरोपियों ने उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मां की तहरीर पर खुला राजबेटे के काफी दिनों तक घर न लौटने पर परेशान मां संध्या सिंह (पत्नी अशोक सिंह) ने 9 अप्रैल 2026 को मझिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में तीनों दोस्तों पर अपने बेटे को साथ ले जाने और हत्या करने की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं0 54/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।देर रात चटिया पुल के पास से हुए गिरफ्तारमामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सटीक सूचना के आधार पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार (पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)धीरज सिंह (पुत्र नवल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)भंवर पाल सिंह उर्फ मुले (पुत्र विश्वराज सिंह, निवासी- रनियामऊ, थाना पिहानी, हरदोई)खुलासा करने वाली पुलिस टीम:इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल भानूप्रताप अत्री और कांस्टेबल हरवान सिंह की अहम भूमिका रही।3
- टोडरपुर के नगरिया गांव में विकास कार्यों पर उठा विवाद, वीडियो वायरल हरदोई जनपद के टोडरपुर ब्लॉक अंतर्गत मझिला थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में लोकायुक्त जांच के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाए। आरोप है कि सवालों से घिरे ग्राम प्रधान आपा खो बैठे और सरेआम ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जांच टीम की मौजूदगी में ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जांच का माहौल पूरी तरह से ‘दंगल’ जैसा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दिखाया गया विकास केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कई योजनाओं में खर्च दिखाया गया है, लेकिन मौके पर उसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं दिखाई देता। इसी को लेकर जब लोगों ने सवाल उठाए, तो विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर बहस और विवाद की झलक देखी जा सकती है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले ने क्षेत्र में चर्चा और हलचल तेज कर दी है।3
- पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड में सलामी लेने के उपरान्त परेड का निरीक्षण किया गया2
- थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा 01 अवैध तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, चोरी-लूट-अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण व तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। संक्षिप्त विवरण दिनांक 08.04.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम क्षेत्र मे रवाना होकर वास्ते देखरेख शान्ति कानून-सुरक्षा व्यवस्था, चैकिंग सदिग्ध व्यक्ति-वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम/गस्त में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो डाली गयी है और अभी भी उसके पास अवैध तमन्चा/कारतूस है तथा कोई अपराध कारित कर सकता है, यदि जल्दी की जाए तो पकडा जा सकता है । मुखबिर की सूचना पर उस व्यक्ति को नर्सरी के पास कलान मिर्जापुर रोड पर पुलिस टीम द्वारा पकडा गया व नाम -पता पूछा तो इसने अपना नाम अर्पित सिंह उर्फ नज्जू पुत्र श्यामसिंह निवासी जरियनपुर थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर बताया। जिससे अवैध तमन्चे के बारे में पूछने पर बताया कि मैने अपने दोस्त के तिलक में उस तमन्चे से वीडियो बनायी थी और वह मैने एक खाली बन्द पडे मकान में छिपा कर रखा हुआ है। अभियुक्त अर्पित सिंह उर्फ नज्जू उपरोक्त की निशादेही पर अवैध एक देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त अवैध तमन्चा-कारतूस बरामदगी के आधार पर कारण गिरफ्तारी बताकर समय 20.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया एवं नियमानुसार मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अर्पित सिंह उर्फ नज्जू पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अर्पित सिंह उर्फ नज्जू पुत्र श्यामसिंह निवासी जरियनपुर थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर, पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अर्पित सिंह उर्फ नज्जू नि0 उपरोक्त , थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर । बरामदगी का विवरण एक अदद देशी तमंचा 315 बोर , एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, गिरफ्तारी का स्थान, समय, दिनांक गंगा चौराहे से 300 मीटर की दूरी पर, थाना मिर्जापुर, समय 20.20 बजे, दिनांक-08.04.2026, गिरफ्तार करने वाली टीम 1- उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह, थाना मिर्जापुर 2- उ0नि0 मो0 फरमान, थाना मिर्जापुर 3- मु0आ0 342 रणवीर सिंह, थाना मिर्जापुर 4- का0 2470 गोपाल, थाना मिर्जापुर1
- *अलीगढ:-* रास्ते में घर जा रही महिला को आधा दर्जन से अधिक दबंग महिला और पुरुषो ने जमकर पीटा मामूली कहासुनी को लेकर दो माह की गर्भवती महिला को जमीन पर गिराकर पीटा मारपीट में महिला और उसकी बेटी को आई चोटे,स्थानीय पुलिस से की शिकायत पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना महुआखेड़ा पुलिस ने पांच महिलाओ सहित 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नहीं की कोई कार्यवाही आरोपी लगातार पीड़ित महिला और उसके पति पर फैसले का बना रहे दबाव फैसला ना करने पर दे रहे जान से मारने की धमकी मारपीट की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल पीड़ित महिला ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग बाइट - रेनू पीड़ित महिला1