*हरदोई: फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दोस्तों ने ही रामगंगा नदी में डुबाकर की हत्या; 3 गिरफ्तार* *हरदोई: फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दोस्तों ने ही रामगंगा नदी में डुबाकर की हत्या; 3 गिरफ्तार* *ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई* हरदोई (मझिला):जिले की मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजहपुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आंझी निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के घर पर उसकी फुफेरी बहन भी रहती थी। इसी बीच, अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब अभय को इस बात की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। प्रेमिका के भाई का यह विरोध धीरज को रास नहीं आया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।घूमने के बहाने ले गए, शराब पिलाई और नदी में डुबो दियासाजिश के तहत, 24 फरवरी 2026 को आरोपी आशीष, धीरज और भंवर पाल (मुले) मृतक अभय प्रताप को 'घूमने' के बहाने फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर ले गए। अगले दिन, 25 फरवरी की शाम को सभी ने एक साथ शराब पी। जब अभय नशे में पूरी तरह धुत्त हो गया, तो तीनों आरोपियों ने उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मां की तहरीर पर खुला राजबेटे के काफी दिनों तक घर न लौटने पर परेशान मां संध्या सिंह (पत्नी अशोक सिंह) ने 9 अप्रैल 2026 को मझिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में तीनों दोस्तों पर अपने बेटे को साथ ले जाने और हत्या करने की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं0 54/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।देर रात चटिया पुल के पास से हुए गिरफ्तारमामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सटीक सूचना के आधार पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार (पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)धीरज सिंह (पुत्र नवल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)भंवर पाल सिंह उर्फ मुले (पुत्र विश्वराज सिंह, निवासी- रनियामऊ, थाना पिहानी, हरदोई)खुलासा करने वाली पुलिस टीम:इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल भानूप्रताप अत्री और कांस्टेबल हरवान सिंह की अहम भूमिका रही।
*हरदोई: फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दोस्तों ने ही रामगंगा नदी में डुबाकर की हत्या; 3 गिरफ्तार* *हरदोई: फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, दोस्तों ने ही रामगंगा नदी में डुबाकर की हत्या; 3 गिरफ्तार* *ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई* हरदोई (मझिला):जिले की मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजहपुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आंझी निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के घर पर उसकी फुफेरी बहन भी रहती थी। इसी बीच, अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम
प्रसंग शुरू हो गया। जब अभय को इस बात की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। प्रेमिका के भाई का यह विरोध धीरज को रास नहीं आया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।घूमने के बहाने ले गए, शराब पिलाई और नदी में डुबो दियासाजिश के तहत, 24 फरवरी 2026 को आरोपी आशीष, धीरज और भंवर पाल (मुले) मृतक अभय प्रताप को 'घूमने' के बहाने फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर ले गए। अगले दिन, 25 फरवरी की शाम को सभी ने एक साथ शराब पी। जब अभय नशे में पूरी तरह धुत्त हो गया, तो तीनों आरोपियों ने उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मां की तहरीर पर खुला राजबेटे के काफी दिनों तक घर न लौटने पर परेशान मां संध्या सिंह (पत्नी अशोक सिंह) ने 9 अप्रैल 2026 को मझिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में तीनों दोस्तों पर अपने बेटे को साथ
ले जाने और हत्या करने की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं0 54/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।देर रात चटिया पुल के पास से हुए गिरफ्तारमामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सटीक सूचना के आधार पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार (पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)धीरज सिंह (पुत्र नवल सिंह, निवासी- ग्राम आझी, थाना मझिला, हरदोई)भंवर पाल सिंह उर्फ मुले (पुत्र विश्वराज सिंह, निवासी- रनियामऊ, थाना पिहानी, हरदोई)खुलासा करने वाली पुलिस टीम:इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक विवेक कुमार, कांस्टेबल भानूप्रताप अत्री और कांस्टेबल हरवान सिंह की अहम भूमिका रही।
- असम CM के बयान पर विरोध, धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ता घायल शाहजहांपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में शुक्रवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया, जिससे दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल से हुई, जहां जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में निकलते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सदर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मौजूद भारी पुलिस बल ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे।1
- Post by Ravi Kaithwar1
- Post by Shruddin Khan1
- शाहजहाँपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश1
- शाहजहांपुर, / जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बंतारा का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है। इस योजना के तहत बंतारा में 2×5 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित 33 केवी और 11 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अत्सलिया विद्युत उपकेंद्र की स्थापित क्षमता (1×10 + 1×5 एमवीए) है, जिस पर अधिकतम भार 970 एम्पियर तक पहुंच चुका है, जिससे उपकेंद्र लगातार अधिभारित हो रहा है। नए उपकेंद्र के बनने से अत्सलिया उपकेंद्र से लगभग 350 एम्पियर भार बंतारा पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोड संतुलन स्थापित होगा और विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। बताया गया कि अत्सलिया से निकलने वाला 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर वर्तमान में लगभग 350 एम्पियर भार वहन कर रहा है। इसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट निवारण में काफी समय लग जाता है। बंतारा उपकेंद्र बनने के बाद दो नए इंडस्ट्रियल फीडर प्रस्तावित हैं, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर तथा ददरौल विधायक अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- Post by Chirag Paswan mukhymantri Chirag PaswanMukhymantri1
- 📢 VO / रिपोर्ट (Fast + Viral + Action Tone) अलीगढ़ में एसएसपी कार्यालय के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने दो यूट्यूबरों को पकड़कर जमकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों यूट्यूबर महिला पर अवैध और अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, जिससे नाराज होकर महिला ने मौके पर ही उनका विरोध किया और हाथापाई हो गई। वीडियो में यूट्यूबर अपनी जान बचाकर भागते नजर आए, जबकि महिला ने उन्हें खींचकर पीटा। घटना के बाद महिला ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, बहादुरपुरा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से सामान लेने आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने लोधीपुल के पास घेराबंदी की और मौके पर पहुंचते ही तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश और पार्वती उर्फ सदावती शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, कागजात और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Ravi Kaithwar1