logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड 15 में सड़क मार्ग को लेकर दो पक्षों में तनाव जांच में जुटी पुलिस

16 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
16 hrs ago

सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड 15 में सड़क मार्ग को लेकर दो पक्षों में तनाव जांच में जुटी पुलिस

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के मधेपुरा जिले से सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है, जहां घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। मामला मधेपुरा जिले पुरैनी प्रखंड का है, जहां योगीराज से चौसा मुरलीचौक तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत करीब 14.90 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा मानक-विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण ढलाई के अगले ही दिन सड़क कई जगहों पर टूटने लगी है। अताउर रहमान, अनुप ऋषिदेव, कैलाश मेहरा, हीरा कुमार, राजू कुमार, नंदन मेहरा, नागेश्वर ऋषिदेव, धर्मेंद्र कुमार, मुनि ऋषिदेव और मनोज कुमार—का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं तो संवेदक पक्ष द्वारा पुलिस बुलाकर उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, ताकि विरोध की आवाज दबाई जा सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण में हो रही गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। वहीं इस पूरे मामले पर उदाकिशुनगंज के एसडीएम ने कहा है कि शिकायत गंभीर है और इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग के जेई को निर्देश दिया गया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए जीवन रेखा के समान है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। बाइट ---स्थानीय ग्रामीण
    4
    बिहार के मधेपुरा जिले से सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है, जहां घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।
मामला मधेपुरा जिले पुरैनी प्रखंड का है, जहां योगीराज से चौसा मुरलीचौक तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत करीब 14.90 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा मानक-विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण ढलाई के अगले ही दिन सड़क कई जगहों पर टूटने लगी है।
अताउर रहमान, अनुप ऋषिदेव, कैलाश मेहरा, हीरा कुमार, राजू कुमार, नंदन मेहरा, नागेश्वर ऋषिदेव, धर्मेंद्र कुमार, मुनि ऋषिदेव और मनोज कुमार—का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं तो संवेदक पक्ष द्वारा पुलिस बुलाकर उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, ताकि विरोध की आवाज दबाई जा सके।
ग्रामीणों ने मांग की है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण में हो रही गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
वहीं इस पूरे मामले पर उदाकिशुनगंज के एसडीएम ने कहा है कि शिकायत गंभीर है और इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग के जेई को निर्देश दिया गया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए जीवन रेखा के समान है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा।
बाइट ---स्थानीय ग्रामीण
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • नगर परिषद सुपौल के कर्मियों के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 22 स्थित असजद आलम के आवास पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन, पटना के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों और नगर परिषद कर्मियों ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा नगर परिषद कर्मियों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया, जो न केवल निंदनीय है बल्कि सरकारी कर्मियों के सम्मान के भी खिलाफ है। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पांच सदस्यीय शिष्टमंडल पटना जाकर नगर विकास मंत्री और डीजीपी से मुलाकात करेगा तथा पूरे मामले से उन्हें अवगत कराते हुए दोषी दरोगा पर तत्काल कार्रवाई की मांग करेगा। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि दोषी दरोगा पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पूरे बिहार में नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल की घोषणा की जाएगी।
    1
    नगर परिषद सुपौल के कर्मियों के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 22 स्थित असजद आलम के आवास पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन, पटना के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों और नगर परिषद कर्मियों ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा नगर परिषद कर्मियों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया, जो न केवल निंदनीय है बल्कि सरकारी कर्मियों के सम्मान के भी खिलाफ है।
पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पांच सदस्यीय शिष्टमंडल पटना जाकर नगर विकास मंत्री और डीजीपी से मुलाकात करेगा तथा पूरे मामले से उन्हें अवगत कराते हुए दोषी दरोगा पर तत्काल कार्रवाई की मांग करेगा।
फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि दोषी दरोगा पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पूरे बिहार में नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल की घोषणा की जाएगी।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • सावन कुमार, भा0प्र0से0 जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया l इस क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा श्री गंगेश्वर प्रसाद एचपी ग्रामीण वितरक के गोदाम का निरीक्षण किया गया एवं उठाव तथा वितरण के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई l गैस एजेंसी संचालक द्वारा बताया गया कि एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उनके द्वारा पिछले दो दिनों से होम डिलीवरी भी की जा रही है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गैस एजेंसी संचालकों जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने का निदेश दिया और अनियमित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी l जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग से बचने का अनुरोध किया l
    4
    सावन कुमार, भा0प्र0से0 जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया l इस क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा श्री गंगेश्वर प्रसाद एचपी ग्रामीण वितरक के गोदाम का निरीक्षण किया गया एवं उठाव तथा वितरण के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई l गैस एजेंसी संचालक द्वारा बताया गया कि एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उनके द्वारा पिछले दो दिनों से होम डिलीवरी भी की जा रही है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गैस एजेंसी संचालकों जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने का निदेश दिया और अनियमित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी l जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग से बचने का अनुरोध किया l
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    14 hrs ago
  • समस्तीपुर [हसनपुर] : श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ सह संत महासम्मेलन का भूमि-पूजन के साथ यज्ञ मंडप व प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू ।
    1
    समस्तीपुर [हसनपुर] : श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ सह संत महासम्मेलन का भूमि-पूजन के साथ यज्ञ मंडप व प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू ।
    user_Md Azad Idrisi Journlist
    Md Azad Idrisi Journlist
    Court reporter हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • सिंगर नेहा राज 31 /3/2026 के नव चेती दुर्गा पूजा समिति स्थान सुम्मा गाजी घाट अलोली खगड़िया
    1
    सिंगर नेहा राज 31 /3/2026 के नव चेती दुर्गा पूजा समिति स्थान सुम्मा गाजी घाट अलोली खगड़िया
    user_छायाकार अमल कुमार
    छायाकार अमल कुमार
    TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से मारपीट की एक तस्वीर सामने आई है, जहां एक कार एसेसरीज की दुकान पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकानदार और कुछ युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना मधेपुरा शहर के पूर्वी बायपास स्थित सुमंगलम विवाह भवन के सामने की है। बताया जा रहा है कि कार एसेसरीज की दुकान पर किसी बात को लेकर दुकानदार और कुछ स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर लात-घूंसे चले। अचानक हुई इस मारपीट से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच झड़प जारी रही। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहे CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    2
    बिहार के मधेपुरा से मारपीट की एक तस्वीर सामने आई है, जहां एक कार एसेसरीज की दुकान पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकानदार और कुछ युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना मधेपुरा शहर के पूर्वी बायपास स्थित सुमंगलम विवाह भवन के सामने की है। बताया जा रहा है कि कार एसेसरीज की दुकान पर किसी बात को लेकर दुकानदार और कुछ स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर लात-घूंसे चले। अचानक हुई इस मारपीट से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच झड़प जारी रही। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहे CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • सुपौल जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस संबंध में जानकारी सुपौल जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सोमवार दोपहर 2:30 बजे साझा की गई। जनता दरबार में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, सामाजिक सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता दरबार में आने वाले आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार के दौरान कई फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के सामने रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए। इस अवसर पर समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आवेदनों की जांच और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी।
    1
    सुपौल जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस संबंध में जानकारी सुपौल जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सोमवार दोपहर 2:30 बजे साझा की गई।
जनता दरबार में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, सामाजिक सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता दरबार में आने वाले आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनता दरबार के दौरान कई फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के सामने रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए।
इस अवसर पर समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आवेदनों की जांच और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.