Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे आदिवासी की शादी देखो भील समाज की
Champat kharadi
हमारे आदिवासी की शादी देखो भील समाज की
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली जिले के फालना संडे का मुख्य सड़क मार्ग पर स्थापित श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल पशु मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रदेश भर के पशु अपने पशु बिक्री को लेकर पहुंच रहे हैं वहीं आज घोड़े की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।5
- बाबा महाकाल उज्जैन दर्शन श्रीनाथजी दर्शन अयोध्या राम मंदिर लाइव आरती संवाददाता न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित4
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मागंथला में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तेंदुए को पिंजरे में देखा, तो पूरे गांव में इसकी सूचना फैल गई। आपको बता दे कि गत 9 फरवरी को खेत पर सिंचाई कर रहे ग्रामीण श्यामलाल डांगी पर तेंदुए ने अचानक हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भय व्याप्त था। सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित की मांग पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगाया था। तेंदुए को ललचाने के लिए पिंजरे में श्वान को भी छोड़ा गया। जिसे पकड़ने के प्रयास में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में तेंदुए के कैद होने की सूचना मिलते ही सरपंच ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम से कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से भारी मशक्कत के बाद पिंजरे को पिकअप गाड़ी में लोड कर वन क्षेत्र की तरफ ले जाया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- रायपुर (ब्यावर) आबादी क्षेत्र से निजी कंपनी द्वारा लाइन निकालने पर जताई जनहानि और नुकसान की आशंका, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन बिराटिया कलां में 11 हजार केवी लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध बिराटिया कलां गांव में आबादी भूमि के पास से निजी कंपनी द्वारा 11 हजार केवी विद्युत लाइन निकालने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल को लिखित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह लाइन उनके खातेदारी एवं आबादी क्षेत्र से निकाली जा रही है, जिससे भविष्य में गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बिराटिया कलां के खसरा नंबर 1136/345, 435, 435/1, 375/2 उनकी खातेदारी भूमि है, जिसके निकट आबादी क्षेत्र स्थित है। यहां कई परिवारों के मकान बने हुएं हैं और लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। ऐसे में निजी कंपनी द्वारा अपने फायदे के लिए 11 हजार केवी की लाइन निकालना ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है। कि उक्त क्षेत्र में अधिकांश समय पानी का भराव रहता है। यदि इस स्थान से हाई वोल्टेज लाइन गुजारी गई तो करंट फैलने की आशंका से जनहानि और भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे सभी ग्रामवासी इस निजी लाइन के विरोध में हैं। और किसी भी कीमत पर इसे आबादी क्षेत्र से नहीं गुजरने देंगे। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई को भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन की और से उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि यदि समय रहते विभाग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उपखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान फाऊसिंह देवड़ा, भागाराम बावरी, मांगीलाल बंशीलाल, मुरलीराम, लक्ष्मणराम, कैलाशराम भाटी, राजूराम, प्रकाशराम, जवरीलाल, चुन्नीलाल, सुखलाल, गुलाबराम नायक, सुरेश, दिनेश, राकेश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) भव्य शोभायात्रा ,शिव परिवार झांकी, सत्संग ,डीजे के साथ कावड़ व कलश यात्रा हुई संपन्न बिलाता का बाड़िया से चांग महाशिवरात्रि की पूर्व सन्ध्या पर 21वीं भव्य शोभायात्रा सम्पन्न ब्यावर- विहिप ब्यावर परियोजना व श्री चांगेश्वर मन्दिर समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक श्रीचांगेश्वर महादेव मन्दिर व शिव मंदिर बिलाता का बड़िया में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य भजन संध्या के साथ हुआ। इस अवसर पर आज शनिवार को भव्य शोभायात्रा ,शिव परिवार झांकी, सत्संग ,डीजे के साथ कावड़ व कलश यात्रा संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा आज प्रातः शिव मंदिर बिलाता का बाडिया(ब्यावर) से शुभारंभ कर, मेहन्द्राता का बाड़िया, देवनगर, मुमेडा, श्री देवनारायण मन्दिर (चांग घाटा), घाटा वाला भेरूजी मन्दिर, चांग गाँव होते हुए दोपहर को श्री चांगेश्वर महादेव मंदिर , चांग पहुंचकर विधि विधान से भोलेनाथ जी की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक कर भोलेनाथ से खुशहाली की प्रार्थना की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भोलेनाथ के भक्तों व सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा जगह जगह जलपान,फल वितरण,शरबत वितरण व विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा के स्वागत किया। श्रीचांगेश्वर महादेव मंदिर, चांग में शनिवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विहिप ब्यावर परियोजना व श्री चांगेश्वर मन्दिर समिति से महादेवसिंह, बाबूसिंह गहलोत विहिप, विकास सेन , बाबूजी महाराज, उपसरपंच चन्द्रसिंह, सीतारामजी चांग,नाथूजी महाराज,निम्ब्जी महाराज, प्रेम चीता,पूरणसिंह, जितेन्द्रसिंह, हेमंतसिंह, नारायणसिंह, मोहित सेन , राहुल सेन,माधुसिंह, लक्ष्मनसिंह भाटी, गोपालसिंह, विक्रमसिंह, राजेन्द्रसिंह, सुरेशसिंह, रामसिंह आदि सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित हुए सभी ने भोलेनाथ के जलाभिषेक कर दर्शन कर धर्म लाभ व प्रसाद ग्रहण किया।4
- Post by Mahendra Mali1
- सेवाड़ी (बाली) में हुए मर्डर का 11 जनरी को पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस की त्वरित कार्रवाई | दोनों आरोपियों ने मिलकर कुंडाल निवासी सुरेश कुमार की हत्या की थी।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र में विद्यालय सहायक पंचायत शिक्षक संघ ने बजट का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एडीएम रमेश सीरवी को ज्ञापन दिया। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह बुटडेंचा ने बजट का पूर्ण विरोध करते हुए बताया कि संविदा सेवा नियम 2022 में बिंदु संख्या 20 के अनुसार समस्त संविदा कर्मियों को 9 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर नियमित किया जाना वर्णित है। पिछले बजट वर्ष 2024 - 25 में भी उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा अनुभव में 2 वर्ष की छूट के साथ नियमित किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन भाजपा सरकार ने तीसरे बजट में विद्यालय सहायक पंचायत शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के समस्त संविदा कर्मियों को नियमित करने की घोषणा नहीं की। जिस कारण से राजस्थान के शिक्षा विभाग के साथ समस्त विभागों के संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश है। संघ के सभी कार्मिको ने बजट की कड़ी निंदा व विरोध करते हुए कहा कि हम सरकार के संज्ञान में लाना चाहते हैं कि अगर इस पूरक बजट में संशोधित बजट में मुख्यमंत्री द्वारा नियमित की घोषणा नहीं होती है तो बहुत जल्द जयपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी इस दौरान तेज प्रकाश, भंवरलाल, नरेंद्र बडगुर्जर, हितेश पालीवाल, रमेश खटीक सहित कई विद्यालय सहायक मौजूद थे।1