Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवगंज थाने से चंद कदम दूर *‘मसाज’* का माजरा, कानून की आंखों पर किसका पहरा? मुख्य सड़क पर खुला खेल, *प्रशासन का ‘रूटीन आवागमन’* या अनदेखी का आलम? स्पा के बोर्ड तले सजे सौदे, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के विधानसभा क्षेत्र में नैतिकता बेचे कौन और खरीदे कौन, चुप्पी अब सवालों के घेरे में है, जब सब कुछ खुली सड़क पर दिख रहा है तो खामोशी आखिर किसके हित में है?
Mahendra Mali
शिवगंज थाने से चंद कदम दूर *‘मसाज’* का माजरा, कानून की आंखों पर किसका पहरा? मुख्य सड़क पर खुला खेल, *प्रशासन का ‘रूटीन आवागमन’* या अनदेखी का आलम? स्पा के बोर्ड तले सजे सौदे, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के विधानसभा क्षेत्र में नैतिकता बेचे कौन और खरीदे कौन, चुप्पी अब सवालों के घेरे में है, जब सब कुछ खुली सड़क पर दिख रहा है तो खामोशी आखिर किसके हित में है?
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Mahendra Mali1
- आबूरोड.मानपुर हवाई पट्टी पर विधायक समाराम गरासिया व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में एसडीएम अंशु प्रिया, डीएसपी गोमाराम, भाजपा नेता नारायण पुरोहित, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, महामंत्री दिनेश कुमार एवं भाजपा नेत्री मीनाक्षी शर्मा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला1
- भारत आध्यात्मिकता के क्षेत्र मे भी बनेगा लीडर - अर्जुनराम मेघवाल। आबूरोड। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को आबूरोड के दौरे पर रहे। जहां विशेष विमान से मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने पर विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, एसडीएम अंशुप्रिया, सीओ गोमाराम, सहित ब्रह्माकुमारी संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह शान्तिवन पहुंचे जहां महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आयोजित मूल्य आधारित समाज की परिकल्पना विषय कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्थान लोगो को देख के लगा सात्विक तत्व लोग आए है। केंद्रीय मंत्री ने गया महाशिवरात्रि पर गाना ब्रह्माकुमारी जैसा काम कोई ही कर सकता है और यह भारत के लोग ही कर सकते है। आध्यात्मिक क्षेत्र मे भी भारत लीडर बनेगा। मूल्य आधारित समाज बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी आज सबसे ज्यादा जरुरत है। और यह धीरे धीरे अब फ़ैल भी रहा है। भारत की यह विशेषता है की जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा। गीत गाकर किया देश का गुणगान। यह घर मेरा है परिवार मेरा और यह देश भी मेरा है यह भाव जगाना है। भारत मे वह ताकत है जिससे विश्व मे सात्विक मूल्य की स्थापना की जा सकती है। देश मे हर स्तर पर तेज़ी से सुधार हो रहा था। अंग्रेजो के बनाये कानून चला रहे है मोदी ने कहा इसमें सुधार करना है। अंग्रेजो को दंड देना था तो दंडसंहिता लेकर आये होने न्याय देना था इसीलिए न्याय संहिता लेकर आये। नौकरी के लालच मे विदेश गए भारतीय फसने के मामले मे कहा की भारतीय विश्व मे कही दुविदा मे हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के कई देशो से उन्हें सुरक्षित लाने का प्रयास करते है यह साइबर ठगी के मामले आ रहे है उनमे भी प्रयास करेंगे की सभी भारतीय वापस आये। लोकसभा मे विपक्ष द्वारा स्पीकर के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर कहा की लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए तो पूर्व थल सेना अध्यक्ष की पुस्तक लेकर आये जो प्रकाशित नहीं हुई। तो स्पीकर ने कहा जो पुस्तक बाजार मे नहीं आई उसे ना पढ़ा जाए तो उसके बाद वह स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये। इस पर जब भी चर्चा होंगी हम चर्चा करने के लिए तैयार है। लोकसभा स्पीकर ने शानदार काम किया है यह दूसरा कालखंड है सबको बोलने का अवसर देते है पर उसके नियम बने है जो बात आमसभा मे बोले वह लोकसभा मे बोले यह संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीके मृत्युंजय अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी सहित संस्थान के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। बाइट अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री।2
- सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की एक और कार्यवाही, जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो दक्षिण छोर पर एक शख्स को अवैध शराब के साथ पकड़ा, पुलिस ने हरीश निवासी पालनपुर गुजरात को पड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से 54 बियर के कैन व 116 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के पाए गए, पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त कर युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है, वही गिरफ्तार युवक को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड1
- रेवदर कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जीरावल चौराहे के पास स्थित श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में कैम्पर वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया और ऑफिस में घुसकर एक कर्मचारी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, साहिल पुत्र महबूब निवासी बासन ने रिपोर्ट दी कि करीब 4.30 बजे वह श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में बैठा था, तब शिशुपाल सिंह पुत्र हरिसिंह राव निवासी दांतराई और उसके साथ एक अन्य युवक ऑफिस के अंदर आए और पूछा कि तेरा सेठ हरीश घांची कहां है, हम उसे मारने के लिए आए हैं। उसने कहा सामने नंबर लिखे हैं, आप कॉल कर दो, तब शिशुपाल उस पर गुस्सा हो गया और गाली देते हुए पेंट के पीछे से पिस्टल निकाली और जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग की । उसने हाथ से बचाव करने की कोशिश कर पिस्टल को धक्का दिया तो पिस्टल से गोली निकलकर काउंटर टेबल पर लगी। इसके बाद उसने उसका हाथ पकड़ा तो उसने दूसरा फायर किया जो दरवाजे से बाहर गया। फायर की आवाज सुनकर पास ही बजाज शोरूम में बैठा हरीश पुत्र वेलाराम घांची निवासी रेवदर दौड़कर आया व बीच बचाव किया और शिशुपाल सिंह के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद वे दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। गाड़ी में उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। हमले के दौरान दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और उसकी पिस्टल ऑफिस में ही पड़ी थी। उसने बताया कि पिस्टल का हत्था लगने से सर पर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है । इधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।1
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र के अंबिका नगरी में स्थापित श्री संकेश्वर पारसनाथ जैन मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया मुख्य दरवाजा को पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दान पत्र चुराया एवं मंदिर से करीब 300 मीटर दूर ले जाकर दान पत्र को तोड़ा एवं तोड़कर उसमें बड़े रुपए ले जाकर लेकर हुए फरार वही सुबह जब घटना की जानकारी पुजारी को मिली तो पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका महीना क्या एवं आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज कर्नल ने किया शुरू पुलिस ने आगे की कार्रवाई की शुरू1
- जालौर शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में की गई सजावट, महाशिवरात्रि पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जिसमें झांकी कलाकार संगीत के साथ अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे वहीं रात्रि में शिव मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे1
- *शिवगंज थाने में गूंजा चुंगी नाका मामला, पुलिस के पाले में अब सच की परतें,* रात के अंधेरे में चुंगी नाका गिरा, और दिन के उजाले में जवाबदेही भी कहीं मलबे में दब गई, *कागज़ों में जर्जर नहीं था भवन, मगर ईमान शायद पहले ही जर्जर हो चुका था.!*1