राम टोरिया क्षेत्र के ग्राम कोला में लगी आग किसानों का हुआ लाखों का नुकसान कई एकड़ फसल जलकर खाक लोकेशन घुवारा *खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, किसानों को भारी नुकसान* छतरपुर/ जिले के ग्राम पंचायत बमोरी खुर्द अंतर्गत ग्राम छुल्ला में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के खेतों तक फैलने लगी घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया । आपको बता दें की राम टोरिया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बमोरी खुर्द अंतर्गत ग्राम छुल्ला निवासी सरपंच देवेंद्र सिंह ठाकुर के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आपकी लपटे में पूरी गेहूं की फसल नष्ट होने लगी जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिलते ही मदद के लिए मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया हालांकि तब तक कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी लापरवाही के कारण आग लगी हो सकती है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जाएगा ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है
राम टोरिया क्षेत्र के ग्राम कोला में लगी आग किसानों का हुआ लाखों का नुकसान कई एकड़ फसल जलकर खाक लोकेशन घुवारा *खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, किसानों को भारी नुकसान* छतरपुर/ जिले के ग्राम पंचायत बमोरी खुर्द अंतर्गत ग्राम छुल्ला में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने
खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के खेतों तक फैलने लगी घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया । आपको बता दें की राम टोरिया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बमोरी खुर्द अंतर्गत ग्राम छुल्ला निवासी सरपंच देवेंद्र सिंह ठाकुर
के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आपकी लपटे में पूरी गेहूं की फसल नष्ट होने लगी जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिलते ही मदद के लिए मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया हालांकि तब तक कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर
राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी लापरवाही के कारण आग लगी हो सकती है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जाएगा ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है
- दमोह में राष्ट्रीय सेविका समिति की नव सत्संवर पर वाहन रैली निकाली गई। यह रैली समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की गई । रैली में शामिल महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के बारे में जागरूकता फैलाई1
- छतरपुर में गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सिर पर खाली सिलेंडर रख किया प्रदर्शन । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की के जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही की जाए ।1
- छतरपुर में गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राशिद रईन ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राशिद रईन ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं और लोगों को ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इस वीडियो में देखिए राशिद रईन का EXCLUSIVE इंटरव्यू और जानिए उन्होंने सरकार और प्रशासन पर क्या बड़े आरोप लगाए। 📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Channel: Ankit Speaks News1
- *खजुराहो में जमीन विवाद से जुड़ा मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *पिता की मौत के लिए दबंगों को जिम्मेदार ठहराया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग* छतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को खजुराहो थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें पीड़ित परिवार ने मानसिक प्रताड़ना और न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 14, घंटाई मंदिर के पास निवासी अंकुर तिवारी ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनके पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद तिवारी का जैन मंदिर रोड स्थित भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आवेदन के अनुसार, हाईकोर्ट से स्टे होने के बावजूद 28 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके पिता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से उत्पन्न तनाव और चोट के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 11 फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। अंकुर तिवारी पीड़ित ने आरोप लगाया कि अजय शुक्ला,विजय शुक्ला,सत्यम शुक्ला,शिवम शुक्ला,शिवम शुक्ला सहित अन्य लोगो के द्वारा शिकायत के बावजूद खजुराहो थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। परिवार ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी से मुलाकात करते हुए एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी1
- थाना तालबेहट पुलिस द्वारा मो0सा0 चोरी की घटना कारित करने वाले अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को चोरी की गयी मो0सा0 सहित किया गया गिरफ्तार । श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट, श्री आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-73/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS में वांछित अभियुक्त- देवेन्द्र पुत्र रामसिंह लोधी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम देवरान थाना बार जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । *घटना का विवरण -* मुकदमा उपरोक्त के वादी द्वारा दिनांक 16.03.2026 को दी गयी तहरीर के आधार पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर, विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी । उक्त प्रकरण में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज, सर्विलांस (टेक्निकली/मैनुअली) के आधार पर वांछित अभियुक्त देवेन्द्र उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-* देवेन्द्र पुत्र रामसिंह लोधी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम देवरान थाना बार जनपद ललितपुर । *बरामदगी का विवरण-* अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 01 अदद मो0सा0 हीरो स्पेलेण्डर UP94 Z 7458 बरामद की गयी । *गिरफ्तारी का दिनांक–* 17.03.2026 *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. व0उ0नि0 श्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर मय टीम ।1
- भारतीय राष्ट्रीय पार्टी (लों)1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- छतरपुर में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चौराहे पर चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ₹1100 का गैस सिलेंडर ₹2500 से ₹3000 तक ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं जिन्होंने खाली सिलेंडर दिखाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस की कीमतों में कमी नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और उग्र होगा और भोपाल कूच किया जाएगा। 📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Channel: Ankit Speaks News1
- छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार ने पुलिस आरक्षक सहित कुछ लोगों पर रात में खेत पर हमला करने, मारपीट करने और संपत्ति में तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सिरोंजखेरा निवासी भागचन्द्र अहिरवार के अनुसार, 13 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत पर बने टपरा में सो रहा था। इसी दौरान दो जीपों में सवार करीब 14 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें बड़ामलहरा थाने के आरक्षक सतीश यादव, 112 पुलिस वाहन का एक आरक्षक तथा गांव के हरि अहिरवार, राजू अहिरवार, भैयालाल अहिरवार और बिहारी अहिरवार शामिल थे। पीड़ित का कहना है कि सभी लोग डंडे और लोहे के पाइप लेकर आए और आते ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में भागचन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी पत्नी कल्लोबाई, बेटियां प्रियंका और भारती तथा बेटे राहुल और प्रिंस भी घायल हो गए। भागचन्द्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके ट्रैक्टर की हेडलाइट, बॉडी और थ्रेशर मशीन में तोड़फोड़ की, साथ ही टपरा में रखा सामान बाहर फेंक दिया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पीड़ित के मुताबिक, पहले उसकी पत्नी ने हरि और राजू अहिरवार के खिलाफ शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर हमला किया। भागचन्द्र ने यह भी आरोप लगाया कि उसने पहले आरक्षक सतीश यादव के खिलाफ एसपी, डीआईजी कार्यालय और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिससे आरोपी उससे नाराज था। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद वे रात में ही थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही आरोपियों द्वारा शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने की बात भी कही गई है।1