logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध 🔥 1100 का सिलेंडर 3000 में! सड़क पर चूल्हा जलाया छतरपुर में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चौराहे पर चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ₹1100 का गैस सिलेंडर ₹2500 से ₹3000 तक ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं जिन्होंने खाली सिलेंडर दिखाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस की कीमतों में कमी नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और उग्र होगा और भोपाल कूच किया जाएगा। 📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Channel: Ankit Speaks News

12 hrs ago
user_Ankit Speaks News
Ankit Speaks News
Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

छतरपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध 🔥 1100 का सिलेंडर 3000 में! सड़क पर चूल्हा जलाया छतरपुर में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चौराहे पर चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ₹1100 का गैस सिलेंडर ₹2500 से ₹3000 तक ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं जिन्होंने खाली सिलेंडर दिखाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस की कीमतों में कमी नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और उग्र होगा और भोपाल कूच किया जाएगा। 📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Channel: Ankit Speaks News

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चौराहे पर चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ₹1100 का गैस सिलेंडर ₹2500 से ₹3000 तक ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं जिन्होंने खाली सिलेंडर दिखाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस की कीमतों में कमी नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और उग्र होगा और भोपाल कूच किया जाएगा। 📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश) 🎥 Channel: Ankit Speaks News
    1
    छतरपुर में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चौराहे पर चूल्हा जलाकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ₹1100 का गैस सिलेंडर ₹2500 से ₹3000 तक ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं जिन्होंने खाली सिलेंडर दिखाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस की कीमतों में कमी नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और उग्र होगा और भोपाल कूच किया जाएगा।
📍 Location: छतरपुर (मध्य प्रदेश)
🎥 Channel: Ankit Speaks News
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *खजुराहो में जमीन विवाद से जुड़ा मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार* *पिता की मौत के लिए दबंगों को जिम्मेदार ठहराया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग* छतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को खजुराहो थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें पीड़ित परिवार ने मानसिक प्रताड़ना और न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 14, घंटाई मंदिर के पास निवासी अंकुर तिवारी ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनके पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद तिवारी का जैन मंदिर रोड स्थित भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आवेदन के अनुसार, हाईकोर्ट से स्टे होने के बावजूद 28 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके पिता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से उत्पन्न तनाव और चोट के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 11 फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। अंकुर तिवारी पीड़ित ने आरोप लगाया कि अजय शुक्ला,विजय शुक्ला,सत्यम शुक्ला,शिवम शुक्ला,शिवम शुक्ला सहित अन्य लोगो के द्वारा शिकायत के बावजूद खजुराहो थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। परिवार ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी से मुलाकात करते हुए एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी
    1
    *खजुराहो में जमीन विवाद से जुड़ा मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार*
*पिता की मौत के लिए दबंगों को जिम्मेदार ठहराया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग*
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को खजुराहो थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें पीड़ित परिवार ने मानसिक प्रताड़ना और न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 14, घंटाई मंदिर के पास निवासी अंकुर तिवारी ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनके पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद तिवारी का जैन मंदिर रोड स्थित भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था।
आवेदन के अनुसार, हाईकोर्ट से स्टे होने के बावजूद 28 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके पिता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से उत्पन्न तनाव और चोट के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 11 फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।
अंकुर तिवारी पीड़ित ने आरोप लगाया कि अजय शुक्ला,विजय शुक्ला,सत्यम शुक्ला,शिवम शुक्ला,शिवम शुक्ला सहित अन्य लोगो के द्वारा
शिकायत के बावजूद खजुराहो थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। परिवार ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी से मुलाकात करते हुए एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खजुराहो का मंदिर पत्थर पत्थर से निर्मित यह चंदेली कालीन कमातंगेश्वर मंदिर
    1
    खजुराहो का मंदिर पत्थर पत्थर से निर्मित यह चंदेली कालीन कमातंगेश्वर मंदिर
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • [3/16, 7:57 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: जल जीवन मिशन पर विधायक बृजभूषण राजपूत फिर मुखर, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एसआईटी जांच की मांग झूठे आंकड़े भेजकर भुगतान लेने का आरोप, पेयजल परियोजनाओं में खामियां गिनाईं रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक बार फिर जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर परियोजनाओं की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित लगभग 1100 करोड़ रुपये की पांच पेयजल परियोजनाओं में गंभीर अनियमितताएं हैं और विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन को झूठे आंकड़े भेजे जा रहे हैं। विधायक ने पत्र में कहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से संचालित योजनाओं को कागजों में पूर्ण दिखाया जा रहा है, जबकि कई गांवों में अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं, नलों में टोंटियां तक नहीं लगाई गईं और ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला चरखारी विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ रोककर पेयजल परियोजनाओं में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उस समय मंत्री ने अधिकारियों को एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कई स्थानों पर कार्य अधूरा है। हाल ही में विधायक द्वारा नरेड़ी गांव के निरीक्षण के दौरान सड़कें टूटी मिलीं और पेयजल आपूर्ति प्रभावित पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही योजना में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। [3/17, 7:50 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: लेखपाल और खेत मालिक की मिलीभगत से गरीब मजदूर की जमीन कब्जाने का आरोप बैंदों गांव में एक बीघा कृषि भूमि पर कब्जे का विवाद, पीड़िता गुड्डो ने लगाई न्याय की गुहार खेत की पैमाइश पर उठे सवाल, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी निष्पक्ष जांच रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बैंदों में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी हरचरन उर्फ हरीचरन पुत्र रामप्रसाद और उनकी पत्नी गुड्डो ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने लेखपाल की मिलीभगत से उनकी जमीन के भीतर लगभग एक बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कब्जा हटवाने की मांग की है। पीड़ित हरचरन के अनुसार मौजा बैंदों स्थित गाटा संख्या 1707/2, रकबा 0.516 हेक्टेयर कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचकर करीब 0.120 हेक्टेयर भूमि की जुताई कर उसे अपने खेत में मिला लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज की गई और मारपीट की स्थिति बन गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता गुड्डो ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने रुपये लेकर उनकी जमीन के भीतर की भूमि पर कब्जा करवा दिया। उनका कहना है कि गरीब मजदूर परिवार होने के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और लगातार दबाव बनाया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि कब्जा करने वाले लोगों ने खेत पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में लेखपाल शिवकरन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश कानूनगो की मौजूदगी में नियमानुसार की गई थी और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। उनके अनुसार राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही सीमांकन कराया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि निष्पक्ष राजस्व जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। परिवार ने जिलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर जमीन की पुनः पैमाइश कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
    1
    [3/16, 7:57 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: जल जीवन मिशन पर विधायक बृजभूषण राजपूत फिर मुखर, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एसआईटी जांच की मांग
झूठे आंकड़े भेजकर भुगतान लेने का आरोप, पेयजल परियोजनाओं में खामियां गिनाईं
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 
महोबा। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक बार फिर जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर परियोजनाओं की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित लगभग 1100 करोड़ रुपये की पांच पेयजल परियोजनाओं में गंभीर अनियमितताएं हैं और विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन को झूठे आंकड़े भेजे जा रहे हैं। 
विधायक ने पत्र में कहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से संचालित योजनाओं को कागजों में पूर्ण दिखाया जा रहा है, जबकि कई गांवों में अभी तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। जगह-जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं, नलों में टोंटियां तक नहीं लगाई गईं और ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है।
गौरतलब है कि 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला चरखारी विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ रोककर पेयजल परियोजनाओं में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उस समय मंत्री ने अधिकारियों को एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कई स्थानों पर कार्य अधूरा है। 
हाल ही में विधायक द्वारा नरेड़ी गांव के निरीक्षण के दौरान सड़कें टूटी मिलीं और पेयजल आपूर्ति प्रभावित पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही योजना में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
[3/17, 7:50 PM] ब्यूरो चीफ हरी सिंह वर्मा: लेखपाल और खेत मालिक की मिलीभगत से गरीब मजदूर की जमीन कब्जाने का आरोप
बैंदों गांव में एक बीघा कृषि भूमि पर कब्जे का विवाद, पीड़िता गुड्डो ने लगाई न्याय की गुहार
खेत की पैमाइश पर उठे सवाल, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी निष्पक्ष जांच
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 
महोबा। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बैंदों में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी हरचरन उर्फ हरीचरन पुत्र रामप्रसाद और उनकी पत्नी गुड्डो ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने लेखपाल की मिलीभगत से उनकी जमीन के भीतर लगभग एक बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कब्जा हटवाने की मांग की है। 
पीड़ित हरचरन के अनुसार मौजा बैंदों स्थित गाटा संख्या 1707/2, रकबा 0.516 हेक्टेयर कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचकर करीब 0.120 हेक्टेयर भूमि की जुताई कर उसे अपने खेत में मिला लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज की गई और मारपीट की स्थिति बन गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़िता गुड्डो ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने रुपये लेकर उनकी जमीन के भीतर की भूमि पर कब्जा करवा दिया। उनका कहना है कि गरीब मजदूर परिवार होने के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और लगातार दबाव बनाया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि कब्जा करने वाले लोगों ने खेत पर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
मामले में लेखपाल शिवकरन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश कानूनगो की मौजूदगी में नियमानुसार की गई थी और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। उनके अनुसार राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही सीमांकन कराया गया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि निष्पक्ष राजस्व जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
परिवार ने जिलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर जमीन की पुनः पैमाइश कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Star City School Mahoba
    1
    Post by Star City School Mahoba
    user_Star City School Mahoba
    Star City School Mahoba
    English language school महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आजमगढ़ जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार: दबंगों ने बेटे के सामने ही बुजुर्ग मां का मरोड़ा हाथ
    2
    आजमगढ़ जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार: दबंगों ने बेटे के सामने ही बुजुर्ग मां का मरोड़ा हाथ
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार ने पुलिस आरक्षक सहित कुछ लोगों पर रात में खेत पर हमला करने, मारपीट करने और संपत्ति में तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सिरोंजखेरा निवासी भागचन्द्र अहिरवार के अनुसार, 13 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत पर बने टपरा में सो रहा था। इसी दौरान दो जीपों में सवार करीब 14 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें बड़ामलहरा थाने के आरक्षक सतीश यादव, 112 पुलिस वाहन का एक आरक्षक तथा गांव के हरि अहिरवार, राजू अहिरवार, भैयालाल अहिरवार और बिहारी अहिरवार शामिल थे। पीड़ित का कहना है कि सभी लोग डंडे और लोहे के पाइप लेकर आए और आते ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में भागचन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी पत्नी कल्लोबाई, बेटियां प्रियंका और भारती तथा बेटे राहुल और प्रिंस भी घायल हो गए। भागचन्द्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके ट्रैक्टर की हेडलाइट, बॉडी और थ्रेशर मशीन में तोड़फोड़ की, साथ ही टपरा में रखा सामान बाहर फेंक दिया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पीड़ित के मुताबिक, पहले उसकी पत्नी ने हरि और राजू अहिरवार के खिलाफ शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर हमला किया। भागचन्द्र ने यह भी आरोप लगाया कि उसने पहले आरक्षक सतीश यादव के खिलाफ एसपी, डीआईजी कार्यालय और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिससे आरोपी उससे नाराज था। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद वे रात में ही थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही आरोपियों द्वारा शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने की बात भी कही गई है।
    1
    छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार ने पुलिस आरक्षक सहित कुछ लोगों पर रात में खेत पर हमला करने, मारपीट करने और संपत्ति में तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सिरोंजखेरा निवासी भागचन्द्र अहिरवार के अनुसार, 13 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत पर बने टपरा में सो रहा था। इसी दौरान दो जीपों में सवार करीब 14 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें बड़ामलहरा थाने के आरक्षक सतीश यादव, 112 पुलिस वाहन का एक आरक्षक तथा गांव के हरि अहिरवार, राजू अहिरवार, भैयालाल अहिरवार और बिहारी अहिरवार शामिल थे।
पीड़ित का कहना है कि सभी लोग डंडे और लोहे के पाइप लेकर आए और आते ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में भागचन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी पत्नी कल्लोबाई, बेटियां प्रियंका और भारती तथा बेटे राहुल और प्रिंस भी घायल हो गए।
भागचन्द्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके ट्रैक्टर की हेडलाइट, बॉडी और थ्रेशर मशीन में तोड़फोड़ की, साथ ही टपरा में रखा सामान बाहर फेंक दिया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
पीड़ित के मुताबिक, पहले उसकी पत्नी ने हरि और राजू अहिरवार के खिलाफ शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर हमला किया। भागचन्द्र ने यह भी आरोप लगाया कि उसने पहले आरक्षक सतीश यादव के खिलाफ एसपी, डीआईजी कार्यालय और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिससे आरोपी उससे नाराज था।
परिवार का आरोप है कि घटना के बाद वे रात में ही थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही आरोपियों द्वारा शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने की बात भी कही गई है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उड़ीसा के श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। आग ट्रॉमा केयर विभाग में लगी और तेजी से फैल गई, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले 7 मरीजों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाद में जहरीले धुएं के कारण 3 और लोगों की जान चली गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। 👉 ऐसी ही सच्ची और बड़ी खबरों के लिए चैनल Ankit Speaks News को Subscribe करें।
    1
    उड़ीसा के श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। आग ट्रॉमा केयर विभाग में लगी और तेजी से फैल गई, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले 7 मरीजों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाद में जहरीले धुएं के कारण 3 और लोगों की जान चली गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
👉 ऐसी ही सच्ची और बड़ी खबरों के लिए चैनल Ankit Speaks News को Subscribe करें।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • विदिशा जिले का ऐसा अदभुत चमत्कारी मंदिर जिसका प्रवेश सिंह के मुख में होकर जाना पड़ता है देखिय खास रिपोर्ट
    1
    विदिशा जिले का ऐसा अदभुत चमत्कारी मंदिर जिसका प्रवेश सिंह के मुख में होकर जाना पड़ता है देखिय खास रिपोर्ट
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.