संघरी घाटी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर पलटा, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त, एक की मौत, चतरा–गया मार्ग पर लंबा जाम चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र स्थित संघरी घाटी में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक कंटेनर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पीछे से आ रहे आधा दर्जन हाइवा ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर के अचानक पलटते ही पीछे से आ रहे कई हाइवा ट्रक एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद चतरा–गया मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम क्रेन की मदद से पलटे कंटेनर और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संघरी घाटी का यह इलाका काफी खतरनाक है और यहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

- गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में GPL क्रिकेट टूर्नामेंट गिद्धौर सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रविवार, 15 मार्च को सुबह 11 बजे खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला सिंदुवारी फाइटर और विकास ट्रेडर्स के बीच होगा। सिंदुवारी फाइटर ने अपने पहले क्वालीफायर मुकाबले में पैंथर-11 को हराकर फाइनल में पहुंची है, जबकि विकास ट्रेडर्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में हिंदुस्तान फाइटर को हराकर क्वालीफायर में पहुंची और फिर क्वालीफायर-2 में पैंथर-11 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।1
- Post by News,hamr lawalong1
- post Parivar tahsil pahadi testi Bareilly majla bahadurganj se aane wali sadak malakpur ke liye bekar hai Koi Kam nahin kar raha hai1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता आमस प्रखंड के बनाही हाट बाजार स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को 11 मार्च 2026 को बिहार सरकार द्वारा आठवीं कक्षा तक की आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा समस्त स्थानीय लोगों के बीच खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के निर्देशक श्री देवनारायण चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास चहल ने भावुक होते हुए कहा कि यह मान्यता हमारे वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा को सेवा का माध्यम माना है और आज सरकार द्वारा मिली स्वीकृति ने हमें और अधिक मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक डब्लू बॉस, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पा कुमारी, आकृति कुमारी, दिव्यांका कुमारी, शीतल कुमारी, तनिया कुमारी, सानिया कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार और अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।1
- Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार1
- औरंगाबाद जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा, "जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरण के समय ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा, "मैं आम नागरिकों से अपील करती हूं कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं । जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी एवं ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया को सुगमता से संपन्न कराएं और पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने के लिए जागरूक करें।1
- प्रखण्ड के सबानो पंचायत स्थित इचाक कला गांव के शिव मंदिर में सप्तदिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को लगभग 12 बजे शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ध्वज व झंडे लेकर इचाक कला आराआतु व बेलगड्डा गांव स्थित देवी मंडप और बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। शोभायात्रा के बाद यज्ञ स्थल पर विधिवत ध्वजारोहण कराया गया। इस दौरान हर हर महादेव, जय शिव शम्भू, हरहरमहादेव, जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयकारे से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। यज्ञ समिति अध्यक्ष बाली उर्फ बलदेव ठाकुर ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ आगामी 10 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल को हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ संपन्न कराया जायेगा।1