Shuru
Apke Nagar Ki App…
#चतरा से बड़ी खबर: संघरी घाटी में कंटेनर पलटी, एक कि मौ#त, आधा दर्जन वाहन की हो गई टक्कर, घंटों जाम News hamr lawalong #चतरा #दुर्घटना #घाटी
News,hamr lawalong
#चतरा से बड़ी खबर: संघरी घाटी में कंटेनर पलटी, एक कि मौ#त, आधा दर्जन वाहन की हो गई टक्कर, घंटों जाम News hamr lawalong #चतरा #दुर्घटना #घाटी
- User8759Chatra, Jharkhand🙏5 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Akashdiwakar588@gmail.com1
- झारखंड पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव केरेडारी कोल माइंस पगार में सड़क काटने से ग्रामीणों को आने जाने में हो रही है बड़ी परेशानी1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- औरंगाबाद जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा, "जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरण के समय ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा, "मैं आम नागरिकों से अपील करती हूं कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं । जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी एवं ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया को सुगमता से संपन्न कराएं और पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने के लिए जागरूक करें।1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड में गैस की किल्लत की अफवाह पर गैस एजेंसी संचालकों ने सफाई दी है। संचालक राजीव कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से नियमित गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से केवाईसी कराने और मोबाइल से बुकिंग करने की अपील की है। वहीं बाजार के कारोबारियों ने भी गैस की कमी की खबर को अफवाह बताया है।1
- डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता आमस प्रखंड के बनाही हाट बाजार स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को 11 मार्च 2026 को बिहार सरकार द्वारा आठवीं कक्षा तक की आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा समस्त स्थानीय लोगों के बीच खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के निर्देशक श्री देवनारायण चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास चहल ने भावुक होते हुए कहा कि यह मान्यता हमारे वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा को सेवा का माध्यम माना है और आज सरकार द्वारा मिली स्वीकृति ने हमें और अधिक मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक डब्लू बॉस, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पा कुमारी, आकृति कुमारी, दिव्यांका कुमारी, शीतल कुमारी, तनिया कुमारी, सानिया कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार और अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।1
- चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र स्थित संघरी घाटी में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक कंटेनर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पीछे से आ रहे आधा दर्जन हाइवा ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर के अचानक पलटते ही पीछे से आ रहे कई हाइवा ट्रक एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद चतरा–गया मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम क्रेन की मदद से पलटे कंटेनर और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संघरी घाटी का यह इलाका काफी खतरनाक है और यहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।1
- शेरघाटी:- डिजिटल इंडिया अभियान को स्थानीय स्तर पर मजबूती देने के उद्वेश्य से शेरघाटी स्थित बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है। इस अवसर पर बुनियाद केंद्रों के सभी अधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुनियाद केंद्रों में सीएससी सेंटर प्रारंभ किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए आम नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने में सुविधा मिल सके।अब अनुमंडल के लाभुक अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में संचालित सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क कर सकेंगे। इससे आमजन को आवेदन प्रक्रिया में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंच सकेगा। बुनियाद केंद्रों में संचालित सीएससी के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन,कन्या उत्थान योजना सहित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा अनुमंडल के सभी पात्र लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में स्थापित सीएससी सेंटर का लाभ उठाते हुए समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके1
- 🚨 सड़क हादसा | हजारीबाग बरही चौक पर शराब के नशे में टाटा सफारी चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल। हजारीबाग जिले के बरही चौक पर तेज रफ्तार टाटा सफारी चालक ने कथित रूप से शराब के नशे में बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सफारी चालक शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1