logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेरघाटी बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर का किया गया उद्घाटन शेरघाटी:- डिजिटल इंडिया अभियान को स्थानीय स्तर पर मजबूती देने के उद्वेश्य से शेरघाटी स्थित बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है। इस अवसर पर बुनियाद केंद्रों के सभी अधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुनियाद केंद्रों में सीएससी सेंटर प्रारंभ किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए आम नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने में सुविधा मिल सके।अब अनुमंडल के लाभुक अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में संचालित सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क कर सकेंगे। इससे आमजन को आवेदन प्रक्रिया में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंच सकेगा। बुनियाद केंद्रों में संचालित सीएससी के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन,कन्या उत्थान योजना सहित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा अनुमंडल के सभी पात्र लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में स्थापित सीएससी सेंटर का लाभ उठाते हुए समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके

on 13 March
user_Dhananjay kumar Yadav
Dhananjay kumar Yadav
पत्रकार अमास, गया, बिहार•
on 13 March

शेरघाटी बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर का किया गया उद्घाटन शेरघाटी:- डिजिटल इंडिया अभियान को स्थानीय स्तर पर मजबूती देने के उद्वेश्य से शेरघाटी स्थित बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है। इस अवसर पर बुनियाद केंद्रों के सभी अधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुनियाद केंद्रों में सीएससी सेंटर प्रारंभ किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए आम नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने में सुविधा मिल सके।अब अनुमंडल के लाभुक अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में संचालित सीएससी सेंटर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क कर सकेंगे। इससे आमजन को आवेदन प्रक्रिया में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंच सकेगा। बुनियाद केंद्रों में संचालित सीएससी के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन,कन्या उत्थान योजना सहित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सेवाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा अनुमंडल के सभी पात्र लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र में स्थापित सीएससी सेंटर का लाभ उठाते हुए समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    19 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत बाजार निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू रजक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार की सुबह उनकी 103 वर्षीय दादी मनिया देवी का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जाता है कि परिवार अभी चार दिन पहले ही 65 वर्षीय माता सविता देवी के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि अचानक दादी के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लगातार दो दुखद घटनाओं से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं और घर में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग, रिश्तेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचने लगे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र में भी इस खबर से शोक की लहर फैल गई है और कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनिया देवी एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिनका गांव में विशेष सम्मान था। उनके निधन से समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। फिलहाल परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत बाजार निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू रजक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार की सुबह उनकी 103 वर्षीय दादी मनिया देवी का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
बताया जाता है कि परिवार अभी चार दिन पहले ही 65 वर्षीय माता सविता देवी के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि अचानक दादी के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लगातार दो दुखद घटनाओं से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं और घर में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग, रिश्तेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचने लगे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र में भी इस खबर से शोक की लहर फैल गई है और कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मनिया देवी एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिनका गांव में विशेष सम्मान था। उनके निधन से समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। फिलहाल परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • रफीगंज (औरंगाबाद)। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर रफीगंज प्रखंड में लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रफीगंज अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराह्न 4:00 बजे प्रखंड के पौथू, बराही, कासमा, भदवा, लट्टा, गोरडिहा, चेवां सहित सभी पंचायतों से करीब 10 हजार से अधिक लोग रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित होंगे। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महाराजगंज, कलाली मोड़, बस स्टैंड, मुख्य बाजार और मुरली बाबू चौक होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जो करीब 10 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। शोभायात्रा को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं विभिन्न गांवों में लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
    1
    रफीगंज (औरंगाबाद)। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर रफीगंज प्रखंड में लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
रफीगंज अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराह्न 4:00 बजे प्रखंड के पौथू, बराही, कासमा, भदवा, लट्टा, गोरडिहा, चेवां सहित सभी पंचायतों से करीब 10 हजार से अधिक लोग रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित होंगे।
इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महाराजगंज, कलाली मोड़, बस स्टैंड, मुख्य बाजार और मुरली बाबू चौक होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जो करीब 10 घंटे से अधिक समय तक चलेगा।
शोभायात्रा को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं विभिन्न गांवों में लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • चतरा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थों को जमा कर बाहर के व्यापारियों को बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों में छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 8.700 किलोग्राम गीला अफीम, 3.70 क्विंटल डोडा तथा 0.09 क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के आधार कार्ड भी जब्त किए गए। इस मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    चतरा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थों को जमा कर बाहर के व्यापारियों को बेचने की तैयारी में हैं।
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों में छापेमारी की।
हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 8.700 किलोग्राम गीला अफीम, 3.70 क्विंटल डोडा तथा 0.09 क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के आधार कार्ड भी जब्त किए गए।
इस मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    9 hrs ago
  • #bihar next cm sri.samrath choudhary ek acha or imandar neta ghosith hone or bihar aage badhane ka kaam karege thanks Sri samrath choudhary
    1
    #bihar next cm sri.samrath choudhary ek acha or imandar neta ghosith hone or bihar aage badhane ka kaam karege thanks Sri samrath choudhary
    user_Mohd.raj khan
    Mohd.raj khan
    Video Creator गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • भारत रत्न से सम्मानित पूर्व कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों औरकार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “बाबा साहेब अमर रहें, अमर रहें” के नारों के साथ उनके महान योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता तथा समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को नई दिशा दी। वे भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा साहेब अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, चिंतक और राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया। भारत को एक लोकतांत्रिक और समतामूलक राष्ट्र बनाने में उनका योगदान सदैव अमूल्य रहेगा। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश के करोड़ों लोगों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। इन स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया है, जिससे देशभर के लोग बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज बाबा साहेब भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और आदर्श आज भी समाज में जीवित हैं आज के श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मेंबीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव एस राजेश आनंद अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
    1
    भारत रत्न से सम्मानित पूर्व कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर  जी की जयंती के अवसर पर  किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों औरकार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “बाबा साहेब अमर रहें, अमर रहें” के नारों के साथ उनके महान योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा  उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता तथा समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को नई दिशा दी। वे भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा साहेब अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, चिंतक और राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया। भारत को एक लोकतांत्रिक और समतामूलक राष्ट्र बनाने में उनका योगदान सदैव अमूल्य रहेगा। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश के करोड़ों लोगों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी  ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। इन स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया है, जिससे देशभर के लोग बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज बाबा साहेब भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और आदर्श आज भी समाज में जीवित हैं आज के श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मेंबीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव एस राजेश आनंद अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्लॉक रोड के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आरा मशीन संचालक आर्यन कुमार ने बताया कि उनके कारखाने में रखे फर्नीचर, बेड, सोफा, पलंग, कुर्सियां समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी और मशीनरी जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार आगलगी की इस घटना में लगभग ₹4 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। सुबह करीब 9 बजे सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिनके प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया। आग बुझाने में अग्निक चालक नीरज पासवान, सौरभ कुमार, मोहम्मद एजहार आलम, सौरव कुमार, रंजीत पासवान, रंगीता कुमारी सहित अन्य कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों—निक्की निशा, आर्यन, तरुण और जितु—का भी सराहनीय सहयोग रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।
    1
    रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्लॉक रोड के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
आरा मशीन संचालक आर्यन कुमार ने बताया कि उनके कारखाने में रखे फर्नीचर, बेड, सोफा, पलंग, कुर्सियां समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी और मशीनरी जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित के अनुसार आगलगी की इस घटना में लगभग ₹4 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
सुबह करीब 9 बजे सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिनके प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया।
आग बुझाने में अग्निक चालक नीरज पासवान, सौरभ कुमार, मोहम्मद एजहार आलम, सौरव कुमार, रंजीत पासवान, रंगीता कुमारी सहित अन्य कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों—निक्की निशा, आर्यन, तरुण और जितु—का भी सराहनीय सहयोग रहा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • 14 अप्रैल गया जी आज मंगलवार को जिला अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा अंबेडरकर पार्क मे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति आयुक्त डॉ ए सफ़ीना ए एन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और यह साबित किया कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार है।मुख्य अतिथि डीएम शंशाक शुभंकर ने कहा कि बाबा भीमराव संविधान में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया और हमें मौलिक अधिकार दिया। सम्मानित अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व मे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को याद कर रहे हैं। और उनकी विचार को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के आत्म सम्मान से जीना सिखाया और लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया।जयंती कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास,एडीएम परितोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रविंद्र राम, मगध परिवहन सचिव जनार्दन अग्रवाल, एडीएम सफीक अहमद,एडीएम पंकज कुमार सिंह, सिविल सर्जन राजाराम प्रसाद,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार किया। और कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 जितेंद्र कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सह सदस्य जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एसी एसटी अत्याचार निवारण ने कहा कि आज अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है।
    1
    14 अप्रैल गया जी 
आज मंगलवार को जिला अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा अंबेडरकर पार्क मे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति आयुक्त डॉ ए सफ़ीना ए एन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और यह साबित किया कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार है।मुख्य अतिथि डीएम शंशाक शुभंकर ने कहा कि बाबा भीमराव संविधान में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया और हमें मौलिक अधिकार दिया। सम्मानित अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व मे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को याद कर रहे हैं। और उनकी विचार को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के आत्म सम्मान से जीना सिखाया और लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया।जयंती कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास,एडीएम परितोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रविंद्र राम, मगध परिवहन सचिव जनार्दन अग्रवाल, एडीएम सफीक अहमद,एडीएम पंकज कुमार सिंह, सिविल सर्जन राजाराम प्रसाद,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार किया। और कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 जितेंद्र कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सह सदस्य जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एसी एसटी अत्याचार निवारण ने कहा कि आज अंबेडकर  के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित कोंच प्रखंड क्षेत्र के गौहरपुर पंचायत भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौहान के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सराहा गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं मुखिया शिवकुमार चौहान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन दीपक कुमार रौशन द्वारा किया गया।इस विशेष अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले पंचायत के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार और मुखिया शिवकुमार चौहान ने सफल छात्र-छात्राओं में मैट्रिक के सुहानी कुमारी, पिता विनित कुमार ग्राम बलवा पर,विटटु कुमार पिता संटु यादव, ग्राम मखदुमपुर इंटर खुशबू कुमारी, पिता उपेंद्र यादव ग्राम निघंई,आर्यन राज पिता अनिल कुमार ग्राम अंसारा को प्रशस्ति पत्र और पच्चास बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के "शिक्षित बनो" के संदेश को आत्मसात कर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।समारोह को सफल बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उप मुखिया गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य अभिषेक, सुषमा देवी, बाल्मिकी पासवान और विनय शर्मा,कंचन यादव, राम ध्यान यादव,चंदन कुमार कोचिंग सेंटर के शिक्षक मुकुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
    1
    गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
कोंच प्रखंड क्षेत्र के गौहरपुर पंचायत भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौहान के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सराहा गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं मुखिया शिवकुमार चौहान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन दीपक कुमार रौशन द्वारा किया गया।इस विशेष अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले पंचायत के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार और मुखिया शिवकुमार चौहान ने सफल छात्र-छात्राओं में मैट्रिक के सुहानी कुमारी, पिता विनित कुमार ग्राम बलवा पर,विटटु कुमार पिता संटु यादव, ग्राम मखदुमपुर इंटर खुशबू कुमारी, पिता उपेंद्र यादव ग्राम निघंई,आर्यन राज पिता अनिल कुमार ग्राम अंसारा को प्रशस्ति पत्र और पच्चास बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के "शिक्षित बनो" के संदेश को आत्मसात कर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।समारोह को सफल बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उप मुखिया गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य अभिषेक, सुषमा देवी, बाल्मिकी पासवान और विनय शर्मा,कंचन यादव, राम ध्यान यादव,चंदन कुमार कोचिंग सेंटर के शिक्षक मुकुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.