हिंडौन: निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों के मुख्य चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, अलमारी चिन्ह के लिए मांगा समर्थन... हिंडौन: निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों के मुख्य चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, अलमारी चिन्ह के लिए मांगा समर्थन... हिंडौन सिटी। हिंडौन नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय पार्षद पद के प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों के मुख्य चुनावी कार्यालय का सोमवार को विधिवत एवं भव्य रूप से उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पंडित हरी शंकर वशिष्ठ ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान वार्ड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, युवाओं और शहर के गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों का कल्ला टाल वाले के समर्थकों द्वारा साफा और फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रत्याशी रमेश चंद 'कल्ला टाल वाले' ने कहा कि वे अपने वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि वे बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। रमेश चंद ने वार्ड 37 के सभी मतदाताओं और समर्थकों से अपने चुनाव चिन्ह 'अलमारी' पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने प्रत्याशी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

- हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रजापति की पत्रकारों से खास बातचीत.... हिंडौन नगर परिषद चुनाव: मंडावरा रोड पर जलभराव और स्थानीय समस्याओं को लेकर मुखर रहे जनसेवक विष्णु प्रजापति अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे विष्णु प्रजापति ने पत्रकारों से खास बातचीत की। इस चर्चा में उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के मुख्य उद्देश्यों और वार्ड की समस्याओं के स्थायी समाधान की कार्ययोजना को साझा किया। आइए सुनते हैं जनता की आवाज उठाने से लेकर चुनावी दंगल तक के इस सफर पर उनका क्या कहना है।4
- मड़ावरा रोड़ पर जल भराव को लेकर नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन हिण्डोन नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 के निर्दलीय प्रत्याशी बिष्णु प्रजापत को मिला जनसमर्थन2
- सिद्ध बाबा स्थान बदलेटा में मंगलवार को सजेगा विशाल कुश्ती दंगल, तैयारियां पूर्ण, सैकड़ों ग्रामीणों ने जुटकर दिया अंतिम रूप दूर-दराज से पहुंचेंगे नामी पहलवान बालघाट के गांव बदलेटा पट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा स्थान पर मंगलवार, 8 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अखाड़े सहित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। लोगों ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि दंगल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले नामी पहलवान अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाएंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।1
- बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक बालघाट पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक करौली राजस्थान नांगल शेरपुर बालिका स्कूल में महिला सुरक्षा कानून एवं साइबर फ्रॉड के बारे में स्कूली बालिकाओं को जानकारी देकर जागरूक किया। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने स्कूली बच्चियों को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल आते जाते समय बच्चियों को किसी भी अराजक तत्व द्वारा कोई अभद्र एवं असोभनीय टिप्पणी अथवा हरकत की जाती है तो इसकी जानकारी तुरंत स्कूल टीचर अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर को दिन पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बेहद संवेदनशील है । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को ओटीपी अथवा बैंक खाते से संबंधित अन्य जानकारी नहीं बताएं। साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं इस संबंध में स्वयं भी जागरूक रहे और दूसरों को जागरूक करें। कार्यक्रम में थाना अधिकारी मंजू फौजदार, प्रिंसिपल हरकेश मीणा, टीकमचंद शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।1
- मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग करने लगे चर्चा अपने मांगे भाजपा के पक्ष में वोट नगर निकाय के चुनाव अब अंतिम दौर में है तो नेता भी अलग-अलग अंदाज में प्रचार प्रचार करने में जुटे हुए हैं सिकराय विधायक की बात करें तो सिकराय विधायक विक्रम बाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर पालिका के हर वार्ड में पहुंचे हैं और वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ में प्रभारी महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे सभी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है मोटरसाइकिल पर सवार विधायक को देखकर लोग चर्चा करने में लगे हैं।2
- कोटा मंडल में पहली बार प्रबंधन विकास कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे का यह द्वितीय प्रबंधन में विकास कार्यक्रम विभिन्न विभागों के 40 वर्षीय पर्यवेक्षक ले रहे हैं भाग1
- रामगढ़ मुराड़ा से खाटू श्याम मंदिर (गंगापुर सिटी) के लिए भव्य पदयात्रा रवाना, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन रामगढ़ मुराड़ा से खाटू श्याम मंदिर (गंगापुर सिटी) के लिए भव्य पदयात्रा रवाना, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन गंगापुर सिटी / रामगढ़ मुराड़ा: क्षेत्र के रामगढ़ मुराड़ा गांव से खाटू श्याम बाबा के दरबार (गंगापुर सिटी) के लिए विशाल पदयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस पदयात्रा में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान थामे और जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। * भक्तिमय माहौल: पूरे रास्ते "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और "जय श्री श्याम" के गगनभेदी जयकारों से माहौल धर्ममय बना रहा। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-गाते पदयात्रा में आगे बढ़ते रहे। * जगह-जगह स्वागत: रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शीतल जल, फलाहार और अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई। * दर्शन व पूजा-अर्चना: गंगापुर सिटी पहुंचकर पदयात्रियों ने विधिवत रूप से बाबा श्याम को निशान अर्पित किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और रास्ते में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। महिलाओं और बच्चों में पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।1
- हिंडौन: नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला टाल वालों का साक्षात्कार... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला ने सोमवार को अपने मुख्य चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मतदाताओं से की अपील... सुनिए पूरा वीडियो।1