जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम डूढहा मार्ग पर और शिवपाल महाविद्यालय के सामने स्थिति ब्रजेश भुवनेश और संतोष भुवनेश कोल्ड स्टोरेज का शुभ मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के आलू व्यापारियों, किसानों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र के भंडारण कार्य की शुरुआत की गई। उपस्थित किसानों और व्यापारियों ने कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने में बड़ी सहूलियत मिलेगी और उचित समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद होगी। कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन द्वारा किसानों को पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर रख-रखाव और समयबद्ध सेवाएं देने का भरोसा दिलाया गया। क्षेत्र में इस नई पहल को कृषि क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। किसानों की मेहनत को सुरक्षित रखने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। इस मौक़े पर डा. बृजेश चंद्र यादव, डा. भुवनेश चंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, मैनेजर अनिल कुमार समेत हाजी अहसान पेंटर, श्री प्रकाश यादव, सुभाष कुमार और अन्य किसान व आलू व्यापारी मौजूद रहे।
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम डूढहा मार्ग पर और शिवपाल महाविद्यालय के सामने स्थिति ब्रजेश भुवनेश और संतोष भुवनेश कोल्ड स्टोरेज का शुभ मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के आलू व्यापारियों, किसानों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र के भंडारण कार्य की शुरुआत की गई। उपस्थित किसानों और व्यापारियों ने कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने में बड़ी सहूलियत मिलेगी और उचित समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद होगी। कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन द्वारा किसानों को पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर रख-रखाव और समयबद्ध सेवाएं देने का भरोसा दिलाया गया। क्षेत्र में इस नई पहल को कृषि क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। किसानों की मेहनत को सुरक्षित रखने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। इस मौक़े पर डा. बृजेश चंद्र यादव, डा. भुवनेश चंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, मैनेजर अनिल कुमार समेत हाजी अहसान पेंटर, श्री प्रकाश यादव, सुभाष कुमार और अन्य किसान व आलू व्यापारी मौजूद रहे।
- जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Vineet Kumar1
- चंडीगढ़ मे स्पेशल सीनियर सेक्रटरी आईएएस अधिकारी गणेश अरोड़ा ने सचिवालय से कूद कर आत्महत्या की ? हरियाणा के IAS पीसी मीणा के स्पेशल सचिव हैं गणेश अरोडा। स्पेशल सीनियर सेकेट्री ने सचिवालय से कूद कर की आत्महत्या1
- Post by Maharaj Singh1
- ram ram sabui bhaiya ko aap dekh sakte hai saray bharthra ki gali ki stiithi jai sri raam1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- *नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने मालनपुर-गोहद में आंगनबाड़ी, स्कूलों व डिजिटल लैब का किया निरीक्षण* *लाड़ली उपवन सर्वा में किया पौधारोपण* *भिण्ड 26 फरवरी 2026/* नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद श्री राजन बी नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे। नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने सबसे पहले मालनपुर के सिंघवारी स्थित आदर्श एवं आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संतुष्टि जताते हुए उन्होंने बच्चों को ड्रेस व चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी ने गुरीखा के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति व पोषण आहार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में बच्चों को संतुलित भोजन व खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री जे. विजयकुमार ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। गोहद में ही शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गुरीखा पहुंचे। यहां बच्चों से सीधे बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल इंक्लूजन एंड लर्निंग लैब्स बस का अवलोकन। इस मोबाइल लैब से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है। नोडल अधिकारी ने लैब की तकनीकी सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बताया। शासकीय उ.मा.वि. सर्वा परिसर में बने लाड़ली उपवन निरीक्षण के दौरान अमरूद का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की सख्ती जसवंतनगर: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ के आलावा खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युनंजय कुमार और राकेश कुमार ओर गायत्री मौजूद रहे। त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की यह कार्रवाई आगे1