मुलताई तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो पर गिरा पेड़, कार हुई क्षतिग्रस्त मुलताई तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पेड़ गिर गया जिससे वहां खड़ी स्कार्पियो कार M P 04 BC 3106 उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार को नुकसान पंहुचा है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो कार मुलताई नगर कि बताई जा रही है वाहन मालिक शैलेश झलिए द्वारा बताया गया है कि अचानक हवा का भंवरा आया तने में कमजोर पेड़ अचानक गिर गया । पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के ऊपर पेड़ गिरने से उसका आगे और ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस घटना के बाद तहसील परिसर में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पेड़ों की समय-समय पर जांच और कटाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा प्रशासन के लिए एक सबक बन गया है।
मुलताई तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो पर गिरा पेड़, कार हुई क्षतिग्रस्त मुलताई तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पेड़ गिर गया जिससे वहां खड़ी स्कार्पियो कार M P 04 BC 3106 उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार को नुकसान पंहुचा है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो कार मुलताई नगर कि बताई जा रही है वाहन मालिक शैलेश झलिए द्वारा बताया गया है कि अचानक हवा का भंवरा आया तने में कमजोर पेड़ अचानक गिर गया । पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के ऊपर पेड़ गिरने से उसका आगे और ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस घटना के बाद तहसील परिसर में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पेड़ों की समय-समय पर जांच और कटाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा प्रशासन के लिए एक सबक बन गया है।
- 🔹अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में मुलताई पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया । 🔹*घटना का विवरण-* दिनांक 16.04.26 को नाबालिक पीडिता द्वारा थाना मुलताई आकर रिपोर्ट किया कि *आरोपी रितिक विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा थाना आमला* द्वारा पीडिता को बार बार मैसेज कॉल करके बात करने के लिये दबाब बनाना , पीडीता का फोटो इंस्टाग्राम मे डाल कर बदनाम करने एवं आवेदिका व परिजनो को जान से मारने की धमकी देना , फरियादिया की रिपोर्ट पर *अपराध धारा 75(2),78(2),351(3)बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *पुलिस की कार्यवाही –* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये मुखबीर से सूचना प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतू थाना स्तर पर टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी रितिक पिता सुनिल विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा को ग्राम ससुन्द्रा से बमुस्किल घेरा बंदी पकडा एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.04.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया । 🔹*आरोपी का नाम* – *रितिक पिता सुनिल विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी ससुन्द्रा थाना आमला* 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरी. नरेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी मुलताई ,उनि मोनिका पटले ,आर प्रिंस, आऱ गोपाल, आर सेवाराम, आर कमलेश भलावी म.आर. छाया, सैनिक ज्वाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।1
- Convention on Aviation & Aerospace Safety and Quality ... एविएशन विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रखे विचार, एयर मार्शल जीएस बेदी, ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह ने किया सम्मानित, सम्मेलन में बनी सुझाव रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाएगी..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- बैतूल।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।3
- गोधना में ट्रांसफार्मर हटाकर जेई पर अवैध वसूली का आरोप: किसानों से कहा—‘पैसे दो, तभी लगेगी बिजली’”कलेक्टर से शिकायत मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत गोधना से शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की उन्होंने जहां बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर बलराम पंवार पर किसानों के साथ अवैध वसूली और दबाव बनाने के आरोप लगाया हैं। बताया जा रहा है कि सेमल नाला के पास बस्तीराम करोचे के खेत में लगा ट्रांसफार्मर जेई द्वारा जबरन निकलवा लिया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने इसका विरोध किया और बिजली कनेक्शन लेने की बात कहते हुए ट्रांसफार्मर न हटाने की अपील भी की, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। किसानों का आरोप है कि जेई बलराम पंवार उनसे खुलेआम पैसे की मांग कर रहे हैं और साफ तौर पर कह रहे हैं कि “पैसे दोगे तभी ट्रांसफार्मर लगेगा।” गांव के कई किसानों—चंदन यादव, आशीष यादव, कुलदीप यादव, रामदेव और बृजलाल—के पास बिजली कनेक्शन की रसीदें भी मौजूद हैं, इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई है। इतना ही नहीं, सुमरत कुमरे नामक किसान से 21,500 रुपये लेने के बाद भी आज तक कोई रसीद नहीं दी गई। पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों का यह भी आरोप है कि जेई उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं कि “उनकी ऊपर तक पहुंच है, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” पिछले 10 दिनों से इलाके में बिजली ठप है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और वे भारी परेशानी झेल रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा, या किसानों को यूं ही शोषण का सामना करना1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी किसान रमेश देशमुख के खेत में विधुत शार्ट सर्किट से गेहूं की नरवई में भीषण आग लग गई देखते देखते आग चारों ओर फैलने लगी और जिससे खेतों में पड़ा पशुओं का भूसा जल गया वहीं हरे पेड़ भी आग से झुलस गए वहां डायल 112 की सुचना पर आठनेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया1
- Post by Manohar agrval Agrawal2
- पांढुर्णा:- सुनवाई न होने से भड़के कर्मचारी, 17 अप्रैल से काम बंद कर आंदोलन तेज.. सौंसर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक दिवसीय अवकाश के बाद 17 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सौंसर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिंदवाड़ा/पांढुर्णा को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को मुख्य मुद्दा बताया गया है, साथ ही प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी सौंसर डॉ. योगेश शुक्ला को हटाने की मांग भी रखी गई है। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी एकजुट होकर सिविल अस्पताल सौंसर के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों—अध्यक्ष नीलकंठ वीर खरे, सुनील वाहने, राजू खंडहित, प्रफुल्ल ठाकरे, इमाम खान, साजिद खान, सुरेश सोमकुंवर और रवि तिमाराम सहित अन्य ने जानकारी दी है।1
- मुलताई तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पेड़ गिर गया जिससे वहां खड़ी स्कार्पियो कार M P 04 BC 3106 उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार को नुकसान पंहुचा है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो कार मुलताई नगर कि बताई जा रही है वाहन मालिक शैलेश झलिए द्वारा बताया गया है कि अचानक हवा का भंवरा आया तने में कमजोर पेड़ अचानक गिर गया । पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के ऊपर पेड़ गिरने से उसका आगे और ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस घटना के बाद तहसील परिसर में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पेड़ों की समय-समय पर जांच और कटाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा प्रशासन के लिए एक सबक बन गया है।1