logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनोरा में बिजली सार्ट सर्किट से गेहूं की नरवई में लगी आग दमकल ने पाया काबू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी किसान रमेश देशमुख के खेत में विधुत शार्ट सर्किट से गेहूं की नरवई में भीषण आग लग गई देखते देखते आग चारों ओर फैलने लगी और जिससे खेतों में पड़ा पशुओं का भूसा जल गया वहीं हरे पेड़ भी आग से झुलस गए वहां डायल 112 की सुचना पर आठनेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

6 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

धनोरा में बिजली सार्ट सर्किट से गेहूं की नरवई में लगी आग दमकल ने पाया काबू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी किसान रमेश देशमुख के खेत में विधुत शार्ट सर्किट से गेहूं की नरवई में भीषण आग लग गई देखते देखते आग चारों ओर फैलने लगी और जिससे खेतों में पड़ा पशुओं का भूसा जल गया वहीं हरे पेड़ भी आग से झुलस गए वहां डायल 112 की सुचना पर आठनेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

More news from Betul and nearby areas
  • मुलताई तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पेड़ गिर गया जिससे वहां खड़ी स्कार्पियो कार M P 04 BC 3106 उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार को नुकसान पंहुचा है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो कार मुलताई नगर कि बताई जा रही है वाहन मालिक शैलेश झलिए द्वारा बताया गया है कि अचानक हवा का भंवरा आया तने में कमजोर पेड़ अचानक गिर गया । पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के ऊपर पेड़ गिरने से उसका आगे और ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस घटना के बाद तहसील परिसर में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पेड़ों की समय-समय पर जांच और कटाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा प्रशासन के लिए एक सबक बन गया है।
    1
    मुलताई तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पेड़ गिर गया जिससे वहां खड़ी स्कार्पियो कार M P 04 BC 3106 उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार को नुकसान पंहुचा है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो कार मुलताई नगर कि बताई जा रही है वाहन मालिक शैलेश झलिए द्वारा बताया गया है कि अचानक हवा का भंवरा आया तने में कमजोर पेड़ अचानक गिर गया । पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कार के ऊपर पेड़ गिरने से उसका आगे और ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस घटना के बाद तहसील परिसर में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पेड़ों की समय-समय पर जांच और कटाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा प्रशासन के लिए एक सबक बन गया है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • लोकसभा में महिला बिल पर मोदीजी का संबोधन, पहुंची महिलाएं, बीजेपी महिला सांसदों के साथ नितिन नबीन का संसद प्रवेश, पिछड़ा आदिवासी महिलाओं को आरक्षण की राहुल ने की मांग, शाह बोले मुस्लिम महिला आरक्षण तो दूर बात धर्म के आधार पर आरक्षण मंजूर नहीं, प्रियंका ने घेरा शाह को और अखिलेश ने रेखा गुप्ता को बताया बीजेपी की एकमात्र और वो भी आधी मुख्यमंत्री... देखिए महिला आरक्षण बिल पर नोंकझोंक राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    लोकसभा में महिला बिल पर मोदीजी का संबोधन, पहुंची महिलाएं, बीजेपी महिला सांसदों के साथ नितिन नबीन का संसद प्रवेश, पिछड़ा आदिवासी महिलाओं को आरक्षण की राहुल ने की मांग, शाह बोले मुस्लिम महिला आरक्षण तो दूर बात धर्म के आधार पर आरक्षण मंजूर नहीं, प्रियंका ने घेरा शाह को और अखिलेश ने रेखा गुप्ता को बताया बीजेपी की एकमात्र और वो भी आधी मुख्यमंत्री... देखिए महिला आरक्षण बिल पर नोंकझोंक राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    22 hrs ago
  • बैतूल।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी मयूर जोशी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। 🔹 *मामले का विवरण:* वर्ष 2017-2018 में तत्कालीन उप संचालक उद्यानिकी विभाग बैतूल आशा उपवंशी द्वारा जिला पंचायत भवन में बैठक आयोजित कर लगभग 100 किसानों को एकत्रित किया गया था। बैठक में UWEGO Agri Solution Pvt. Ltd. इंदौर के माध्यम से मुनगा (सहजन) के पौधे उपलब्ध कराने एवं उनकी पत्तियों एवं फल की खरीदी करने का प्रलोभन दिया गया। 🔹किसानों को बताया गया कि प्रत्येक मुनगा पौधा 20 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा तथा 5 वर्षों तक उसकी देखरेख एवं उत्पाद की खरीदी संस्था द्वारा की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों से 20-20 हजार रुपये संस्था के बैंक खाते में जमा कराए गए। 🔹संस्था द्वारा कुछ किसानों को पौधे देने के बाद शेष किसानों से धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हो गए। 🔹*पुलिस कार्रवाई:* उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1152/24 धारा 406, 420 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण में पूर्व में सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग डॉ. आशा उपवंशी पति कैलाश वासेवार, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र), हाल सिवनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के दौरान *मुख्य आरोपी UWEGO Agri Solution Pvt. Ltd. इंदौर के संचालक मयूर जोशी पिता योगेन्द्र नारायण जोशी निवासी विजय नगर, इंदौर* को पुलिस टीम द्वारा इंदौर से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। *सराहनीय भूमिका:* इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, प्रआर 64 तरूण पटेल, प्रआर 369 शिव कुमार, आर 432 दुर्गेश वर्मा एवं आर 535 कुमेश इवनाती की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस अधीक्षक की अपील:* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा दिए गए निवेश, कृषि योजना या अधिक लाभ के प्रलोभन में आने से पूर्व उसकी पूर्ण जांच-पड़ताल अवश्य करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। PRO Police Betul
    2
    बैतूल।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी मयूर जोशी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।
🔹 *मामले का विवरण:* 
वर्ष 2017-2018 में तत्कालीन उप संचालक उद्यानिकी विभाग बैतूल आशा उपवंशी द्वारा जिला पंचायत भवन में बैठक आयोजित कर लगभग 100 किसानों को एकत्रित किया गया था। बैठक में UWEGO Agri Solution Pvt. Ltd. इंदौर के माध्यम से मुनगा (सहजन) के पौधे उपलब्ध कराने एवं उनकी पत्तियों एवं फल की खरीदी करने का प्रलोभन दिया गया।
🔹किसानों को बताया गया कि प्रत्येक मुनगा पौधा 20 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा तथा 5 वर्षों तक उसकी देखरेख एवं उत्पाद की खरीदी संस्था द्वारा की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों से 20-20 हजार रुपये संस्था के बैंक खाते में जमा कराए गए।
🔹संस्था द्वारा कुछ किसानों को पौधे देने के बाद शेष किसानों से धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हो गए।
🔹*पुलिस कार्रवाई:* 
उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1152/24 धारा 406, 420 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹प्रकरण में पूर्व में सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग डॉ. आशा उपवंशी पति कैलाश वासेवार, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र), हाल सिवनी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विवेचना के दौरान *मुख्य आरोपी UWEGO Agri Solution Pvt. Ltd. इंदौर के संचालक मयूर जोशी पिता योगेन्द्र नारायण जोशी निवासी विजय नगर, इंदौर* को पुलिस टीम द्वारा इंदौर से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
*सराहनीय भूमिका:* 
इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, प्रआर 64 तरूण पटेल, प्रआर 369 शिव कुमार, आर 432 दुर्गेश वर्मा एवं आर 535 कुमेश इवनाती की सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस अधीक्षक की अपील:* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा दिए गए निवेश, कृषि योजना या अधिक लाभ के प्रलोभन में आने से पूर्व उसकी पूर्ण जांच-पड़ताल अवश्य करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
PRO Police Betul
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Insan matlabi ho sakta hai aur Janwar nahin Hai
    1
    Insan matlabi ho sakta hai aur Janwar nahin Hai
    user_DK. Kumar
    DK. Kumar
    Farmer Shahpur, Bhopal•
    1 hr ago
  • पांढुर्णा:- सुनवाई न होने से भड़के कर्मचारी, 17 अप्रैल से काम बंद कर आंदोलन तेज.. सौंसर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक दिवसीय अवकाश के बाद 17 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सौंसर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिंदवाड़ा/पांढुर्णा को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को मुख्य मुद्दा बताया गया है, साथ ही प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी सौंसर डॉ. योगेश शुक्ला को हटाने की मांग भी रखी गई है। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी एकजुट होकर सिविल अस्पताल सौंसर के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों—अध्यक्ष नीलकंठ वीर खरे, सुनील वाहने, राजू खंडहित, प्रफुल्ल ठाकरे, इमाम खान, साजिद खान, सुरेश सोमकुंवर और रवि तिमाराम सहित अन्य ने जानकारी दी है।
    1
    पांढुर्णा:-
सुनवाई न होने से भड़के कर्मचारी, 17 अप्रैल से काम बंद कर आंदोलन तेज..
सौंसर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक दिवसीय अवकाश के बाद 17 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सौंसर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिंदवाड़ा/पांढुर्णा को आवेदन सौंपा गया है।
आवेदन में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को मुख्य मुद्दा बताया गया है, साथ ही प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी सौंसर डॉ. योगेश शुक्ला को हटाने की मांग भी रखी गई है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी एकजुट होकर सिविल अस्पताल सौंसर के सामने प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों—अध्यक्ष नीलकंठ वीर खरे, सुनील वाहने, राजू खंडहित, प्रफुल्ल ठाकरे, इमाम खान, साजिद खान, सुरेश सोमकुंवर और रवि तिमाराम सहित अन्य ने जानकारी दी है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जमीनी विवाद में:बरसाली में पाइप-डंडों से पीट-पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या,गंज थाना क्षेत्र का मामला बैतूल गंज थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसाली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच लाखापुर-जामठी बरसाली के 5 से 6 लोगों ने मिलकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बाबुराव सातनकर, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस से 2014 में रिटायर्ड हुए थे, को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब उनके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बाबुराव हमलापुर में रहते थे लेकिन उनकी खेती की जमीन बरसाली में है। इसी जमीन को लेकर साल 2014 में भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्हें सजा भी हुई थी। हालांकि बाद में राजस्व विभाग से वे यह जमीन जीत गए थे और तभी से खेती कर रहे थे। लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। आज सुबह उसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में ओमप्रकाश यादव, आकाश यादव, नवीन यादव और संजय यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है—क्या जमीनी विवाद अब भी जान लेने की वजह बनते रहेंगे?
    1
    जमीनी विवाद में:बरसाली में पाइप-डंडों से पीट-पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या,गंज थाना क्षेत्र का मामला 
बैतूल गंज थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसाली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच लाखापुर-जामठी बरसाली के 5 से 6 लोगों ने मिलकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल बाबुराव सातनकर, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस से 2014 में रिटायर्ड हुए थे, को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब उनके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बाबुराव हमलापुर में रहते थे लेकिन उनकी खेती की जमीन बरसाली में है। इसी जमीन को लेकर साल 2014 में भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्हें सजा भी हुई थी। हालांकि बाद में राजस्व विभाग से वे यह जमीन जीत गए थे और तभी से खेती कर रहे थे।
लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। आज सुबह उसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में ओमप्रकाश यादव, आकाश यादव, नवीन यादव और संजय यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।
मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है—क्या जमीनी विवाद अब भी जान लेने की वजह बनते रहेंगे?
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के पृथक पृथक 02 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार कार्यवाही का विवरण - थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई के माननीय न्यायालय द्वारा पृथक पृथक थाना मुलताई के 02 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई को व्ही.आई.पी. स्कूल मुलताई हाईवे के पास से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया । पकडा एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी का नाम - अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, प्र.आर. गजराज आर. विवेक की मुख्य भूमिका रही है ।
    1
    बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के पृथक पृथक 02 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार 
कार्यवाही का विवरण -
थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई के माननीय न्यायालय द्वारा पृथक पृथक थाना मुलताई के 02 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई को व्ही.आई.पी. स्कूल मुलताई हाईवे के पास  से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया । पकडा एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । 
आरोपी का नाम - अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 साल निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई 
मुख्य भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, प्र.आर. गजराज आर. विवेक की मुख्य भूमिका रही है ।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    12 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.