पीट-पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या, जमीनी विवाद में:बरसाली में पाइप-डंडों से पीट-पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या,गंज थाना क्षेत्र का मामला बैतूल गंज थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसाली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच लाखापुर-जामठी बरसाली के 5 से 6 लोगों ने मिलकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बाबुराव सातनकर, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस से 2014 में रिटायर्ड हुए थे, को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब उनके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बाबुराव हमलापुर में रहते थे लेकिन उनकी खेती की जमीन बरसाली में है। इसी जमीन को लेकर साल 2014 में भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्हें सजा भी हुई थी। हालांकि बाद में राजस्व विभाग से वे यह जमीन जीत गए थे और तभी से खेती कर रहे थे। लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। आज सुबह उसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में ओमप्रकाश यादव, आकाश यादव, नवीन यादव और संजय यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है—क्या जमीनी विवाद अब भी जान लेने की वजह बनते रहेंगे?
पीट-पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या, जमीनी विवाद में:बरसाली में पाइप-डंडों से पीट-पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या,गंज थाना क्षेत्र का मामला बैतूल गंज थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसाली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच लाखापुर-जामठी बरसाली के 5 से 6 लोगों ने मिलकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बाबुराव सातनकर, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस से 2014 में रिटायर्ड हुए थे, को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब उनके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बाबुराव हमलापुर में रहते थे लेकिन उनकी खेती की जमीन बरसाली में है। इसी जमीन को लेकर साल 2014 में भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्हें सजा भी हुई थी। हालांकि बाद में राजस्व विभाग से वे यह जमीन जीत गए थे और तभी से खेती कर रहे थे। लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। आज सुबह उसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में ओमप्रकाश यादव, आकाश यादव, नवीन यादव और संजय यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है—क्या जमीनी विवाद अब भी जान लेने की वजह बनते रहेंगे?
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी मयूर जोशी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। 🔹 *मामले का विवरण:* वर्ष 2017-2018 में तत्कालीन उप संचालक उद्यानिकी विभाग बैतूल आशा उपवंशी द्वारा जिला पंचायत भवन में बैठक आयोजित कर लगभग 100 किसानों को एकत्रित किया गया था। बैठक में UWEGO Agri Solution Pvt. Ltd. इंदौर के माध्यम से मुनगा (सहजन) के पौधे उपलब्ध कराने एवं उनकी पत्तियों एवं फल की खरीदी करने का प्रलोभन दिया गया। 🔹किसानों को बताया गया कि प्रत्येक मुनगा पौधा 20 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा तथा 5 वर्षों तक उसकी देखरेख एवं उत्पाद की खरीदी संस्था द्वारा की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों से 20-20 हजार रुपये संस्था के बैंक खाते में जमा कराए गए। 🔹संस्था द्वारा कुछ किसानों को पौधे देने के बाद शेष किसानों से धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हो गए। 🔹*पुलिस कार्रवाई:* उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1152/24 धारा 406, 420 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण में पूर्व में सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग डॉ. आशा उपवंशी पति कैलाश वासेवार, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र), हाल सिवनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के दौरान *मुख्य आरोपी UWEGO Agri Solution Pvt. Ltd. इंदौर के संचालक मयूर जोशी पिता योगेन्द्र नारायण जोशी निवासी विजय नगर, इंदौर* को पुलिस टीम द्वारा इंदौर से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। *सराहनीय भूमिका:* इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, प्रआर 64 तरूण पटेल, प्रआर 369 शिव कुमार, आर 432 दुर्गेश वर्मा एवं आर 535 कुमेश इवनाती की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस अधीक्षक की अपील:* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा दिए गए निवेश, कृषि योजना या अधिक लाभ के प्रलोभन में आने से पूर्व उसकी पूर्ण जांच-पड़ताल अवश्य करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। PRO Police Betul2
- मुलताई तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक पेड़ गिर गया जिससे वहां खड़ी स्कार्पियो कार M P 04 BC 3106 उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार को नुकसान पंहुचा है, हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील प्रांगण में खड़ी स्कार्पियो कार मुलताई नगर कि बताई जा रही है वाहन मालिक शैलेश झलिए द्वारा बताया गया है कि अचानक हवा का भंवरा आया तने में कमजोर पेड़ अचानक गिर गया । पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के ऊपर पेड़ गिरने से उसका आगे और ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस घटना के बाद तहसील परिसर में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पेड़ों की समय-समय पर जांच और कटाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा प्रशासन के लिए एक सबक बन गया है।1
- Post by DK. Kumar1
- Convention on Aviation & Aerospace Safety and Quality ... एविएशन विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रखे विचार, एयर मार्शल जीएस बेदी, ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह ने किया सम्मानित, सम्मेलन में बनी सुझाव रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाएगी..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।1
- जमीनी विवाद में:बरसाली में पाइप-डंडों से पीट-पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या,गंज थाना क्षेत्र का मामला बैतूल गंज थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरसाली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच लाखापुर-जामठी बरसाली के 5 से 6 लोगों ने मिलकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बाबुराव सातनकर, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस से 2014 में रिटायर्ड हुए थे, को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब उनके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बाबुराव हमलापुर में रहते थे लेकिन उनकी खेती की जमीन बरसाली में है। इसी जमीन को लेकर साल 2014 में भी विवाद हुआ था, जिसमें उन्हें सजा भी हुई थी। हालांकि बाद में राजस्व विभाग से वे यह जमीन जीत गए थे और तभी से खेती कर रहे थे। लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। आज सुबह उसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में ओमप्रकाश यादव, आकाश यादव, नवीन यादव और संजय यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है—क्या जमीनी विवाद अब भी जान लेने की वजह बनते रहेंगे?1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल।अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में मुलताई पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया । *घटना का विवरण-* दिनांक 16.04.26 को नाबालिक पीडिता द्वारा थाना मुलताई आकर रिपोर्ट किया कि *आरोपी रितिक विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा थाना आमला* द्वारा पीडिता को बार बार मैसेज कॉल करके बात करने के लिये दबाब बनाना , पीडीता का फोटो इंस्टाग्राम मे डाल कर बदनाम करने एवं आवेदिका व परिजनो को जान से मारने की धमकी देना , फरियादिया की रिपोर्ट पर *अपराध धारा 75(2),78(2),351(3)बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की कार्यवाही –* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये मुखबीर से सूचना प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतू थाना स्तर पर टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी रितिक पिता सुनिल विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा को ग्राम ससुन्द्रा से बमुस्किल घेरा बंदी पकडा एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.04.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया । *आरोपी का नाम* – *रितिक पिता सुनिल विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी ससुन्द्रा थाना आमला* *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरी. नरेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी मुलताई ,उनि मोनिका पटले ,आर प्रिंस, आऱ गोपाल, आर सेवाराम, आर कमलेश भलावी म.आर. छाया, सैनिक ज्वाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।2