logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करोड़ों का बजट, हकीकत में बोरा-चटाई: महुआडांड़ के स्कूलों में फर्श पर बैठकर 'भविष्य' गढ़ रहे मासूम* रामप्रवेश गुप्ता एक तरफ देश अंतरिक्ष में नए आयाम छू रहा है और "डिजिटल इंडिया" का सपना देखा जा रहा है, वहीं लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड की तस्वीरें सिस्टम की पोल खोलती नजर आ रही हैं। यहाँ प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे मासूम बच्चे आज भी धूल और नमी से भरे फर्श पर बोरा व चटाई बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ​सरकारी दावों और करोड़ों के शिक्षा बजट के बीच राजकीय प्राथमिक उत्क्रमित विद्यालय, टुकूडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अंबाकोना की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इन स्कूलों की दीवारों पर टंगे 'स्मार्ट क्लास' के पोस्टर व्यवस्था के इस खोखलेपन पर मानो तंज कस रहे हों। *​न टेबल, न बेंच... मौसम की मार के बीच पढ़ाई की परीक्षा* ​दोनों विद्यालयों में न तो टेबल हैं और न ही बेंच। क्लासरूम में सिर्फ फटे-पुराने बोरे या चटाई बिछी हैं। बच्चे ठिठुरती ठंड, तपती गर्मी और बरसात की सीलन भरी जमीन पर सिमटकर गणित के सवाल हल करते हैं और कविताएं याद करते हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों को पढ़ाई से ज्यादा मौसम की मार और असुविधाओं से लड़ना पड़ रहा है। *​"सर! इस बार तो बेंच आएगा ना?" — बेबस शिक्षकों के छलके आंसू* ​शिक्षकों के अनुसार, वे लगातार प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ​"मैं पिछले कई वर्षों से यहाँ पढ़ा रहा हूँ। विभाग को दर्जनों बार पत्र लिखे, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है कि 'फाइल प्रक्रिया में है'। मासूम बच्चे रोज पूछते हैं - 'सर, इस बार बेंच आएगा ना?' मेरे पास उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं होता।" — सरयू राम दिवाकर, प्रधानाचार्य (प्रा. उ. वि. टुकूडीह) "स्कूल में 70 से ज्यादा बच्चे नामांकित हैं।अभिभावक सीधे सवाल करते हैं कि जब बैठने की जगह ही नहीं है तो बच्चों को स्कूल क्यों भेजें? सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि इन मासूमों को कम से कम बुनियादी सम्मान तो मिले।" — झगर नगेसिया, प्रधानाचार्य (उ. म. वि. अंबाकोना) *​ग्रामीणों का आरोप: फाइलों में पास फर्नीचर, धरातल पर शून्य* ​स्थानीय ग्रामीणों में इस प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि फर्नीचर और इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कागजों पर टेंडर पास हो जाते हैं और फंड जारी होता है, लेकिन कमीशनखोरी और लालफीताशाही के कारण सामान कभी स्कूल के गेट तक नहीं पहुँचता। *​15 दिनों का अल्टीमेटम* ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि 15 दिनों के भीतर महुआडांड़ प्रखंड के इन स्कूलों में टेबल और बेंच की व्यवस्था की जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्या 'डिजिटल इंडिया' के दौर में महुआडांड प्रखण्ड के इन मासूमों को बैठने के लिए एक बेंच मिलना भी इतना मुश्किल है? जिला प्रशासन को इस पर अविलंब संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

8 hrs ago
user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
8 hrs ago

करोड़ों का बजट, हकीकत में बोरा-चटाई: महुआडांड़ के स्कूलों में फर्श पर बैठकर 'भविष्य' गढ़ रहे मासूम* रामप्रवेश गुप्ता एक तरफ देश अंतरिक्ष में नए आयाम छू रहा है और "डिजिटल इंडिया" का सपना देखा जा रहा है, वहीं लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड की तस्वीरें सिस्टम की पोल खोलती नजर आ रही हैं। यहाँ प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे मासूम बच्चे आज भी धूल और नमी से भरे फर्श पर बोरा व चटाई बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ​सरकारी दावों और करोड़ों के शिक्षा बजट के बीच राजकीय प्राथमिक उत्क्रमित विद्यालय, टुकूडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अंबाकोना की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इन स्कूलों की दीवारों पर टंगे 'स्मार्ट क्लास' के पोस्टर व्यवस्था के इस खोखलेपन पर मानो तंज कस रहे हों। *​न टेबल, न बेंच... मौसम की मार के बीच पढ़ाई की परीक्षा* ​दोनों विद्यालयों में न तो टेबल हैं और न ही बेंच। क्लासरूम में सिर्फ फटे-पुराने बोरे या चटाई बिछी हैं। बच्चे ठिठुरती ठंड, तपती गर्मी और बरसात की सीलन भरी जमीन पर सिमटकर गणित के सवाल हल करते हैं और कविताएं याद करते हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों को पढ़ाई से ज्यादा मौसम की मार और असुविधाओं से लड़ना पड़ रहा है। *​"सर! इस बार तो बेंच आएगा ना?" — बेबस शिक्षकों के छलके आंसू* ​शिक्षकों के अनुसार, वे लगातार प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ​"मैं पिछले कई

83b54f2c-867b-443f-a314-9da4d39b2614

वर्षों से यहाँ पढ़ा रहा हूँ। विभाग को दर्जनों बार पत्र लिखे, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है कि 'फाइल प्रक्रिया में है'। मासूम बच्चे रोज पूछते हैं - 'सर, इस बार बेंच आएगा ना?' मेरे पास उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं होता।" — सरयू राम दिवाकर, प्रधानाचार्य (प्रा. उ. वि. टुकूडीह) "स्कूल में 70 से ज्यादा बच्चे नामांकित हैं।अभिभावक सीधे सवाल करते हैं कि जब बैठने की जगह ही नहीं है तो बच्चों को स्कूल क्यों भेजें? सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि इन मासूमों को कम से कम बुनियादी सम्मान तो मिले।" — झगर नगेसिया, प्रधानाचार्य (उ. म. वि. अंबाकोना) *​ग्रामीणों का आरोप: फाइलों में पास फर्नीचर, धरातल पर शून्य* ​स्थानीय ग्रामीणों में इस प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि फर्नीचर और इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कागजों पर टेंडर पास हो जाते हैं और फंड जारी होता है, लेकिन कमीशनखोरी और लालफीताशाही के कारण सामान कभी स्कूल के गेट तक नहीं पहुँचता। *​15 दिनों का अल्टीमेटम* ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि 15 दिनों के भीतर महुआडांड़ प्रखंड के इन स्कूलों में टेबल और बेंच की व्यवस्था की जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्या 'डिजिटल इंडिया' के दौर में महुआडांड प्रखण्ड के इन मासूमों को बैठने के लिए एक बेंच मिलना भी इतना मुश्किल है? जिला प्रशासन को इस पर अविलंब संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • JPSC JSSC छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखंड JPSC JSSC छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखंड
    1
    JPSC JSSC छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखंड
JPSC JSSC छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखंड
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सालों से जर्जर सड़क परेशान जनता.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viral #road #ranchi #pani
    1
    सालों से जर्जर सड़क परेशान जनता.? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viral #road #ranchi #pani
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • कृपया प्रकाशनार्थ: ============ *दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष रहेगा अमर, उनके अधूरे सपनों को करेंगे साकार: झारखंड आंदोलनकारी महासभा* *निरू शांति भगत ने कहा, जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि* कृपया प्रकाशनार्थ: ============ *दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष रहेगा अमर, उनके अधूरे सपनों को करेंगे साकार: झारखंड आंदोलनकारी महासभा* *निरू शांति भगत ने कहा, जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि* *मो. कयूम खान बोले– शिबू सोरेन करोड़ों लोगों की आशा, विश्वास और संघर्ष के प्रतीक थे* *अनिल कुमार भगत बोले, दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक* लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति की ओर से मंगलवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत के आवासीय परिसर में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आंदोलनकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, न्याय और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा।उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान की लड़ाई को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और उनके संघर्ष की गाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। केंद्रीय प्रधान महासचिव मो. कयूम खान ने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आशा, विश्वास और जनसंघर्ष के प्रतीक थे। उनका सादा जीवन, अटूट संकल्प और जनसेवा की भावना सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा करें तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करें।कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष अमर किंडो, सचिव विशेषण भगत, उपाध्यक्ष उषा रानी लकड़ा, मनोज उरांव एवं सूरज मोहन लकड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने तथा जल, जंगल, जमीन और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे
    2
    कृपया प्रकाशनार्थ:
============

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष रहेगा अमर, उनके अधूरे सपनों को करेंगे साकार: झारखंड आंदोलनकारी महासभा*

*निरू शांति भगत ने कहा, जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि*

कृपया प्रकाशनार्थ:
============
*दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष रहेगा अमर, उनके अधूरे सपनों को करेंगे साकार: झारखंड आंदोलनकारी महासभा*
*निरू शांति भगत ने कहा, जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि*
*मो. कयूम खान बोले– शिबू सोरेन करोड़ों लोगों की आशा, विश्वास और संघर्ष के प्रतीक थे*
*अनिल कुमार भगत बोले, दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक* 
लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति की ओर से मंगलवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत के आवासीय परिसर में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आंदोलनकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, न्याय और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा।उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान की लड़ाई को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और उनके संघर्ष की गाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। केंद्रीय प्रधान महासचिव मो. कयूम खान ने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आशा, विश्वास और जनसंघर्ष के प्रतीक थे। उनका सादा जीवन, अटूट संकल्प और जनसेवा की भावना सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा करें तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करें।कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष अमर किंडो, सचिव विशेषण भगत, उपाध्यक्ष उषा रानी लकड़ा, मनोज उरांव एवं सूरज मोहन लकड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने तथा जल, जंगल, जमीन और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे
    user_Vijay kumar. vidhyarthi
    Vijay kumar. vidhyarthi
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!... छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर रहा है कि पत्थलगांव के खाद व्यापारी खुशी से फूले नहीं समा रहे! खाद की कालाबाजारी को लेकर पत्थलगांव में यह दूसरा बड़ा धमाका हुआ है। ऐसा लगता है कि सरकार बदलने के बाद सबसे ज़्यादा ‘विकास’ पत्थलगांव के खाद-बीज विक्रेताओं की तिजोरियों और स्थानीय अधिकारियों की निष्ठा में हुआ है! ‘चूना लगाने’ की लाइव वर्कशॉप: अन्नपूर्णा खाद भंडार - दुकान में बैठकर मुस्कुराते हुए व्यापारी महोदय का अंदाज़ किसी अंतरराष्ट्रीय बिजनेस गुरु से कम नहीं है। कैमरे में साफ रिकॉर्ड हो रहा है - "सामने वाला जितने में चूतिया बन जाए, उतना वसूल लो"! MRP का नया फॉर्मूला: ₹266.50 का माल ₹350 बताकर बेचो या ₹550 ऐंठ लो। व्यापारी का गणित इतना मजबूत है कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी कब्र में बैठकर नोट्स बना रहे होंगे! डिजिटल इंडिया का असली उपयोग: झकड़पुर के नंदू जैसे गरीब किसान आते हैं, ऑनलाइन पेमेंट (PayTM/PhonePe) भी करते हैं, लेकिन पक्की रसीद मांगने पर व्यापारी को अचानक 'भूलने की बीमारी' हो जाती है। अंगूठा सरकार का, जेब व्यापारी की: पॉस (POS) मशीन पर किसान का अंगूठा तो लग जाता है, पर खाद की बोरी के साथ किसान का पूरा बजट ही स्वाहा हो जाता है। अधिकारियों की भक्ति : ‘व्यापारी शरणं गच्छामि’ - कृषि विभाग के अधिकारी इतने ‘ईमानदार’ और ‘वफादार’ हो चुके हैं कि उन्हें दुकानों पर सब कुछ 'सब चंगा सी' नज़र आता है। ऐसा लगता है कि अधिकारियों को खाद नहीं, बल्कि व्यापारियों के प्रेम का विशेष ‘टॉनिक’ पिलाया जा रहा है! मुख्यमंत्री के अपने गृह ज़िले में उड़नदस्ते शायद इतने उड़ चुके हैं कि ज़मीन पर क्या लूट मच रही है, यह देखने की फुर्सत किसी को नहीं है। जब मुख्यमंत्री के अपने गढ़ में ही व्यापारी यह साबित करने पर तुले हैं कि "राजा कोई भी हो, हुकूमत तो हमारी ही चलेगी," तो आम जनता सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही है—साहब, यह अधिकारियों की चाटुकारिता का असर है या सत्ता के संरक्षण की मलाई? किसान खेतों में खाद डालने गया था, पर पत्थलगांव के बाजार ने किसान का ही 'खाद' बना दिया!
    3
    पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर रहा है कि पत्थलगांव के खाद व्यापारी खुशी से फूले नहीं समा रहे! खाद की कालाबाजारी को लेकर पत्थलगांव में यह दूसरा बड़ा धमाका हुआ है। ऐसा लगता है कि सरकार बदलने के बाद सबसे ज़्यादा ‘विकास’ पत्थलगांव के खाद-बीज विक्रेताओं की तिजोरियों और स्थानीय अधिकारियों की निष्ठा में हुआ है!
‘चूना लगाने’ की लाइव वर्कशॉप: अन्नपूर्णा खाद भंडार - दुकान में बैठकर मुस्कुराते हुए व्यापारी महोदय का अंदाज़ किसी अंतरराष्ट्रीय बिजनेस गुरु से कम नहीं है। कैमरे में साफ रिकॉर्ड हो रहा है - "सामने वाला जितने में चूतिया बन जाए, उतना वसूल लो"!
MRP का नया फॉर्मूला: ₹266.50 का माल ₹350 बताकर बेचो या ₹550 ऐंठ लो। व्यापारी का गणित इतना मजबूत है कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी कब्र में बैठकर नोट्स बना रहे होंगे!
डिजिटल इंडिया का असली उपयोग: झकड़पुर के नंदू जैसे गरीब किसान आते हैं, ऑनलाइन पेमेंट (PayTM/PhonePe) भी करते हैं, लेकिन पक्की रसीद मांगने पर व्यापारी को अचानक 'भूलने की बीमारी' हो जाती है।
अंगूठा सरकार का, जेब व्यापारी की: पॉस (POS) मशीन पर किसान का अंगूठा तो लग जाता है, पर खाद की बोरी के साथ किसान का पूरा बजट ही स्वाहा हो जाता है।
अधिकारियों की भक्ति : ‘व्यापारी शरणं गच्छामि’ - कृषि विभाग के अधिकारी इतने ‘ईमानदार’ और ‘वफादार’ हो चुके हैं कि उन्हें दुकानों पर सब कुछ 'सब चंगा सी' नज़र आता है। ऐसा लगता है कि अधिकारियों को खाद नहीं, बल्कि व्यापारियों के प्रेम का विशेष ‘टॉनिक’ पिलाया जा रहा है! मुख्यमंत्री के अपने गृह ज़िले में उड़नदस्ते शायद इतने उड़ चुके हैं कि ज़मीन पर क्या लूट मच रही है, यह देखने की फुर्सत किसी को नहीं है।
जब मुख्यमंत्री के अपने गढ़ में ही व्यापारी यह साबित करने पर तुले हैं कि "राजा कोई भी हो, हुकूमत तो हमारी ही चलेगी," तो आम जनता सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही है—साहब, यह अधिकारियों की चाटुकारिता का असर है या सत्ता के संरक्षण की मलाई?
किसान खेतों में खाद डालने गया था, पर पत्थलगांव के बाजार ने किसान का ही 'खाद' बना दिया!
    user_ANURAG
    ANURAG
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • “मां-बेटे के बीच जमीन विवाद! बिना बताए जमीन बेचने के बाद बेटे ने उठाया बड़ा कदम” जमीन विवाद में बेटा ने कहा...
    1
    “मां-बेटे के बीच जमीन विवाद! बिना बताए जमीन बेचने के बाद बेटे ने उठाया बड़ा कदम”
जमीन विवाद में बेटा ने कहा...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त” DAV स्कूल में दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई, CCTV सामने आते ही दो शिक्षक बर्खास्त बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल से छात्रों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप दो शिक्षकों पर लगा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। मामूली बात पर बंद कमरे में पिटाई का आरोप मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी और समय पर बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दोनों छात्रों को कथित तौर पर बंद कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां शिक्षकों ने डंडे से दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद दोनों छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। आरोप यह भी है कि बच्चों को घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने घर पर इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। CCTV फुटेज ने खोली घटना की पोल मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फुटेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों के साथ कथित मारपीट के इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।
    2
    “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त”
DAV स्कूल में दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई, CCTV सामने आते ही दो शिक्षक बर्खास्त
बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल से छात्रों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप दो शिक्षकों पर लगा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है।
मामूली बात पर बंद कमरे में पिटाई का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी और समय पर बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दोनों छात्रों को कथित तौर पर बंद कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां शिक्षकों ने डंडे से दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की।
घटना के बाद दोनों छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। आरोप यह भी है कि बच्चों को घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने घर पर इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
CCTV फुटेज ने खोली घटना की पोल
मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फुटेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया।
स्कूल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई
स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
छात्रों के साथ कथित मारपीट के इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • देवेंद्र नाथ महतो अनशन तोड़ दिए क्या.?😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #youtubeshorts #ranchi #news
    1
    देवेंद्र नाथ महतो अनशन तोड़ दिए क्या.?😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #youtubeshorts #ranchi #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • लातेहार समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उपायुक्त ने बताया कि 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। पात्र नागरिक 05 अगस्त से 04 सितम्बर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और सुधार के लिए प्रपत्र-8 से आवेदन किया जा सकता है।
    1
    लातेहार समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
उपायुक्त ने बताया कि 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। पात्र नागरिक 05 अगस्त से 04 सितम्बर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और सुधार के लिए प्रपत्र-8 से आवेदन किया जा सकता है।
    user_Ashish Kumar Baidya
    Ashish Kumar Baidya
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त”
    1
    “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त”
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.