Shuru
Apke Nagar Ki App…
“CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त”
Balrampur
“CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त”
More news from झारखंड and nearby areas
- जलसहियाओं की बैठक में टीकाकरण अभियान को लेकर दिए गए जरूरी निर्देश चिनियां: प्रखंड के सभी जलसहिया दीदियों के साथ शनिवार को चिनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएनएम बबीता कुमारी ने जलसहियाओं को टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने, पात्र बच्चों एवं लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने तथा निर्धारित समय पर टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एएनएम ने जलसहियाओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक ने भी जलसहियाओं को आवश्यक सुझाव देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जलसहियाओं की ग्रामीण स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके सहयोग से टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सकता है। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की जलसहिया दीदियां उपस्थित रहीं।1
- *विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न* आज शनिवार एक बजे दिन में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गेरुआ उचरी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पुनर्गठन की संपूर्ण प्रक्रिया पर्यवेक्षक संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं सहायक अध्यापक संजय कुमार गुप्ता की देखरेख में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई गई। आमसभा में नव चयनित 15 सदस्यों में से सर्वसम्मति से श्री शंभू राम को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सुचिता लकड़ा को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण कुमार, सहायक शिक्षक दिकदार उराँव सहित विद्यालय के शिक्षक, समिति के नवनिर्वाचित सदस्य एवं अन्य उपस्थित ग्रामीण मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सभी उपस्थित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई समिति विद्यालय के शैक्षणिक विकास, बेहतर प्रबंधन, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं विद्यालय के समग्र विकास में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।1
- करोड़ों का बजट, हकीकत में बोरा-चटाई: महुआडांड़ के स्कूलों में फर्श पर बैठकर 'भविष्य' गढ़ रहे मासूम* रामप्रवेश गुप्ता एक तरफ देश अंतरिक्ष में नए आयाम छू रहा है और "डिजिटल इंडिया" का सपना देखा जा रहा है, वहीं लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड की तस्वीरें सिस्टम की पोल खोलती नजर आ रही हैं। यहाँ प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे मासूम बच्चे आज भी धूल और नमी से भरे फर्श पर बोरा व चटाई बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। सरकारी दावों और करोड़ों के शिक्षा बजट के बीच राजकीय प्राथमिक उत्क्रमित विद्यालय, टुकूडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अंबाकोना की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इन स्कूलों की दीवारों पर टंगे 'स्मार्ट क्लास' के पोस्टर व्यवस्था के इस खोखलेपन पर मानो तंज कस रहे हों। *न टेबल, न बेंच... मौसम की मार के बीच पढ़ाई की परीक्षा* दोनों विद्यालयों में न तो टेबल हैं और न ही बेंच। क्लासरूम में सिर्फ फटे-पुराने बोरे या चटाई बिछी हैं। बच्चे ठिठुरती ठंड, तपती गर्मी और बरसात की सीलन भरी जमीन पर सिमटकर गणित के सवाल हल करते हैं और कविताएं याद करते हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों को पढ़ाई से ज्यादा मौसम की मार और असुविधाओं से लड़ना पड़ रहा है। *"सर! इस बार तो बेंच आएगा ना?" — बेबस शिक्षकों के छलके आंसू* शिक्षकों के अनुसार, वे लगातार प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। "मैं पिछले कई वर्षों से यहाँ पढ़ा रहा हूँ। विभाग को दर्जनों बार पत्र लिखे, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है कि 'फाइल प्रक्रिया में है'। मासूम बच्चे रोज पूछते हैं - 'सर, इस बार बेंच आएगा ना?' मेरे पास उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं होता।" — सरयू राम दिवाकर, प्रधानाचार्य (प्रा. उ. वि. टुकूडीह) "स्कूल में 70 से ज्यादा बच्चे नामांकित हैं।अभिभावक सीधे सवाल करते हैं कि जब बैठने की जगह ही नहीं है तो बच्चों को स्कूल क्यों भेजें? सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि इन मासूमों को कम से कम बुनियादी सम्मान तो मिले।" — झगर नगेसिया, प्रधानाचार्य (उ. म. वि. अंबाकोना) *ग्रामीणों का आरोप: फाइलों में पास फर्नीचर, धरातल पर शून्य* स्थानीय ग्रामीणों में इस प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि फर्नीचर और इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कागजों पर टेंडर पास हो जाते हैं और फंड जारी होता है, लेकिन कमीशनखोरी और लालफीताशाही के कारण सामान कभी स्कूल के गेट तक नहीं पहुँचता। *15 दिनों का अल्टीमेटम* ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि 15 दिनों के भीतर महुआडांड़ प्रखंड के इन स्कूलों में टेबल और बेंच की व्यवस्था की जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्या 'डिजिटल इंडिया' के दौर में महुआडांड प्रखण्ड के इन मासूमों को बैठने के लिए एक बेंच मिलना भी इतना मुश्किल है? जिला प्रशासन को इस पर अविलंब संज्ञान लेने की आवश्यकता है।2
- भावुक संध्या सारणी ओम शांति1
- पिताजी की तुलना भगवान, एक मजबूत वृक्ष, छत (आश्रय), और मार्गदर्शक से की जा सकती है, क्योंकि वे परिवार के लिए बिना कुछ कहे हर कठिन परिस्थिति में ढाल बनकर खड़े रहते हैं। जिसके सर पर पिता की साया हो उस पुत्र का किसी भी प्रकार की चिंता फिकर नहीं होती है l क्यो कि पिता माता ही एक ऐसे, जीवन के सच्चे मार्ग दर्शन करने वाले गुरु हैं l जो अपने से भी ऊपर पद पाने हर वक्त कामना करते हैं l वृक्ष (पेड़): जैसे एक पेड़ खुद तेज धूप सहकर अपनी छांव दूसरों को देता है, वैसे ही पिता परिवार की खुशी के लिए हर कष्ट सहते हैं। घर की छत: जैसे छत धूप, बारिश और आंधी से बचाती है, वैसे ही पिता का साया पूरे परिवार को सुरक्षित रखता है। कंधा और मार्गदर्शक: बचपन में जिनके कंधों पर बैठकर दुनिया देखते हैं, वही बड़े होने पर सही रास्ता दिखाते हैं। भगवान का रूप: जो बिना किसी स्वार्थ और दिखावे के अपनी संतान की सफलता के लिए समर्पित रहते हैं।1
- छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम हेमंत का पहला बयान आया सामने ! छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम हेमंत का पहला बयान आया सामने !1
- “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त” DAV स्कूल में दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई, CCTV सामने आते ही दो शिक्षक बर्खास्त बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल से छात्रों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप दो शिक्षकों पर लगा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। मामूली बात पर बंद कमरे में पिटाई का आरोप मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी और समय पर बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दोनों छात्रों को कथित तौर पर बंद कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां शिक्षकों ने डंडे से दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद दोनों छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। आरोप यह भी है कि बच्चों को घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने घर पर इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। CCTV फुटेज ने खोली घटना की पोल मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फुटेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों के साथ कथित मारपीट के इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।2
- “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त”1