Shuru
Apke Nagar Ki App…
महम्मद पुर
Ravi Kumar
महम्मद पुर
More news from बिहार and nearby areas
- मंडप पूजन के साथ रामनवमी की तैयारी शुरू, साहेबगंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा छपरा। रामनवमी के पावन अवसर को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा विधि-विधान से मंडप पूजन कर भव्य तैयारियों की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा पारंपरिक भव्यता और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। यह भव्य शोभायात्रा छपरा के साहेबगंज स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और विभिन्न धार्मिक दल शामिल होंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा, व्यवस्था और सजावट की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूरे मार्ग को भगवा पताकाओं और विद्युत सजावट से सजाया जाएगा। शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है। #रामनवमी #शोभायात्रा #छपरा #साहेबगंज #धार्मिकआयोजन1
- परसा टोला बनियापुर सारण में भव्य शोभा क्लश यात्रा1
- जनता बाजार थाना द्वारा गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा गया ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ : शराबबंदी वाले बिहार में कुर्सी से निकली शराब। जी हां गोपालगंज उत्पाद विभाग के बलथरी टीम के द्वारा कुचायकोट थाने के कुर्म टोला के पास से वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो नई कुर्सियों के बीच छुपा कर रखी गई 27 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि तस्कर पिछले पांच दिनों से लगातार नई कुर्सियों के आड़ में शराब तस्करी कर रहा था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के दनियाडी गांव निवासी ओम प्रकाश चौहान के 22 वर्षीय पुत्र रितेश के रूप में की गई । पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया...1
- reel banate banate raato raat chamk gaye ye ladka dekhiye1
- बहुआरा गांव केस पर उठे सवाल: कल्याणपुर थाना की कार्रवाई पर ग्रामीणों का विरोध, स्वर्ण प्रभात से निष्पक्ष जांच की मांग पूर्वी चंपारण के बहुआरा गांव में कथित त्रिकोणीय विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले को एकतरफा बनाकर निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है और असली दोषियों को बचाया जा रहा है। गांव वालों ने जिले के एसपी से खुद हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन और दबंगई से जुड़े इस विवाद में पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में है। वे न्याय की मांग करते हुए संविधान निर्माता भीमराव रामजी अंबेडकर के उस सिद्धांत का हवाला दे रहे हैं जिसमें निर्दोष को सजा न देने की बात कही गई है। क्या सच में जांच निष्पक्ष है या कहीं प्रशासनिक चूक हो रही है — पूरी रिपोर्ट में जानिए। #पूर्वी_चंपारण #कल्याणपुर_थाना #स्वर्ण_प्रभात #बिहार_पुलिस #ग्रामीण_न्याय #संविधान #भीमराव_अंबेडकर #जमीन_विवाद #निष्पक्ष_जांच #बिहार_समाचार #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा प्रतिभा का संगम, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल रहे विशिष्ट अतिथि । छपरा। Vivekanand International Public School में आयोजित “वार्षिकोत्सव दिवस” समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण महाराजगंज के सांसद Janardan Singh Sigriwal की उपस्थिति रही, जिन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूहगान ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार होते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #VivekanandInternationalPublicSchool #वार्षिकोत्सव2026 #JanardanSinghSigriwal #महाराजगंज #SchoolAnnualFunction #छात्र_प्रतिभा #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #educationnewsupdates #bbnmedialive1
- 🚗 सिर्फ ₹10,000 से शुरू करें Coolant का अपना बिज़नेस! अगर आप कम निवेश में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो Auto Coolant का काम आपके लिए बढ़िया मौका है। 🔥 हर महीने ₹15,000 से ₹25,000 तक कमाई की संभावना 🔥 कार, बाइक, ट्रैक्टर – हर जगह डिमांड 🔥 छोटा निवेश, तेज़ बिक्री, अच्छा मार्जिन गर्मी के सीजन में Coolant की बिक्री और भी तेज़ हो जाती है। आप अपने इलाके के गैराज, ऑटो पार्ट्स दुकानों और मैकेनिक से जुड़कर अच्छी कमाई शुरू कर सकते हैं। 👉 अगर आप डीलरशिप या डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी चाहते हैं, तो अभी संपर्क करें: 📞 9199319517 | 9262725204 मौका सही है, शुरुआत आज ही करें। #CoolantBusiness #AutoBusiness #LowInvestmentBusiness #EarnFromBusiness #SmallBusinessIdea1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गांव में एक सडक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब किशोरी सडक पार कर रही थी। मृतका की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के खरेया गांव निवासी भूषण साह की 13 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है। रानी बघउच गांव स्थित एक सरकारी स्क्ल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया है कि रानी कॉपी खरीदने के लिए सडक पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया किशोरी के सिर पर चढ गया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लिया और ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन शूरू कर दी है...1