Shuru
Apke Nagar Ki App…
परसा टोला बनियापुर सारण में भव्य शोभा क्लश यात्रा
एनामुल हक
परसा टोला बनियापुर सारण में भव्य शोभा क्लश यात्रा
More news from बिहार and nearby areas
- एक महीने में 1 लाख सदस्य बनाने का संकल्प: राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी सारण ने शुरू किया महाअभियान छपरा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी सारण के तत्वावधान में आज भव्य सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। पार्टी नेतृत्व ने एक महीने के भीतर 1 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक चलाया जाएगा। युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी ने दावा किया कि बढ़ती जनसमर्थन को देखते हुए यह लक्ष्य समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है। नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को सशक्त बनाने और लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। #राष्ट्रीय_लोक_मोर्चा #सदस्यता_अभियान #1लाख_सदस्य #संगठन_विस्तार #राजनीति_समाचार1
- परसा टोला बनियापुर सारण में भव्य शोभा क्लश यात्रा1
- जनता बाजार थाना द्वारा गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा गया ।1
- बनियापुर प्रखंड मुख्यालय के सामने से शनिवार को साइकिल चुराते हुए एक युवक का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो गया है इसे बहुत सारे लोगों ने अपने सोशल साइट पर लगाया है।साइकिल डीएवी स्कूल में पढ़ रहे एक छात्र की है। हालांकि वायरल चोर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।1
- Post by Rintu Giri1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, रेड क्रॉस सोसाइटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया इस कार्यक्रम का आयोजन एंकर। 21 फरवरी को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आरा रोटी बैंक पाठशाला एवं पाठशाला की बस्ती गोढ़ना रोड में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस निःशुल्क जाँच शिविर में 100 से ज़्यादा लोगो की चिकित्सीय जाँच की गई साथ ही साथ दवा का भी वितरण किया गया ।इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉक्टर एस के रुंगटा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,डॉक्टर पी सिंह सर्जन एवं अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर के एन सिन्हा वरिष्ठ फिजीशियन, डॉक्टर जे के सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कन्हैया सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विजय गुप्ता सर्जन सह सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर अरविंद पांडेय दंत चिकित्सक, डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी फिजियोथैरेपिस्ट, डॉक्टर संगीता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवा प्रदान किया गयी । इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन भोजपुर के सहयोग के रूप में सदर अस्पताल आरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा ब्लॉक के कर्मचारियों की भी अग्रणी भूमिका रही और उनके द्वारा निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों में संरक्षक सरदार गुरु चरण सिंह की उपस्थिति भी सराहनीय रही।इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर एस के रूंगटा ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि रोटी बैंक के द्वारा आज का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। दलित बस्ती में इस तरह के आयोजन से लोगों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। डॉक्टर पी सिंह अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने संबोधन में कहा कि अभी भी कई भ्रांतियां हैं , दलित बस्तियों के लोग डॉक्टर के पास आना नहीं चाहते और घरेलू इलाज करते हैं और अंत में जब बीमारी क्रॉनिकल हो जाती है तब वह कष्ट उठाते हैं ।आज की इस कार्यक्रम में इस टोला से संबंधित एवं आसपास की बस्ती के भी लोग जो लोग आए हैं उन सब का निशुल्क जांच हम सभी चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है और इस जांच के बाद उनको हम लोगों के द्वारा आगे भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर यूरिक एसिड और थायराइड की भी जांच निशुल्क की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन रोटी बैंक के सदस्य कुमार मोहित के स्वागत भाषण से हुआ।आरा रोटी बैंक के अध्यक्ष कुमार रोहित ने सभी का धन्यवाद देते हुये कहा की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का यह मुहिम जरूरतमंद समाज की स्वास्थ्य जाँच की सराहनीय कदम है ।कार्यक्रम व्यवस्था में आरा रोटी बैंक के रवि सहाय की अग्रणी भूमिका रही । आरा रोटी बैंक की प्रो रवि शंकर तिवारी,निकेश पांडेय,संतोष सिंह की उपस्थिति रही । रेड क्रॉस सोसाइटी के धर्मेंद्र पांडे, प्रभात मिश्रा, राजेश सिंह एवं विकास कुमार की पूरे कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा किया गया।1
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में नार्को समन्वय समिति (Narco Coordination committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं का संकलन कर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से तोड़ा जा सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता शिविर आयोजित करें, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्रों को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया, ताकि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, वरीय उप समाहर्ता श्री सिद्धार्थ केशरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- मंडप पूजन के साथ रामनवमी की तैयारी शुरू, साहेबगंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा छपरा। रामनवमी के पावन अवसर को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा विधि-विधान से मंडप पूजन कर भव्य तैयारियों की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा पारंपरिक भव्यता और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। यह भव्य शोभायात्रा छपरा के साहेबगंज स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और विभिन्न धार्मिक दल शामिल होंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा, व्यवस्था और सजावट की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूरे मार्ग को भगवा पताकाओं और विद्युत सजावट से सजाया जाएगा। शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी पर्व को श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है। #रामनवमी #शोभायात्रा #छपरा #साहेबगंज #धार्मिकआयोजन1