रुलही में सीएफएलडी फील्ड डे: 165 किसानों ने सीखी उन्नत राई उत्पादन तकनीक मझौलिया: कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा रुलही गांव में सीएफएलडी (तिलहन) कार्यक्रम के तहत फील्ड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 165 किसानों ने भाग लेकर राई की उन्नत खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त की। रविवार के दोपहर करीब दो बजे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और समेकित कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हर्षा बी.आर. ने गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग और अधिक उत्पादन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. चेलपुरी रामलू ने खेती में नवाचार की आवश्यकता बताई, जबकि डॉ. जगपाल ने समय पर बुवाई, उचित दूरी और प्रभावी फसल प्रबंधन के लाभ समझाए। जिला उद्यान पदाधिकारी राजू राउत ने सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। आत्मा के उपनिदेशक भारत भूषण ने वैज्ञानिक खेती से तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
रुलही में सीएफएलडी फील्ड डे: 165 किसानों ने सीखी उन्नत राई उत्पादन तकनीक मझौलिया: कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा रुलही गांव में सीएफएलडी (तिलहन) कार्यक्रम के तहत फील्ड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 165 किसानों ने भाग लेकर राई की उन्नत खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त की। रविवार के दोपहर करीब दो बजे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और समेकित कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हर्षा बी.आर. ने गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग और अधिक उत्पादन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. चेलपुरी रामलू ने खेती में नवाचार की आवश्यकता बताई, जबकि डॉ. जगपाल ने समय पर बुवाई, उचित दूरी और प्रभावी फसल प्रबंधन के लाभ समझाए। जिला उद्यान पदाधिकारी राजू राउत ने सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। आत्मा के उपनिदेशक भारत भूषण ने वैज्ञानिक खेती से तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
- डुमरिया के युवक की लुधियाना में फंदे से लटकता मिला शव गांव में शोक की लहर बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बिंदा यादव के पुत्र अमिताभ यादव (30) ने पंजाब के लुधियाना जिला के हेबोआल थाना क्षेत्र के जगपुरी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंज बिहार में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना शनिवार के साम की करीब चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमिताभ यादव पंजाब में कंप्यूटर कढ़ाई का व्यवसाय करता था। उसने अपनी खुद की मशीन खरीदकर कारीगरों को रखा था और वहीं अपना मकान भी बना लिया था। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रहा था।बताया जाता है कि घटना वाले दिन तड़के सुबह अमिताभ ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ट्रेन से गांव भेज दिया था और खुद अगले दिन आने की बात कही थी। पत्नी के गांव रवाना होने के बाद, फैक्ट्री में कार्यरत कारीगरों ने देखा कि अमिताभ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इसके बाद तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल परिजन शव को पंजाब से गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ईधर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का बात कह रहे है। अमिताभ के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। इस दुखद घटना से पूरे डुमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब 10-15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।1
- Post by Sadhana national News1
- बेतिया संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें बहुसंख्या में लोग सम्मिलित हुए जहाँ एक दूसरे को रंग लगा कर होली मनाया गया।1
- Post by Akash Kumar1
- People's reactions to the death of Ayatollah Ali Khamenei #reelsvideoシ #Trending1
- यहां पर देखिए कितना कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है1
- रुलही में सीएफएलडी फील्ड डे: 165 किसानों ने सीखी उन्नत राई उत्पादन तकनीक मझौलिया: कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा रुलही गांव में सीएफएलडी (तिलहन) कार्यक्रम के तहत फील्ड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 165 किसानों ने भाग लेकर राई की उन्नत खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त की। रविवार के दोपहर करीब दो बजे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और समेकित कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हर्षा बी.आर. ने गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग और अधिक उत्पादन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. चेलपुरी रामलू ने खेती में नवाचार की आवश्यकता बताई, जबकि डॉ. जगपाल ने समय पर बुवाई, उचित दूरी और प्रभावी फसल प्रबंधन के लाभ समझाए। जिला उद्यान पदाधिकारी राजू राउत ने सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। आत्मा के उपनिदेशक भारत भूषण ने वैज्ञानिक खेती से तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।1
- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला में नरकटियागंज–बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास चलती इंटरसिटी ट्रेन के नीचे रेल पटरी टूट गई। झटका महसूस होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अस्थायी मरम्मत की और ट्रेन को आगे रवाना किया। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।1
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर में बने नाले के चैम्बर में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार संध्या करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है, हालांकि बच्चे का शव काफी खोजबीन के बाद देर रात लगभग एक बजे बरामद किया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार वरदाहा वार्ड नंबर तीन निवासी साहेब प्रसाद का ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार की शाम अचानक घर से गायब हो गया। उसी समय गांव में एक ओर अष्टयाम का आयोजन चल रहा था तो दूसरी ओर बारात निकल रही थी, जिससे पूरे इलाके में चहल-पहल और शोरगुल का माहौल था। बच्चे के अचानक लापता होने से परिजन घबरा गए और आस-पड़ोस के ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और गहन छानबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद पुलिस ने घर के अंदर बने नाले के चैम्बर की जांच की, जहां से देर रात करीब एक बजे मासूम कार्तिक का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को तत्काल जीएमसीएच बेतिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों के अनुसार साहेब प्रसाद के तीन पुत्रियां और एक पुत्र था। कार्तिक इकलौता पुत्र और सबसे छोटा बच्चा था। घटना के समय साहेब प्रसाद रोजी-रोटी के सिलसिले में आंध्र प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर घरों में खुले या असुरक्षित चैम्बर और नालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।1