logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चैम्बर में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर में बने नाले के चैम्बर में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार संध्या करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है, हालांकि बच्चे का शव काफी खोजबीन के बाद देर रात लगभग एक बजे बरामद किया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार वरदाहा वार्ड नंबर तीन निवासी साहेब प्रसाद का ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार की शाम अचानक घर से गायब हो गया। उसी समय गांव में एक ओर अष्टयाम का आयोजन चल रहा था तो दूसरी ओर बारात निकल रही थी, जिससे पूरे इलाके में चहल-पहल और शोरगुल का माहौल था। बच्चे के अचानक लापता होने से परिजन घबरा गए और आस-पड़ोस के ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और गहन छानबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद पुलिस ने घर के अंदर बने नाले के चैम्बर की जांच की, जहां से देर रात करीब एक बजे मासूम कार्तिक का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को तत्काल जीएमसीएच बेतिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों के अनुसार साहेब प्रसाद के तीन पुत्रियां और एक पुत्र था। कार्तिक इकलौता पुत्र और सबसे छोटा बच्चा था। घटना के समय साहेब प्रसाद रोजी-रोटी के सिलसिले में आंध्र प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर घरों में खुले या असुरक्षित चैम्बर और नालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
2 hrs ago

चैम्बर में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर में बने नाले के चैम्बर में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार संध्या करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है, हालांकि बच्चे का शव काफी खोजबीन के बाद देर रात लगभग एक बजे बरामद किया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार वरदाहा वार्ड नंबर तीन निवासी साहेब प्रसाद का ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार की शाम अचानक घर से गायब हो गया। उसी समय गांव में एक ओर अष्टयाम का आयोजन चल रहा था तो दूसरी ओर बारात निकल रही थी, जिससे पूरे इलाके में चहल-पहल और शोरगुल का माहौल था। बच्चे के अचानक लापता होने से परिजन घबरा गए और आस-पड़ोस के ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और गहन छानबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद पुलिस ने घर के अंदर बने नाले के चैम्बर की जांच की, जहां से देर रात करीब एक बजे मासूम कार्तिक का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को तत्काल जीएमसीएच बेतिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों के अनुसार साहेब प्रसाद के तीन पुत्रियां और एक पुत्र था। कार्तिक इकलौता पुत्र और सबसे छोटा बच्चा था। घटना के समय साहेब प्रसाद रोजी-रोटी के सिलसिले में आंध्र प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर घरों में खुले या असुरक्षित चैम्बर और नालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

More news from बिहार and nearby areas
  • जय बाबा गणिनाथ” के नारों से गूंजा गुरवलिया, कानू समाज का होली मिलन समारोह आयोजित”
    1
    जय बाबा गणिनाथ” के नारों से गूंजा गुरवलिया, कानू समाज का होली मिलन समारोह आयोजित”
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • डुमरिया के युवक की लुधियाना में फंदे से लटकता मिला शव गांव में शोक की लहर बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बिंदा यादव के पुत्र अमिताभ यादव (30) ने पंजाब के लुधियाना जिला के हेबोआल थाना क्षेत्र के जगपुरी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंज बिहार में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना शनिवार के साम की करीब चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमिताभ यादव पंजाब में कंप्यूटर कढ़ाई का व्यवसाय करता था। उसने अपनी खुद की मशीन खरीदकर कारीगरों को रखा था और वहीं अपना मकान भी बना लिया था। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रहा था।बताया जाता है कि घटना वाले दिन तड़के सुबह अमिताभ ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ट्रेन से गांव भेज दिया था और खुद अगले दिन आने की बात कही थी। पत्नी के गांव रवाना होने के बाद, फैक्ट्री में कार्यरत कारीगरों ने देखा कि अमिताभ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इसके बाद तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल परिजन शव को पंजाब से गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ईधर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का बात कह रहे है। अमिताभ के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। इस दुखद घटना से पूरे डुमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब 10-15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।
    1
    डुमरिया के युवक की लुधियाना में फंदे से लटकता मिला शव गांव में शोक की लहर
बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बिंदा यादव के पुत्र अमिताभ यादव (30) ने पंजाब के लुधियाना जिला के हेबोआल थाना क्षेत्र के जगपुरी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंज बिहार में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना शनिवार के साम की करीब चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमिताभ यादव पंजाब में कंप्यूटर कढ़ाई का व्यवसाय करता था। उसने अपनी खुद की मशीन खरीदकर कारीगरों को रखा था और वहीं अपना मकान भी बना लिया था। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रहा था।बताया जाता है कि घटना वाले दिन तड़के सुबह अमिताभ ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ट्रेन से गांव भेज दिया था और खुद अगले दिन आने की बात कही थी। पत्नी के गांव रवाना होने के बाद, फैक्ट्री में कार्यरत कारीगरों ने देखा कि अमिताभ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इसके बाद तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल परिजन शव को पंजाब से गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ईधर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का बात कह रहे है। अमिताभ के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। इस दुखद घटना से पूरे डुमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब 10-15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा -02 प्रखंड अंतर्गत बाल्मीकि नगर स्थित बाल्मीकि सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 01.03.2026.
    1
    पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा -02 प्रखंड अंतर्गत बाल्मीकि नगर स्थित बाल्मीकि सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  01.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • People's reactions to the death of Ayatollah Ali Khamenei #reelsvideoシ #Trending
    1
    People's reactions to the death of Ayatollah Ali Khamenei 
#reelsvideoシ  #Trending
    user_News Seva 18
    News Seva 18
    पत्रकार नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • बेतिया संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें बहुसंख्या में लोग सम्मिलित हुए जहाँ एक दूसरे को रंग लगा कर होली मनाया गया।
    1
    बेतिया संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें बहुसंख्या में लोग सम्मिलित हुए जहाँ एक दूसरे को रंग लगा कर होली मनाया गया।
    user_Neeraj kumar mishra
    Neeraj kumar mishra
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • नरकटियागंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रखई पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल परिसर में चौथी कक्षा के सात वर्षीय छात्र जाहिद की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने मिलकर जाहिद को इस कदर पीटा कि वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। बच्चे के अचेत होते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और शिक्षकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद मुजीबुल्लाह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि राशिद समेत अन्य बच्चों ने मिलकर जाहिद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय शिक्षक-शिक्षिकाएं मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं और बच्चों की गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं रखी जाती। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते शिक्षकों ने ध्यान दिया होता, तो यह दर्दनाक घटना रोकी जा सकती थी। वहीं, प्रभारी प्रधान शिक्षक भूनेश्वर ठाकुर ने बच्चों के बीच मारपीट की बात स्वीकार करते हुए इसे सामान्य विवाद बताया है। हालांकि, परिजनों इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और दोषी छात्रों के साथ-साथ लापरवाह शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 112 पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम छात्र के साथ हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां स्कूल में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
    1
    नरकटियागंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रखई पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल परिसर में चौथी कक्षा के सात वर्षीय छात्र जाहिद की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने मिलकर जाहिद को इस कदर पीटा कि वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। बच्चे के अचेत होते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और शिक्षकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद मुजीबुल्लाह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि राशिद समेत अन्य बच्चों ने मिलकर जाहिद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय शिक्षक-शिक्षिकाएं मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं और बच्चों की गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं रखी जाती। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते शिक्षकों ने ध्यान दिया होता, तो यह दर्दनाक घटना रोकी जा सकती थी।
वहीं, प्रभारी प्रधान शिक्षक भूनेश्वर ठाकुर ने बच्चों के बीच मारपीट की बात स्वीकार करते हुए इसे सामान्य विवाद बताया है। हालांकि, परिजनों इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और दोषी छात्रों के साथ-साथ लापरवाह शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 112 पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम छात्र के साथ हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां स्कूल में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    17 hrs ago
  • पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित कोल्हावा घाट के एक बगीचे में लीची के पेड़ से 15 वर्षीय
    1
    पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी
श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित कोल्हावा घाट के एक बगीचे में लीची के पेड़ से 15 वर्षीय
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • रुलही में सीएफएलडी फील्ड डे: 165 किसानों ने सीखी उन्नत राई उत्पादन तकनीक मझौलिया: कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा रुलही गांव में सीएफएलडी (तिलहन) कार्यक्रम के तहत फील्ड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 165 किसानों ने भाग लेकर राई की उन्नत खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त की। रविवार के दोपहर करीब दो बजे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और समेकित कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हर्षा बी.आर. ने गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग और अधिक उत्पादन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. चेलपुरी रामलू ने खेती में नवाचार की आवश्यकता बताई, जबकि डॉ. जगपाल ने समय पर बुवाई, उचित दूरी और प्रभावी फसल प्रबंधन के लाभ समझाए। जिला उद्यान पदाधिकारी राजू राउत ने सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। आत्मा के उपनिदेशक भारत भूषण ने वैज्ञानिक खेती से तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
    1
    रुलही में सीएफएलडी फील्ड डे: 165 किसानों ने सीखी उन्नत राई उत्पादन तकनीक
मझौलिया: कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा रुलही गांव में सीएफएलडी (तिलहन) कार्यक्रम के तहत फील्ड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 165 किसानों ने भाग लेकर राई की उन्नत खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त की। रविवार के दोपहर करीब दो बजे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और समेकित कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हर्षा बी.आर. ने गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग और अधिक उत्पादन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. चेलपुरी रामलू ने खेती में नवाचार की आवश्यकता बताई, जबकि डॉ. जगपाल ने समय पर बुवाई, उचित दूरी और प्रभावी फसल प्रबंधन के लाभ समझाए।
जिला उद्यान पदाधिकारी राजू राउत ने सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। आत्मा के उपनिदेशक भारत भूषण ने वैज्ञानिक खेती से तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.