Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित कोल्हावा घाट के एक बगीचे में लीची के पेड़ से 15 वर्षीय
A9Bharat News
पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित कोल्हावा घाट के एक बगीचे में लीची के पेड़ से 15 वर्षीय
More news from बिहार and nearby areas
- डुमरिया के युवक की लुधियाना में फंदे से लटकता मिला शव गांव में शोक की लहर बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बिंदा यादव के पुत्र अमिताभ यादव (30) ने पंजाब के लुधियाना जिला के हेबोआल थाना क्षेत्र के जगपुरी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंज बिहार में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना शनिवार के साम की करीब चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमिताभ यादव पंजाब में कंप्यूटर कढ़ाई का व्यवसाय करता था। उसने अपनी खुद की मशीन खरीदकर कारीगरों को रखा था और वहीं अपना मकान भी बना लिया था। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रहा था।बताया जाता है कि घटना वाले दिन तड़के सुबह अमिताभ ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ट्रेन से गांव भेज दिया था और खुद अगले दिन आने की बात कही थी। पत्नी के गांव रवाना होने के बाद, फैक्ट्री में कार्यरत कारीगरों ने देखा कि अमिताभ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इसके बाद तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल परिजन शव को पंजाब से गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ईधर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का बात कह रहे है। अमिताभ के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। इस दुखद घटना से पूरे डुमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब 10-15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।1
- Post by Sadhana national News1
- People's reactions to the death of Ayatollah Ali Khamenei #reelsvideoシ #Trending1
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में शनिवार की शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर में बने नाले के चैम्बर में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार संध्या करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है, हालांकि बच्चे का शव काफी खोजबीन के बाद देर रात लगभग एक बजे बरामद किया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार वरदाहा वार्ड नंबर तीन निवासी साहेब प्रसाद का ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार की शाम अचानक घर से गायब हो गया। उसी समय गांव में एक ओर अष्टयाम का आयोजन चल रहा था तो दूसरी ओर बारात निकल रही थी, जिससे पूरे इलाके में चहल-पहल और शोरगुल का माहौल था। बच्चे के अचानक लापता होने से परिजन घबरा गए और आस-पड़ोस के ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और गहन छानबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद पुलिस ने घर के अंदर बने नाले के चैम्बर की जांच की, जहां से देर रात करीब एक बजे मासूम कार्तिक का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को तत्काल जीएमसीएच बेतिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों के अनुसार साहेब प्रसाद के तीन पुत्रियां और एक पुत्र था। कार्तिक इकलौता पुत्र और सबसे छोटा बच्चा था। घटना के समय साहेब प्रसाद रोजी-रोटी के सिलसिले में आंध्र प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर घरों में खुले या असुरक्षित चैम्बर और नालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।1
- होली त्योहार को लेकर सुगौली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। शहर के प्रमुख मार्ग से भ्रमण कर लोगों को दिया संदेश।1
- संविधान का प्रस्तावना लेकर किया शादी और इतिहास रच दिया यादव समाज का लड़का1
- चित्रांश समाज ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन बेतिया। चित्रांश समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेतिया के सुप्रसिद्ध चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं द्वारा भगवान चित्रगुप्त महाराज को गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रगुप्त पूजा समिति के सचिव पुन्नू सारण श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि होली मिलन की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें समाज के लोग होली पूर्व एकत्र होकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और समाज में एकता एवं प्रेम का संदेश देता है। आगे उन्होंने बताया कि समाज के प्रयासों से चित्रगुप्त धाम का अप्रत्याशित विकास हुआ है। परिसर में नवग्रह मंदिर, शनि देव एवं महाबली हनुमान मंदिर की स्थापना कराई गई है, जहां सभी वर्गों के लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। विशेषकर शनिवार को शनि मंदिर और महाबली हनुमान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। समिति द्वारा मासिक पूजा और भाई भोज जैसे कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। होली पूर्व रंग-गुलाल के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और परिचय बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही चित्रगुप्त महाराज के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य कराया जाएगा। इस मिलन समारोह में अमरेंद्र वर्मा, विनय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, अर्पणा सिन्हा, राकेश वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, रुपेश वर्मा, प्रकाश आनंद, विजेंद्र वर्मा, अमित श्रीवास्तव, दीपक शरण सहित दर्जनों लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने मिलकर होली उत्सव की शुरुआत की।1
- रुलही में सीएफएलडी फील्ड डे: 165 किसानों ने सीखी उन्नत राई उत्पादन तकनीक मझौलिया: कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर द्वारा रुलही गांव में सीएफएलडी (तिलहन) कार्यक्रम के तहत फील्ड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 165 किसानों ने भाग लेकर राई की उन्नत खेती की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्राप्त की। रविवार के दोपहर करीब दो बजे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और समेकित कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हर्षा बी.आर. ने गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग और अधिक उत्पादन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. चेलपुरी रामलू ने खेती में नवाचार की आवश्यकता बताई, जबकि डॉ. जगपाल ने समय पर बुवाई, उचित दूरी और प्रभावी फसल प्रबंधन के लाभ समझाए। जिला उद्यान पदाधिकारी राजू राउत ने सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। आत्मा के उपनिदेशक भारत भूषण ने वैज्ञानिक खेती से तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।1
- कानू हलवाई समाज पश्चिम चंपारण की ओर से आज बेतिया के गुरुवलिया स्थित द रॉयल पैलेस विवाह भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो समाज की एकता, परंपरा और संगठनात्मक मजबूती का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। पहली बार जिला स्तर पर आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में पश्चिम चंपारण के साथ-साथ पूर्वी चंपारण से भी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी राहुल राज ने संभाली। समारोह की शुरुआत कानू हलवाई समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज को पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों और मुस्कान से सजा यह पल आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता और संचालक राहुल राज ने कहा कि यह आयोजन केवल होली मिलन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने बताया कि कानू हलवाई समाज द्वारा जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिससे समाज के लोगों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार हुआ है। इस आयोजन से यह संदेश गया है कि संगठित समाज ही अपने अधिकार, सम्मान और विकास की राह को मजबूत कर सकता है। विवाह भवन के संचालक राजीव गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। ऐसे सामाजिक आयोजन आपसी संवाद, सहयोग और संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं। समारोह में वरीय समाजसेवी शंभु प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह, पूर्व प्रखंड प्रमुख चनपटिया कमलेश कुमार, पूर्व सभापति नगर निगम बेतिया जनक साह, पूर्व प्रत्याशी चनपटिया संतोष गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, डॉक्टर बृजकिशोर गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, नीरज गुप्ता, साधु गुप्ता, एमपी गुप्ता, अमरजीत गुप्ता, चंदन गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, गोविंद प्रसाद, अखिलेश राज, रिपुसूदन गुप्ता, उपेंद्र कुमार, सोनेलाल साह सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का संदेश गूंजता रहा। होली मिलन समारोह न केवल रंगों का पर्व रहा, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक मजबूत मंच भी साबित हुआ। अंत में सभी ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर करने का संकल्प लिया और भाईचारे के संदेश के साथ समारोह का समापन हुआ।1