गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पूर्ण 26 जनवरी पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे मुख्यअतिथि गणतंत्र दिवस : फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न फुल ड्रेस रिहर्सल की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमलता पदमाकर ने ली परेड की सलामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। *बेमेतरा, 24 जनवरी 2026/-* गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने संयुक्त रूप से परेड एवं समारोह की रिहर्सल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल में डमी मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पदमाकर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पुलिस एवं नगर सेना की टुकड़ियों द्वारा उन्हें परेड की सलामी दी गई।
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पूर्ण 26 जनवरी पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे मुख्यअतिथि गणतंत्र दिवस : फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न फुल ड्रेस रिहर्सल की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमलता पदमाकर ने ली परेड की सलामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। *बेमेतरा, 24 जनवरी 2026/-* गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने संयुक्त रूप से परेड एवं समारोह की रिहर्सल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल में डमी मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पदमाकर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पुलिस एवं नगर सेना की टुकड़ियों द्वारा उन्हें परेड की सलामी दी गई।
- चैरिटेबल हॉस्पिटल के नाम पर स्कॉटलैंड से ठगी चकरभाठा थाना क्षेत्र के वकील से ऐठे 3 करोड रुपए थाने में मामला दर्ज गुरुवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठगों ने अधिवक्ता को हास्पिटल खुलवाने का झांसा देकर तीन करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। ठगों ने स्काटलैंड से चैरिटी हास्पिटल खोलने के नाम पर 103 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का झांसा दिया था। ट्रांजैक्शन से जुड़े फर्जी ईमेल और बैंक दस्तावेज दिखाकर पीड़ित को भरोसे में लिया गया कि उन्होंने किस्तों में करोड़ों रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।1
- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुभाष उमरे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर हेमंत उमरे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और हास्य परंपरा को जीवंत रखने वाले सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार और लाफ्टर लेखक सुभाष उमरे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के कला जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लिटिया सेमरिया में जन्मे सुभाष उमरे ने अपनी अनोखी हास्य शैली और मंचीय अभिनय से हजारों लोगों को वर्षों तक हंसाया। 1 मार्च 1959 को जन्मे सुभाष उमरे ने 1 अप्रैल 2026 की शाम अपने ही गांव में अंतिम सांस ली। सुभाष उमरे सात भाइयों में तीसरे स्थान पर थे और परिवार में उनका विशेष स्थान था। भाई अजय उमरे ने बताया कि सुभाष उमरे बचपन से ही हंसमुख स्वभाव के थे और लोगों को हंसाना ही उनका जुनून बन गया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य और नाचा मंचों पर अपनी अलग पहचान बनाई। चंदैनी गोंदा, लोकरंग अर्जुंदा और संत समाज हटूवा जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति में सहजता, देसी अंदाज और सामाजिक व्यंग्य का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता था। सुभाष उमरे ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों पप्पू चंद्राकर , कुलेश्वर ताम्रकार , घेवर यादव के साथ कई मंचों पर कॉमेडी रोल निभाए। उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी और जैसे ही वे मंच पर आते, माहौल ठहाकों से गूंज उठता था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की लोककला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। कलाकारों, प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज उनके पैतृक गांव सेमरिया के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। सुभाष उमरे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी हास्य कला और यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।1
- हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, 2 अप्रैल गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला व समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे बताए गए। लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। अभियान में एन आर एल एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने राजधानी रायपुर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कीमतों, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। विधायक देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। घेराव के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।2
- SUPPORT & SUBSCRIBE 🙏🏼1
- आप सभी का दिल से धन्यवाद ❤️ अभी तो ये सिर्फ शुरुआत है… आगे सफर और भी बड़ा होगा1
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- केसीजी जिले को मिली 5 नई 108 एम्बुलेंस, आपात सेवाएं होंगी मजबूत, 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले को 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के तहत 5 नई एम्बुलेंस मिली हैं, जिनमें 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 4 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) शामिल हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इन एम्बुलेंसों में बीपी मॉनिटर, ऑक्सीमीटर, ईसीजी, ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि ALS एम्बुलेंस में वेंटिलेटर और डिफिब्रिलेटर जैसे उन्नत उपकरण लगाए गए हैं। नई सेवाओं से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और आपात स्थितियों में राहत पहुंचेगी। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर 108 सेवा का उपयोग करने की अपील की है।1
- बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास अनियंत्रित कार के नीचे फसे दो गायों की छतौना गौ सेवा धाम की टीम ने किया रेस्क्यू आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे गौ सेवा धाम छतौना के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार की रात 9:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को सूचना मिली की बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास एक अनियंत्रित कार चालक ने चौक पर बैठे दो गायों के ऊपर कार चढ़ा दी है और दोनों गाय कार के नीचे फंस गए है रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते हैं गौ सेवा धाम छतौना की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची यहां लोगो की भीड़ लगी थी दो गौ वंश कार के नीचे फंसे हुए थे काफी दूर तक गयो को घसीटा गया था जिसके बाद उपस्थित लोगों की मदद से कार को उठाकर दोनो गायों को बाहर निकला गया इस दुर्घटना में दोनों गायों के पैर पेट और पीठ में गंभीर चोटे आई थी जिसकी वजह से कार चालक भाग नहीं पाया और बताया की चौक पर बैठी गायों को ओ देख नही पाया जिसकी वजह से दोनो गाय नीचे फस गई कार चालक ने अपनी गलती मानी और उन्होंने दोनों गायों का इलाज करवाया इसके बाद दोनों घायल गायों को देख रेख और इलाज के लिए गौ सेवा धाम छतौना ले जाया गया है जहां दोनों घायल गायों का इलाज जारी है आपको बता दे की क्षेत्र में एक्सीडेंटल गायों की सेवा के लिए प्रसिद्ध गौ सेवा धाम छतौना के द्वारा एक्सीडेंटल लावारिस गायों की मदद कर इलाज की जाती है जिनके कार्यों की छेत्र में काफी प्रशंसा की जाती है क्योंकि यह गौ सेवा धाम छतौना यूवायो की एक टीम है जिसमे ऐसे लोग सामिल है जो गौ वंश प्रेमी है जो बेजुबान एक्सीडेंटल गौ वंश की निशुल्क सेवा के लिए दिन हो या रात हमेशा तत्पर रहते है1