logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस बिहार के मधेपुरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुरलीगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकिलपार के पास शुक्रवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली एक डेमू ट्रेन यहां से गुजरी थी। ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव देखा गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला चलती ट्रेन से गिर गई होगी या फिर किसी ने उसे धक्का दे दिया होगा। मृतका की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। महिला के शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज और हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी। मौके पर मौजूद की-मैन छोटन प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली डेमू ट्रेन को गुजरते देखा गया था और उसी दौरान घटना होने की संभावना है। फिलहाल रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी और महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बाइट ---रेलवे के गेटमेन

7 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
7 hrs ago

मधेपुरा में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस बिहार के मधेपुरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुरलीगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकिलपार के

पास शुक्रवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली एक डेमू ट्रेन यहां से गुजरी थी। ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव

देखा गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला चलती ट्रेन से गिर गई होगी या फिर किसी ने उसे धक्का दे दिया होगा। मृतका की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। महिला के शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज और हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी। मौके पर मौजूद की-मैन छोटन प्रसाद

ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली डेमू ट्रेन को गुजरते देखा गया था और उसी दौरान घटना होने की संभावना है। फिलहाल रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी और महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बाइट ---रेलवे के गेटमेन

More news from बिहार and nearby areas
  • सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत कई महीनों से आंख रोग संबंधित बीमारी का इलाज योग्य चिकित्सक द्वारा शुरू कर दिया गया है जिससे मरीज की भीड़ उमड़ने लगी है। इसको लेकर नेत्र रोग विशेषज्ञ सहायक डॉक्टर संदीप कुमार और डॉक्टर अभी श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आंख संबंधित सभी रोग का ईलाज कई प्रकार के टेक्निकल मशीन से किया जाता है जिससे आंख में होने वाली किसी प्रकार की बीमारी की जांच बहुत ही सुगमता पूर्वक हो जाता है और अगर आंख संबंधित बीमारी में ऑपरेशन का जरूरत पड़ता है तो सरकार द्वारा सारा खर्च उपलब्ध करवाया जाता है जिसका सफल ऑपरेशन योग्य चिकित्सक द्वारा किया जाता है अगर छोटी मोटी बीमारी होती है तो समुचित इलाज कर चश्मा और दवाई भी फ्री में दिया जाता है। इस प्रकार के सुविधा से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है साथ ही सीएचसी सौर बाजार आने वाले कई मरीज ने बताया की अगर दंत रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो जाती है तो लोगों को और ज्यादा लाभ मिलेगा।
    1
    सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत कई महीनों से आंख रोग संबंधित बीमारी का इलाज योग्य चिकित्सक द्वारा शुरू कर दिया गया है जिससे मरीज की भीड़ उमड़ने लगी है। इसको लेकर नेत्र रोग विशेषज्ञ सहायक डॉक्टर संदीप कुमार और डॉक्टर अभी श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आंख संबंधित सभी रोग का ईलाज कई प्रकार के टेक्निकल मशीन से किया जाता है जिससे आंख में होने वाली किसी प्रकार की बीमारी की जांच बहुत ही सुगमता पूर्वक हो जाता है और अगर आंख संबंधित बीमारी में ऑपरेशन का जरूरत पड़ता है तो सरकार द्वारा सारा खर्च उपलब्ध करवाया जाता है जिसका सफल ऑपरेशन योग्य चिकित्सक द्वारा किया जाता है अगर छोटी मोटी बीमारी होती है तो समुचित इलाज कर चश्मा और दवाई भी फ्री में दिया जाता है। इस प्रकार के सुविधा से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है साथ ही सीएचसी सौर बाजार आने वाले कई मरीज ने बताया की अगर दंत रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो जाती है तो लोगों को और ज्यादा लाभ मिलेगा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    9 hrs ago
  • कल जारी होगा #PMKishan सम्मान निधि की 22 वीं क़िस्त
    1
    कल जारी होगा #PMKishan सम्मान निधि की 22 वीं क़िस्त
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    21 hrs ago
  • सुपौल जिले के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजना, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर आवेदकों को उचित न्याय दिलाया जाए तथा समाधान की जानकारी भी संबंधित लोगों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से हो सके। इस संबंध में जानकारी सुपौल जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे साझा की गई। जनता दरबार के अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिला।
    1
    सुपौल जिले के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजना, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर आवेदकों को उचित न्याय दिलाया जाए तथा समाधान की जानकारी भी संबंधित लोगों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से हो सके।
इस संबंध में जानकारी सुपौल जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे साझा की गई।
जनता दरबार के अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिला।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • A.S. Plumbing Work – All Services Available हमारे यहाँ हर प्रकार के Plumbing और Electrical का काम किया जाता है। 🚰 Plumbing Work • पानी की पाइप लाइन लगाना (नया/पुराना) • लीकेज रिपेयर • मोटर कनेक्शन व रिपेयर • पानी टंकी फिटिंग • बाथरूम सेट (नल, शॉवर, सीट) • किचन सिंक फिटिंग • बोरिंग लाइन कनेक्शन • वॉटर सप्लाई का पूरा काम 👤 Plumbing Contact: Arman 📞 Mobile: 8676954033 ⚡ Electrical Work • घर की नई वायरिंग • पुरानी वायरिंग बदलना • स्विच बोर्ड फिटिंग • लाइट, फैन, होल्डर लगाना • मीटर कनेक्शन • इन्वर्टर/बैटरी कनेक्शन • मोटर वायरिंग • शॉर्ट सर्किट और खराबी ठीक करना • घर, दुकान और बिल्डिंग का पूरा इलेक्ट्रिकल काम 👤 Electrical Contact: Arbaj 📞 Mobile: 6203485851 ✔ अच्छा और भरोसेमंद काम ✔ उचित रेट में सर्विस 📍 सेवा आपके क्षेत्र में उपलब्ध A.S. Plumbing Work Contact
    1
    A.S. Plumbing Work – All Services Available
हमारे यहाँ हर प्रकार के Plumbing और Electrical का काम किया जाता है।
🚰 Plumbing Work
• पानी की पाइप लाइन लगाना (नया/पुराना)
• लीकेज रिपेयर
• मोटर कनेक्शन व रिपेयर
• पानी टंकी फिटिंग
• बाथरूम सेट (नल, शॉवर, सीट)
• किचन सिंक फिटिंग
• बोरिंग लाइन कनेक्शन
• वॉटर सप्लाई का पूरा काम
👤 Plumbing Contact: Arman
📞 Mobile: 8676954033
⚡ Electrical Work
• घर की नई वायरिंग
• पुरानी वायरिंग बदलना
• स्विच बोर्ड फिटिंग
• लाइट, फैन, होल्डर लगाना
• मीटर कनेक्शन
• इन्वर्टर/बैटरी कनेक्शन
• मोटर वायरिंग
• शॉर्ट सर्किट और खराबी ठीक करना
• घर, दुकान और बिल्डिंग का पूरा इलेक्ट्रिकल काम
👤 Electrical Contact: Arbaj
📞 Mobile: 6203485851
✔ अच्छा और भरोसेमंद काम
✔ उचित रेट में सर्विस
📍 सेवा आपके क्षेत्र में उपलब्ध
A.S. Plumbing Work Contact
    user_Arman PLUMBING Work
    Arman PLUMBING Work
    Plumber सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    9 hrs ago
  • हर खास मौके के लिए एक ही जगह – A.K कॉस्मेटिक गिफ्ट हाउस
    1
    हर खास मौके के लिए एक ही जगह – A.K कॉस्मेटिक गिफ्ट हाउस
    user_Rinku Kumari
    Rinku Kumari
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by मो फिजाकत
    1
    Post by मो फिजाकत
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • रोड टूटे होने के कारण गृह मेनू पर जाने आने में दिक्कत होती है और चार व्हीलर तो जा ही नहीं पाती है बरसात के टाइम इतने गड्ढा हो जाता है टीचर हो जाता है कि जाने आने में फोर व्हीलर जा पता है ना आदमी जा पता है तो प्लीज सरकार से हमारे गुजारिश है कि उसको जल्द से जल्द ठीक करवा दीजिए हमारे मेहरबानी के साथ-साथ आपका भी काम हो जाएगा थैंक यू
    1
    रोड टूटे होने के कारण गृह मेनू पर जाने आने में दिक्कत होती है और चार व्हीलर तो जा ही नहीं पाती है बरसात के टाइम इतने गड्ढा हो जाता है टीचर हो जाता है कि जाने आने में फोर व्हीलर जा पता है ना आदमी जा पता है तो प्लीज सरकार से हमारे गुजारिश है कि उसको जल्द से जल्द ठीक करवा दीजिए हमारे मेहरबानी के साथ-साथ आपका भी काम हो जाएगा थैंक यू
    user_Jayal kumar
    Jayal kumar
    सरायगढ़ भपतियाही, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    9 hrs ago
  • खबर-- मां भगवती मंदिर में चोरों का कहर,जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पार सुपौल जिला छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी पूर्वी वार्ड नंबर (9 )में स्थित गोचर मवेशी हाट के पास बने प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सुबह होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार , मां भगवती मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है और लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में जेवरात व चढ़ावा अर्पित करते हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात मंदिर परिसर में घुसकर बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया । सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरन्त इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस प्रशासन को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी । बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मंदिर में हुई चोरी की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि यह मंदिर इलाके की आस्था का केंद्र है और यहां इस तरह का घटना होना काफी दुखद और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की गई सामान की बरामदगी की मांग कि है। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरी हुई सामान की कुल कीमत कई लाखों रुपये में हो सकती है, हालांकि वास्तविक आकलन मंदिर समिति और स्थानीय लोगों द्वारा किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    खबर-- मां भगवती मंदिर में चोरों का कहर,जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पार
सुपौल जिला छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी पूर्वी वार्ड नंबर (9 )में स्थित गोचर मवेशी हाट के पास बने प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सुबह होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार , मां भगवती मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है और लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में जेवरात व चढ़ावा अर्पित करते हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात मंदिर परिसर में घुसकर बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया । सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरन्त इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस प्रशासन को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी । बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मंदिर में हुई चोरी की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि यह मंदिर इलाके की आस्था का केंद्र है और यहां इस तरह का घटना होना काफी दुखद और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की गई सामान की बरामदगी की मांग कि है। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरी हुई सामान की कुल कीमत कई लाखों रुपये में हो सकती है, हालांकि वास्तविक आकलन मंदिर समिति और स्थानीय लोगों द्वारा किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_S.alam D.A.T/M.D.E news
    S.alam D.A.T/M.D.E news
    पत्रकार छातापुर, सुपौल, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.