Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया विद्यार्थी सुविधाओं का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन कॉलेज में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया विद्यार्थी सुविधाओं का शुभारंभ
Vijay kapoor
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया विद्यार्थी सुविधाओं का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन कॉलेज में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया विद्यार्थी सुविधाओं का शुभारंभ
More news from दिल्ली and nearby areas
- महाराजा अग्रसेन कॉलेज में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया विद्यार्थी सुविधाओं का शुभारंभ1
- contact us for electrical work 📱 74800261981
- दिल्ली में पुरुष परिधान को नई परिभाषा देते हुए द बेयर हाउस ने जनकपुरी में खोला अपना प्रमुख स्टोर भारत का समकालीन पुरुष परिधान ब्रांड द बेयर हाउस ने जनकपुरी में अपने प्रमुख स्टोर के उद्घाटन के साथ एक नया मानदंड स्थापित किया है। दो मंजिलों में फैला 10हजार वर्ग फुट का यह भव्य और अनुभवातमक रिटेल ब्रांड के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पथर है। राजधानी के विकसित होते फैशन परिदृश्य में बेयर हाउस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिल्ली के सबसे गतिशील इलाकों में से एक मैं उक्त डिज़ाइन-प्रधान पुरुष परिधान लेकर आया है। द बेयर हाउस के संस्थापक हर्ष सोमैया व तन्वी सोमैया द्वारा स्थापित बेयर हाउस ने आधुनिक भारतीय पुरुष की अलमारी को नए सिरे से सुसज्जित किया है जिसमे आराम स्टाइल व संवेदनशीलता का संतुलित समावेश है। जिसमे शर्ट्स और पोलों से लेकर जींस और एक्सेसरीज तक प्रत्येक परिधान को बेहतरीन गुणावत्ता और शैली प्रदान करने के उद्देश्य से बारीकी से तैयार किया गया है, जो सभी शालिन पुरुषो की पसंद को ध्यान में रखता है।1
- Post by KRISHNA SINGER1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर *जालौन में आगामी त्यौहारों को लेकर जिला प्रशासन ने की पीस कमेटी बैठक,* रमजान, होली और ईद और नवरात्रि को लेकर बैठक ने अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश, डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बैठक में दिए दिशा निर्देश, बैठक में हिन्दू मुस्लिम धर्मगुरुओं के अलावा सभी स्थानीय लोग हुए शामिल, सभी त्यौहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अधिकारियों ने की अपील, सोशल मीडिया सेल मॉनिटरिंग के साथ सड़क, सुरक्षा, प्रकाश, सफाई व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम, जालौन के उरई विकास भवन स्तिथ रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित हुई बैठक। *प्रीती शर्मा* बाइट:- राजेश कुमार पांडेय--डीएम जालौन बाइट:- डॉ. दुर्गेश कुमार--एसपी जालौन1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी हॉस्पिटल) और Institute of Human Behaviour and Allied Sciences (इहबास) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक एंडोस्कोपी मशीन का रिमोट दबाकर उद्घाटन किया, जिससे मरीजों को अब अत्याधुनिक और सटीक जांच सुविधाएं मिल सकेंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एचपीवी (HPV) वैक्सीन को दिल्ली में मुफ्त उपलब्ध कराने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होगी और हजारों महिलाओं की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाएगी। सरकार का यह फैसला महिला सशक्तिकरण और जनस्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही जीटीबी हॉस्पिटल में 10 नए अत्याधुनिक ICU बेड का भी उद्घाटन किया गया। नई तकनीकों से लैस इन ICU बेड्स से गंभीर मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार निवेश और सुधार कर रही है। मीडिया को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की गलत नीतियों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब हो गई थी, लेकिन अब उनकी सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास के मॉडल पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली की जनता को बेहतर इलाज, आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित स्वास्थ्य वातावरण देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री का यह दौरा और घोषणाएं इस बात का संकेत हैं कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और नई गति देने का काम तेजी से जारी है।1
- *फौजी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूटः* *जालौन में कमरे मे बंदकर जेवरात और नकदी ले कर चोर फरार* स्थान- जालौन लगभग 10 बदमाश घर के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने फौजी की पत्नी पिंकी, बेटी ज्योति और बेटे समीर को लोहे की रॉड से पीटते हुए तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। तीनों को कमरे में बंद कर आरोपी घर में आराम से चोरी कर फरार हो गए। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के श्री हरी होटल के पास मवई रोड का है। अलमारी की चाबियां छीनकर की लूट! पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाशों ने अलमारी की चाबियां छीन लीं और पूरे घर को खंगाल डाला। आरोपी करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और पूरा सिस्टम भी उखाड़कर साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके! विरोध करने पर मारपीट पिंकी ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। परिवार को बंधक बनाने के बाद आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र, चौकी प्रभारी अनिल कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला डकैती का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। *प्रीती शर्मा* बाइट:- पिंकी यादव--पीड़िता1