Shuru
Apke Nagar Ki App…
shiv kirana & general Store billgram road radha nagar hardoi all Grocery products available my shop
Rahul Gupta
shiv kirana & general Store billgram road radha nagar hardoi all Grocery products available my shop
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सण्डीला में इंसानियत शर्मसार, बेजुबान के साथ अधेड़ ने पार की दरिंदगी की सारी हदें,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल....... हरदोई।संडीला में एक अधेड़ ने अपनी हवस का ऐसा 'नंगा नाच' नाचा कि देखने वालों की रूह कांप गई।एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसने समाज के माथे पर कलंक लगा दिया है।वायरल वीडियो में एक अधेड़ शख्स एक बेजुबान कुतिया के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा है। आरोपी की हैवानियत का आलम यह था कि वह अपनी अमानवीय हरकत में इतना मशगूल था कि उसे भनक तक नहीं लगी कि पास ही खड़ा कोई शख्स इस पूरी 'गंदी करतूत' को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा है।जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के गलियारों में पहुंचा, मानो आग लग गई। जिसने भी यह मंजर देखा, उसने 'दांतों तले उंगलियां दबा लीं'। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और हर कोई इस 'दरिंदे' को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहा है।वीडियो का शोर जब पुलिस के गलियारों तक पहुंचा, तो संडीला पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा।अब सवाल यह है कि आखिर समाज में ऐसी विकृत मानसिकता कहाँ से आ रही है, जो अब बेजुबानों को भी अपना शिकार बनाने से बाज नहीं आ रही? #Hardoi #Sandila #HardoiPolice #UPPolice #CrimeNews1
- हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर-हर महादेव और जय मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।2
- Post by Shiva Gautam1
- Post by Ankit Gautam1
- बिलग्राम ड्रिप लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, आयांश ऑर्थो अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम-नवादा मार्ग स्थित आयांश ऑर्थो अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक युवक को साधारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन ड्रिप लगते ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित शादाब ने बताया कि वह अपने 18 वर्षीय पुत्र रिहान को हाथ की हड्डी बढ़ने की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही और ड्रिप चढ़ाने को कहा। आरोप है कि एक कर्मचारी द्वारा ड्रिप लगाते ही रिहान को तेज बुखार, घबराहट और लगातार उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए, लेकिन समय रहते समुचित इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेने के बजाय युवक को तुरंत हरदोई रेफर कर दिया। इससे उनकी पीड़ा और आक्रोश दोनों बढ़ गए। परिवार का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिलता, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। शादाब ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां योग्य और डिग्रीधारी डॉक्टरों का अभाव है, जबकि कुछ लोग खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीण और कम जागरूक मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाना पैसा वसूला जाता है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पुलिस की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है—क्या लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 8 वर्षीय मासूम अबू सालेह का अपहरण कर हत्या कर दी गई। कई दिनों की तलाश के बाद मंगलवार दोपहर गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक मक्के के खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 1 मई की शाम करीब 7 बजे अबू सालेह घर के पास से ही अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार दोपहर गांव के बाहर मक्के के खेत में काम कर रहे लोगों को बच्चे का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मटियामऊ गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते गंभीरता से कार्रवाई की होती तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी। घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। सीओ मल्लावां ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं।4
- इश्क... इल्जाम... और मौत,साथ जीने की कसमें...थाने में FIR और खेत में फंदा....फिर एक ही फंदे पर क्यों झूल गई दो जिंदगियां?प्रेमी जोड़े की मौत से दहला हरदोई का बबुराई गांव!'सुसाइड ट्री' का खौफनाक सच! #HardoiNews #CrimeAlert #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeStory #HardoiCrime #SuicideOrMurder #PoliceInvestigation #Shahabad #HardoiPolice #KushwahaCase #LoveStoryEnd #BaburaiVillage #UPCrimeNews1
- Post by Shiva Gautam1
- खाकी के रसूख में संगठन का अपमान! बिलग्राम कोतवाली के होमगार्ड पर अभद्रता और 'फर्जी' बताने का आरोप हरदोई (बिलग्राम): यूपी के हरदोई जिले की बिलग्राम कोतवाली एक बार फिर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला 'हिंदू सुरक्षा सेवा संघ' के जिला प्रभारी के साथ हुई अभद्रता और संगठन को 'फर्जी' करार देने का है। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड और कुछ पुलिसकर्मियों ने न केवल मर्यादा लांघी, बल्कि जिला प्रभारी को भद्दी गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी सौभाग्य (पुत्र रमाकांत) का पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे बार-बार सुलह करने के लिए दबाव बना रही है और ऐसा न करने पर "जान से मरवाने" की धमकी दी जा रही है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित का मोबाइल छीनकर उसका डेटा डिलीट कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित की मदद करने जब संगठन के जिला प्रभारी अनिल सक्सेना बिलग्राम कोतवाली पहुंचे, तो वहां तैनात होमगार्ड रामनरेश यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। संगठन को बताया 'फर्जी', दी मां-बहन की गालियां सूत्रों के अनुसार, होमगार्ड रामनरेश यादव ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ को 'फर्जी' बताते हुए जिला प्रभारी को सरेआम अपमानित किया और मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। इस घटना से संगठन के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। जिला प्रभारी अनिल सक्सेना ने तुरंत इसकी सूचना अपने जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को दी। कप्तान की चौखट पर न्याय की गुहार मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और जिला प्रभारी को तत्काल पुलिस अधीक्षक (SP) हरदोई, अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग: संगठन ने एसपी से मांग की है कि अभद्र व्यवहार करने वाले और पीड़ित पर दबाव बनाने वाले निम्नलिखित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो: रामनरेश यादव (होमगार्ड) विकास चौधरी (पुलिसकर्मी) नंदकिशोर (पुलिसकर्मी) अजीत तोमर (हेड कांस्टेबल) बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले कप्तान अशोक कुमार मीणा अपने मातहतों की इस गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेते हैं? क्या संगठन और पीड़ित को न्याय मिलेगा या वर्दी के रसूख के नीचे मामला दबा दिया जाएगा? ब्यूरो रिपोर्ट:2