logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाकी के रसूख में संगठन का अपमान! बिलग्राम कोतवाली के होमगार्ड पर अभद्रता और 'फर्जी' बताने का आरोप खाकी के रसूख में संगठन का अपमान! बिलग्राम कोतवाली के होमगार्ड पर अभद्रता और 'फर्जी' बताने का आरोप हरदोई (बिलग्राम): यूपी के हरदोई जिले की बिलग्राम कोतवाली एक बार फिर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला 'हिंदू सुरक्षा सेवा संघ' के जिला प्रभारी के साथ हुई अभद्रता और संगठन को 'फर्जी' करार देने का है। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड और कुछ पुलिसकर्मियों ने न केवल मर्यादा लांघी, बल्कि जिला प्रभारी को भद्दी गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी सौभाग्य (पुत्र रमाकांत) का पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे बार-बार सुलह करने के लिए दबाव बना रही है और ऐसा न करने पर "जान से मरवाने" की धमकी दी जा रही है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित का मोबाइल छीनकर उसका डेटा डिलीट कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित की मदद करने जब संगठन के जिला प्रभारी अनिल सक्सेना बिलग्राम कोतवाली पहुंचे, तो वहां तैनात होमगार्ड रामनरेश यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। संगठन को बताया 'फर्जी', दी मां-बहन की गालियां सूत्रों के अनुसार, होमगार्ड रामनरेश यादव ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ को 'फर्जी' बताते हुए जिला प्रभारी को सरेआम अपमानित किया और मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। इस घटना से संगठन के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। जिला प्रभारी अनिल सक्सेना ने तुरंत इसकी सूचना अपने जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को दी। कप्तान की चौखट पर न्याय की गुहार मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और जिला प्रभारी को तत्काल पुलिस अधीक्षक (SP) हरदोई, अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग: संगठन ने एसपी से मांग की है कि अभद्र व्यवहार करने वाले और पीड़ित पर दबाव बनाने वाले निम्नलिखित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो: रामनरेश यादव (होमगार्ड) विकास चौधरी (पुलिसकर्मी) नंदकिशोर (पुलिसकर्मी) अजीत तोमर (हेड कांस्टेबल) बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले कप्तान अशोक कुमार मीणा अपने मातहतों की इस गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेते हैं? क्या संगठन और पीड़ित को न्याय मिलेगा या वर्दी के रसूख के नीचे मामला दबा दिया जाएगा? ब्यूरो रिपोर्ट:

8 hrs ago
user_जितेंद्र श्रीवास्तव
जितेंद्र श्रीवास्तव
Taxi Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
a716bb80-1e4d-4597-b3ac-2cf6795d6147

खाकी के रसूख में संगठन का अपमान! बिलग्राम कोतवाली के होमगार्ड पर अभद्रता और 'फर्जी' बताने का आरोप खाकी के रसूख में संगठन का अपमान! बिलग्राम कोतवाली के होमगार्ड पर अभद्रता और 'फर्जी' बताने का आरोप हरदोई (बिलग्राम): यूपी के हरदोई जिले की बिलग्राम कोतवाली एक बार फिर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला 'हिंदू सुरक्षा सेवा संघ' के जिला प्रभारी के साथ हुई अभद्रता और संगठन को 'फर्जी' करार देने का है। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड और कुछ पुलिसकर्मियों ने न केवल मर्यादा लांघी, बल्कि जिला प्रभारी को भद्दी गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी सौभाग्य (पुत्र रमाकांत) का पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे बार-बार सुलह करने के लिए दबाव बना रही है और ऐसा न करने पर "जान से मरवाने" की धमकी दी जा रही है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित का मोबाइल छीनकर उसका डेटा डिलीट कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित की मदद करने जब संगठन के जिला प्रभारी अनिल सक्सेना बिलग्राम कोतवाली पहुंचे, तो

वहां तैनात होमगार्ड रामनरेश यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। संगठन को बताया 'फर्जी', दी मां-बहन की गालियां सूत्रों के अनुसार, होमगार्ड रामनरेश यादव ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ को 'फर्जी' बताते हुए जिला प्रभारी को सरेआम अपमानित किया और मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। इस घटना से संगठन के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। जिला प्रभारी अनिल सक्सेना ने तुरंत इसकी सूचना अपने जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को दी। कप्तान की चौखट पर न्याय की गुहार मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और जिला प्रभारी को तत्काल पुलिस अधीक्षक (SP) हरदोई, अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग: संगठन ने एसपी से मांग की है कि अभद्र व्यवहार करने वाले और पीड़ित पर दबाव बनाने वाले निम्नलिखित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो: रामनरेश यादव (होमगार्ड) विकास चौधरी (पुलिसकर्मी) नंदकिशोर (पुलिसकर्मी) अजीत तोमर (हेड कांस्टेबल) बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले कप्तान अशोक कुमार मीणा अपने मातहतों की इस गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेते हैं? क्या संगठन और पीड़ित को न्याय मिलेगा या वर्दी के रसूख के नीचे मामला दबा दिया जाएगा? ब्यूरो रिपोर्ट:

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खाकी के रसूख में संगठन का अपमान! बिलग्राम कोतवाली के होमगार्ड पर अभद्रता और 'फर्जी' बताने का आरोप हरदोई (बिलग्राम): यूपी के हरदोई जिले की बिलग्राम कोतवाली एक बार फिर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला 'हिंदू सुरक्षा सेवा संघ' के जिला प्रभारी के साथ हुई अभद्रता और संगठन को 'फर्जी' करार देने का है। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड और कुछ पुलिसकर्मियों ने न केवल मर्यादा लांघी, बल्कि जिला प्रभारी को भद्दी गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी सौभाग्य (पुत्र रमाकांत) का पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे बार-बार सुलह करने के लिए दबाव बना रही है और ऐसा न करने पर "जान से मरवाने" की धमकी दी जा रही है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित का मोबाइल छीनकर उसका डेटा डिलीट कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित की मदद करने जब संगठन के जिला प्रभारी अनिल सक्सेना बिलग्राम कोतवाली पहुंचे, तो वहां तैनात होमगार्ड रामनरेश यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। संगठन को बताया 'फर्जी', दी मां-बहन की गालियां सूत्रों के अनुसार, होमगार्ड रामनरेश यादव ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ को 'फर्जी' बताते हुए जिला प्रभारी को सरेआम अपमानित किया और मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। इस घटना से संगठन के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। जिला प्रभारी अनिल सक्सेना ने तुरंत इसकी सूचना अपने जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को दी। कप्तान की चौखट पर न्याय की गुहार मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और जिला प्रभारी को तत्काल पुलिस अधीक्षक (SP) हरदोई, अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग: संगठन ने एसपी से मांग की है कि अभद्र व्यवहार करने वाले और पीड़ित पर दबाव बनाने वाले निम्नलिखित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो: रामनरेश यादव (होमगार्ड) विकास चौधरी (पुलिसकर्मी) नंदकिशोर (पुलिसकर्मी) अजीत तोमर (हेड कांस्टेबल) बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले कप्तान अशोक कुमार मीणा अपने मातहतों की इस गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेते हैं? क्या संगठन और पीड़ित को न्याय मिलेगा या वर्दी के रसूख के नीचे मामला दबा दिया जाएगा? ब्यूरो रिपोर्ट:
    2
    खाकी के रसूख में संगठन का अपमान! बिलग्राम कोतवाली के होमगार्ड पर अभद्रता और 'फर्जी' बताने का आरोप
हरदोई (बिलग्राम): यूपी के हरदोई जिले की बिलग्राम कोतवाली एक बार फिर विवादों के घेरे में है। ताजा मामला 'हिंदू सुरक्षा सेवा संघ' के जिला प्रभारी के साथ हुई अभद्रता और संगठन को 'फर्जी' करार देने का है। आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड और कुछ पुलिसकर्मियों ने न केवल मर्यादा लांघी, बल्कि जिला प्रभारी को भद्दी गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी सौभाग्य (पुत्र रमाकांत) का पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे बार-बार सुलह करने के लिए दबाव बना रही है और ऐसा न करने पर "जान से मरवाने" की धमकी दी जा रही है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित का मोबाइल छीनकर उसका डेटा डिलीट कर दिया गया।
इस मामले में पीड़ित की मदद करने जब संगठन के जिला प्रभारी अनिल सक्सेना बिलग्राम कोतवाली पहुंचे, तो वहां तैनात होमगार्ड रामनरेश यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
संगठन को बताया 'फर्जी', दी मां-बहन की गालियां
सूत्रों के अनुसार, होमगार्ड रामनरेश यादव ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ को 'फर्जी' बताते हुए जिला प्रभारी को सरेआम अपमानित किया और मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। इस घटना से संगठन के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। जिला प्रभारी अनिल सक्सेना ने तुरंत इसकी सूचना अपने जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव को दी।
कप्तान की चौखट पर न्याय की गुहार
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और जिला प्रभारी को तत्काल पुलिस अधीक्षक (SP) हरदोई, अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर लिखित शिकायत देने का निर्देश दिया है।
इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग:
संगठन ने एसपी से मांग की है कि अभद्र व्यवहार करने वाले और पीड़ित पर दबाव बनाने वाले निम्नलिखित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो:
रामनरेश यादव (होमगार्ड)
विकास चौधरी (पुलिसकर्मी)
नंदकिशोर (पुलिसकर्मी)
अजीत तोमर (हेड कांस्टेबल)
बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले कप्तान अशोक कुमार मीणा अपने मातहतों की इस गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेते हैं? क्या संगठन और पीड़ित को न्याय मिलेगा या वर्दी के रसूख के नीचे मामला दबा दिया जाएगा?
ब्यूरो रिपोर्ट:
    user_जितेंद्र श्रीवास्तव
    जितेंद्र श्रीवास्तव
    Taxi Driver सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *हरदोई: शाहाबाद में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या* *पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, एसपी बोले- जांच जारी* उप संपादक आशीष मिश्रा *शाहाबाद, हरदोई।* थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बबुराई के निकट सोमवार को एक युवक और युवती ने खेत में पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। *क्या है मामला* दिनांक 05.05.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना मिली कि ग्राम बबुराई के पास खेत में एक युवक व युवती ने फांसी लगा ली है। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद व काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। दोनों ने एक ही पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। *पुलिस अधीक्षक का बयान* उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *हरदोई: शाहाबाद में युवक-युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या*  
*पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, एसपी बोले- जांच जारी*
उप संपादक आशीष मिश्रा 
*शाहाबाद, हरदोई।* थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बबुराई के निकट सोमवार को एक युवक और युवती ने खेत में पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
*क्या है मामला*  
दिनांक 05.05.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना मिली कि ग्राम बबुराई के पास खेत में एक युवक व युवती ने फांसी लगा ली है। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद व काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। दोनों ने एक ही पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाई थी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
*पुलिस अधीक्षक का बयान*  
उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Local News Reporter Sawayajpur, Hardoi•
    13 hrs ago
  • Post by Shruddin Khan
    1
    Post by Shruddin Khan
    user_Shruddin Khan
    Shruddin Khan
    Nurse Sawayajpur, Hardoi•
    19 hrs ago
  • अवगत कराना है कि दिनांक 02.05.2026 को वादी श्री अकील पुत्र समीदुल हसन नि० मटियामऊ थाना मल्लावां जनपद हरदोई द्वारा थाना मल्लावां पर प्रा०पत्र दिया गया कि दिनांक 01.05.2026 को आवेदक का 07 वर्षीय पुत्र घर से गांव में मेला देखने निकला था, जोकि घर पर वापस नहीं आया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा बालक की बरामदगी हेतु थाना स्तर से दो टीमों का गठन कर सार्थक प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 को उपरोक्त बालक का शव ग्राम मटियामऊ के बाहर मक्के के खेत में मिला। उच्चाधिकारीगण व स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। *उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री सुबोध गौतम की बाइट-*
    1
    अवगत कराना है कि दिनांक 02.05.2026 को वादी श्री अकील पुत्र समीदुल हसन नि० मटियामऊ थाना मल्लावां जनपद हरदोई द्वारा थाना मल्लावां पर प्रा०पत्र दिया गया कि दिनांक 01.05.2026 को आवेदक का 07 वर्षीय पुत्र घर से गांव में मेला देखने निकला था, जोकि घर पर वापस नहीं आया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा बालक की बरामदगी हेतु थाना स्तर से दो टीमों का गठन कर सार्थक प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 को उपरोक्त बालक का शव ग्राम मटियामऊ के बाहर मक्के के खेत में मिला। उच्चाधिकारीगण व स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। *उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री सुबोध गौतम की बाइट-*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    8 hrs ago
  • मौत बनकर घरों के ऊपर झूल रही 11000 लाइन,बल्ली के भरोसे बिजली व्यवस्था,आंधी में उसने भी दिया धोखा हरदोई। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। यहां 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन लकड़ी की बल्ली के सहारे घरों की छतों के ऊपर से गुजारी गई है। हालात ये हैं कि हर आंधी-बारिश में यह बल्ली जवाब दे जाती है और तार टूटकर घरों पर गिरते हैं,लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। आंझी शाहाबाद पावरहाउस के अंतर्गत जमुरा फीडर के हसनापुर गांव में बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। लकड़ी की बल्ली के सहारे टिकी 11000 लाइन कई बार हादसों को न्योता भी दे चुकी है। हाल ही में आई आंधी-बारिश में बल्ली टूट गई, जिससे हाईटेंशन तार फिर से घरों की छतों पर आ गिरे। ग्रामीणों का कहना है कि ये कोई पहली घटना नहीं है,सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने वाली कहावत यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। कई बार तार टूट चुके हैं, कई लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, लेकिन विभाग हर बार आंख मूंद कर हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। सवाल यह भी है कि आखिर कब तक विभाग कागजी घोड़े दौड़ाकर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहेगा,जबकि जमीनी हकीकत लोगों की जान ले रही है। गांव के राम नरेश, राकेश, लालजीत, देवी चरण, राजेश, सुशील समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग और अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। तार टूटकर छतों पर गिरते हैं, घरों में करंट दौड़ जाता है कई लोग करंट लगने से घायल हो चुके हैं, ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। लेकिन विभाग ने अब तक न तो लाइन हटाई और न ही कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था की,जिससे उसकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां हालात इतने बदतर हैं कि हर बारिश के साथ गांव में डर की बिजली पहले दौड़ती है, करंट बाद में। लगता है मानो विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, ताकि बाद में लीपापोती कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाए। बिजली विभाग की यह लापरवाही साफ तौर पर आम जनता की जान से खिलवाड़ ही नही हत्या करने का प्रयास के समान है।
    1
    मौत बनकर घरों के ऊपर झूल रही 11000 लाइन,बल्ली के भरोसे बिजली व्यवस्था,आंधी में उसने भी दिया धोखा
हरदोई। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। यहां 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन लकड़ी की बल्ली के सहारे घरों की छतों के ऊपर से गुजारी गई है। हालात ये हैं कि हर आंधी-बारिश में यह बल्ली जवाब दे जाती है और तार टूटकर घरों पर गिरते हैं,लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
आंझी शाहाबाद पावरहाउस के अंतर्गत जमुरा फीडर के हसनापुर गांव में बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। लकड़ी की बल्ली के सहारे टिकी 11000 लाइन कई बार हादसों को न्योता भी दे चुकी है। हाल ही में आई आंधी-बारिश में बल्ली टूट गई, जिससे हाईटेंशन तार फिर से घरों की छतों पर आ गिरे।
ग्रामीणों का कहना है कि ये कोई पहली घटना नहीं है,सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने वाली कहावत यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। कई बार तार टूट चुके हैं, कई लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, लेकिन विभाग हर बार आंख मूंद कर हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। सवाल यह भी है कि आखिर कब तक विभाग कागजी घोड़े दौड़ाकर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहेगा,जबकि जमीनी हकीकत लोगों की जान ले रही है। गांव के राम नरेश, राकेश, लालजीत, देवी चरण, राजेश, सुशील समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग और अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। तार टूटकर छतों पर गिरते हैं, घरों में करंट दौड़ जाता है कई लोग करंट लगने से घायल हो चुके हैं, ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। लेकिन विभाग ने अब तक न तो लाइन हटाई और न ही कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था की,जिससे उसकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यहां हालात इतने बदतर हैं कि हर बारिश के साथ गांव में डर की बिजली पहले दौड़ती है, करंट बाद में। लगता है मानो विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, ताकि बाद में लीपापोती कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाए। बिजली विभाग की यह लापरवाही साफ तौर पर आम जनता की जान से खिलवाड़ ही नही हत्या करने का प्रयास के समान है।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    Voice of people शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई: 7 वर्षीय मासूम का शव मक्के के खेत में मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में 7 वर्षीय मासूम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार बालक 1 मई को घर से मेला देखने निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस संबंध में 2 मई को बालक के पिता अकील पुत्र समीदुल हसन ने थाना मल्लावां में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। बालक की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार प्रयासरत थीं। इसी बीच 5 मई को बालक का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    हरदोई: 7 वर्षीय मासूम का शव मक्के के खेत में मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में 7 वर्षीय मासूम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार बालक 1 मई को घर से मेला देखने निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
इस संबंध में 2 मई को बालक के पिता अकील पुत्र समीदुल हसन ने थाना मल्लावां में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। बालक की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार प्रयासरत थीं।
इसी बीच 5 मई को बालक का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सवायजपुर, ​हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम ऊँचागाँव स्थित तिथिगांव तिराहे के पास मंगलवार को यू.पी.एल. क्रिकेट क्लब, ऊँचागाँव द्वारा आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक एवं जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। ​ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है अवसर ​टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजकों और उपस्थित ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आज के यही युवा खिलाड़ी आगे चलकर अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। ​उन्होंने आयोजकों और खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। ​ ​इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। मुख्य रूप से प्रधान शीशराम, पुष्पेंद्र सिंह, सर्वेश, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रिंस कुमार, सुमित सिंह, अंकित सिंह, सर्वेश कुमार, शिवम राजपूत, मोहित सिंह, अनुज राजपूत, आकाश मिश्रा सहित हरपालपुर क्षेत्र के तमाम नौजवान साथी उपस्थित रहे।
    3
    सवायजपुर, ​हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम ऊँचागाँव स्थित तिथिगांव तिराहे के पास मंगलवार को यू.पी.एल. क्रिकेट क्लब, ऊँचागाँव द्वारा आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक एवं जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
​ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है अवसर
​टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजकों और उपस्थित ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आज के यही युवा खिलाड़ी आगे चलकर अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
​उन्होंने आयोजकों और खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
​
​इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। मुख्य रूप से प्रधान शीशराम, पुष्पेंद्र सिंह, सर्वेश, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रिंस कुमार, सुमित सिंह, अंकित सिंह, सर्वेश कुमार, शिवम राजपूत, मोहित सिंह, अनुज राजपूत, आकाश मिश्रा सहित हरपालपुर क्षेत्र के तमाम नौजवान साथी उपस्थित रहे।
    user_Kapil Mishra Journalist
    Kapil Mishra Journalist
    Pharmacist शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • “भूमि पैमाइश में गड़बड़ी पर भड़का किसान यूनियन, कानूनगो पर कार्रवाई की मांग”
    1
    “भूमि पैमाइश में गड़बड़ी पर भड़का किसान यूनियन, कानूनगो पर कार्रवाई की मांग”
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.