logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ड्रिप लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, आयांश ऑर्थो अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप बिलग्राम ड्रिप लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, आयांश ऑर्थो अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम-नवादा मार्ग स्थित आयांश ऑर्थो अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक युवक को साधारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन ड्रिप लगते ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित शादाब ने बताया कि वह अपने 18 वर्षीय पुत्र रिहान को हाथ की हड्डी बढ़ने की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही और ड्रिप चढ़ाने को कहा। आरोप है कि एक कर्मचारी द्वारा ड्रिप लगाते ही रिहान को तेज बुखार, घबराहट और लगातार उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए, लेकिन समय रहते समुचित इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेने के बजाय युवक को तुरंत हरदोई रेफर कर दिया। इससे उनकी पीड़ा और आक्रोश दोनों बढ़ गए। परिवार का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिलता, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। शादाब ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां योग्य और डिग्रीधारी डॉक्टरों का अभाव है, जबकि कुछ लोग खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीण और कम जागरूक मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाना पैसा वसूला जाता है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पुलिस की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है—क्या लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

5 hrs ago
user_159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
Optical Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

ड्रिप लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, आयांश ऑर्थो अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप बिलग्राम ड्रिप लगते ही बिगड़ी युवक की हालत, आयांश ऑर्थो अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम-नवादा मार्ग स्थित आयांश ऑर्थो अस्पताल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक युवक को साधारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन ड्रिप लगते ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित शादाब ने बताया कि वह अपने 18 वर्षीय पुत्र रिहान को हाथ की हड्डी बढ़ने की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही और ड्रिप चढ़ाने को कहा। आरोप है कि एक कर्मचारी द्वारा ड्रिप लगाते ही रिहान को तेज बुखार, घबराहट और लगातार उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए, लेकिन समय रहते समुचित इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेने के बजाय युवक को तुरंत हरदोई रेफर कर दिया। इससे उनकी पीड़ा और आक्रोश दोनों बढ़ गए। परिवार का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिलता, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। शादाब ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां योग्य और डिग्रीधारी डॉक्टरों का अभाव है, जबकि कुछ लोग खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीण और कम जागरूक मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाना पैसा वसूला जाता है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पुलिस की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है—क्या लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोई अधिकारी या प्रधान तक की नजर नही है जो आज तक विकास के लिए तरस रही है गली मामला किसी भी अधिकारी के संझान मे हो तो इसे पुरा करने की कृपा करे सतौरा कन्नौज उत्तरप्रदेश 209731
    1
    कोई अधिकारी या प्रधान तक की नजर नही है जो आज तक विकास के लिए तरस रही है गली मामला किसी भी अधिकारी के संझान मे हो तो इसे पुरा करने की कृपा करे 
सतौरा 
कन्नौज 
उत्तरप्रदेश 
209731
    user_Aushaf
    Aushaf
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • all Grocery products available my shop
    1
    all  Grocery products available my shop
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    Indian Grocery Shop हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। शाहाबाद क्षेत्र में निजी स्कूलों की मनमानी, फीस लूट, ड्रेस-किताब सिंडीकेट और शिक्षा व्यवस्था की कथित अव्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बार फिर दक्ष इंटरनेशनल स्कूल मनमानी, तमाशाही, धनउगाही और बच्चों की असुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चाओं के केंद्र में आ खड़ा हुआ है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब निर्माणाधीन हाईवे पर स्कूल जाते समय विद्यालय वाहन से पहुंचकर रोंके गए बच्चों को सड़क किनारे रील बनाने में दिलचस्पी लेते देखा गया। स्थानीय मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के साथ रील बनबाते दिखे बच्चों की चर्चा आम हुई है। बताया गया है कि स्कूल वाहन चालक ने लोगों के इशारे पर स्वयं वाहन रोककर बच्चों के साथ वीडियो बनवाई, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर नए सिरे से गंभीर प्रश्न खड़े हो गए। विद्यालय में अनुशासन या अराजकता? शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में न तो अनुशासन का प्रभावी ढांचा है, न शिक्षा का अपेक्षित स्तर, न छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था परन्तु बड़ा नाम सुनकर अभिभावक विद्यालय प्रबंध तंत्र के चंगुल में फँस गए तो फँस गए। हालांकि अब बहुत से अभिभावक इस बहुचर्चित विद्यालय में बच्चों का दाखिला कराकर काफी पछता रहे हैं। गंभीर आरोपों में शामिल हैं बड़े सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। स्कूल परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध का अभाव, छात्रों की गतिविधियों की कमजोर निगरानी, स्कूल से सड़क तक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न, छात्र-छात्राओं के बीच हिंसक झगड़ों की पूर्व घटनाएं और वायरल मारपीट और खूनी संघर्ष के वीडियो और अभिभावकों द्वारा पूर्व में कोतवाली तक शिकायतें दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधतंत्र के बड़बोलेपन की पोल खुलेआम खोल रही है, फिर भी खासकर खंड शिक्षा अधिकारी की इस स्कूल पर बिशेष कृपा चर्चा का बिषय बनी है। पहले भी उठ चुके बड़े सवाल, शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। नागरिकों के अनुसार, इससे पूर्व भी विद्यालय के छात्रों के बीच आपसी मारपीट, हिंसा और अव्यवस्था के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई मामलों में अभिभावकों ने लहूलुहान बच्चों के साथ न्याय की मांग करते हुए कोतवाली से लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर कोई कठोर और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई। फीस, किताब, ड्रेस और कथित ठगी का आरोप शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। विद्यालय पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि महंगी किताबें व ड्रेस खरीदने का दबाव है, अतिरिक्त “किट”, “एक्टिविटी” और “अपडेट” शुल्क, शिक्षा की गुणवत्ता के अनुपात में अत्यधिक फीस मान्यता और संचालन संबंधी अभिलेखों पर अस्पष्टता बताई गई है। प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। लोकसभा और राज्यसभा तक निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा उठने तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए जाने और जिले के एक स्कूल का मामला काफी तूल पकड़ जाने के बावजूद शाहाबाद क्षेत्र की स्थिति में ठोस बदलाव न दिखाई देने से स्थानीय जनता में निजी स्कूलों सहित अधिकारियों के प्रति रोष है। आरोप यह भी हैं कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी प्रभावशाली स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद की चर्चाओं को बल मिल रहा है। स्कूल प्रबंधन के रसूख पर सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या गंभीर छात्र सुरक्षा संकट का इंतजार कर रहा है? और विचारणीय प्रश्न कि जब निर्माणाधीन हाईवे पर बच्चों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं हो पा रही, तब अभिभावकों की चिंता क्या स्वाभाविक नहीं है किन्तु विद्यालय का रसूख इतना कि कोई जाँच एवं कार्यवाई के लिए तैयार नहीं बल्कि संरक्षण देने में महती भूमिका निभाने की आम चर्चा है। आखिर इसीलिए एक बार फिर जनता की मांग है कि विद्यालय की मान्यता की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच हो, फीस, ड्रेस, किताब खरीद प्रणाली की जांच हो, छात्र सुरक्षा मानकों की समीक्षा हो, परिवहन व्यवस्था की जांच हो, वायरल घटनाओं की जवाबदेही तय हो, दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। कुल मिलाकर यदि शिक्षा मंदिर माने जाने वाले संस्थानों पर अनुशासनहीनता, आर्थिक शोषण और सुरक्षा लापरवाही जैसे आरोप लगातार लग रहे हों, तो यह केवल एक स्कूल का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्न है और सम्बंधित मन्त्री की मिलीभगत या फिर शिथिलता प्रथमदृश्यट्या सिद्ध है। अब देखना यह है कि शाहाबाद में उठती यह आवाज प्रशासनिक फाइलों में दबती है या वास्तव में छात्रों के भविष्य और सुरक्षा के लिए कोई निर्णायक कदम उठाया जाता है और दक्ष इंटरनेशनल स्कूल की गहन जाँच पड़ताल होती है या नहीं। अब रही बात खंड शिक्षा अधिकारी की तो उनके बहाने पर बहाने पहले भी सामने आ चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने जाँच एवं कार्यवाही की बात पर बल दिया।
    3
    शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। शाहाबाद क्षेत्र में निजी स्कूलों की मनमानी, फीस लूट, ड्रेस-किताब सिंडीकेट और शिक्षा व्यवस्था की कथित अव्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बार फिर दक्ष इंटरनेशनल स्कूल मनमानी, तमाशाही, धनउगाही और बच्चों की असुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चाओं के केंद्र में आ खड़ा हुआ है।
ताजा मामला उस समय सामने आया जब निर्माणाधीन हाईवे पर स्कूल जाते समय विद्यालय वाहन से पहुंचकर रोंके गए बच्चों को सड़क किनारे रील बनाने में दिलचस्पी लेते देखा गया। स्थानीय मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के साथ रील बनबाते दिखे बच्चों की चर्चा आम हुई है। बताया गया है कि स्कूल वाहन चालक ने लोगों के इशारे पर स्वयं वाहन रोककर बच्चों के साथ वीडियो बनवाई, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर नए सिरे से गंभीर प्रश्न खड़े हो गए। 
विद्यालय में अनुशासन या अराजकता?
शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में न तो अनुशासन का प्रभावी ढांचा है, न शिक्षा का अपेक्षित स्तर, न छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था परन्तु बड़ा नाम सुनकर अभिभावक विद्यालय प्रबंध तंत्र के चंगुल में फँस गए तो फँस गए। हालांकि अब बहुत से अभिभावक इस बहुचर्चित विद्यालय में बच्चों का दाखिला कराकर काफी पछता रहे हैं।
गंभीर आरोपों में शामिल हैं बड़े सवाल 
शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। स्कूल परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध का अभाव, छात्रों की गतिविधियों की कमजोर निगरानी, स्कूल से सड़क तक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न, छात्र-छात्राओं के बीच हिंसक झगड़ों की पूर्व घटनाएं और वायरल मारपीट और खूनी संघर्ष के वीडियो और अभिभावकों द्वारा पूर्व में कोतवाली तक शिकायतें दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधतंत्र के बड़बोलेपन की पोल खुलेआम खोल रही है, फिर भी खासकर खंड शिक्षा अधिकारी की इस स्कूल पर बिशेष कृपा चर्चा का बिषय बनी है।
पहले भी उठ चुके बड़े सवाल,
शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। नागरिकों के अनुसार, इससे पूर्व भी विद्यालय के छात्रों के बीच आपसी मारपीट, हिंसा और अव्यवस्था के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई मामलों में अभिभावकों ने लहूलुहान बच्चों के साथ न्याय की मांग करते हुए कोतवाली से लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर कोई कठोर और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई।
फीस, किताब, ड्रेस और कथित ठगी का आरोप
शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। विद्यालय पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि महंगी किताबें व ड्रेस खरीदने का दबाव है, अतिरिक्त “किट”, “एक्टिविटी” और “अपडेट” शुल्क, शिक्षा की गुणवत्ता के अनुपात में अत्यधिक फीस
मान्यता और संचालन संबंधी अभिलेखों पर अस्पष्टता बताई गई है।
प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल
शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। लोकसभा और राज्यसभा तक निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा उठने तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए जाने और जिले के एक स्कूल का मामला काफी तूल पकड़ जाने के बावजूद शाहाबाद क्षेत्र की स्थिति में ठोस बदलाव न दिखाई देने से स्थानीय जनता में निजी स्कूलों सहित अधिकारियों के प्रति रोष है। आरोप यह भी हैं कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी प्रभावशाली स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद की चर्चाओं को बल मिल रहा है।
स्कूल प्रबंधन के रसूख पर सवाल
शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या गंभीर छात्र सुरक्षा संकट का इंतजार कर रहा है? और विचारणीय प्रश्न कि जब निर्माणाधीन हाईवे पर बच्चों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं हो पा रही, तब अभिभावकों की चिंता क्या स्वाभाविक नहीं है किन्तु विद्यालय का रसूख इतना कि कोई जाँच एवं कार्यवाई के लिए तैयार नहीं बल्कि संरक्षण देने में महती भूमिका निभाने की आम चर्चा है। आखिर इसीलिए एक बार फिर 
जनता की मांग है कि विद्यालय की मान्यता की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच हो, फीस, ड्रेस, किताब खरीद प्रणाली की जांच हो, छात्र सुरक्षा मानकों की समीक्षा हो, परिवहन व्यवस्था की जांच हो, वायरल घटनाओं की जवाबदेही तय हो, दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। कुल मिलाकर यदि शिक्षा मंदिर माने जाने वाले संस्थानों पर अनुशासनहीनता, आर्थिक शोषण और सुरक्षा लापरवाही जैसे आरोप लगातार लग रहे हों, तो यह केवल एक स्कूल का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्न है और सम्बंधित मन्त्री की मिलीभगत या फिर शिथिलता प्रथमदृश्यट्या सिद्ध है।
अब देखना यह है कि शाहाबाद में उठती यह आवाज प्रशासनिक फाइलों में दबती है या वास्तव में छात्रों के भविष्य और सुरक्षा के लिए कोई निर्णायक कदम उठाया जाता है और दक्ष इंटरनेशनल स्कूल की गहन जाँच पड़ताल होती है या नहीं। अब रही बात खंड शिक्षा अधिकारी की तो उनके बहाने पर बहाने पहले भी सामने आ चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने जाँच एवं कार्यवाही की बात पर बल दिया।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हरदोई में लू गायब,घटाएं छाईं सुहाने मौसम में 'बड़ा मंगल' बना और भी खास,भक्ति में भीगा शहर इंद्रदेव ने बिछाया बादलों का शामियाना, झूम उठे हनुमान भक्त........ #HanumanBhakti #Faith #Devotion #HinduFestival #Mangalwar #Bajrangbali #SpiritualIndia
    1
    हरदोई में लू गायब,घटाएं छाईं सुहाने मौसम में 'बड़ा मंगल' बना और भी खास,भक्ति में भीगा शहर इंद्रदेव ने बिछाया बादलों का शामियाना, झूम उठे हनुमान भक्त........
#HanumanBhakti #Faith #Devotion #HinduFestival #Mangalwar #Bajrangbali #SpiritualIndia
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #​हरदोई। जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर नौसारा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत में एक युवक और किशोरी के शव पेड़ से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रवि कुशवाहा और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन काजल के रूप में हुई है। ​बताया जा रहा है कि दोनों सोमवार शाम से ही घर से लापता थे। सुबह ग्रामीणों ने खेत की मेड़ पर स्थित पेड़ से उनके शव लटके देख पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
    2
    #​हरदोई। जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर नौसारा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत में एक युवक और किशोरी के शव पेड़ से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रवि कुशवाहा और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन काजल के रूप में हुई है।
​बताया जा रहा है कि दोनों सोमवार शाम से ही घर से लापता थे। सुबह ग्रामीणों ने खेत की मेड़ पर स्थित पेड़ से उनके शव लटके देख पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई थाना शाहाबाद पर आज सुबह सूचना प्राप्त हुए की थाना शाहाबाद क्षेत्र ग्राम बबुराई के निकट खेत में खड़े पेड़ की डाल से एक युवक व युवती झूलते मिले
    1
    हरदोई थाना शाहाबाद पर आज सुबह सूचना प्राप्त हुए की थाना शाहाबाद क्षेत्र ग्राम बबुराई के निकट खेत में खड़े पेड़ की डाल से एक युवक व युवती झूलते मिले
    user_राजन त्रिवेदी पत्रकार हरदोई
    राजन त्रिवेदी पत्रकार हरदोई
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Shiva Gautam
    1
    Post by Shiva Gautam
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कोई अधिकारी या प्रधान तक की नजर नही है जो आज तक विकास के लिए तरस रही है
    1
    कोई अधिकारी या प्रधान तक की नजर नही है जो आज तक विकास के लिए तरस रही है
    user_Aushaf
    Aushaf
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई जनपद के थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बबुराई के निकट खेत में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती के शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद तथा काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। वहीं पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    4
    हरदोई जनपद के थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बबुराई के निकट खेत में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती के शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद तथा काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।
वहीं पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.