Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज रमजान मुबारक का चांद नजर आया है 18/02/2026 दिन बुद्ध
Abdurrahem Khan
आज रमजान मुबारक का चांद नजर आया है 18/02/2026 दिन बुद्ध
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज रमजान मुबारक का चांद नजर आया है 18/02/2026 दिन बुद्ध1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *हमले के बाद थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप,लगातार विवादों के बावजूद उच्च अधिकारी साधे चुप्पी* अमृतपुर/फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना अध्यक्ष पर भी लापरवाही और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय स्तर पर थाना अध्यक्ष को लेकर लगातार विवाद की चर्चाएं हैं, बावजूद इसके उच्च अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 15 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने गांव की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव पिथनापुर के कुछ युवक,शामिल थे, ने उसे रास्ते में रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी के हाथ में रायफल भी बताई गई है। हमले में युवक को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर अमृतपुर थाने पहुंचा तो थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज करते हुए थाने से भगा दिया और मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र में लगातार लापरवाही, पक्षपात और भेदभाव की शिकायतें सामने आ रही हैं। उसके मुताबिक, अमृतपुर थाना इस समय “दलालों का अड्डा” बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना अध्यक्ष को लेकर पूर्व में भी विवाद सामने आते रहे हैं, लेकिन अब तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- यह ग्राम पंचायत नूरपुर करही का प्राथमिक विद्यालय नूरपुर करही विद्यालय जाने का मुख्य मार्ग1
- k1
- डीएम से वार्ता के बाद 10 दिन का विराम, भुगतान न होने पर फिर धरना की चेतावनी शाहजहांपुर। आशा कार्यकर्ताओं के चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच आज दोपहर 1:00 बजे प्रतिनिधिमंडल ने डीएम साहब से मुलाकात की। डीएम ने उन्हें शाम 5:00 बजे होने वाली मीटिंग में बुलाया, जहां भुगतान से जुड़ी गड़बड़ियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक आशा को माह में कितना भुगतान किया गया है, इसका पूरा विवरण डीसीपीएम द्वारा 3 दिन के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आश्वासन दिया गया कि 10 दिन के भीतर लंबित भुगतान की समस्या का समाधान किया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट कहा कि यदि 10 दिन में भुगतान नहीं होता है तो आशा कार्यकर्ता 1 मार्च को पुनः उनसे मिल सकती हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में एमडीए फाइलेरिया अभियान का कार्य जारी रखें। कार्य बंद रखने पर विभागीय कार्रवाई और लेटर जारी करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक के बाद आशा संगठन ने निर्णय लिया कि लगातार मिल रही चेतावनियों और विभागीय पत्रों को देखते हुए फिलहाल 10 दिन का विराम लिया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होता है, तो आशा कार्यकर्ता दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगी। संगठन पदाधिकारियों के बयान कमलजीत कौर, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी, जिला सचिव रविंद्रा, मीडिया प्रभारी पदाधिकारियों ने कहा कि आशाओं की मांग सिर्फ बकाया भुगतान की है। यदि 10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन फिर से तेज किया जाएगा।1
- जलालाबाद में भुगतान न मिलने से सीएससी केंद्र पर आशा वर्करो का धरना प्रदर्शन जारी जमकर कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की आशा वर्करों ने प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दर्जन आशा वर्करों धरना प्रदर्शन जारी है संविधान स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खड़े होकर आज 3:30 बजे आशा वर्करो ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की और सीएससी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बतायाकी उन्होंने कहा सुरक्षा गार्ड्स से की इनको बाहर निकालो यह लोग यहां पर शोर मचा रहे हैं और उन्हें बताया कि होमगार्ड की जवानों ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और आशा वर्कों ने बताया कि सीएससी प्रभारी ने कहा इन लोगों पर मुकदमा लिखवा दो और उनके पद से उनको मुक्त कर दो सहित आशा वर्कों में तमाम आरोप लगाए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया1
- अमृतपुर में सख्ती के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, तलाशी के बाद मिला प्रवेश; 13 कमरों में होंगे एग्जाम अमृतपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अमृतपुर स्थित दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर में प्रथम पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश से पहले सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। पूरे विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाध्यापक राकेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 40 शिक्षकों की मांग पूर्व में भेजी गई थी, लेकिन अंतिम समय पर केवल 21 अध्यापक ही उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि 10 महिला कक्ष निरीक्षकों की तत्काल आवश्यकता है, जबकि मौके पर केवल दो महिला कक्ष निरीक्षक ही तैनात रहीं। स्टेट मजिस्ट्रेट अनिल कुमार व बाय मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की मौजूदगी में परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि गुरुवार को कुल 13 कमरों में छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था की स्थिति न बने। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अमृतपुर थाना की पुलिस टीम भी मुस्तैद रही। थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या, उप निरीक्षक खूबेलाल व महिला कांस्टेबल अनीता वर्मा समेत पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन की सख्ती और निगरानी के बीच पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की बात अधिकारियों ने कही।4