Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन आज सफल हो गया है, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्रों के इस प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिषेक दीपके ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और बयान जारी किया है।
मुकेश सिंह भदौरिया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन आज सफल हो गया है, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्रों के इस प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिषेक दीपके ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और बयान जारी किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन आज सफल हो गया है, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्रों के इस प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिषेक दीपके ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और बयान जारी किया है।1
- गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहड़ी हेड पर आरोपियों ने एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट करने वाले आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से मशरूका भी जब्त कर लिया है।1
- 15 अगस्त के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय हीरापुरा को लेकर एक चेतावनी सामने आई है। हीरापुर सुनारपुर के पास स्थित इस स्कूल के संदर्भ में कहा गया है कि 15 अगस्त को अगर कोई कविता नहीं सुनेगा, तो उसकी पिटाई होगी या उस पर डंडे पड़ेंगे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कविता न सुनने पर डंडे पड़ने की बात स्पष्ट रूप से दोहराई गई है।2
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान छात्र नेहा वोरा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस प्रदर्शन के दौरान क्या कहा है, उसे जरूर सुनें।1
- मध्यप्रदेश पुलिस के तत्वावधान में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित नशा मुक्ति अभियान 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के तहत भिंड में 24 जुलाई 2026 को प्रातः 06 बजे एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। लहार रोड स्थित अबंती बाई चौराहा से शुरू हुई लगभग चार किलोमीटर लंबी इस दौड़ से पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री के एस बारिया द्वारा उपस्थित सभी धावकों एवं अन्य लोगों को नशामुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद जिला कलेक्टर श्री किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। 'नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा' के संदेश के साथ यह मैराथन दौड़ जेल रोड, वीरेंद्र वाटिका, चौधरी भवन गौरी किनारा, अर्धनारीश्वर मंदिर से शनिदेव मंदिर, गौरी पुल से होकर काली माता मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर और गौरी माता मंदिर से होती हुई वापस पुलिस लाइन कैम्पस में आकर समाप्त हुई। इसमें शामिल युवा धावकों एवं प्रतिभागियों ने केसरिया रंग की टी-शर्ट धारण की थी, जिस पर 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' एवं 'हमारा उद्देश्य नशामुक्त मध्यप्रदेश' के मोनो और स्लोगन छपे हुए थे। मैराथन के समापन स्थल पर महिला पुलिस आरक्षकों द्वारा तैयार की गई रंगोली के चारों ओर धावकों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध नारे लगाए और 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीशगण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री दीपक तोमर, सीएसपी श्री निरंजन राजपूत, अटेर एसडीओपी श्री रविन्द्र वास्कले, रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, फूफ थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह तोमर, ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह सेंगर, नयागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक वैभव तोमर, पीए टू एसपी विपिन कुमार, एसएएफ 17वीं वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी, होमगार्ड जवान, जिला खेल अधिकारी अजीम खान, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विनीत मिश्रा जी, नगर रक्षा समिति कैप्टन कृपाशंकर शर्मा मय टीम, एनजीओ, स्वयंसेवी संगठन, एनसीसी, एनएसएस छात्र समूह तथा 'तोमर एम जे एस फिजीकल ट्रेनर संस्थान' के संचालक शिवम सिंह तोमर 400 ट्रेनी युवा धावकों एवं एथलीटों के साथ मौजूद रहे।4
- अंबाह के रूअर में स्थित ग्लेशियर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर का 'शौर्य धाम' स्मारक स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भव्य रूप ले रहा है। शौर्य चक्र से सम्मानित अंचल के इस सपूत की स्मृति में बन रहे स्मारक को राष्ट्र रंगों में सजाया गया है और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस स्मारक को यह भव्यता प्रदान करने में शहीद के छोटे भाई व अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर के अथक परिश्रम, लगन और सेवा की अहम भूमिका रही है। अंचल के इस शौर्य सपूत का स्मारक आगामी युवा पीढ़ी और भविष्य के राष्ट्र रक्षकों में देश के प्रति जुनून, जज्बा, देशभक्ति, बलिदान और पराक्रम का एक अद्वितीय उदाहरण पेश करेगा।4
- जीतू पटवारी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा भारतीय जनता पार्टी के अंत की शुरुआत है। छात्रों के अधिकारों और न्याय की माँग के बीच जीतू पटवारी ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है और इसे सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक पतन का स्पष्ट संकेत करार दिया है।1
- भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वरहद से अपहृत बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची के गुम होने पर परिजनों की शिकायत पर मेहगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को बालिका को घोसपुरा, हजीरा (जिला ग्वालियर) से सकुशल दस्तयाब किया और अपहरण के आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में मिली। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक विवेक शर्मा, वंदना शर्मा, साइबर शाखा के सत्यवीर सिंह, प्रधान आरक्षक 678 गंभीर सिंह, महिला आरक्षक 1331 नीतू दुबे और आरक्षक राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।1